टेस्ट में विराट से संन्यास वापस लेने की हो रही मांग, होगा ’21वीं शताब्दी’ का सबसे बड़ा कमबैक!

टेस्ट में विराट से संन्यास वापस लेने की हो रही मांग, होगा ’21वीं शताब्दी’ का सबसे बड़ा कमबैक!



2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास लिया, तब फैंस ने खुशी-खुशी उन्हें अलविदा कहा था. मगर जब मई 2025 का महीना आया, तो 6 दिन के भीतर भारतीय क्रिकेट फैंस को 2 बड़े झटके लगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी. एक तरफ BCCI रोहित और विराट के वनडे क्रिकेट में भविष्य को लेकर बैठक करने की तैयारी में है, दूसरी ओर टेस्ट में विराट कोहली से संन्यास वापस लेने की मांग उठने लगी है.

पिछले एक साल के भीतर टेस्ट मैचों में भारतीय टीम लगातार फ्लॉप प्रदर्शन कर रही है. साल 2025 की ही बात कर लें, तो भारतीय टीम ने 10 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उसे 4 जीत और पांच बार शिकस्त का सामना करना पड़ा है. जबकि उसका एक मैच ड्रॉ रहा.

विराट से संन्यास वापस लेने की मांग

सोशल मीडिया पर विराट कोहली से संन्यास वापस लेने की मांग उठने लगी है. एक व्यक्ति ने BCCI का हवाला देते हुए कहा कि उसने विराट कोहली से टेस्ट रिटायरमेंट वापस लेने की मांग कर डाली है. इस व्यक्ति ने यह भी कहा कि अगर विराट वापस आते हैं तो यह सबसे बड़ा कमबैक होगा. एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि विराट कोहली अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में अच्छा कर पाए, तो वो टेस्ट रिटायरमेंट वापस ले लेंगे. ये दावे सिर्फ सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं, एबीपी लाइव इसकी पुष्टि नहीं करता है.

आपको बताते चलें कि विराट कोहली या BCCI की ओर से रिटायरमेंट वापस लेने के संबंध में कोई बयान सामने नहीं आया है. विराट ने 12 मई 2025 के दिन रेड-बॉल फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. उन्होंने अपने 123 टेस्ट मैचों के करियर में 9230 रन बनाए. टेस्ट करियर में उनके नाम 30 शतक और 31 अर्धशतक हैं.

यह भी पढ़ें:

पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन





Source link

BCCI अब लेगा अंतिम फैसला! रोहित शर्मा और विराट कोहली का ODI फ्यूचर कैसा होगा?

BCCI अब लेगा अंतिम फैसला! रोहित शर्मा और विराट कोहली का ODI फ्यूचर कैसा होगा?



30 नवंबर से भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 3 ODI मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. ये साल 2025 में टीम इंडिया की आखिरी वनडे सीरीज होगी. इसी बीच खबर है कि BCCI एक बैठक करवाने की तैयारी में है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे क्रिकेट में भविष्य (Virat Kohli and Rohit Sharma ODI Future) और 2027 ODI वर्ल्ड कप में उनके खेलने पर चर्चा संभव है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज का अंतिम वनडे मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट अनुसार इस आखिरी वनडे मैच के बाद अहमदाबाद में BCCI के उच्च अधिकारी, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, हेड कोच गौतम गंभीर बैठक कर सकते हैं.

रोहित शर्मा और विराट कोहली, 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं इस पर अभी तक कुछ तय नहीं हो पाया है. अगर रोहित और विराट 2027 का वर्ल्ड कप नहीं खेल पाते हैं, तो ऐसी स्थिति में टीम मैनेजमेंट द्वारा बैकअप प्लान तैयार करने की खबरें भी सामने आई हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से BCCI के एक सूत्र ने बताया, “यह बहुत जरूरी है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे कद के खिलाड़ियों को स्पष्ट कर दिया जाए कि टीम मैनेजमेंट उनसे क्या उम्मीद रखता है. वो अनिश्चितताओं में घिरे रहकर नहीं खेल सकते.” रिपोर्ट अनुसार BCCI ने रोहित शर्मा से कहा है कि वो अपने भविष्य की चिंता ना करते हुए केवल अपनी फिटनेस और प्रदर्शन पर ध्यान दें.

दोनों सीनियर खिलाड़ियों का भविष्य खतरे में जाता इसलिए भी दिख रहा है क्योंकि रोहित और विराट कई-कई महीनों के अंतराल पर ODI मैच खेलेंगे. हालांकि दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अच्छी फॉर्म में होने के संकेत दिए थे. एक तरफ रोहित शर्मा 202 रन बनाकर पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने एक शतक भी लगाया था. दूसरी ओर विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 वनडे मैचों में फ्लॉप रहे थे, लेकिन तीसरे मैच में नाबाद 74 रन बनाकर उन्होंने भी अपने आलोचकों का मुंह बंद किया था.



Source link

After SA Test Disaster, Morne Morkel Clarifies He’s Not Involved In India’s Selection

After SA Test Disaster, Morne Morkel Clarifies He’s Not Involved In India’s Selection


India’s bowling coach Morne Morkel has clarified that he is not involved in team selection, following India’s 0-2 loss in the Test series against South Africa. Speaking ahead of the first ODI in Ranchi, Morkel emphasized that decisions regarding player selection rest solely with the head coach, captain, and selectors. The statement comes amid mounting criticism of the Indian team management for including multiple all-rounders in the Test playing XI. Despite fielding a squad with several multi-skilled players, India suffered a heavy 408-run defeat in the second and final Test against the reigning World Test Championship holders in Guwahati earlier this week.

“I’m not really involved in selection and things like that. I leave that up to Gautam, the selectors and the captain, so I can’t comment on that,” Morkel said during the pre-match press conference in Ranchi on Friday.

The Indian team has faced a challenging period, losing five Tests in seven matches ; a first in 66 years. The squad arrived in Ranchi on Thursday, November 27, three days before the opening ODI.

Add Zee News as a Preferred Source


ALSO READ – Smriti Mandhana And Palash Muchhal Cryptically Reacts For The First Time After Wedding Postponement Amidst Cheating Rumours; Check Here

Morkel also spoke about the pitch conditions in Ranchi, noting that they are quite different and somewhat reminiscent of South African wickets. He expressed confidence in India’s young pace attack, featuring Arshdeep Singh, Prasidh Krishna, and Harshit Rana, to perform against South Africa’s formidable batting line-up.

“For Harshit, Prasidh, Arshdeep it is a great opportunity. We are always looking to give these guys as much game time. They will go up against some aggressive cricketers. And it would be a good opportunity for them to test themselves in these situations. I am excited for them to get a good run in this series,” Morkel said.

India will face South Africa in three ODIs, beginning on November 30, with subsequent matches scheduled for December 3 and December 6. Following the ODI series, attention will turn to the five-match T20I series.

India ODI Squad for South Africa Series:

Rohit Sharma, Yashasvi Jaiswal, Virat Kohli, Tilak Varma, KL Rahul (C) (wk), Rishabh Pant (wk), Washington Sundar, Ravindra Jadeja, Kuldeep Yadav, Nitish Kumar Reddy, Harshit Rana, Ruturaj Gaikwad, Prasidh Krishna, Arshdeep Singh, Dhruv Jurel.



Source link

ओपनिंग के 3 दावेदार, तिलक-पंत में कोई एक; जानें पहले वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

ओपनिंग के 3 दावेदार, तिलक-पंत में कोई एक; जानें पहले वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन



टेस्ट सीरीज में मिली क्लीन स्वीप का बदला टीम इंडिया अब वनडे सीरीज में लेना चाहेगी. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होनी है. दोनों टीमों के बीच रविवार को रांची में पहला वनडे मैच खेला जाएगा. गर्दन की चोट की वजह से नियमित कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई है. यहां जानें पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को मिलेगा मौका?

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का पहले वनडे में ओपनिंग करना तय है. हालांकि, उनका पार्टनर कौन होगा? यह एक बड़ा सवाल है. दरअसल, रोहित के साथ ओपनिंग के दो दावेदार हैं. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को ही मौका मिलेगा. वहीं तीन नंबर पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का खेलना भी तय है. 

तिलक वर्मा या ऋषभ पंत, कौन लेगा श्रेयस अय्यर की जगह?

वनडे के उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी चोटिल होने के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में उनकी जगह चार नंबर पर तिलक वर्मा या ऋषभ पंत खेलते नजर आ सकते हैं. इसके बाद पांच नंबर पर कप्तान केएल राहुल का खेलना भी कंफर्म है. हार्दिक पांड्या को रोल में वनडे सीरीज में नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है. 

रांची की पिच को देखते हुए टीम इंडिया 3 स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. इसमें दो ऑलराउंडर हैं. वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा के साथ चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव एक्शन में नजर आ सकते हैं. वहीं तेज गेंदबाजी में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह एक्शन में दिख सकते हैं. नितीश रेड्डी को मिलाकर बॉलिंग के कुल छह विकल्प रहेंगे. 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़/यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह.



Source link

WPL 2026 Schedule: 9 जनवरी से शुरू होगी महिला प्रीमियर लीग, जानिए पूरा शेड्यूल

WPL 2026 Schedule: 9 जनवरी से शुरू होगी महिला प्रीमियर लीग, जानिए पूरा शेड्यूल



WPL 2026 Schedule: महिला टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) एक बार फिर धूम मचाने के लिए तैयार है. BCCI ने शनिवार को टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी किया है, जिसके मुताबिक लीग की शुरुआत 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के हाई-वोल्टेज मुकाबले से होगी. कुल 22 मैचों वाली यह लीग 5 फरवरी 2026 को फाइनल के साथ समाप्त होगी.

इन दो शहरों को मिली मेजबानी

WPL 2026 इस बार ये टूर्नामेंट दो शहरों नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा. पहले 11 मैच नवी मुंबई के मैदान पर होंगे, जबकि बाकी मुकाबले वडोदरा में खेले जाएंगे.

WPL की पांचों फ्रेंचाइजी-मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. हर टीम इस बार खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है. 

WPL 2026 पूरा शेड्यूल

1. 9 जनवरी (शुक्रवार) – मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई

2. 10 जनवरी (शनिवार) – यूपी वारियर्ज vs गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई

3. 10 जनवरी (शनिवार)– मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई

4. 11 जनवरी (रविवार) – दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई

5.12 जनवरी (सोमवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs यूपी वारियर्ज, नवी मुंबई

6. 13 जनवरी (मंगलवार) मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई

7. 14 जनवरी (बुधवार) – यूपी वारियर्ज vs दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई

8. 15 जनवरी (गुरुवार) – मुंबई इंडियंस vs यूपी वारियर्ज, नवी मुंबई

9. 16 जनवरी (शुक्रवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई

10. 17 जनवरी (शनिवार) – यूपी वारियर्ज vs मुंबई इंडियंस, नवी मुंबई

11. 17 जनवरी (शनिवार) – दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई

12. 19 जनवरी (सोमवार) – गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा

13. 20 जनवरी (मंगलवार) – दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस, वडोदरा

14. 22 जनवरी (गुरुवार) – गुजरात जायंट्स vs यूपी वारियर्ज, वडोदरा

15. 24 जनवरी (शनिवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा

16. 26 जनवरी (सोमवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस, वडोदरा

17. 27 जनवरी (मंगलवार) – गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा

18. 29 जनवरी (गुरुवार) – यूपी वारियर्ज vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा

19. 30 जनवरी (शुक्रवार) – गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस – वडोदरा

20. 1 फरवरी (रविवार) – दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वारियर्ज, वडोदरा

21. 3 फरवरी (मंगलवार) – एलिमिनेटर, वडोदरा

22. 5 फरवरी (गुरुवार) – फाइनल, वडोदरा 



Source link

पहले वनडे में रोहित शर्मा बनाएंगे नया वर्ल्ड रिकॉर्ड! शाहिद अफरीदी को पछाड़ बनेंगे सिक्सर किंग

पहले वनडे में रोहित शर्मा बनाएंगे नया वर्ल्ड रिकॉर्ड! शाहिद अफरीदी को पछाड़ बनेंगे सिक्सर किंग



भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी रविवार, 30 नवंबर को रांची में खेला जाना है. इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं. दरअसल, रोहित शर्मा अगर पहले वनडे में तीन छक्के लगा देते हैं तो वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा के पास पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पछाड़ने का मौका है. रोहित अगर रांची में खेले जाने वाले पहले वनडे में में 3 छक्के लगाते हैं तो वह शाहिद अफरीदी को पछाड़कर ‘सिक्सर किंग’ बन जाएंगे. 

शाहिद अफरीदी के नाम है वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने साल 2007 से अब तक 276 वनडे मुकाबलों में 349 छक्के लगाए हैं. इस दौरान रोहित ने 49.22 की औसत के साथ 11,370 रन बनाए. रोहित के बल्ले से 33 शतक और 59 अर्धशतक निकले हैं. वहीं पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 398 वनडे मैचों में 351 छक्के लगाए हैं. इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने 23.57 की औसत के साथ 8,064 रन भी बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 39 अर्धशतक निकले. 

इस प्रकार है वनडे सीरीज का शेड्यूल

टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाएगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को रायपुर में सीरीज का दूसरा मुकाबला होगा. वहीं सीरीज का तीसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में 6 दिसंबर को खेला जाएगा. नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई है.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp