क्या स्मृति मंधाना और पलाश 7 दिसंबर को करने जा रहे हैं शादी? क्या है वायरल वेडिंग डेट का सच

क्या स्मृति मंधाना और पलाश 7 दिसंबर को करने जा रहे हैं शादी? क्या है वायरल वेडिंग डेट का सच



स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, जो पोस्टपोन हो गई. अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी 7 दिसंबर को होने जा रही है. रविवार को पलाश शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए थे, वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे. अब शादी की खबरों पर खुद स्मृति के भाई का बयान आया है.

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 7 दिसंबर को होगी, ये खबर वायरल होते ही फैंस भी दोनों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पलाश और स्मृति की शादी 7 दिसंबर को होगी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे.” एक अन्य यूजर ने बधाई देते हुए लिखा, “दोनों के लिए खुश हूं कि उनकी शादी होने जा रही है.”

स्मृति मंधाना के भाई ने क्या बताया?

स्मृति और पलाश की 7 दिसंबर को होने वाली शादी की खबर पर स्मृति के भाई श्रवण मंधाना का रिएक्शन आया है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, “मुझे इन अफवाहों के बारे में नहीं पता है. मुझे ये पता है कि शादी अभी तक पोस्टपोन ही है.”

क्यों पोस्टपोन हुई है स्मृति मंधाना की शादी?

स्मृति और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, दोनों काफी खुश थे. शादी से पहले दोनों के परिवारों और दोस्तों ने हल्दी से लेकर संगीत सेरेमनी में खूब एन्जॉय किया. शादी वाले दिन खबर आई कि स्मृति के पिता की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई है, जिस कारण शादी टल गई है. इसके बाद पता चला कि पलाश को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों परिवारों ने सेहत को प्राथमिकता देते हुए शादी टालने के फैसला किया.

हालांकि सोशल मीडिया पर पलाश के कुछ मैसेज के स्क्रीनशॉट वायरल हुए, जिनमें दावा किया गया कि पलाश स्मृति को धोखा दे रहे थे और शादी रोकने का फैसला इसी कारण से हुआ. हालांकि आधिकारिक तौर पर कहीं पर उन खबरों की पुष्टि नहीं हुई.





Source link

टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले PAK टीम का बड़ा फैसला, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के साथ सीरीज कंफर्म

टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले PAK टीम का बड़ा फैसला, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के साथ सीरीज कंफर्म



पाकिस्तान क्रिकेट टीम अगले साल जनवरी में श्रीलंका का दौरा करेगी. मंगलवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि करके बताया कि पाकिस्तान टीम आने वाली जनवरी में टी20 सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका आएगी. इस सीरीज के मुकाबले 7 जनवरी, 9 जनवरी और 11 जनवरी को खेले जाएंगे. श्रीलंका और पाकिस्तान ने हाल ही में ट्राई सीरीज खेली है, जिसके फाइनल में पाक टीम विजयी रही थी. इस ट्राई सीरीज में जिम्बाब्वे भी खेली.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज के सभी मैच डाम्बुला में खेले जाएंगे. पहला मैच 7 जनवरी, दूसरा टी20 मैच 9 जनवरी और सीरीज का अंतिम मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा. बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 ज्यादा दूर नहीं रह गया है, जो फरवरी-मार्च के समय खेला जाएगा. वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे होंगे.

दोनों ही टीमों की टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी की दृष्टि से यह सीरीज महत्वपूर्ण रहेगी. याद दिला दें कि हाल ही में संपन्न हुई ट्राई सीरीज के फाइनल में पाक टीम ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया था. वर्ल्ड कप की बात करें तो वर्ल्ड कप में उसे भारत, USA, नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप A में रखा गया है. वहीं श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप बी में रखा गया है.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 शेड्यूल

पहला टी20 – 7 जनवरी – डाम्बुला

दूसरा टी20 – 9 जनवरी – डाम्बुला

तीसरा टी20 – 11 जनवरी – डाम्बुला

यह भी पढ़ें:

क्या रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी 1355 खिलाड़ियों की IPL 2026 नीलामी में लगेगी बोली? जानें इसका नियम

आयुष म्हात्रे नंबर-1, अभिषेक शर्मा चौथे पर; सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज



Source link

आयुष म्हात्रे नंबर-1, अभिषेक शर्मा चौथे पर; SMAT में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज

आयुष म्हात्रे नंबर-1, अभिषेक शर्मा चौथे पर; SMAT में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज



सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-2026 में मंगलवार तक लगभग सभी टीमें 4-4 मुकाबले खेल चुकी हैं. झारखंड के लिए खेल रहे ईशान किशन ने मंगलवार को सौराष्ट्र के खिलाफ 93 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके बाद वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा से ऊपर पहुंच गए हैं. पहले नंबर पर मुंबई के आयुष म्हात्रे हैं, जो अभी तक 4 पारियों में 2 शतक जड़ चुके हैं.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-2026 टॉप रन स्कोरर

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-2026 में अभी आयुष म्हात्रे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 4 पारियों में कुल 253 रन बनाए हैं. मुंबई के प्लेयर आयुष ने विदर्भ के खिलाफ नाबाद 110 और आंध्र के खिलाफ नाबाद 104 रन बनाए थे, आज असम के खिलाफ वह सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए थे.

पंजाब के कप्तान अभिषेक लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने 4 पारियों में कुल 208 रन बनाए हैं. अभिषेक ने बंगाल के खिलाफ 148 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. अभिषेक ने आज बड़ौदा के खिलाफ भी अर्धशतक (50) जड़ा.

दूसरे नंबर पर पहुंचे ईशान किशन

झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने आज सौराष्ट्र के खिलाफ 50 गेंदों में 3 छक्के और 11 चौकों की मदद से 93 रनों की पारी खेली. इस पारी के बाद वह अभिषेक और कुनाल चंदेला को पछाड़कर लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए. ईशान ने 4 मैचों में 248 रन बनाए हैं. ईशान ने इससे पहले त्रिपुरा के खिलाफ 113 रनों की नाबाद पारी खेली थी. लिस्ट में देखें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों के आंकड़े.

1. आयुष म्हात्रे (253)

  • टीम- मुंबई
  • मैच- 4
  • रन- 253
  • सर्वाधिक स्कोर- 110*
  • शतक- 2
  • अर्धशतक-

2. ईशान किशन (248)

  • टीम- झारखंड
  • मैच- 4
  • रन- 248
  • सर्वाधिक स्कोर- 113*
  • शतक-1
  • अर्धशतक- 1

3. कुनाल चंदेला (229)

  • टीम- उत्तराखड
  • मैच- 4
  • रन- 229
  • सर्वाधिक स्कोर- 94
  • शतक-
  • अर्धशतक- 2

4. अभिषेक शर्मा (208)

  • टीम- पंजाब
  • मैच- 4
  • रन- 208
  • सर्वाधिक स्कोर- 148
  • शतक- 1
  • अर्धशतक- 1

5. अनमोलप्रीत सिंह (204)

  • टीम- पंजाब
  • मैच- 4
  • रन- 204
  • सर्वाधिक स्कोर- 81
  • शतक- 
  • अर्धशतक- 2

6. किशन लिग्दोह (200)

  • टीम- मेघालय
  • मैच- 4
  • रन- 200
  • सर्वाधिक स्कोर- 115
  • शतक- 1
  • अर्धशतक- 1

7. रोहन सुनील कुन्नुम्मल (199)

  • टीम- केरल
  • मैच- 4
  • रन- 199
  • सर्वाधिक स्कोर- 121*
  • शतक- 1
  • अर्धशतक- 

8. रविचंद्रन स्मरण (193)

  • टीम- कर्नाटक
  • मैच- 4
  • रन- 193
  • सर्वाधिक स्कोर- 67
  • शतक- 
  • अर्धशतक- 1

9. अभिमन्यु ईश्वरन (185)

  • टीम- बंगाल
  • मैच- 4
  • रन- 185
  • सर्वाधिक स्कोर- 130*
  • शतक- 1
  • अर्धशतक- 0

10. ललित यादव (181)

  • टीम- गोवा
  • मैच- 4
  • रन- 181
  • सर्वाधिक स्कोर- 85*
  • शतक- 
  • अर्धशतक- 2



Source link

क्या रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी 1355 खिलाड़ियों की IPL 2026 नीलामी में लगेगी बोली? जानें नियम

क्या रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी 1355 खिलाड़ियों की IPL 2026 नीलामी में लगेगी बोली? जानें नियम



IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा, सभी 10 टीमों का कुल पर्स 200 करोड़ रुपये से भी अधिक है. क्रिकबज की एक रिपोर्ट अनुसार मिनी ऑक्शन के लिए 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस के रूप में 2 दिग्गज खिलाड़ी पहले ही ऑक्शन से नाम वापस ले चुके हैं, वहीं आंद्रे रसेल ने IPL से रिटायरमेंट ले ली है. ये दिग्गज खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन क्या रजिस्ट्रेशन करवाने वाले सभी 1355 खिलाड़ियों पर नीलामी में बोली लगेगी? इसको लेकर क्या है नियम, यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

क्या है नियम? जानें पूरी प्रक्रिया

-इंडियन प्रीमियर लीग में होने वाली नीलामी से पहले देश-विदेश के सैंकड़ों खिलाड़ी अपना-अपना नाम रजिस्टर करवाते हैं. नाम रजिस्टर करवाने के लिए किसी खिलाड़ी को अपने देश या राज्य के क्रिकेट बोर्ड से NOC (नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) लेना होता है. खिलाड़ी BCCI में रजिस्ट्रेशन करवाते हैं, जिसके बाद रजिस्टर खिलाड़ियों की संख्या सामने आती है. मतलब 1355 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए BCCI को अपना नाम भेजा है.

-इसके बाद IPL की सभी 10 टीमों को रजिस्ट्रेशन करवाने वाले खिलाड़ियों की सूची भेजी जाती है. प्रत्येक फ्रैंचाइजी अपनी पसंद के हिसाब से खिलाड़ियों को चुनकर एक नई लिस्ट तैयार करती है. उसके बाद सभी 10 टीमें शॉर्टलिस्ट किए खिलाड़ियों की लिस्ट वापस BCCI को भेजती है.

-मान लीजिए IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमें मिलकर 1355 खिलाड़ियों में से सिर्फ 500 खिलाड़ियों में दिलचस्पी दिखाती हैं. बीसीसीआई की टीम इन 500 खिलाड़ियों का ऑक्शन पूल तैयार करेगी. इनमें अनकैप्ड, कैप्ड, भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को अलग-अलग वर्ग में बांट दिया जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया के बाद इन 500 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिन्हें सभी दस टीमों ने मिलकर शॉर्टलिस्ट किया था.

यह भी पढ़ें:

हार्दिक पांड्या ने वापसी मैच में मचाया तहलका, 183 के स्ट्राइक रेट से ठोक दिए 77 रन; अभिषेक शर्मा की टीम हारी

पहला वनडे जीत लिया, फिर भी टीम इंडिया की सामने आईं 3 कमजोर कड़ी; दूसरे वनडे में दूर करना जरूरी



Source link

IND vs SA दूसरे ODI से पहले विराट कोहली ने की सिलेक्टर से बात, गंभीर से रहे दूर? वीडियो वायरल

IND vs SA दूसरे ODI से पहले विराट कोहली ने की सिलेक्टर से बात, गंभीर से रहे दूर? वीडियो वायरल



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे के लिए रांची से रायपुर जाते समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एयरपोर्ट पर विराट कोहली बीसीसीआई सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा से बातें करते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो इस वजह से वायरल हो रहा है, क्योंकि विराट और रोहित शर्मा के विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की बातें हो रही हैं. दरअसल दोनों दिग्गज 2027 वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं, लेकिन कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अभी उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया गया है कि वह वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहेंगे.

विराट कोहली और सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा गंभीर बात करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि हेड कोच गौतम गंभीर उनसे 4-5 सीट दूर बैठे हुए हैं. जबकि एक अन्य वीडियो में प्रज्ञान गंभीर के साथ बैठे हैं, लेकिन तब कोहली उनसे दूर बैठे हुए हैं. ये वीडियो ऐसे समय सामने आया जब कहा जा रहा है कि हेड कोच गौतम गंभीर ने रांची वनडे से पहले नेट पर विराट कोहली से बात नहीं की थी. टीम में मनमुटाव की बातें हो रही हैं. 

एक खबर ये भी आई थी कि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर चाहते हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेलें. वीडियो में प्रज्ञान कोहली की बातें सुनते हुए दिख रहे हैं.

शानदार फॉर्म में हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने लगातार 2 बार वनडे में शतकीय साझेदारी की, दोनों ने रांची से पहले ऑस्ट्रेलिया में तीसरे वनडे में शतकीय साझेदारी की थी. तब रोहित शतक और विराट अर्धशतक बनाकर नाबाद रहे थे. रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में भी दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की, इसमें विराट कोहली ने 135 रन और रोहित ने 57 रन बनाए थे. इन पारियों की मदद से टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

पहला वनडे 17 रनों से जीतकर भारत 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हैं. दूसरा वनडे बुधवार, 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा. मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 1 बजे होगा.





Source link

पहला वनडे जीत लिया, फिर भी टीम इंडिया की सामने आईं 3 कमजोर कड़ी; दूसरे वनडे में दूर करना जरूरी

पहला वनडे जीत लिया, फिर भी टीम इंडिया की सामने आईं 3 कमजोर कड़ी; दूसरे वनडे में दूर करना जरूरी



भारत ने 30 नवंबर को खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया था. अब दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा, जिसे जीतकर टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. पहले मैच में विराट कोहली ने 135 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी, वहीं कुलदीप यादव ने गेंदबाजी में 4 विकेट चटका कर कमाल किया था. मगर जीत के बावजूद भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन में कुछ खामियां दिखाई पड़ी हैं. जानिए दूसरे वनडे में टीम इंडिया को किन गलतियों में सुधार करना होगा.

1. सिर्फ रोहित-विराट-राहुल के रन बनाने से काम नहीं चलेगा

पहले वनडे में विराट कोहली ने 135 रनों की शतकीय पारी, दूसरी ओर केएल राहुल और रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया था. पहले वनडे में भारतीय टीम के 10 खिलाड़ी बैटिंग करने आए थे और टीम 349 के स्कोर तक पहुंच पाई थी. इनमें 252 रन तो विराट-रोहित और राहुल के ही रहे. राहुल ने 60 और रोहित शर्मा ने 57 रन बनाए थे. वहीं बाकी बल्लेबाज स्कोरबोर्ड में सिर्फ 74 रनों का योगदान दे पाए. दूसरे वनडे मैच में अन्य भारतीय बल्लेबाजों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत होगी.

2. टेस्ट के बाद ODI में भी बैटिंग ऑर्डर पर गलत फैसले

भारतीय टीम का पिछले एक साल का टेस्ट रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है, जिसका एक मुख्य कारण खिलाड़ियों के बल्लेबाजी क्रम में हो रहा लगातार बदलाव भी है. कुछ ऐसा ही पहले वनडे मैच में भी हुआ, जहां ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को बैटिंग में केएल राहुल से पहले भेजा गया. यह रणनीति बिलकुल फ्लॉप रही, क्योंकि सुंदर मात्र 13 रन बनाकर आउट हो गए. जब सुंदर बैटिंग करने आए, तब भारतीय पारी में 23 से अधिक ओवर बचे थे, लेकिन सुंदर की बल्लेबाजी देख ऐसा प्रतीत हुआ जैसे वो शुरुआत से ही बाउंड्री बटोरना चाहते हों. सुंदर को पारी संभालने के लिए ऊपर भेजा गया था, लेकिन वो आउट भी हवाई शॉट खेलने के चक्कर में हुए थे.

3. डेथ ओवरों में बेहतर गेंदबाजी

भारतीय टीम को डेथ ओवरों में बेहतर गेंदबाजी करनी होगी. पहले ODI मैच में कॉर्बिन बॉश अकेले ही अनुभवहीन भारतीय गेंदबाजी अटैक पर हावी हो गए थे. खासतौर पर हर्षित राणा को अपनी डेथ ओवर गेंदबाजी स्किल्स में सुधार लाना होगा. दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 7 ओवर में जीत के लिए 61 रन बनाने थे. एक तरफ अर्शदीप सिंह ने अफ्रीका के रन रेट पर ब्रेक लगाई हुई थी, दूसरे छोर पर हर्षित राणा ने अपने आखिरी 2 ओवरों में 22 रन लुटा दिए.

यह भी पढ़ें:

रसेल-फाफ के बाद ग्लेन मैक्सवेल भी नहीं खेलेंगे IPL, ऑक्शन से पहले लिया संन्यास? अचानक फैसले से चौंकाया



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp