बढ़िया खाना न बनाने पर पंजाब किंग्स के शशांक ने कुक को जमकर पीटा, थाने पहुंचा मामला; IPS पिता प

बढ़िया खाना न बनाने पर पंजाब किंग्स के शशांक ने कुक को जमकर पीटा, थाने पहुंचा मामला; IPS पिता प


पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर शशांक सिंह (Shashank Singh) और उनके IPS पिता शैलेश सिंह (Shailesh Singh) पर उनके घर के कुक विपेंद्र सिंह तोमर के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में 29 जून को भोपाल के रातीबड़ में FIR दर्ज हुई. मामला कुक के खाना अच्छा न बनाने के लेकर सामने आया. 

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर के परिवार को विपेंद्र के जरिए बनाया गया खाना पसंद नहीं आया. खाना नहीं पसंद आने के चलते शशांक सिंह, उनके पिता और ड्राइवर ने मिलकर कुक के साथ मारपीट और गाली-गलौज की. उसका फोन जब्त किया गया और मना करने के बावजूद जबरदस्ती काम करवाया. 

सुरक्षा को मद्दे नजर रखते हुए कुक विपेंद्र ने खुद को कमरे लॉक कर लिया. लेकिन कैसे भी करके क्रिकेटर के परिवार ने कमरा खोल लिया और उसके साथ मारपीट की. कुक के शरीर और चेहरे पर चोट लगी. वहीं जब्त किए गए फोन को भी वापस नहीं किया. 

शुरुआत से ही बनाया काम का दबाव 

कुक ने बताया कि उसे एक जानने वाले व्यक्ति के जरिए रीवा से भोपाल बुलाया और बताया गया कि शैलेश सिंह के घर पर खाना बनाने का काम है. इस काम के जरिए उसे आगे चलकर सरकार नौकरी मिलने में भी मदद होगी. कुक के काम के लिए उसे 15 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा रहने और खाने की सुविधा भी मिलेगी. 

लेकिन काम शुरू करने के कुछ घंटो बाद ही, लगातार काम का दबाव बनाया जाने लगा. विपेंद्र ने बताया कि घर पर पहले से काम कर रहे कुक को भी गालियां दी जा रही थीं. 

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

पुलिस ने शैलेश सिंह, शशांक सिंह और एक अन्य पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है. आगे की कर्रवाई जांच के बाद की जाएगी. 

 

यह भी पढ़ें: तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की जीत, ENG की हार से कितना बदला WTC प्वाइंट्स टेबल? भारत पर क्या असर?



Source link

3rd Test: New Zealand thrash England by 160 runs to clinch series in Ben Stokes farewell

3rd Test: New Zealand thrash England by 160 runs to clinch series in Ben Stokes farewell


New Zealand sealed a memorable Test series triumph over England with a commanding 160-run victory in the third and deciding Test at Trent Bridge on Monday, spoiling Ben Stokes’ final appearance in international cricket and condemning the hosts to their first home defeat in a Test series of three matches or more since 2012.  

Chasing a tough target of 373, England got bowled out well short after starting the final day at 103/4. They had already wasted much of their chance with a careless batting collapse late on day four. New Zealand had scored 438 in their first innings and then bowled out England for 354. Enjoying a lead of 85 runs, the Black Caps declared at 288/9 in their second innings, leaving England to chase a massive target.

This loss marked England’s seventh defeat in their last nine Tests. It will likely increase the criticism of the bold ‘Bazball’ style that has characterised the team over the past four years.

Fans expected to see Stokes deliver one last classic performance after announcing his retirement on the fourth afternoon. Instead, the sparse crowd at Trent Bridge, which received free tickets, only saw Jamie Smith’s determined half-century as England’s innings ended weakly.

England’s struggles began the night before when Stokes was out after scoring a quick 30 off 20 balls. Jacob Bethell went out for a duck, Harry Brook made 21 off just nine balls, and Ben Duckett added 36 off 42. This left the hosts with a steep task overnight.

New Zealand’s players could hardly believe England’s approach. Stump microphones picked up the visitors asking, “What are they doing?” after Brook lost his wicket with an ill-advised shot to deep fine leg.

England’s slim hopes rested on Joe Root, but they quickly faded on the final morning. Nathan Smith, who ended the series as the top wicket-taker with 16 wickets, first dismissed Emilio Gay for 10 after finding the outside edge.

Just four balls later, Root’s fight ended when Henry Nicholls made a brilliant direct-hit run out while losing his balance, sending the former England captain back for 18.

Jamie Smith and Gus Atkinson briefly delayed the inevitable with a stubborn 75-run partnership for the seventh wicket. Smith played aggressively, hitting a great straight six off Mitchell Santner during his innings of 60 from 90 balls. Atkinson batted for 70 balls to score 19.

Their partnership temporarily lowered the target below 200 before Santner trapped Atkinson lbw just before lunch.

New Zealand faced a brief challenge when paceman Will O’Rourke hurt his hamstring midway through the morning session, adding to an already weakened pace attack, but the visitors stayed in control.

After lunch, England’s lower order collapsed quickly. Jofra Archer edged behind, and Josh Tongue was brilliantly run out by Santner shortly after Smith reached his fifty from 87 balls with three consecutive boundaries. The wicketkeeper-batter eventually holed out in the deep off Santner, ending the match and the series.

The victory capped an impressive overall performance from New Zealand. Their disciplined bowling, sharp fielding, and steady batting proved too much for England throughout the three-Test series.

For England, the loss not only marked a disappointing end to Stokes’ brilliant international career but also raised new questions about the team’s approach following a dramatic decline, losing seven of their last nine Test matches.

Brief Scores: New Zealand 438 & 288/9 decl. beat England 354 & 212 (Jamie Smith 60; Zakary Foulkes 3-52, Mitchell Santner 2-54, Nathan Smith 2-64) by 160 runs.  

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

तीसरे टेस्ट में NZ की जीत, ENG की हार से कितना बदला WTC प्वाइंट्स टेबल? भारत पर क्या असर?

तीसरे टेस्ट में NZ की जीत, ENG की हार से कितना बदला WTC प्वाइंट्स टेबल? भारत पर क्या असर?


WTC 2025-27 Points Table Update: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 160 रन से हराया. नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मैच में कीवी टीम ने जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली. न्यूजीलैंड ने पहला मैच गंवाने के बाद आखिरी के 2 टेस्ट में जीत दर्ज करके सीरीज जीती. यह पहला मौका रहा कि जब इंग्लैंड ने पहला मैच गंवाने के बाद 3 टेस्ट मैचों की सीरीज पर कब्जा किया. अब सवाल यह है कि तीसरे मैच में जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल (WTC 2025-27) में क्या बदलाव हुआ? इसके अलावा भारत पर होने वाले असर पर भी नजर डालेंगे. 

जीत के साथ न्यूजीलैंड ने नहीं लगाई छलांग 

मैच से पहले टॉम लैथम की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड तीसरे पायदान पर थी. मैच जीतने के बाद भी टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर ही है. टीम का पर्सेंटेज (PCT) 72.22 का हो गया है. दूसरे पायदान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका का विनिंग पर्सेंटेज 75 का है. लिहाजा न्यूजीलैंड दूसरे पायदान पर आने के काफी करीब पहुंच गई है. 

हार के साथ इंग्लैंड को क्या हुआ नुकसान?

हारने वाली इंग्लिश टीम को पायदान के लिहाज से तो कोई नुकसान नहीं हुआ. मैच से पहले भी टीम 7वें पायदान पर थी और मैच गंवाने के बाद भी 7वें नंबर पर है. हालांकि टीम का पर्सेंटेज जरूर कम हुआ, जो 26.39 से घटकर 24.36 पर पहुंच गया है. 

टीम इंडिया पर क्या हुआ असर? 

प्वाइंट्स टेबल के लिहाज से टीम इंडिया का इस मैच पर कोई असर नहीं हुआ. टीम पहले भी 5वें पायदान पर थी और अब भी 5वें पायदान पर है. टीम का पर्सेंटेज 48.15 का है. 

टॉप-5 में कौन सी टीमें?

टेबल में टॉप-5 टीमों पर नजर डाली जाए, तो ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर नजर आती है. कंगारू टीम का पर्सेंटेज 87.50 का है. दूसरे पायदान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका का पर्सेंटेज 75 का है. आगे बढ़ते हुए न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर (पर्सेंटेज 72.22) दिखाई देती है. बांग्लादेश 58.33 पर्सेंटेज के साथ चौथे और टीम इंडिया 48.15 के साथ पांचवें पायदान पर है. 

 

यह भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 160 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने बनाया महारिकॉर्ड



Source link

क्रिकेट इतिहास में पहली बार, ENG को तीसरे टेस्ट में 160 रन से हराकर NZ ने बनाया महारिकॉर्ड

क्रिकेट इतिहास में पहली बार, ENG को तीसरे टेस्ट में 160 रन से हराकर NZ ने बनाया महारिकॉर्ड


न्यूजीलैंड ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 160 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया. इस जीत के साथ कीवी टीम ने पहली बार अनोखे तरीके से सीरीज जीतने का रिकॉर्ड कायम किया. न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे और टॉम लैथम ने पहली पारी में और डेरिल मिचेल ने दूसरी पारी में शतक जड़ा. तीनों के शतक की बदौलत टीम बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही. 

पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड 438 रन पर ऑलआउट हुई. जवाब में इंग्लिश टीम अपनी पहली पारी में 354 रन पर सिमटी. फिर न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 288 रन बनाकर पारी घोषित की और इंग्लैंड के सामने 373 रनों का लक्ष्य रखा. चेज करते हुए बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड 212 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने बड़ा रिकॉर्ड भी कायम कर दिया.

न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास 

यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहला ऐसा मौका है कि जब न्यूजीलैंड ने पहला मैच गंवाने के बाद तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की. इस तरह कीवी टीम के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक रहा. 

लैथम, कॉन्वे और मिचेल के शतक 

पहली पारी में न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग पर उतरे टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने शतक लगाया. कॉन्वे ने 22 चौक और 3 छक्के लगाकर 157 रन स्कोर किए. वहीं लैथम ने 15 चौके लगाकर 151 रन बनाए. दूसरी पारी में डेरिल मिचेल ने 10 चौके और 1 छक्का लगाकर 100 रन बनाए. इस पारी के लिए मिचेल को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरी बार हराया

2015 से इंग्लैंड ने घरेलू सरजमीं पर 23 सीरीज खेलीं, जिसमें 14 में जीत हासिल की. 7 ड्रॉ पर खत्म हुईं. वहीं 2 सीरीज में हार का सामना किया. दोनों ही बार न्यूजीलैंड ने ही इंग्लैंड को हराया. 2026 की इस सीरीज से पहले इग्लिश टीम ने 2021 में खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से हार का सामना किया था. इस तरह कीवी टीम घरेलू सरजमीं पर दोनों ही इंग्लैंड पर हावी रही. 

 

यह भी पढ़ें: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह



Source link

IOC, ICC unveil qualification pathway for crickets historic return at LA28 Olympics

IOC, ICC unveil qualification pathway for crickets historic return at LA28 Olympics


The International Cricket Council (ICC) and the International Olympic Committee (IOC) on Monday confirmed the qualification pathway for cricket’s historic return to the Olympic Games at LA28, including the introduction of the first-ever ICC Olympics Qualifier. Six nations will compete in each of the Men’s and Women’s T20 competitions in Los Angeles, with Africa, Asia, Europe and Oceania all guaranteed representation.  

Five qualification places in each event will be decided through a combination of existing ICC events and ICC T20I rankings, according to the existing approved and published FTP structure. The sixth and final places in both the Men’s and Women’s competitions will be determined through the new ICC Olympics Qualifier, which will take place in 2027. 

The ongoing ICC Women’s T20 World Cup 2026 has confirmed the first participants for LA28, with Australia, Great Britain (via England), India and South Africa qualifying as the highest-placed teams from Africa, Asia, Europe and Oceania. 

For the Men’s competition, five of the six nations will be decided through ICC Men’s T20I rankings, with the highest-ranked eligible teams from Africa, Asia, Europe and Oceania on 31 December 2026 progressing to LA28, provided they are in the top-15 of the rankings. 

USA Qualification Scenario 

As the host nation, the USA are eligible to qualify for the Men’s and Women’s events, subject to being in the top 15 of the relevant ICC T20I rankings at the 31 December 2026 cut-off.

On the women’s side, should the USA women’s team not meet that criteria, a fifth automatic qualification spot will be awarded to the highest-placed non-qualified nation in the ICC T20I rankings from any continent as of 1 March 2027. 

If the USA men’s team do not meet that criteria, the fifth automatic qualification spot will be allocated to the next-highest-ranked nation from any continent that has not already qualified by 31 December 2026.

ICC To Host Caribbean Qualifier Event

As a composite ICC member representing multiple Caribbean nations and not recognised as an IOC National Olympic Committee (NOC), the West Indies are ineligible to participate in the Olympic Games or to obtain a quota place. 

However, if their men’s and women’s teams are among the eight highest-ranked teams not yet qualified by 31 December 2026, the ICC will host a dedicated Caribbean Qualifier event to determine which NOC will represent the region at the ICC Olympics Qualifier. 

ICC Olympics Qualifier 2027 

The sixth and final place for both Men’s and Women’s competition will be decided at the first ICC Olympics Qualifier 2027, which will feature eight nations in both Men’s and Women’s fields. Information on the date and host nation is to be confirmed at a later date. 

Seven teams in each ICC Olympics Qualifier will be the next highest-ranked teams on the relevant ICC T20I rankings, excluding those that have already qualified for the LA28 Olympic Games.

“Cricket’s return to the Olympic Games is a landmark moment for our sport and a powerful opportunity to showcase the very best of cricket to the world,” said ICC Chairman Jay Shah in a statement.

“The confirmation of this qualification pathway is an important step towards Los Angeles 2028 and gives Members across the world a clear and exciting route to the Olympic stage.

The Olympic Games represent the pinnacle of multi-event sport, and cricket’s inclusion at LA28 will inspire players and fans in every region. This is an historic moment, and one of great opportunity for our Members, as we continue to grow the game and take it to new audiences around the world,” he added. 

 

The six teams in the Olympic competition will be divided into groups of three. Each team will play each other once before playing two further matches against teams in the opposite group who did not finish in the same position.

The final top two will contest for gold and silver medals, with the third and fourth nations competing for bronze. Nations to qualify for the Games will be able to pick from a squad of 15 players. 

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

तय हो गई काव्या मारन की शादी! कौन है दुल्हा, कब और कहां होंगे फंक्शन? जानिए A टू Z डिटेल 

तय हो गई काव्या मारन की शादी! कौन है दुल्हा, कब और कहां होंगे फंक्शन? जानिए A टू Z डिटेल 


Kavya Maran Wedding: आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया. मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर से उनकी शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई. लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिर अचानक कैसे काव्या की शादी को लेकर बात होने लग गई. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है. 

दरअसल अनिरुद्ध के अंकल अभिनेता वाई जी महेंद्र ने काव्या और अनिरुद्ध की शादी को लेकर बात की. केपीटीवी को दिए इंटरव्यू में वाई जी महेंद्र से अनिरुद्ध की शादी को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “अनिरुद्ध बहुत सुलझा हुआ लड़का है. मुझे मिली जानकारी के मुताबिक उसकी शादी काव्या मारन से लगभग पक्की हो गई है. वह बहुत बड़े परिवार से जुड़ने जा रहा है. मैं इस मौके पर उसे बधाई देना चाहता हूं.”

काव्या मारन को लेकर क्या बोले वाई जी महेंद्र?

एक्टर ने काव्या मारन को लेकर बात करते हुए कहा, “काव्या कोई आम लड़की नहीं है. उसके अंदर इतनी बड़ी आईपीएल टीम संभालने की काबीलियत है. उसे बिजनेस के गुण पिता से विरासत में मिले हैं. दोनों की जोड़ी अच्छी है. दोनों को साथ में आकर म्यूजिकल बिजनेस में हाथ आजमाना चाहिए.”

कब और कहां होगी शादी?

अब अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है कि काव्या और अनिरुद्ध की शादी कब और कहां होगी? फिलहाल इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों कब शादी के बंधन में बंधते हैं. 

पहले भी जुड़ चुका है दोनों का नाम

पहले भी दोनों की डेटिंग को लेकर खबरें आ चुकी हैं. हालांकि दोनों की तरफ से खबरों को लेकर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी गई थी. शादी को लेकर भी दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. बता दें कि 2025 में रेडिट पर वायरल हुए एक पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों करीब 1 साल के दोनों को डेट कर रहे हैं. 

 

यह भी पढ़ें: ‘थैंक्यू…’, अचानक भावुक हुए सूर्यकुमार यादव, पोस्ट देखकर आपकी भी हो जाएंगी आंखें नम



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp