सुपर ओवर में हारी अभिषेक शर्मा की टीम, CSK के स्टार गेंदबाज ने मचाई तबाही

सुपर ओवर में हारी अभिषेक शर्मा की टीम, CSK के स्टार गेंदबाज ने मचाई तबाही



सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अभिषेक शर्मा की कप्तानी में पंजाब की टीम को हार मिली है. पंजाब और हरियाणा, दोनों टीम निर्धारित 20 ओवरों में 207 रन बना पाई थीं जिसके बाद सुपर ओवर हुआ, जिसमें हरियाणा ने रोमांचक जीत दर्ज की. अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में बल्ले से कोई कमाल नहीं कर पाए, वहीं अंशुल कंबोज हरियाणा की जीत के हीरो बने जो IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं.

हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी, जिसके लिए कप्तान अंकित कुमार ने 26 गेंद में 51 रनों की तूफानी पारी खेली. दूसरी ओर निशांत सिंधू भी पंजाब के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे, जिन्होंने 32 गेंद में 61 रन जड़ दिए. 13वां ओवर खत्म होने से पहले ही हरियाणा का स्कोर 140 को लांघ चुका था. वहीं अंतिम ओवरों में सुमित कुमार ने 14 गेंद में 28 रन की कैमियो पारी खेल टीम को 207 के स्कोर तक पहुंचाया.

नहीं चले अभिषेक शर्मा

208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई पंजाब के लिए अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने ओपनिंग की. अभिषेक ने सिर्फ 6 रन बनाए, वहीं टीम का स्कोर 28 तक पहुंचने तक पंजाब के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके थे. अनमोलप्रीत सिंह ने एक छोर संभाले रखा और 37 गेंद में 81 रन ठोक दिए, इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए. अंततः पंजाब की टीम भी 20 ओवरों में 207 रन ही बना पाई.

सुपर ओवर में जीता हरियाणा

सुपर ओवर में पंजाब ने पहले बैटिंग की. अंशुल कंबोज ने अभिषेक शर्मा और सनवीर सिंह को लगातार गेंदों पर आउट कर दिया था, पंजाब सुपर ओवर में सिर्फ एक रन बना पाया. हरियाणा के लिए निशांत सिंधू ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर हरियाणा को ना केवल सुपर ओवर बल्कि मैच भी जिताया.

यह भी पढ़ें:

सौरव गांगुली की वाइफ डोना को जाना पड़ा पुलिस थाने, सोशल मीडिया यूजर ने हद पार कर दी; जानें मामला

वर्ल्ड कप में भारत को हराकर कैसा लगा? बाबर आजम ने दिया ऐसा जवाब, हर भारतीय का खून खौल जाएगा



Source link

सौरव गांगुली की वाइफ डोना को जाना पड़ा पुलिस थाने, सोशल मीडिया यूजर ने हद पार कर दी; जानें मामला

सौरव गांगुली की वाइफ डोना को जाना पड़ा पुलिस थाने, सोशल मीडिया यूजर ने हद पार कर दी; जानें मामला



भारत के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली की पत्नी, डोना गांगुली पुलिस थाने पहुंची हैं, जहां उन्होंने अश्लील टिप्पणियों से तंग आकर शिकायत दर्ज करवाई है. डोना गांगुली, कोलकाता की प्रसिद्ध ओडिशी डांसर हैं, हाल ही में उन्होंने कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में परफॉर्मेंस दिया था. इसी के बाद से उनके फेसबुक पेज को निशाना बनाया जा रहा है. इसी वजह से डोना गांगुली ने ठाकुरपुकुर थाने में बॉडी शेमिंग और अभद्र टिप्पणियों की शिकायत दर्ज करवाई है.

डोना गांगुली ने अपनी शिकायत में बताया कि वो पिछले 45 वर्षों से ओडिशी डांस करते हुए पूरे विश्व भर में भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती रही हैं. एक फेसबुक पेज पर उनके लिए लगातार भद्दी टिप्पणियां की जा रही हैं, जिसने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया है. गांगुली ने बताया कि यह पोस्ट जानबूझकर उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत शेयर किया गया है. उन्होंने उनकी छवि को धूमिल किए जाने के प्रयास की भी शिकायत दर्ज करवाई है.

डोना गांगुली ने उस फेसबुक पेज का स्क्रीनशॉट और उसी पेज से जुड़ा एक मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया है. पुलिस ने इस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम को अलर्ट कर दिया गया है.

इसी साल डोना गांगुली ने कोलकाता पुलिस के साइबर सेल में एक और शिकायत दर्ज करवाई थी. डोना ने एक महिला यूट्यूबर पर उनके और उनके परिवार की छवि को धूमिल करने के संबंध में सोशल मीडिया पोस्ट करने के आरोप लगाए थे.

वहीं 2021 में भी डोना गांगुली के साथ ऐसी घटना घट चुकी है. चार साल पहले उन्होंने बताया था कि उनके नाम पर एक फर्जी फेसबुक पेज चलाया जा रहा है. इस फर्जी पेज पर डोना गांगुली ने आरोप लगाए कि उनकी मर्जी के बिना उनके, सौरव गांगुली और उनकी बेटी की तस्वीरें भी साझा की गई थीं.



Source link

वर्ल्ड कप में भारत को हराकर कैसा लगा? बाबर आजम ने दिया ऐसा जवाब, हर भारतीय का खून खौल जाएगा

वर्ल्ड कप में भारत को हराकर कैसा लगा? बाबर आजम ने दिया ऐसा जवाब, हर भारतीय का खून खौल जाएगा



2021 टी20 वर्ल्ड कप, तारीख 21 अक्टूबर जब हर एक भारतीय स्तब्ध रह गया था. पाकिस्तान ने उस वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया था. बाबर आजम 68 रन और मोहम्मद रिजवान 79 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. इन दोनों की सलामी जोड़ी को भारतीय गेंदबाज तोड़ ही नहीं पाए थे. बाबर आजम से दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने हाल ही में पूछा कि उन्हें भारतीय टीम को हराने पर कैसा महसूस हुआ? इस पर जानिए बाबर आजम ने क्या जवाब दिया.

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बाबर आजम से भारतीय टीम को हराने का सवाल पूछा था. बाबर ने कहा, “भारत को हराना मेरे लिए बहुत मायने रखता है. टी20 में हमने जब भारत को हराया, वो मेरे करियर की सबसे अच्छी यादों में से एक रहा. बतौर पाकिस्तानी कप्तान मैंने वर्ल्ड कप मैच में भारत को हरा दिया था.”

इसी इंटरव्यू में केविन पीटरसन ने भारत बनाम पाकिस्तान को क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी बताया. इस पर बाबर आजम ने कहा, “भारत-पाकिस्तान मैच का स्तर अलग होता है.” आपको याद दिला दें कि 2021 की उस जीत के बाद पाकिस्तान कभी किसी ICC इवेंट में भारतीय टीम को हरा नहीं पाया है.

किसी वर्ल्ड कप मैच में कप्तान रहते भारत को हराने वाले बाबर आजम की लोकप्रियता आसमान को छूने लगी और पाक टीम में उनका कद भी बढ़ गया था. बाबर आजम अब रोहित शर्मा और विराट कोहली को पछाड़ कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

दूसरी ओर बाबर आजम से अब कप्तानी छिन चुकी है. 2023 ODI वर्ल्ड कप और 2024 टी20 वर्ल्ड कप में बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान टीम के लचर प्रदर्शन के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने अंडर-19 पुरुष एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जानिए किसे बनाया गया कप्तान



Source link

CSK Star To Lead India In U19 Asia Cup, Vaibhav Suryavanshi Makes Cut; Check Full Squad

CSK Star To Lead India In U19 Asia Cup, Vaibhav Suryavanshi Makes Cut; Check Full Squad


Chennai Super Kings (CSK) and Mumbai batter Ayush Mhatre has been named the captain of the India’s squad for the upcoming ACC Men’s U19 Asia Cup, which is set to take place in Dubai from December 12 in 50-overs format.

Apart from Mhatre, teenage sensation Vaibhav Suryavanshi has been also picked in India’s squad. Once again, the focus will be Suryavanshi, who recently displayed his hitting prowess in the Asia Cup Rising Stars. He will continue to spearhead the top-order batting for India. 

Meanwhile, Vihaan Malhotra has been appointed as the vice-captain for the tournament which will serve as a preparatory ground for the U19 World Cup, set to be played in Zimbabwe and Namibia in January-February next year. 

Add Zee News as a Preferred Source


On the other hand, Kishan Kumar Singh has been picked in the squad subject to fitness, the BCCI said in a statement on Friday. 

Overall, India have put together an exciting squad, showcasing some of the brightest young talents poised to shine on the international stage. The team is further strengthened by four standby players; Rahul Kumar, Hemchudeshan J, B.K. Kishore, and Aditya Rawat, who add depth and reliable backup support.

Group For U-19 Asia Cup And India’s Schedule And History At The Tournament

India are placed in Group A along with Pakistan and two other teams that will join them through qualifiers. On the other hand, Group B includes Bangladesh, Sri Lanka, Afghanistan and Qualifier 2. 

Notably, India enter the tournament as eight-time champions, the most titles by any country in the competition. They missed out on the title last year after losing to current holders Bangladesh in the final. 

The eight-team tournament will begin on December 12, with India taking on Qualifier 1 at the ICC Academy Ground in Dubai. On the same day, Pakistan will take on Qualifier 3 at The Seven Stadium.

India will next take on Pakistan on December 14 before taking on Qualifier 3 on December 16. The top two teams from each group will qualify for the semifinals, which will be held on December 19. The final of the tournament will be played on December 21.

India Squad For U-19 Asia Cup 

Ayush Mhatre (C), Vaibhav Sooryavanshi, Vihaan Malhotra (vc), Vedant Trivedi, Abhigyan Kundu (wk), Harvansh Singh (wk), Yuvraj Gohil, Kanishk Chouhan, Khilan A. Patel, Naman Pushpak, D. Deepesh, Henil Patel, Kishan Kumar Singh (subject to fitness clearance), Udhav Mohan, Aaron George.

Standby players: Rahul Kumar, Hemchudeshan J, B.K. Kishore, Aditya Rawat 



Source link

RCB के बाद बिकने जा रही एक और पूर्व IPL चैंपियन टीम, नए खुलासे से सब हैरान

RCB के बाद बिकने जा रही एक और पूर्व IPL चैंपियन टीम, नए खुलासे से सब हैरान



इंडियन प्रीमियर लीग संभव ही एक नए युग में प्रवेश करने जा रही है. पिछले कई महीनों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बेचे जाने (RCB Sale) की खबर ने फ्रैंचाइजी क्रिकेट में सनसनी मचाई हुई है. अब एक ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि केवल RCB ही नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइजी को भी जल्द नया मालिक मिल सकता है.

दरअसल भारतीय बिजनेसमैन हर्ष गोयनका के एक नए सोशल मीडिया पोस्ट ने बवाल मचा दिया है. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने सुना है कि एक नहीं बल्कि 2 IPL टीम बिक्री के लिए तैयार हैं, इनके नाम RCB और RR हैं. इससे साफ प्रतीत होता है कि आज लोग अधिक ब्रांड वैल्यू से लाभ कमाना चाहते हैं. 2 टीम बिक्री को तैयार हैं, उनके चार या पांच संभावित खरीदार हो सकते हैं. तो इन टीमों को कौन खरीदेगा, कोई पुणे से होगा, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु या फिर USA?”

RCB के मालिक पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि वो टीम को बेचने वाले हैं. दूसरी ओर RR फ्रैंचाइजी ने टीम को बेचे जाने को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है. मगर इसने अफवाहों को तूल देने का काम जरूर किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बिक्री की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

राजस्थान रॉयल्स टीम का मालिकाना हक अभी रॉयल मल्टी स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है. RR फ्रैंचाइजी में सबसे ज्यादा शेयर मनोज बडाले के पास हैं, जिन्हें अमेरिकी निवेश कंपनी रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स का समर्थन प्राप्त है. अभी तक बिक्री को लेकर राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 से पहले अपनी टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं. राहुल द्रविड़ अब RR टीम के कोच नहीं होंगे, 2026 सीजन में यह जिम्मेदारी कुमार संगाकारा संभालेंगे. वहीं टीम ने अपने कप्तान रहे संजू सैमसन को CSK के साथ ट्रेड कर लिया है, उनकी जगह रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन राजस्थान टीम में चले गए हैं. राजस्थान रॉयल्स ने ऑक्शन से पूर्व कुल 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया था.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने अंडर-19 पुरुष एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जानिए किसे बनाया गया कप्तान



Source link

BCCI ने अंडर-19 पुरुष एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जानिए किसे बनाया गया कप्तान

BCCI ने अंडर-19 पुरुष एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जानिए किसे बनाया गया कप्तान



भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. यह टूर्नामेंट दुबई में 12-21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

पुरुष अंडर-19 एशिया कप में भारत को ग्रुप ए में रखा गया है. टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है, जबकि दो अन्य टीमें क्वालीफायर के जरिए इस ग्रुप में अपनी जगह बनाएंगी. ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान के साथ क्वालीफाई करने वाली एक अन्य टीम भी शामिल होगी.

अंडर-19 एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं. यह टूर्नामेंट 12 दिसंबर से शुरू होगा. पहले ही मैच में टीम इंडिया दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में क्वालीफायर 1 से भिड़ेगी. ठीक उसी दिन पाकिस्तान द सेवन स्टेडियम में क्वालीफायर 3 को चुनौती देगा.

14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच का आयोजन होगा. हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 19 दिसंबर को होगा.

दो ग्रुपों में बंटा टूर्नामेंट

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, क्वालिफायर-1, क्वालिफायर-3

ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, क्वालिफायर-2

भारत का शेड्यूल

टूर्नामेंट 12 दिसंबर से दुबई में शुरू हो रहा है और भारत अपना पहला मैच 12 दिसंबर को खेलेगा. इसके बाद टीम 14 और 16 दिसंबर को अपने बाकी दो लीग मैच खेलेगी. टीम इंडिया का लक्ष्य पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुए फिर से खिताब अपने नाम करना होगा.

भारत की U-19 टीम

कप्तान: आयुष म्हात्रे

उप-कप्तान: विहान मल्होत्रा

अन्य खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, अभीज्ञान कूंडू (wk), हर्वंश सिंह (wk), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज.

स्टैंडबाय प्लेयर: राहुल कुमार, हेमचुदेशन जे., बी.के. किशोर, आदित्य रावत

भारत एक बार फिर युवाओं की नई फौज के साथ एशिया कप फतह करने को तैयार है. सभी की नजरें कप्तान आयुष और इस युवा टीम के प्रदर्शन पर रहेंगी. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp