Ind Vs Eng: ‘इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए…’, सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्

Ind Vs Eng: ‘इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए…’, सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्


महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सोमवार को कहा कि अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज रोहित शर्मा के लिए यह दिखाने का बहुत अच्छा मौका होगी कि वह अगले साल होने वाले 50 ओवर के विश्व कप में भारत के लिए पारी का आगाज करेंगे.

रोहित और विराट कोहली (उपलब्ध होने पर) दोनों भारत के लिए सिर्फ एक प्रारूप में खेलते हैं, वे 14-19 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी करेंगे.

गावस्कर ने कहा कि रोहित जानते हैं कि अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में जगह बनाने के लिए उनकी स्थिति क्या है.

सोनी स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक बातचीत में गावस्कर ने कहा,‘‘रोहित शर्मा के बारे में कब बात नहीं हुई है? रोहित शर्मा के बारे में हमेशा से बहुत बात होती रही है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह जानते हैं कि उनकी स्थिति क्या है. मुझे लगता है कि जाहिर तौर पर अहम लोगों और रोहित शर्मा के बीच साफ तौर पर जानकारी का आदान-प्रदान हुआ है. वह अच्छी तरह जानते हैं कि उनकी स्थिति क्या है और विश्व कप तक के अगले डेढ़ साल में उन्हें बस लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है. ’’

गावस्कर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि वह ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी प्रतिभा और काबिलियत के कारण कोई दबाव महसूस करते हैं. इंग्लैंड (दौरा) उनके लिए यह दिखाने का बहुत अच्छा मौका है कि डेढ़ साल बाद भी वह भारत के लिए पारी का आगाज करते रहेंगे.’’

गावस्कर ने कहा कि किसी भी भारतीय खिलाड़ी का आकलन कभी खत्म नहीं होता और सीनियर बल्लेबाजों को पता होता है कि उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 160 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने बनाया महारिकॉर्ड

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप पदार्पण करने वाले युवा खिलाड़ी होते हैं, तो आप पर नजर रखी जाती है कि आप अंतरराष्ट्रीय (क्रिकेट के) दबाव को कैसे संभालते हैं, क्या आपमें अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का मिजाज और काबिलियत है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट में ऐसा होता है कि शुरुआत से ही खिलाड़ियों पर लगातार नजर रखी जाती है और यह दबाव लगभग कभी खत्म नहीं होता. इसलिए इन खिलाड़ियों के लिए यह निगरानी या आलोचना कोई नयी बात नहीं होगी. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे जानते हैं कि दबाव को कैसे संभालना है और उन्हें पता है कि एकमात्र तरीका है रन बनाते रहना, जो कैच मिलें उन्हें पकड़ना, रन-आउट करना और साथ ही कप्तान को सलाह देने के लिए तैयार रहना क्योंकि वे खुद कप्तान रह चुके हैं और उनके पास अनुभव है. ’’

गावस्कर ने कहा कि रोहित और कोहली के मामले में, उनकी शारीरिक क्षमताओं पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा, जिसे वे दोनों आसानी से संभाल सकते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है और आप 35 साल के पार जाते हैं, तो आपके स्वभाव के बजाय आपकी शारीरिक फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. उनके पास जो अनुभव है, उससे वे इसे आसानी से संभाल लेंगे. ’’ इस बीच गावस्कर ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के समय पर हैरानी जताई.

यह भी पढ़ें: तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की जीत, ENG की हार से कितना बदला WTC प्वाइंट्स टेबल? भारत पर क्या असर?



Source link

1050 दिन बाद टीम इंडिया को मिली हार, आयरलैंड के खिलाफ बन गए ये 10 शर्मनाक रिकॉर्ड

1050 दिन बाद टीम इंडिया को मिली हार, आयरलैंड के खिलाफ बन गए ये 10 शर्मनाक रिकॉर्ड


भारत और आयरलैंड के बीच दो दिनों की टी20 सीरीज खेली गई थी.भारत ने दोनों ही मुकाबलों में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया था,लेकिन भारत के लिए यह निर्णय बेहद खराब साबित हुआ.दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम रन चेज करने में असमर्थ रही.

गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत-आयरलैंड के खिलाफ कोई सीरीज पहली बार हारी है.16 बार अपराजेय रही भारतीय टीम टी20 सीरीज के लगातार दोनों मुकाबले हार चुकी है. बल्लेबाज़ी में शानदार प्रदर्शन दिखाने वाली भारतीय टीम घर की पिच न मिलने के कारण शायद बल्ले से अपना कमाल दिखाने में नाकाम रही.

यह भी पढे़ं- IND Vs IRE: ‘वैभव ऐसे ही पानी पिलाता रह जाएगा’, आयरलैंड दौरे पर टीम में नहीं मिला मौका तो सोशल मीडिया पर भड़के फैन्स

संजू सैमसन दोनों सीरीज के मुकाबलों में पहली ही गेंद पर जय मूंदड़ा के शिकार बनें. वैभव सूर्यवंशी को दोनों ही मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला और वे अपना पहला इंटरनेशमल डेब्यू नहीं कर पाए.

आइए नज़र डालते हैं भारत के कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड पर, जो इंडिया ने आयरलैंड सीरीज गंवाने के बाद अपने नाम दर्ज किए हैं.

-आयरलैंड सीरीज हारने से पहले आखिरी बार लगातार दो मैच अगस्त 2023 में भारत-वेस्टइंडीज के खिलाफ हारा था.

-श्रेयस अय्यर टी20 सीरीज में ऋषभ पंत के बाद दूसरे ऐसे कप्तान हैं.जिन्होंने अपनी कप्तानी में दोनों टी20 मुकाबले हारे हैं.

-आयरलैंड की टीम ICC टी20 में टॉप-10 रैकिंग में भी नहीं है, फिर भी उन्होंने लगातार टी20 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम को सीरीज हराई है. भारत आईसीसी टी20 रैकिंग में पहले स्थान पर मौजूद है. साथ ही भारत के दो बल्लेबाज़ पहले और दूसरे स्थान पर लिस्ट में शामिल हैं.वहीं आयरलैंड का एक भी बल्लेबाज़ टॉप-50 में भी नहीं है.

-तिलक वर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ अपने दूसरे टी20 सीरीज में 46 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया,जो किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा लगाया गया छठा सबसे धीमा अर्धशतक है. केएल राहुल ने 56 गेंद खेलकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना धीमा अर्धशतक पूरा किया था.

-2026 में अभीषेक शर्मा 9वीं बार 0 पर आउट हुए हैं.इस तरह उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है.टी20 में 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर आ चुके हैं.राशिद खान 2019 में और शादाब खान 2024 में इतनी बार 0 पर आउट हो रखे हैं.

-7 साल बाद कोई टीम भारत को टी20 सीरीज के मुकाबले में हरा पाई है.दो मैचों की टी20 सीरीज में भारत आखिरी बार 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारा था.

-इस दशक में भारत कुल तीसरी ही टी20 सीरीज हारा है.श्रेयस अय्यर की कप्तानी से पहले भारत हार्दिक पंड्या की कप्तानी  में 2023 में और शिखर धवन की कप्तानी में 2021 में हारा था.

-श्रेयस अय्यर 2026 में ऐसे भारतीय कप्तान बनें. जिन्होंने टी20 सीरीज में एक मैच न जीता हो.उनसे पहले साल (2009-15) एमएस धोनी और साल (2019) में विराट कोहली के नाम ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है.

-श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की 16 टी20 सीरीज जीतने का सिलसिला भी समाप्त हो चुका है.यह किसी भी टीम द्वारा जीती गई लगातार सबसे ज्यादा टी20 सीरीज है.पाकिस्तान 11 सीरीज के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है.

यह भी पढ़ें- वैभव की राह में रुकावट कौन? टीम इंडिया के कोच समेत पूरी सलेक्शन टीम पर 5 ‘गंभीर’ सवाल



Source link

अब कौन बनेगा ENG का अगला टेस्ट कप्तान? रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स ने इस खिलाड़ी का लिया नाम 

अब कौन बनेगा ENG का अगला टेस्ट कप्तान? रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स ने इस खिलाड़ी का लिया नाम 


इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) संन्यास ले चुके हैं. व्हाइट बॉल क्रिकेट को पहले ही छोड़ चुके स्टोक्स ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का आखिरी टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में कप्तान के रूप में खेला. स्टोक्स के संन्यास के बाद एक सवाल क्रिकेट फैंस के मन में उठ रहा था कि अब उनके बाद टेस्ट में कौन इंग्लैंड की कमान संभालेगा? खुद स्टोक्स ने ही इसका जवाब दे दिया है. 

स्टोक्स ने सीधे टेस्ट के उपकप्तान हैरी ब्रूक का नाम लिया. पूर्व कप्तान ने कहा कि ब्रूक को इसलिए ही उपकप्तान बनाया गया, ताकि वह आगे चलकर कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकें. 

अपने आखिरी टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टोक्स ने कहा, “यही वजह है कि उसे (हैरी ब्रूक) उपकप्तान बनाया गया है.”

ब्रुक पिछले साल गर्मियों के आखिर से उपकप्तान हैं, लेकिन जब न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड को कप्तान की जरूरत थी, तो जो रूट को चुना गया. यह फैसला नाइटक्लब की उस घटना की जांच के बीच लिया गया, जिसकी वजह से स्टोक्स बाहर हो गए थे. 

उपकप्तान का कप्तान बनना स्वाभाविक

स्टोक्स का मानना है कि उपकप्तान का कप्तान बनना स्वाभाविक प्रक्रिया है. स्टोक्स ने कहा, “पिछले कुछ हफ्तों में (रूट की नियुक्ति को लेकर) कुछ फैसले लिए गए थे, लेकिन मैं उन फैसलों का हिस्सा नहीं था.”

ब्रूक ने अब तक टेस्ट में नहीं की कप्तानी 

गौर करने वाली बात यह है कि ब्रूक ने अब तक एक भी टेस्ट में इंग्लैंड की कमान नहीं संभाली है. हालांकि वह वनडे और टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड की कमान संभाल चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ब्रूक को इंग्लैंड के अगले टेस्ट मैच में कप्तान बनाया जाता है या नहीं. अब तक ब्रूक 38 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिनकी 66 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 10 शतक और 18 अर्धशतक की बदौलत 3395 रन बना लिए हैं.

 

यह भी पढ़ें: तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की जीत, ENG की हार से कितना बदला WTC प्वाइंट्स टेबल? भारत पर क्या असर?



Source link

FIFA World Cup 2026: From shock lead to late heartbreak, Japan fall to Brazil in 2-1 thriller

FIFA World Cup 2026: From shock lead to late heartbreak, Japan fall to Brazil in 2-1 thriller


The bureau represents a collective of experienced journalists, editors, and correspondents who work across television, digital, and social platforms to deliver timely, accurate, and wide-ranging news coverage. Zee Media Bureau’s coverage spans politics, business, economy, technology, health, entertainment, and global affairs. The bureau follows a collaborative newsroom model, where stories are researched, verified, and published by a team. This ensures speed, editorial consistency, and adherence to journalistic standards, particularly for breaking news and developing stories.



Source link

Who is Kaishu Sano? Japans surprise hero against Brazil in FIFA World Cup 2026 Round of 32 match

Who is Kaishu Sano? Japans surprise hero against Brazil in FIFA World Cup 2026 Round of 32 match


The Goal That Silenced Brazil

Entering the match as heavy underdogs, Japan sat deep to absorb an intense early Brazilian press that commanded over 80% of possession. However, the tactical discipline of Hajime Moriyasu’s side paid off handsomely.

In the 29th minute, a rare lapse in concentration saw Brazilian defender Danilo misplace a pass across the midfield. Seizing the opportunity, Sano intercepted the ball with sharp anticipation, effortlessly glided past a lunging challenge from veteran midfielder Casemiro, and drove forward into open space.

From 20 yards out, Sano unleashed a clinical, low right-footed strike into the bottom-left corner, leaving goalkeeper Alisson Becker completely helpless. A brief VAR check confirmed the goal, sending the Japanese fans in Texas into pure delirium.  

From J-League To Bundesliga

Kaishu Sano’s his breakthrough has been a steady climb rather than an overnight miracle:

Club Career: Sano currently plays his club football in Germany for 1. FSV Mainz 05 in the Bundesliga, where he transitioned after a stellar career in Japan’s J1 League with Kashima Antlers.

Style of Play: Primarily a defensive or central midfielder, Sano is widely recognized for his high-intensity work rate, tactical awareness, and exceptional ball-recovery skills. He has established himself as a reliable engine room presence in Europe, capable of anchoring the midfield against elite opposition like Bayern Munich.

International Breakthrough: Sporting the number 24 jersey for the national team, Sano’s thunderbolt against Brazil marks his first-ever international goal for the senior Samurai Blue side – arriving in arguably the biggest game of his life.  

Personal Life And Past Controversy

Sano is the elder brother of fellow professional footballer Kodai Sano (who plays for NEC Nijmegen).

In July 2024, shortly after his Mainz transfer, Sano faced arrest in Japan alongside others after they were accused of gang raping a woman. He was released without indictment after prosecutors declined to pursue charges.

He publicly apologized, expressed remorse, and was reintegrated into the national team in 2025 under coach Hajime Moriyasu, who emphasized redemption and second chances.



Source link

बढ़िया खाना न बनाने पर पंजाब किंग्स के शशांक ने कुक को जमकर पीटा, थाने पहुंचा मामला; IPS पिता प

बढ़िया खाना न बनाने पर पंजाब किंग्स के शशांक ने कुक को जमकर पीटा, थाने पहुंचा मामला; IPS पिता प


पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर शशांक सिंह (Shashank Singh) और उनके IPS पिता शैलेश सिंह (Shailesh Singh) पर उनके घर के कुक विपेंद्र सिंह तोमर के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में 29 जून को भोपाल के रातीबड़ में FIR दर्ज हुई. मामला कुक के खाना अच्छा न बनाने के लेकर सामने आया. 

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर के परिवार को विपेंद्र के जरिए बनाया गया खाना पसंद नहीं आया. खाना नहीं पसंद आने के चलते शशांक सिंह, उनके पिता और ड्राइवर ने मिलकर कुक के साथ मारपीट और गाली-गलौज की. उसका फोन जब्त किया गया और मना करने के बावजूद जबरदस्ती काम करवाया. 

सुरक्षा को मद्दे नजर रखते हुए कुक विपेंद्र ने खुद को कमरे लॉक कर लिया. लेकिन कैसे भी करके क्रिकेटर के परिवार ने कमरा खोल लिया और उसके साथ मारपीट की. कुक के शरीर और चेहरे पर चोट लगी. वहीं जब्त किए गए फोन को भी वापस नहीं किया. 

शुरुआत से ही बनाया काम का दबाव 

कुक ने बताया कि उसे एक जानने वाले व्यक्ति के जरिए रीवा से भोपाल बुलाया और बताया गया कि शैलेश सिंह के घर पर खाना बनाने का काम है. इस काम के जरिए उसे आगे चलकर सरकार नौकरी मिलने में भी मदद होगी. कुक के काम के लिए उसे 15 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा रहने और खाने की सुविधा भी मिलेगी. 

लेकिन काम शुरू करने के कुछ घंटो बाद ही, लगातार काम का दबाव बनाया जाने लगा. विपेंद्र ने बताया कि घर पर पहले से काम कर रहे कुक को भी गालियां दी जा रही थीं. 

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

पुलिस ने शैलेश सिंह, शशांक सिंह और एक अन्य पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है. आगे की कर्रवाई जांच के बाद की जाएगी. 

 

यह भी पढ़ें: तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की जीत, ENG की हार से कितना बदला WTC प्वाइंट्स टेबल? भारत पर क्या असर?



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp