विराट कोहली ने उड़ाया यशस्वी जायसवाल मजाक! मैदान पर किया सलमान खान का स्टेप, वीडियो वायरल

विराट कोहली ने उड़ाया यशस्वी जायसवाल मजाक! मैदान पर किया सलमान खान का स्टेप, वीडियो वायरल



भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले वनडे ने कई यादगार लम्हे दिए. इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में विराट कोहली ही रहे. 135 रनों की धमाकेदार पारी खेलने के बाद भी विराट कोहली की एनर्जी कम नहीं हुई. मैदान के बाहर उन्होंने यशस्वी जायसवाल का मजाक उड़ाते हुए कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर वीडियो आग की तरह फैल गया.

कोहली ने उड़ाया यशस्वी का मजाक

मैच के बाद बाउंड्री लाइन पर खड़े टीम इंडिया के खिलाड़ियों में एक मजेदार मोमेंट कैमरा में कैद हुआ. वीडियो में विराट कोहली युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को देखते ही उनका हेयर स्टाइल नोटिस करते हैं. यशस्वी ने इस समय बीच से पार्टिंग वाला हेयर स्टाइल रखा है. ठीक वैसा ही जैसा सलमान खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म तेरे नाम में रखा था.

कोहली ने यशस्वी को देखते ही अचानक ‘लगन लगी’ गाने के फेमस स्टेप की नकल करनी शुरू कर दी. पास खड़े खिलाड़ी जोर-जोर से हंसने लगे और यह वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

मैच में कोहली का क्लासिकल शो

रांची वनडे में विराट कोहली पूरी तरह आउट ऑफ सिलेबस थे. उन्होंने 120 गेंदों पर 135 रन ठोके और मैदान को फुल एंटरटेनमेंट में बदल दिया. 11 चौके और 7 छक्कों से सजी उनकी पारी ने विंटेज कोहली की याद दी. यह विराट के करियर का 52वां वनडे शतक था. उनकी पारी की वजह से भारत 349 रन तक पहुंचा, जिसने आखिरकार जीत की नींव रखी. कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

मैच के बाद कोहली का बड़ा बयान

कोहली ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अपनी भविष्य की योजनाओं पर भी साफ बात की. उन्होंने कहा, “मैं अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेल रहा हूं. मैं इस समय एक ही तरह का गेम खेलना चाहता हूं.” उन्होंने बताया कि इतने लंबे करियर के बाद अब वे अपने शरीर और मानसिक तैयारी को देखकर ही आगे बढ़ना चाहते हैं. उनका पूरा फोकस अगले वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर है. 





Source link

कुलदीप यादव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न को छोड़ा पीछे

कुलदीप यादव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न को छोड़ा पीछे



Kuldeep Yadav Created New World Record: भारत और दक्षिण के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहला मुकाबला रविवार यानी 30 नवंबर, 2025 को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया. जहां विराट कोहली ने 52वां रिकॉर्ड सेंचुरी ठोकी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में 60वां अर्धशतक लगाया. इन दोनों के बेहतरीन प्रदर्शन के अलावा, स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 4 विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न को पीछे छोड़ दिया. 

रांची वनडे में कुलदीप ने की शानदार गेंदबाजी

कुलदीप यादव ने रांची वनडे में शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कुलदीप ने 10 ओवर में 6.80 की इकॉनमी से 68 रन देकर 4 विकेट चटकाई. कुलदीप ने पहले टोनी डी जोर्जी को 39 रन पर आउट करके पवेलियन भेजा. इसके बाद, उन्होंने 34वें ओवर में तीन गेंद के अंदर मार्को यानसेन और मैथ्यू ब्रीट्जके को आउट किया. इन दोनों बल्लेबाजों ने छठे के लिए सिर्फ 68 गेंदों पर 97 रन की साझेदारी की थी. कुलदीप ने यानसेन को 39 गेंदों में 70 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद आउट किया. इसके तुरंत बाद उन्होंने मैथ्यू ब्रीट्जके को 80 गेंदों में 72 रनों पर चलता किया और कुलदीप ने प्रेनेलन सुब्रायेन के रूप में अपना चौथा विकेट हासिल किया.

कुलदीप ने तोड़ा शेन वार्न का रिकॉर्ड

कुलदीप यादव ने रांची वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार विकेट हासिल करने में सफल रहे. ये चौथा मौका था जब उन्होंने एक वनडे मैच में चार विकेट झटके हो. इससे पहले कुलदीप ने 2018 में केपटाउन और गकेरहा और 2022 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी ऐसा कारनामा किया था. कुलदीप ने स्पिन गेंदबाज के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा बार चार विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड उनके साथ शेन वॉर्न और युजवेंद्र चहल के नाम था.





Source link

विराट कोहली की सेंचुरी सेलिब्रेशन पर रोहित शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया वायरल,  देखें वीडियो

विराट कोहली की सेंचुरी सेलिब्रेशन पर रोहित शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया वायरल, देखें वीडियो



Virat Kohli Hits 52 ODI Century In Ranchi: भारत और दक्षिण के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहला मुकाबला रविवार यानी 30 नवंबर, 2025 को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के द्वारा वनडे करियर का अपना 52वां शतक जड़ने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बेहद खुश नजर आए. विराट के द्वारा मार्को यानसेन की गेंद पर चौका जड़कर ये उपलब्धि हासिल करने के बाद, रोहित को ड्रेसिंग रूम की बालकनी में तालियां बजाते हुए देखा गया. कोहली ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 120 गेंदों पर 135 रनों की पारी खेलकर भारत को 349/8 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. 

रोहित शर्मा ने भी जड़ा अर्धशतक 

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए और 22वें ओवर में यानसेन की गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हो गए. जिसमें उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए थें. हालांकि, अपने साथी खिलाड़ी को उपलब्धि हासिल करते देख ये अनुभवी खिलाड़ी बहुत खुश दिखें और सेंचुरी सेलिब्रेशन पर उनका रिएक्शन तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

रांची वनडे में बने कई रिकॉर्ड

  • रांची वनडे में विराट के शतक ने उन्हें एक ही फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं. कोहली ने सचिन तेंदुलकर के 51 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. 
  • कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट में ये 83वां शतक भी था. विराट अब सचिन से 17 शतक पीछे हैं, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक हैं.
  • विराट के द्वारा बनाया गया ये शतक मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000वां शतक भी बन गया.
  • रोहित और विराट ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की, जो इन दोनों के बीच वनडे क्रिकेट में 20वीं शतकीय साझेदारी थी. इसी के साथ, दुनिया में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
  • रोहित शर्मा ने वनडे में पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के सबसे ज्यादा छक्के के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया है. रोहित ने अफरीदी के 351 छक्कों को पीछे छोड़ दिया, जो 2015 से ये रिकॉर्ड कायम था.
  • पूर्व कप्तान को मैच से पहले अफरीदी को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ तीन छक्कों की जरूरत थी, जिन्होंने 369 पारियों में 351 छक्कों के साथ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था. वहीं रोहित ने पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर से 100 कम पारियों में उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया और अब उनके नाम 269 पारियों में 352 छक्के हो गए हैं. 





Source link

ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बीच हुई तीखी बहस? तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बीच हुई तीखी बहस? तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल



IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने 17 रन की शानदार जीत दर्ज की. विराट कोहली के दमदार शतक और रोहित शर्मा की एक और फिफ्टी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने मिलकर मैच भारत की झोली में डाला.

लेकिन मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक और चीज की खूब चर्चा हो रही है, ड्रेसिंग रूम से वायरल हुई रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर की फोटोज.

रोहित शर्मा और गंभीर में हुई बहस?

मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम से रोहित शर्मा और गौतम गंभीर की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें दोनों गंभीर मुद्रा में बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इन्हीं फोटोज ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. सबका एक ही सवाल था कि क्या रोहित और गंभीर के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई है?

हालांकि, तस्वीरें देखकर किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं. इस तरह की फोटोज पूरी बातचीत का संदर्भ नहीं दिखातीं. वायरल हुई तस्वीरों से ऐसा जरुर नजर आ रहा है कि दोनो के बीच कोई बात चल रही है.

मैच का हाल?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 8 विकेट पर 349 रन बनाए. विराट कोहली ने अपने अंदाज में धमाकेदार 135 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे. रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई और 57 रन बनाए. कप्तान केएल राहुल ने 60 रन का अहम योगदान दिया. बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों ने भी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए साउथ अफ्रीका को 332 रन पर रोक दिया.

कुलदीप और राणा चमके

कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. हर्षित राणा ने शुरुआती ही ओवर में दो बड़े विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ दिया. अर्शदीप सिंह ने भी 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए. 

मैथ्यू ब्रेट्जके (72), मार्को जानसेन (70) और कॉर्बिन बोश (67) ने अफ्रीका को मैच में बनाए रखा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ ने अंत में काम कर दिया. 





Source link

IND vs SA 2nd ODI: दूसरा वनडे कब? कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, जान लीजिए हर डिटेल

IND vs SA 2nd ODI: दूसरा वनडे कब? कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, जान लीजिए हर डिटेल



IND vs SA 2nd ODI: टेस्ट सीरीज में निराशाजनक हार के बाद भारतीय टीम ने वनडे में धाक जमा दी. रांची में खेले गए पहले वनडे में भारत ने 349 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को 17 रन से मात दी. विराट कोहली ने जहां शानदार सेंचुरी ठोकी, वहीं रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ 57 रन बनाकर छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. कप्तान केएल राहुल ने भी फिफ्टी लगाकर बल्लेबाजी को मजबूती दी. गेंदबाजी में कुलदीप यादव सबसे ज्यादा चमके, जिन्होंने निर्णायक झटके देकर अफ्रीकी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.

कब और कहां होगा दूसरा वनडे?

वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत 1-0 से आगे है और इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश में उतरेगा. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम वापसी की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी.

टीम इंडिया में बड़ा बदलाव

इस सीरीज के लिए शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोट के कारण बाहर हैं, जिसके चलते कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल को दी गई है. ऋषभ पंत की वापसी टीम के लिए बड़ी राहत है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी से टीम का बल्लेबाजी क्रम बेहद मजबूत दिख रहा है.

मैच कहां देखें लाइव?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. डिजिटल दर्शक इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप/वेबसाइट पर देख सकते हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें

भारत: केएल राहुल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रेट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, रुबिन हर्मन, केशव महाराज, टोनी डी ज़ोरज़ी, रयान रिकेल्टन, मार्को जैनसन, एडन मार्कराम, लुंगी एनगिडी, प्रेनेलन सुब्रायन. 



Source link

टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, तीन हीरो जिन्होंने रांची में पलट दिया पूरा मैच

टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, तीन हीरो जिन्होंने रांची में पलट दिया पूरा मैच



IND vs SA ODI Series: टेस्ट सीरीज की हार के बाद भारतीय टीम पर वनडे में दबाव साफ नजर आ रहा था. हालांकि रांची में जैसे ही पहला वनडे शुरू हुआ, परफॉर्मेंस ने बता दिया कि टीम इंडिया इस सीरीज को हल्के में नहीं ले रही. 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने और फिर साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराने के बाद भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस जीत में तीन खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से मुकाबले का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया. जानिए उन 3 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में,
 
विराट कोहली 

लंबे समय बाद वनडे टीम में लौटे विराट कोहली ने वही किया जिसकी फैंस को उम्मीद थी. शुरुआत में सावधानी, बीच में क्लासिक कवर ड्राइव्स और आखिर में बड़े शॉट्स. विराट की 135 रन की पारी भारतीय बल्लेबाजी का आधार बनी. 120 गेंदों की इस पारी में 11 चौके और 7 शानदार छक्के शामिल थे. 

कोहली ने न सिर्फ अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया, बल्कि इंटरनेशनल करियर का 82वां सेंचुरी भी अपने नाम की. उनकी इस पारी ने भारत को मजबूत स्कोर दिलाया और आखिर तक यह बढ़त मैच का महत्वपूर्ण फैक्टर साबित हुई. प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी उनके नाम रहा.

हर्षित राणा

युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपने पहले ही ओवर में वो किया जिसकी भारत को सबसे ज्यादा जरूरत थी, दो बड़े विकेट. पहली गेंद पर रेयान रिकेल्टन को क्लीन बोल्ड कर उन्होंने मेहमान टीम पर दबाव डाल दिया. तीसरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक भी बिना खाता खोले आउट हुए.  

यही नहीं, उन्होंने बाद में डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खतरनाक बल्लेबाज को भी पवेलियन भेज दिया. राणा के 10 ओवर में 65 रन देकर 3 विकेट भारत की जीत की सबसे बड़ी नींव थे. शुरुआती झटकों ने साउथ अफ्रीका को शुरुआत से बैकफुट पर ला दिया.

कुलदीप यादव

जब मैच बीच ओवर्स में थोड़ा खिंचता दिखा, तब कुलदीप यादव ने अपनी जादुई फिरकी से साउथ अफ्रीका की पारी उधेड़ दी. उन्होंने 10 ओवर में 68 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट लिए. कुलदीप ने मैथ्यू ब्रेट्जके, टोनी डी जोरजी, मार्को जैनसन और प्रेनलन सुब्रायन को आउट कर लगातार अंतराल पर झटके दिए. उनकी गेंदबाजी ने मिडिल ओर्डर को पूरी तरह तोड़ दिया और साउथ अफ्रीका की रनगति धीमी कर दी. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp