RCB के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने IPL से तोड़ा नाता, बोले- मैं PSL में खेलूंगा, भारत…

RCB के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने IPL से तोड़ा नाता, बोले- मैं PSL में खेलूंगा, भारत…



इंडियन प्रीमियर लीग में RCB और दिल्ली कैपिटल्स समेत चार टीमों के लिए खेल चुके फाफ डु प्लेसिस IPL 2026 ऑक्शन का हिस्सा नहीं होंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से पुष्टि करके बताया कि वो 16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में भाग नहीं लेंगे. IPL छोड़ उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में खेलने का निर्णय लिया है.

41 वर्षीय फाफ डु प्लेसिस ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी कर लिखा, “IPL में 14 साल खेलने के बाद, मैंने फैसला लिया है कि मैं इस बार ऑक्शन का हिस्सा नहीं बनूंगा. यह बहुत बड़ा फैसला है.” डु प्लेसिस ने आगे कहा कि अलग-अलग टीमों में अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ खेलना उनका सौभाग्य रहा.

 

IPL को अलविदा नहीं कह रहा हूं…

फाफ डु प्लेसिस ने अपने स्टेटमेंट में आगे लिखा, “14 साल एक बहुत लंबा समय होता है. इस दौरान मैंने जो भी हासिल किया है, उसपर मुझे गर्व है. भारत का मेरे दिल में खास स्थान है और यह IPL को अलविदा नहीं है. आप मुझे फिर से देखेंगे.” डु प्लेसिस ने यह भी लिखा कि वो पाकिस्तान में होने वाले आदर-सत्कार के लिए उत्साहित हैं.

फाफ डु प्लेसिस RCB की कप्तानी कर चुके हैं, वहीं पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे. उन्होंने अपने 154 मैचों के IPL करियर में 4773 रन बनाए हैं, उन्होंने अपने करियर में 39 अर्धशतक भी लगाए. उन्होंने PSL 2026 में भाग लेने को एक नई चुनौती बताया. बताते चलें कि डु प्लेसिस अब तक PSL में 2 टीमों के लिए खेले हैं. क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के लिए उन्होंने कुल 6 मैच खेले हैं.

यह भी पढ़ें:

Watch: फैंस ने गौतम गंभीर को भला-बुरा कहा, मैदान में चलना मुश्किल कर दिया; वीडियो वायरल

‘रातोंरात कुछ नहीं बदलता, मेरे पास जवाब नहीं’, केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों कहा ऐसा? पढ़ें मुख्य बातें





Source link

फैंस ने गौतम गंभीर को भला-बुरा कहा, मैदान में चलना मुश्किल कर दिया; वीडियो वायरल

फैंस ने गौतम गंभीर को भला-बुरा कहा, मैदान में चलना मुश्किल कर दिया; वीडियो वायरल



गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीता है. मगर लाल गेंद की क्रिकेट में टीम इंडिया फिसड्डी टीमों में से एक बनती जा रही है. गंभीर ने जुलाई 2024 में हेड कोच पद संभाला था, जिसके बाद भारतीय टीम 9 घरेलू टेस्ट मैचों में केवल चार जीत दर्ज कर सकी है. सोशल मीडिया पर तो गंभीर को ट्रोल किया ही जा रहा है, लेकिन अब लोग सामने से भी गंभीर की आलोचना करने लगे हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति गौतम गंभीर को दूर खड़े होकर भला-बुरा कहता दिख रहा है. इस व्यक्ति ने भारतीय टीम के आंकड़े बताते हुए कहा कि गौतम गंभीर को कोचिंग छोड़ देनी चाहिए.

वायरल हो रहे इस वीडियो में इस फैन ने कहा, “3-0 घर में, अफ्रीका के साथ 1-0, कोचिंग छोड़ दो. दक्षिण अफ्रीका के साथ घर में नहीं जीत सकते, 2027 का वर्ल्ड कप भूल जाओ.” गंभीर को कोच पद से हटाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है.

लगातार खराब प्रदर्शन कर रही टीम इंडिया

भारतीय टीम खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में बहुत खराब प्रदर्शन कर रही है. पिछले साल गौतम गंभीर के हेड कोच रहते न्यूजीलैंड, भारत आकर टीम इंडिया को उसी के घर पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करके चली गई थी. अब दक्षिण अफ्रीका ने भी भारतीय टीम को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में 2-0 से हरा दिया है.

कोलकाता टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज 124 रनों का लक्ष्य चेज नहीं कर पाए थे. वहीं गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया को 408 रनों से हार झेलनी पड़ी. यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत की रनों की सबसे बड़ी हार है. इस लचर प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम के WTC 2027 का फाइनल खेलने की उम्मीदों को झटका लगा है.

यह भी पढ़ें:

‘रातोंरात कुछ नहीं बदलता, मेरे पास जवाब नहीं’, केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों कहा ऐसा? पढ़ें मुख्य बातें



Source link

क्या गौतम गंभीर पर एक्शन लेगी BCCI? हेड कोच के किस बयान पर मचा है बवाल; यहां जानें

क्या गौतम गंभीर पर एक्शन लेगी BCCI? हेड कोच के किस बयान पर मचा है बवाल; यहां जानें



गौतम गंभीर का कोचिंग करियर एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-2 की हार के बाद गंभीर आलोचनाओं में घिर गए हैं. टीम के अंदर उनकी नीतियां पहले ही बहुचर्चित विषय रही हैं, लेकिन अब खबर है कि गौतम गंभीर द्वारा मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई बातों से BCCI अधिकारी खुश नहीं हैं. गंभीर को अभी उच्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है, तो गंभीर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट अनुसार कोलकाता टेस्ट के बाद गौतम गंभीर द्वारा पिच को लेकर दिए बयान को अनावश्यक माना गया है. रिपोर्ट अनुसार बीसीसीआई अधिकारी गंभीर के सार्वजनिक बयानों के लहजे से नाखुश हैं. टीम का प्रदर्शन पहले ही खराब रहा है, लेकिन गंभीर के स्पष्ट बयानों के कारण मैदान के बाहर भी ड्रामा शुरू हो गया है.

बताया जा रहा है कि अब गौतम गंभीर के पास खुद को साबित करने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है. BCCI के अंदर कुछ लोग खासतौर पर टेस्ट मैचों के प्रदर्शन से नाखुश हैं. गंभीर के अंडर भारतीय टीम एक से अधिक घरेलू टेस्ट सीरीज हार चुकी है.

गंभीर की हो रही आलोचनाओं का मुख्य केंद्र उनके द्वारा टीम में लाए गए ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. इन ऑलराउंडर खिलाड़ियों के कारण कई स्पेशलिस्ट बल्लेबाज टीम में नहीं हैं. दूसरी ओर व्हाइट बॉल फॉर्मेट में टीम इंडिया का बढ़िया प्रदर्शन भी एक ऐसा कारण है, जिसकी वजह से BCCI का गंभीर पर भरोसा अब भी कायम है. मगर गंभीर को सुनिश्चित करना होगा कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर परचम लहराए.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा रांची का मौसम



Source link

‘रातोंरात कुछ नहीं बदलता, मेरे पास जवाब नहीं’, केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों कहा ऐसा

‘रातोंरात कुछ नहीं बदलता, मेरे पास जवाब नहीं’, केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों कहा ऐसा



भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला जाना है. रांची में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान केएल राहुल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टीम इंडिया का स्पिन के खिलाफ घरेलू पिचों पर संघर्ष करना चिंता का विषय है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उनके पास इससे निपटने का कोई जवाब नहीं है. 

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ किया था. दोनों ही सीरीज में भारतीय बल्लेबाज विदेशी स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते दिखे. 

मेरे पास कोई निश्चित जवाब नहीं- केएल राहुल

रांची में खेले जाने वाले पहले वनडे से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा, “हमने पिछले कुछ सत्र में स्पिन अच्छी तरह नहीं खेली है. मुझे सच में नहीं पता कि हम पहले क्यों कर पाते थे और अब क्यों नहीं कर पा रहे हैं. मेरे पास कोई निश्चित जवाब नहीं है. हम बस इतना कर सकते हैं कि व्यक्तिगत रूप से और बतौर बल्लेबाजी ग्रुप यह देखें कि कैसे बेहतर हो सकते हैं.” 

उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को तकनीकी और रणनीतिक बदलावों की तलाश करनी होगी और यह एक लंबी प्रक्रिया होगी. राहुल ने आगे कहा, “यह रातोंरात नहीं बदलने वाला है. हम सुधार की जरूरतों को देखेंगे और उम्मीद है कि श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया सीरीज तक हम बेहतर तरीके से तैयार रहेंगे. हम उन सीनियर खिलाड़ियों से भी सलाह लेंगे, जिन्होंने स्पिन बहुत अच्छी तरह खेली है.” वहीं राहुल ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को व्यक्तिगत तौर पर जवाब ढूंढ़ने होंगे और अगर वे स्पिन के खिलाफ अपनी पारंपरिक बढ़त वापस पाना चाहते हैं, तो अपनी तकनीक में सुधार करना होगा.

विराट और रोहित की वापसी पर क्या बोले केएल राहुल?

विराट कोहली के कड़े ट्रेनिंग सत्र के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने वनडे फॉर्मेट में स्ट्राइक रोटेशन के महत्व को स्वीकार किया. उन्होंने कहा, वनडे में एक एक रन भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने चौके-छक्के. विराट इसमें माहिर हैं. हम सभी उनसे सीखते रहते हैं. वह वापसी को लेकर उत्साहित हैं और उनकी मौजूदगी हमेशा अहम होती है. 

कोहली और रोहित शर्मा दोनों टीम में लौट रहे हैं. इस बारे में राहुल ने कहा, किसी भी समय उन दोनों का महत्व बहुत बड़ा है. टीम में सीनियर खिलाड़ियों का होना ड्रेसिंग रूम को अधिक आत्मविश्वास देता है. हम बहुत खुश हैं कि वे यहां हैं. जीत सबसे जरूरी चीज है और हम उसी पर ध्यान दे रहे हैं.

रवींद्र जडेजा पर केएल राहुल का बड़ा बयान

राहुल ने रविंद्र जडेजा की भी वापसी का स्वागत किया, जो मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार टीम से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, “जड्डू ने भारत के लिए बार बार अच्छा प्रदर्शन किया है. उनका अनुभव हमारे लिए बहुत बड़ा है.” साथ ही राहुल ने कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी एक स्थिर शीर्ष क्रम के कारण नियमित रूप से बाहर रह जाते हैं, लेकिन मौके आएंगे.

ऋषभ पंत का खेलना मुश्किल

राहुल ने कहा कि प्लेइंग इलेवन बाद में तय की जाएगी और उन्होंने ऋषभ पंत को शुरुआत देने के बारे में कुछ नहीं कहा. हालांकि यह माना कि पंत सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर भी खेल सकते हैं. हालांकि जो संकेत मिल रहे हैं, उससे लगता है कि पंत प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे. अभ्यास सत्र में राहुल ने विकेटकीपिंग की.



Source link

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम



दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 2-0 से हराकर आ रही है. अब बारी है तीन मैचों की ODI सीरीज की, जो 30 नवंबर से शुरू हो रही है. कल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका अब तक सिर्फ एक बार वनडे मैचों में आमने-सामने आए हैं, उस मुकाबले में भारतीय टीम 7 विकेट से विजयी रही थी. खैर हार-जीत खेल का हिस्सा हैं, इसी बीच जान लीजिए कि कल पहले वनडे मैच के दौरान रांची का मौसम कैसा रहने वाला है.

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे मैच के दौरान मौसम खुशनुमा रह सकता है. 30 नवंबर को रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि मैच के दौरान बारिश ना आने के आसार हैं. 9 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं. चूंकि मैच डे-नाइट होगा, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है, क्योंकि दूसरी पारी में ड्यू एक्स फैक्टर साबित हो सकती है, जिससे बाद में गेंदबाजी करना कठिन हो जाएगा.

कैसी रहेगी पिच?

रांची के मैदान में नई गेंद तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है. मगर जैसे-जैसे पिच और गेंद पुरानी होती है, वैसे-वैसे स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है. वहीं रात के समय खेल परिस्थितियों पर निर्भर करता है. रात के समय ड्यू नहीं पड़ती है, तो स्पिन गेंदबाज हावी होने लगते हैं, लेकिन पहले वनडे मैच के दौरान ड्यू आने की पूरी संभावना है. ऐसे में चेज करते समय शॉट्स लगाने में आसानी होती है.

भारतीय पिचों पर आज तक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 32 ODI मैच खेले गए हैं, जिनमें 18 बार टीम इंडिया और 14 बार दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है.

यह भी पढ़ें:

पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन



Source link

टेस्ट में विराट से संन्यास वापस लेने की हो रही मांग, होगा ’21वीं शताब्दी’ का सबसे बड़ा कमबैक!

टेस्ट में विराट से संन्यास वापस लेने की हो रही मांग, होगा ’21वीं शताब्दी’ का सबसे बड़ा कमबैक!



2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास लिया, तब फैंस ने खुशी-खुशी उन्हें अलविदा कहा था. मगर जब मई 2025 का महीना आया, तो 6 दिन के भीतर भारतीय क्रिकेट फैंस को 2 बड़े झटके लगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी. एक तरफ BCCI रोहित और विराट के वनडे क्रिकेट में भविष्य को लेकर बैठक करने की तैयारी में है, दूसरी ओर टेस्ट में विराट कोहली से संन्यास वापस लेने की मांग उठने लगी है.

पिछले एक साल के भीतर टेस्ट मैचों में भारतीय टीम लगातार फ्लॉप प्रदर्शन कर रही है. साल 2025 की ही बात कर लें, तो भारतीय टीम ने 10 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उसे 4 जीत और पांच बार शिकस्त का सामना करना पड़ा है. जबकि उसका एक मैच ड्रॉ रहा.

विराट से संन्यास वापस लेने की मांग

सोशल मीडिया पर विराट कोहली से संन्यास वापस लेने की मांग उठने लगी है. एक व्यक्ति ने BCCI का हवाला देते हुए कहा कि उसने विराट कोहली से टेस्ट रिटायरमेंट वापस लेने की मांग कर डाली है. इस व्यक्ति ने यह भी कहा कि अगर विराट वापस आते हैं तो यह सबसे बड़ा कमबैक होगा. एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि विराट कोहली अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में अच्छा कर पाए, तो वो टेस्ट रिटायरमेंट वापस ले लेंगे. ये दावे सिर्फ सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं, एबीपी लाइव इसकी पुष्टि नहीं करता है.

आपको बताते चलें कि विराट कोहली या BCCI की ओर से रिटायरमेंट वापस लेने के संबंध में कोई बयान सामने नहीं आया है. विराट ने 12 मई 2025 के दिन रेड-बॉल फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. उन्होंने अपने 123 टेस्ट मैचों के करियर में 9230 रन बनाए. टेस्ट करियर में उनके नाम 30 शतक और 31 अर्धशतक हैं.

यह भी पढ़ें:

पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp