IPL 2026: 146 रन से जीता मैच…. IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी धमाकेदार जीत, किन टीमों के नाम है रि

IPL 2026: 146 रन से जीता मैच…. IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी धमाकेदार जीत, किन टीमों के नाम है रि


आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. नए सीजन से पहले फैंस के बीच पुराने रिकॉर्ड्स की भी खूब चर्चा हो रही है. आईपीएल में कई ऐसे मैच हुए हैं, जहां एक टीम ने दूसरी टीम को इतने बड़े अंतर से हराया कि मुकाबला पूरी तरह एकतरफा बन गया. रन के हिसाब से सबसे बड़ी जीतों की बात करें तो इस सूची में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें शामिल हैं.

मुंबई इंडियंस – 146 रन

आईपीएल इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है. मुंबई ने 6 मई 2017 को दिल्ली में खेले गए मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को 146 रन से हराया था. उस मैच में मुंबई ने 213 रन का मजबूत लक्ष्य दिया था, लेकिन दिल्ली की टीम सिर्फ 13.4 ओवर में ही सिमट गई. यह जीत आज भी आईपीएल की सबसे बड़ी जीत मानी जाती है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 144 रन

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. आरसीबी ने 14 मई 2016 को बेंगलुरु में गुजरात लायंस को 144 रन से पटखनी दी थी. उस मुकाबले में आरसीबी ने 249 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था. जवाब में गुजरात की टीम 18.4 ओवर तक ही टिक सकी. यह मैच आरसीबी की सबसे यादगार जीतों में गिना जाता है.

कोलकाता नाइट राइडर्स – 140 रन 

तीसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है. केकेआर ने 18 अप्रैल 2008 को बेंगलुरु में आरसीबी को 140 रन से हराया था. आईपीएल के शुरुआती सीजन में मिली यह जीत इसलिए भी खास रही, क्योंकि इसी मैच से लीग के इतिहास में बड़े स्कोर और बड़े अंतर की जीत का सिलसिला शुरू हुआ था. केकेआर ने 223 रन का लक्ष्य रखा था और आरसीबी की टीम दबाव में पूरी तरह टूट गई.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 138 रन

चौथे नंबर पर फिर आरसीबी का नाम आता है. बेंगलुरु ने 6 मई 2015 को अपने घरेलू मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब को 138 रन से हराया था. उस मैच में आरसीबी ने 227 रन बनाए थे और पंजाब की टीम सिर्फ 13.4 ओवर में ही ढेर हो गई थी. यह मुकाबला आरसीबी की आक्रामक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी का शानदार उदाहरण बना था

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 130 रन 

पांचवें नंबर पर भी आरसीबी का कब्जा है। 23 अप्रैल 2013 को बेंगलुरु में खेले गए मैच में आरसीबी ने पुणे वॉरियर्स को 130 रन से हराया था. इस मुकाबले में आरसीबी ने 263 रन का विशाल स्कोर बनाया था, जो लंबे समय तक चर्चा में रहा. जवाब में पुणे वॉरियर्स 20 ओवर खेलकर भी लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी थी. 



Source link

‘Expectations are high…’: Shreyas Iyer, Arshdeep Singh eye IPL trophy for Punjab Kings; reveal plan for 2026 season

‘Expectations are high…’: Shreyas Iyer, Arshdeep Singh eye IPL trophy for Punjab Kings; reveal plan for 2026 season


With the Indian Premier League (IPL) 2026 just around the corner, Punjab Kings (PBKS) captain Shreyas Iyer and fast bowler Arshdeep Singh shared their excitement and plans for the season. Speaking at a grand event in Mohali on Friday, to unveil the team’s new jersey, the duo spoke about team bonding, overcoming personal challenges, and their deep connection with the franchise.

A major focus for the team right now is building a strong bond off the field before the high-pressure games begin. Captain Shreyas Iyer explained that the time spent together in the team hotel is just as important as the practice sessions.

“This is the period where we live as a family for two months,” Shreyas said. “The more time we spend together, the more we get to know each other. Now is the time to build that camaraderie. We spend most of our time in the game room, playing FIFA and other games. The planning and plotting for matches usually happens a day or two before the game, but building this bond off the field helps us get better results eventually.”


Add Zee News as a Preferred Source



Shreyas also spoke about his personal journey, returning to the field after a tough injury. “It is always challenging to come back after an injury. I had lost around seven kilos, and it took a lot of effort to gain that weight back. But I love challenges. I am glad I overcame that part of my life, and I am back here proudly representing the team.”

Embracing the love from the Punjab fans, who have fondly given him the tag of ‘Sarpanch Sahab’, Shreyas was clear about his ultimate goal. “Expectations are high, which is fun. I love the challenge. But the important thing is that whenever we step in, we have to win. My eye is on the trophy,” he added.

Local hero and star pacer Arshdeep Singh echoed his captain’s confident mindset, especially when talking about playing in front of their passionate home crowd in Mullanpur.

“When you feel the pressure, it is a privilege,” Arshdeep smiled. “It is a lot of fun when you get so much support from the crowd. When people cheer for you, you feel that 30,000 people are running with you at that time. We will try our best to win all our home matches this year.”

Reflecting on his journey with the team, the fast bowler expressed his deep gratitude for the franchise that backed him early in his career.

“The journey has been amazing,” Arshdeep said. “When I came here for the first time, they gave me full support and showed me my potential. They trusted me a lot when no other team did. I really appreciate that, and I want to stay here for a long time. I am looking forward to winning a lot of trophies for the team.”

With a fearless captain, a united squad, and powerful partners backing them, the Punjab Kings are fully set to bring an exciting brand of cricket to the field this IPL season.

The official jersey launch event was attended by key dignitaries, including Satish Menon, CEO, Punjab Kings, Saurabh Arora, Chief Commercial Officer, Punjab Kings, Anup Nair, Director – Strategy & Operations, CP PLUS, and Sanjay Gogia, Director – Sales, CP PLUS, alongside the two star cricketers. 



Source link

इरफान पठान ने MI के प्लान को बताया गलत!, रोहित शर्मा पर जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए

इरफान पठान ने MI के प्लान को बताया गलत!, रोहित शर्मा पर जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए


भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस को खास सलाह दी है. उनका कहना है कि मुंबई टीम को रोहित शर्मा का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे टीम को अधिक फायदा मिल सके. IPL 2025 में MI ने रोहित शर्मा का उपयोग एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में किया था, लेकिन इरफान ने उस रणनीति को गलत ठहराते हुए कहा कि मुंबई को रोहित की लीडरशिप स्किल्स का भरपूर फायदा लेना चाहिए, जिसके लिए उनका फील्डिंग के लिए मैदान पर आना बहुत जरूरी है.

अपने यूट्यूब चैनल पर इरफान पठान ने कहा कि रोहित शर्मा का माइंडसेट बहुत अहम कड़ी है और देखना होगा कि मुंबई इंडियंस उसका फायदा कैसे उठाती है. इरफान ने कहा कि पिछले साल MI ने बहुत बढ़िया ढंग से रोहित को इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में उतारा था, लेकिन इरफान के अनुसार उनका फील्डिंग के लिए मैदान पर आना बहुत जरूरी है, जिससे वो कप्तान की मदद कर सकें. क्योंकि रोहित का दिमाग हमेशा एक लीडर की तरह सोचता रहता है.

इरफान पठान ने आगे कहा, “MI उन्हें इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में इस्तेमाल करेगी. मगर जब आपके पास एक सफल कप्तान हो, जिसने ट्रॉफी कई बार जीती हो तो आपको उनका भरपूर फायदा उठाना चाहिए. उन्हें मैदान पर उतारो और उनकी लीडरशिप स्किल्स का पूरा फायदा उठाओ.”

रोहित शर्मा पिछले 2 सीजन में अच्छे टच में दिखे हैं. IPL 2025 में उन्होंने 15 मैच खेलकर 418 रन बनाए थे और पूरे सीजन में उनके बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारी निकली थीं. रोहित आईपीएल के इतिहास में 7000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं, जो 8,000 रनों के भी पार जा चुके हैं. रोहित ने अब तक 272 IPL मैचों में 7046 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, एक जीत चुकी है खिताब; अब नहीं होगी वापसी 



Source link

रोहित-कोहली या धोनी, IPL 2026 में खेलने का किसे मिल रहा सबसे ज्यादा पैसा?

रोहित-कोहली या धोनी, IPL 2026 में खेलने का किसे मिल रहा सबसे ज्यादा पैसा?


28 मार्च से IPL 2026 सीजन का आगाज होने वाला है. सबकी नजरें एक बार फिर रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी पर टिकी होंगी. एक तरफ धोनी एक साल बाद कोई प्रतिस्पर्धात्मक मैच खेल रहे होंगे, वहीं रोहित और कोहली भी कई महीनों बार क्रिकेट मैदान पर दिखेंगे. क्रिकेट की दुनिया में तीनों दिग्गजों का कद बहुत ऊंचा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनमें सबसे ज्यादा पैसा कौन कमा रहा है?

किसे मिल रहा सबसे ज्यादा पैसा?

सबसे पहले एमएस धोनी की बात करें तो उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स इस बार सिर्फ 4 करोड़ रुपये दे रही है. दरअसल धोनी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए 5 साल से ज्यादा समय हो गया है, जिसके कारण BCCI के नियमानुसार उन्हें मिनी ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में रखा गया था. इस वजह से उन्हें सिर्फ 4 करोड़ रुपये मिलेंगे.

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे और IPL 2026 में उन्हें MI 16.30 करोड़ रुपये की रकम मिलेगी. 2024 सीजन से ही मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांडया कर रहे हैं.

तीनों में सबसे ज्यादा पैसा विराट कोहली को मिलेगा. 2025 के मेगा ऑक्शन से पूर्व विराट कोहली को RCB ने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. आईपीएल 2026 में भी उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू इतनी ही रकम देने वाली है.

  • एमएस धोनी – 4 करोड़
  • रोहित शर्मा – 16.30 करोड़
  • विराट कोहली – 21 करोड़

विराट, रोहित और धोनी का करियर

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. वो अब तक 267 मैच खेलकर 8661 रन बना चुके हैं और वो आईपीएल में आठ हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं. रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जो अब तक 7,046 रन बना चुके हैं. वहीं एमएस धोनी ने अपने करियर में 5439 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

‘2-3 हजार रन मारूंगा…’ वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा, IPL 2026 से पहले दिखा जबरदस्त आत्मविश्वास



Source link

IPL 2026 SL Players: Bad news for RCB, LSG & SRH as players to undergo fitness tests to get NOC

IPL 2026 SL Players: Bad news for RCB, LSG & SRH as players to undergo fitness tests to get NOC


Sri Lanka Cricket (SLC) said on Friday that its players will only be cleared to participate in the 2026 Indian Premier League (IPL) after completing mandatory physical performance tests. 

SLC added that Pathum Nissanka, Kamindu Mendis and Dushmantha Chameera have received their No Objection Certificates (NOCs), while the likes of Wanindu Hasaranga, Matheesha Pathirana, Nuwan Thushara, and Eshan Malinga will join their respective franchises after clearing their fitness tests, most probably in the coming week.

“Only those who successfully meet the required standards of the physical performance tests will be cleared to participate in the ongoing domestic tournament and also granted an NOC to take part in IPL 2026.


Add Zee News as a Preferred Source



“Accordingly, Dushmantha Chameera, Pathum Nissanka, and Kamindu Mendis, who have successfully completed their physical performance tests, have been issued NOCs to participate in the IPL. Nuwan Thushara’s eligibility for a No Objection Certificate (NOC) to participate in the IPL will be subject to the outcome of his Physical Performance Test.

“Wanindu Hasaranga, Eshan Malinga, and Matheesha Pathirana, who have requested NOCs to participate in IPL 2026, are yet to undergo the Physical Performance Test, as they are still undergoing rehabilitation to recover from injuries sustained. The respective players will undergo the tests upon completion of their recovery and rehabilitation programs,” said SLC in a statement on Friday.

With IPL 2026 to begin on March 28, Chameera and Nissanka will now link up with Delhi Capitals, while Mendis will join Sunrisers Hyderabad. Pathirana, who is to turn out for Kolkata Knight Riders, has been on the sidelines after a hamstring injury ruled him out of Sri Lanka’s campaign in the mid-way of 2026 Men’s T20 World Cup.

Hasaranga (Lucknow Super Giants), Malinga (Sunrisers Hyderabad), and Thushara (Royal Challengers Bengaluru) also missed the World Cup at various stages due to injuries to hamstring, shoulder and broken left thumb.

“Sri Lanka Cricket (SLC) wishes to announce that players who have requested to participate in the Indian Premier League (IPL) 2026 will be issued a No Objection Certificate (NOC) only upon successfully passing SLC’s mandatory Physical Performance Test.

“At present, SLC is conducting an eight-week specialized physical training program for all nationally contracted players. This initiative aims to enhance players’ physical performance standards in preparation for upcoming international assignments.

“Along with this program, players are also undergoing the mandatory physical performance tests, a routine process followed to check the fitness standards of the players,” added SLC.



Source link

KKR में कौन लेगा हर्षित राणा की जगह? कोच अभिषेक नायर ने रिप्लेसमेंट पर किया बड़ा खुलासा

KKR में कौन लेगा हर्षित राणा की जगह? कोच अभिषेक नायर ने रिप्लेसमेंट पर किया बड़ा खुलासा


हर्षित राणा के IPL 2026 से बाहर होने पर कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. उनके बाहर होने की वजह घुटने की चोट है, जो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच के दौरान आई थी. हर्षित सर्जरी भी करवा चुके हैं और अभी रिकवरी कर रहे हैं. इसी बीच KKR मैनेजमेंट के माथे पर चिंता की लकीरें आना लाजिमी हैं और अभी तक टीम को उनका रिप्लेसमेंट नहीं मिल सका है.

हर्षित की जगह लेना आसान नहीं

कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच अभिषेक नायर ने प्री सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में हर्षित के रिप्लेसमेंट पर अपडेट देकर कहा कि उनका चोटिल होना टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है क्योंकि पिछले दोनों सीजन में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया है. नायर ने कहा कि पिछले एक साल में एक क्रिकेटर के तौर पर हर्षित बहुत बेहतर बन गए हैं. अभिषेक नायर ने यह भी माना कि हर्षित राणा की जगह लेना आसान नहीं है.

हर्षित के रिप्लेसमेंट को लेकर हर्षित राणा ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में हमने कई गेंदबाजों को देखा है जो इस किरदार में अच्छे से ढल सकते हैं. शायद हम अगले कुछ दिनों में अंतिम फैसला ले सकते हैं.”

कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ी हुई दिख रही हैं क्योंकि मथीशा पाथिराना को भी अभी तक खेलने का क्लियरेन्स नहीं मिला है. मगर अच्छी खबर ये है कि कप्तान अजिंक्य रहाणे अपने खिलाड़ियों पर भरोसा दिखा रहे हैं और आत्मविश्वास से भरे हैं. वरुण चक्रवर्ती के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट इकॉनॉमी रेट की दृष्टि से अच्छा नहीं गुजरा था, लेकिन रहाणे को भरोसा है कि चक्रवर्ती अच्छा करके दिखाएंगे.

कोलकाता नाइट राइडर्स अब तक तीन बार चैंपियन बनी है. 2012, 2014 और 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने ट्रॉफी जीती थी. आईपीएल 2025 में KKR का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था, जहां उसे टेबल में आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया की अगली सीरीज का एलान, IPL 2026 के बाद होगी ‘महाटक्कर’



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp