दूसरे वनडे से ठीक पहले कैलिस ने मार्को यानसेन पर दिया बड़ा बयान, भारतीय फैंस को जानना चाहिए

दूसरे वनडे से ठीक पहले कैलिस ने मार्को यानसेन पर दिया बड़ा बयान, भारतीय फैंस को जानना चाहिए



इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे दिग्गज ऑलराउंडरों में से एक पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जैक कैलिस ने अपने देश के युवा हरफनमौला खिलाड़ी मार्को यानसेन को लेकर बड़ा बयान दिया है. कैलिस का यह बयान भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे वनडे से ठीक पहले आया है. कैलिस ने कहा कि यानसेन ने हाल के महीनों में अपनी बल्लेबाजी में जो सुधार किया है, वह उन्हें आधुनिक क्रिकेट के शीर्ष हरफनमौला खिलाड़ियों में जगह बनाने में मददगार होगा. 

बता दें कि रांची में खेले गए पहले वनडे में मार्को यानसेन ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था. गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाने के बाद यानसेन ने बल्लेबाजी में 39 गेंद में 70 रन बनाए थे. इससे पहले भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में यानसेन ने बल्ले और गेंद दोनों से मैच विनिंग प्रदर्शन किया था. 

जैक कैलिस ने मंगलवार को एसए20 द्वारा आयोजित भारतीय मीडिया के साथ एक विशेष बातचीत के दौरान कहा, “उसका साल शानदार रहा है, है ना? उसमें हमेशा से क्षमता थी. बस उसे अपने खेल को समझने की जरूरत थी. जाहिर है अब वह इसे समझ गया है और अच्छा संतुलन बना रहा है. यानसेन की गेंदबाजी हमेशा शानदार रही है. पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने बल्ले से अपनी प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल नहीं किया था, लेकिन अब उन्होंने निश्चित रूप से इसमें सुधार किया है. वह अब एक बेहतरीन हरफनमौला हैं. मुझे लगता है कि वह एसए20 में एक बड़ी भूमिका निभाएंगे.”

बल्ले से शानदार योगदान देने के अलावा यानसेन ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 12 विकेट भी लिए थे. दक्षिण अफ्रीका ने इस सीरीज को 2-0 से जीत था. कैलिस को एसए20 यानसेन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. उन्होंने कहा, “उनकी टीम (सनराइजर्स ईस्टर्न केप) उसे अलग-अलग भूमिकाओं में इस्तेमाल कर सकती है. निचले क्रम में वह प्रभावी है लेकिन उसकी बल्लेबाजी को देखते हुए टीम उसका इस्तेमाल कही भी कर सकती है. वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर साबित होगा.”

दक्षिण अफ्रीका के लिए 166 टेस्ट मैचों में 45 शतकों के साथ 55.37 की औसत से 13289 रन बनाने वाले कैलिस को कॉर्बिन बॉश से भी हरफनमौला प्रदर्शन की उम्मीद है. बॉश ने रांची वनडे में भारत के खिलाफ 67 रनों की पारी खेलकर और दो विकेट लेकर अपने कौशल की झलक दिखाई थी.



Source link

बारिश में धुल जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका का दूसरा वनडे? रायपुर के मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट

बारिश में धुल जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका का दूसरा वनडे? रायपुर के मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेला जाएगा. इस दिन रायपुर में बारिश की संभावना है. क्या मैच रद्द होने का भी खतरा है? पढ़िए रायपुर में बुधवार को मौसम कैसा रहेगा?

केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया पहला वनडे 27 रनों से जीतकर आ रही है. अच्छी बात ये हैं कि सबसे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा फॉर्म में हैं, दोनों ने पिछले मैच में शतकीय साझेदारी की थी. कोहली ने 83वां इंटरनेशनल शतक जड़ा था. रायपुर में बुधवार को बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि ये इतनी नहीं है कि मैच रद्द होने का खतरा रहे.

3 दिसंबर को रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे बुधवार, 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला आदर्श परिस्थितियों में खेला जाएगा. दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा. बुधवार को रायपुर में बारिश की संभावना बहुत कम है, यानी मैच में रुकावट नहीं आएगी और अगर आई भी तो जल्दी ही मैच दोबारा भी शुरू हो जाने की संभावना होगी. 

हालांकि शाम को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में ओस ज्यादा गिर सकती है, इस वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होगा.

भारतीय स्क्वाड

रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), केएल राहुल (कप्तान और विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड

एडन मार्क्रम, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, ओटनील बार्टमैन, टोनी डी ज़ोरज़ी, प्रेनेलन सुब्रायन.

कब-कहां देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे लाइव?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे 3 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. टॉस 1 बजे होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.



Source link

IPL 2026 की नीलामी में नहीं दिखेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 सुपर स्टार, लिस्ट देख मायूस होंगे आप

IPL 2026 की नीलामी में नहीं दिखेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 सुपर स्टार, लिस्ट देख मायूस होंगे आप



IPL 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी. बताया जा रहा है कि ऑक्शन में कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, लेकिन स्लॉट सिर्फ 77 ही खाली हैं. सभी टीमों के पर्स में करोड़ों रुपये बचे हुए हैं. देश-विदेश से कई दिग्गज और युवा खिलाड़ी इस नीलामी में दिखेंगे, लेकिन कुछ इंटरनेशनल स्टार्स इस बार नीलामी में नजर नहीं आएंगे. तो यहां देखिए उन 5 इंटरनेशनल खिलाड़ियों की लिस्ट, जो आईपीएल 2026 ऑक्शन का हिस्सा नहीं बनेंगे.

1. ग्लेन मैक्सवेल

IPL में 13 सीजन खेलने, 2819 रन और 41 विकेट लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने खुद पुष्टि करके बताया है कि वो आईपीएल 2026 ऑक्शन का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग से रिटायरमेंट नहीं ली है. उन्हें पंजाब किंग्स ने 2026 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था.

2. आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया है. वो 2014 से ही कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से जुड़े हुए थे. अपने पूरे आईपीएल करियर में उन्होंने 2651 रन और 123 विकेट लिए. रसेल अपने आईपीएल करियर में दिल्ली डेयरडेविल्स और KKR के लिए खेले.

3. फाफ डु प्लेसिस

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से अपना नाम वापस लेने वाले सबसे पहले खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस थे. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वो आईपीएल 2026 ऑक्शन का हिस्सा नहीं होंगे, इसके बजाय उन्होंने PSL 2026 में खेलने का निर्णय लिया है. डु प्लेसिस पिछले सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे.

4. मोईन अली

लगातार 8 सीजन से IPL में खेल रहे मोईन अली ने भी फाफ डु प्लेसिस जैसी राह चुनी है. उन्होंने भी IPL 2026 ऑक्शन में भाग ना लेने की पुष्टि की है. वो भी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलते हुए दिखेंगे. मोईन अली ने अपने IPL करियर में 73 मैच खेलकर 1167 रन बनाए और 41 विकेट लिए.

5. बेन स्टोक्स

इंग्लैंड की टीम टीम के कप्तान बेन स्टोक्स, BCCI के एक सख्त नियम के कारण ऑक्शन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. दरअसल पिछले साल मेगा ऑक्शन से पूर्व BCCI ने नियम बनाया था कि अगर कोई खिलाड़ी मेगा ऑक्शन का हिस्सा नहीं बनता है, तो उसे अगले 2 ऑक्शन से बैन कर दिया जाएगा. यही कारण है कि स्टोक्स चाहकर भी नीलामी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA दूसरे ODI से पहले आई दुखद खबर, पूर्व क्रिकेटर की अचानक मौत से क्रिकेट जगत में पसरा मातम



Source link

IND vs SA 2nd ODI से पहले आई दुखद खबर, पूर्व क्रिकेटर की अचानक मौत से क्रिकेट जगत में पसरा मातम

IND vs SA 2nd ODI से पहले आई दुखद खबर, पूर्व क्रिकेटर की अचानक मौत से क्रिकेट जगत में पसरा मातम



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे बुधवार को रायपुर में खेला जाना है. इससे पहले मंगलवार को क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर आई, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन स्मिथ का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनकी मौत उनके अपार्टमेंट में हुई, हालांकि अभी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है.

रॉबिन स्मिथ के परिवार ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की. वह 1992 वर्ल्ड कप की उपविजेता टीम का हिस्सा थे. इंग्लैंड क्रिकेट ने स्मिथ को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड में हर कोई रॉबिन स्मिथ के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी है. इंग्लैंड और हैम्पशायर के एक महान खिलाड़ी. रेस्ट इन पीस.”

रॉबिन स्मिथ की अचानक मौत से क्रिकेट जगत में पसरा मातम

इंग्लिश मीडिया के अनुसार रॉबिन स्मिथ की मौत उनके अपार्टमेंट में हुई. अभी जो खबर सामने आई है, उसके अनुसार वह बीमार नहीं थे. उनकी अचानक हुई मौत से सभी हैरान और सदमे में हैं. अभी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है.

रॉबिन स्मिथ ने 1988 से 1996 के बीच कुल 133 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले, जिनमें साढ़े 6 हजार से अधिक रन बनाए. वह एक बड़े बल्लेबाज माने जाते थे, जिन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 13 शतक और 43 अर्धशतक लगाए.

रॉबिन स्मिथ ने इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट मैचों की 112 पारियों में 4236 रन बनाए. उनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 175 का था. टेस्ट में उन्होंने 9 शतक और 28 अर्धशतक जड़े.

रॉबिन ने 71 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 2419 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उन्होंने 4 शतक और 15 अर्धशतक लगाए. वनडे में रॉबिन स्मिथ का सर्वाधिक स्कोर 167 का है. उनके आंकड़े बताते हैं कि वह कितने महान बल्लेबाज थे.





Source link

कोहली और गंभीर की हो गई लड़ाई? इस वजह से खतरे में पड़ा विराट का ODI फ्यूचर; जानें पूरा मामला

कोहली और गंभीर की हो गई लड़ाई? इस वजह से खतरे में पड़ा विराट का ODI फ्यूचर; जानें पूरा मामला



भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा का भविष्य लगातार चर्चा में बना हुआ है. खबर है कि विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच संबंध खराब होते जा रहे हैं, इसका कारण दोनों के बीच कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर उत्पन्न हुआ मतभेद बताया जा रहा है. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट अनुसार रोहित शर्मा ने डोमेस्टिक टूर्नामेंट विजय हजारे टूर्नामेंट में ट्रॉफी में खेलने के लिए हामी भर दी है. मगर विराट कोहली ने डोमेस्टिक टूर्नामेंट में खेलने से मना कर दिया है.

NDTV के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, “समस्या का केंद्र विजय हजारे ट्रॉफी है. कोहली इस टूर्नामेंट में नहीं खेलना चाहते हैं. जब रोहित शर्मा खेलने को तैयार हों, तो किसी एक खिलाड़ी के लिए अपवाद कैसे हो सकता है. अगर ऐसा हुआ तो हम अन्य खिलाड़ियों से क्या कहेंगे? यह कि कोई एक विशेष खिलाड़ी आप सबसे अलग है?”

रोहित शर्मा ने ना केवल विजय हजारे ट्रॉफी बल्कि वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी मुंबई के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं. दूसरी ओर कोहली बहुत अधिक तैयारी के पक्ष में नहीं हैं. ऐसे में BCCI के सामने जटिल समस्या उत्पन्न हो गई है, क्योंकि वो सिर्फ एक खिलाड़ी के लिए कोई नियम बदलने के मूड में नहीं है.

यह भी ध्यान देने योग्य बात है कि BCCI की सेलेक्शन कमिटी और हेड कोच गौतम गंभीर लगातार खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट में सक्रिय रहने की बात कहते आए हैं. बीसीसीआई के कहने के बाद ही ऑस्ट्रेलियाई टूर पर खराब प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली को रणजी ट्रॉफी के मैचों में खेलना पड़ा था.

इस पूरे विवाद के बीच विराट कोहली और रोहित शर्मा, दोनों ने अपनी फॉर्म साबित करके दिखाई है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा ने शतक लगाया था, वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ODI में उन्होंने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम ODI में 74 रन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 135 रनों की शानदार पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले PAK टीम का बड़ा फैसला, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के साथ सीरीज कंफर्म; शेड्यूल जारी



Source link

क्या स्मृति मंधाना और पलाश 7 दिसंबर को करने जा रहे हैं शादी? क्या है वायरल वेडिंग डेट का सच

क्या स्मृति मंधाना और पलाश 7 दिसंबर को करने जा रहे हैं शादी? क्या है वायरल वेडिंग डेट का सच



स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, जो पोस्टपोन हो गई. अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी 7 दिसंबर को होने जा रही है. रविवार को पलाश शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए थे, वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे. अब शादी की खबरों पर खुद स्मृति के भाई का बयान आया है.

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 7 दिसंबर को होगी, ये खबर वायरल होते ही फैंस भी दोनों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पलाश और स्मृति की शादी 7 दिसंबर को होगी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे.” एक अन्य यूजर ने बधाई देते हुए लिखा, “दोनों के लिए खुश हूं कि उनकी शादी होने जा रही है.”

स्मृति मंधाना के भाई ने क्या बताया?

स्मृति और पलाश की 7 दिसंबर को होने वाली शादी की खबर पर स्मृति के भाई श्रवण मंधाना का रिएक्शन आया है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, “मुझे इन अफवाहों के बारे में नहीं पता है. मुझे ये पता है कि शादी अभी तक पोस्टपोन ही है.”

क्यों पोस्टपोन हुई है स्मृति मंधाना की शादी?

स्मृति और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, दोनों काफी खुश थे. शादी से पहले दोनों के परिवारों और दोस्तों ने हल्दी से लेकर संगीत सेरेमनी में खूब एन्जॉय किया. शादी वाले दिन खबर आई कि स्मृति के पिता की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई है, जिस कारण शादी टल गई है. इसके बाद पता चला कि पलाश को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों परिवारों ने सेहत को प्राथमिकता देते हुए शादी टालने के फैसला किया.

हालांकि सोशल मीडिया पर पलाश के कुछ मैसेज के स्क्रीनशॉट वायरल हुए, जिनमें दावा किया गया कि पलाश स्मृति को धोखा दे रहे थे और शादी रोकने का फैसला इसी कारण से हुआ. हालांकि आधिकारिक तौर पर कहीं पर उन खबरों की पुष्टि नहीं हुई.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp