BCCI ने अंडर-19 पुरुष एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जानिए किसे बनाया गया कप्तान

BCCI ने अंडर-19 पुरुष एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जानिए किसे बनाया गया कप्तान



भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. यह टूर्नामेंट दुबई में 12-21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

पुरुष अंडर-19 एशिया कप में भारत को ग्रुप ए में रखा गया है. टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है, जबकि दो अन्य टीमें क्वालीफायर के जरिए इस ग्रुप में अपनी जगह बनाएंगी. ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान के साथ क्वालीफाई करने वाली एक अन्य टीम भी शामिल होगी.

अंडर-19 एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं. यह टूर्नामेंट 12 दिसंबर से शुरू होगा. पहले ही मैच में टीम इंडिया दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में क्वालीफायर 1 से भिड़ेगी. ठीक उसी दिन पाकिस्तान द सेवन स्टेडियम में क्वालीफायर 3 को चुनौती देगा.

14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच का आयोजन होगा. हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 19 दिसंबर को होगा.

दो ग्रुपों में बंटा टूर्नामेंट

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, क्वालिफायर-1, क्वालिफायर-3

ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, क्वालिफायर-2

भारत का शेड्यूल

टूर्नामेंट 12 दिसंबर से दुबई में शुरू हो रहा है और भारत अपना पहला मैच 12 दिसंबर को खेलेगा. इसके बाद टीम 14 और 16 दिसंबर को अपने बाकी दो लीग मैच खेलेगी. टीम इंडिया का लक्ष्य पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुए फिर से खिताब अपने नाम करना होगा.

भारत की U-19 टीम

कप्तान: आयुष म्हात्रे

उप-कप्तान: विहान मल्होत्रा

अन्य खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, अभीज्ञान कूंडू (wk), हर्वंश सिंह (wk), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज.

स्टैंडबाय प्लेयर: राहुल कुमार, हेमचुदेशन जे., बी.के. किशोर, आदित्य रावत

भारत एक बार फिर युवाओं की नई फौज के साथ एशिया कप फतह करने को तैयार है. सभी की नजरें कप्तान आयुष और इस युवा टीम के प्रदर्शन पर रहेंगी. 



Source link

वनडे सीरीज के पहले ही मैच में रोहित-कोहली की जोड़ी रचेगी इतिहास, सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड टू

वनडे सीरीज के पहले ही मैच में रोहित-कोहली की जोड़ी रचेगी इतिहास, सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड टू



India Vs South Africa ODI Series 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला रांची में आयोजित होगा. इस मैच के साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी इतिहास रच देगी. इस मुकाबले के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. इसी के साथ कोहली-रोहित की जोड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ देगी, जिन्होंने एक साथ 391 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. फिलहाल रोहित-कोहली की जोड़ी ने भी इतने ही मैच एक साथ खेले हैं.

वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी

सचिन तेंदुलकर के अलावा, राहुल द्रविड़ ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ 369 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. यह जोड़ी लिस्ट में दूसरे पायदान पर है. वहीं, सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले 367 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में एक साथ नजर आ चुके हैं. सचिन तेंदुलकर ने सौरव गांगुली के साथ 341 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. यह जोड़ी लिस्ट में चौथे स्थान पर है, जबकि विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की जोड़ी 309 मुकाबलों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है.

वनडे सीरीज अपने नाम करना चाहेगी टीम भारत

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवाई है. ऐसे में टीम इंडिया सीमित ओवरों की सीरीज जीतकर साउथ अफ्रीका से हिसाब बराबर करना चाहेगी. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच 30 नवंबर को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में खेला जाएगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दूसरे मैच का आयोजन होगा. सीरीज का तीसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

वनडे में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का इतिहास 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में साल 1991 से अब तक कुल 94 मैच खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है. साउथ अफ्रीकी टीम ने अब तक 51 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि भारत ने 30 मुकाबलों में जीत दर्ज करने में सफल रही है. इनके अलावा, दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं.



Source link

कमिंस दूसरे टेस्ट से हुए बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए  की प्लेइंग 11 की घोषणा

कमिंस दूसरे टेस्ट से हुए बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए की प्लेइंग 11 की घोषणा



The Ashes Series 2025-26: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की एशेज सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही रही है. पर्थ मुकाबले में जीत हासिल करने वाली मेजबान टीम को ब्रिसबेन टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है. दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन कमिंस इस मुकाबले से भी चोट के कारण बाहर हो गए हैं. इस एशेज सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी टीम की कप्तानी दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ही करेंगे.  

ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए टीम का ऐलान 

ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए एक हफ्ते पहले ही टीम की ऐलान कर दी है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से भी कप्तान पैट कमिंस बाहर हो गए हैं. एशेज 2025-26 सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी टीम कोई बदलाव नहीं किया है. इस सीरीज का पहला मैच केवल दो दिनों में समाप्त हो गया था. जहां पहले बल्लेबाजी करती हुई इंग्लैंड की पूरी टीम 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी, इसके बाद इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 132 रनों पर ढेर कर दिया. पहली पारी में 40 रन की बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड दूसरी पारी में 164 रन बना पाई और ऑस्ट्रेलिया को महज 205 रनों का लक्ष्य दिया. जिसे कंगारू टीम ने केवल 2 विकेट के नुकसान पर चेज कर लिया था. इस जीत में ट्रैविस हेड ने तूफानी शतक लगाकर अहम भूमिका निभाई.

कमिंस के अलावा दो और खिलाड़ी हुए बाहर 

पैट कमिंस के अलावा सीन एबॉट और जोश हेजलवुड भी ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर हो गए हैं. इन दोनों खिलाड़ियों को भी पहले टेस्ट में चोट की वजह से बाहर रहना पड़ा था. एशेज सीरीज का दूसरा मैच 4 दिसंबर से शुरू होगा और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस अपनी रिकवरी प्रक्रिया को तेज करने के लिए टीम के साथ ट्रैवल करेंगे. 

ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: 

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेट-कीपर), ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, बो वेबस्टर.





Source link

211 बॉल पर बनाए 466 रन, 36 चौके, 44 छक्के, कौन है यह भारतीय बल्लेबाज

211 बॉल पर बनाए 466 रन, 36 चौके, 44 छक्के, कौन है यह भारतीय बल्लेबाज



भारत के उभरते युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे. सिर्फ 14 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. टी20 क्रिकेट में उनके आंकड़े किसी विस्फोटक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से कम नहीं दिखते. 

466 रन, 44 छक्के, 36 चौके – वैभव का आतिशी रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने टी20 में सिर्फ 11 मैच खेले हैं, लेकिन इन मैचों में उन्होंने:

-211 गेंदों पर 466 रन बनाए

-36 चौके और 44 छक्के जड़े

-220.85 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की

-यह आंकड़े बताते हैं कि वैभव जब भी क्रीज पर टिकते हैं, मैच एकतरफा हो जाता है.

शुरुआती मुकाबलों में तोड़ा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

यूएई के खिलाफ उनका तूफानी शतक सिर्फ 32 गेंदों में आया था. उसके बाद उन्होंने 42 बॉल पर 144 रन ठोककर मैच का रुख पलट दिया था. उनकी इस पारी ने उन्हें दुनिया के क्रिकेट नक्शे पर ला खड़ा किया. वह टी20 फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में दो शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. यह रिकॉर्ड इससे पहले फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन के नाम था, जिन्होंने 18 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. वैभव ने मात्र 14 साल 232 दिन में इसे तोड़ दिया.

पिछले दो मैचों में नही चला बल्ला

जहां शुरुआत में वैभव का बल्ला आग उगल रहा था, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ वह सिर्फ 45 रन बना पाए और ओमान के मुकाबले में तो उनका स्कोर मात्र 12 रन रहा. 



Source link

स्मृति मंधाना से शादी को लेकर पलाश मुच्छल की मां ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बड़ा अपडेट, पढ़िए

स्मृति मंधाना से शादी को लेकर पलाश मुच्छल की मां ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बड़ा अपडेट, पढ़िए



स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी को लेकर फैन्स अब भी कयास लगा रहे हैं. जिस दिन दोनों की शादी होनी थी, उसी दिन अचानक स्मृति के पापा की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें दिल में दर्द होने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया. शादी को मजबूरन अनिश्चितकाल के लिए टालना पड़ा. इसी तनाव में पलाश की तबीयत भी खराब हो गई और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा.

अब जबकि दोनों स्मृति के पिता और पलाश अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि शादी की नई तारीख जल्द सामने आएगी. इसी बीच पलाश की मां, अमिता मुच्छल, ने Hindustan Times से बात करते हुए दोनों की शादी को लेकर बयान दिया है.

पलाश की मां ने तोड़ी चुप्पी

पलाश की मां अमिता ने कहा, “स्मृति और पलाश दोनों बहुत तकलीफ में हैं. पलाश ने तो सपना देखा था कि वह अपनी दुल्हन को घर लाएगा. मैंने तो उनके लिए खास स्वागत भी प्लान किया था… सब ठीक होगा, शादी बहुत जल्दी होगी.”

उनके इस बयान से साफ है कि शादी कैंसल नही हुई है, केवल कुछ समय के लिए टाल दी गई है. दोनों परिवारों की प्राथमिकता फिलहाल स्वास्थ्य है, लेकिन शादी की पूरी उम्मीद बरकरार है.

सोशल मीडिया पर हटाए गए पोस्ट ने बढ़ाई अफवाहें

शादी टलने के बाद स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से शादी से जुड़ी लगभग सभी पोस्ट हटा दी थी. इस कदम ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें तेज कर दी थी. हालांकि पलाश की मां के बयान से अब इसपर विराम लग गया है.

पलाश की तबीयत बिगड़ने ने बढ़ाई चिंता

शादी स्थगित होने के बाद पलाश का भी ब्लड प्रेशर बढ़ गया और उन्हें पहले सांगली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया. अब उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया है.

जेमिमा रोड्रिग्ज भी पहुंचीं स्मृति के साथ

इस कठिन समय में स्मृति का सहारा बनने के लिए टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्ज ने WBBL से नाम वापस ले लिया है और भारत लौट आईं. इससे फैन्स के बीच यह चर्चा और बढ़ गई कि मामला सिर्फ “तबीयत बिगड़ने” तक सीमित नही है.

फिलहाल दोनों परिवारों की ओर से यही कहा जा रहा है कि शादी बस रुकी है, टूटी नही और सब कुछ सामान्य होते ही नई तारीख बता दी जाएगी. 



Source link

धोनी, यशपाल हैं लिस्ट में, 5 खिलाड़ी जिन्होंने IPL के इतिहास में पहले 20 गेंदों में कम रन बनाए

धोनी, यशपाल हैं लिस्ट में, 5 खिलाड़ी जिन्होंने IPL के इतिहास में पहले 20 गेंदों में कम रन बनाए



Players With The Least Runs In The First 20 Balls In IPL History: आईपीएल के इतिहास में कुछ ऐसी पारियां भी खेली गई हैं, जहां बल्लेबाजों को शुरुआती 20 गेंदों में रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. ये दर्शाता है कि टी20 क्रिकेट में भी हर बार गेंद बल्ले पर आसानी से नहीं आती. एम.एस. धोनी और यशपाल सिंह के नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने आईपीएल मैच की एक पारी में अपनी शुरुआती 20 गेंदों में सबसे कम रन बनाए हैं. यहां हम उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में अपनी पहली 20 गेंदों में सबसे कम रन बनाए हैं.

IPL के इतिहास में पहले 20 गेंदों में सबसे कम रन बनाने वाले खिलाड़ी

1. यशपाल सिंह – 6 रन (20 गेंदे)

घरेलू क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज यशपाल सिंह के नाम आईपीएल मैच की एक पारी में शुरुआती 20 गेंदों में सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड है. साल 2009 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मैच में यशपाल ने 20 गेंदों का सामना किया, जिसमें 16 डॉट गेंदें शामिल थीं, और सिर्फ 6 रन बनाए. इस मुकाबले में उनका स्ट्राइक रेट 30.00 का रहा था.

2. महेंद्र सिंह धोनी – 8* रन (22 गेंदें) 

आईपीएल के इतिहास में पहले 20 गेंदों में सबसे कम रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर हैं. साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेलते हुए, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक मैच में धोनी 22 गेंदों पर केवल 8 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 36.36 का था.

3. युजवेंद्र चहल – 8* रन (21 गेंदें)

युजवेंद्र चहल आईपीएल के इतिहास में पहले 20 गेंदों में सबसे कम रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. साल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के लिए खेलते हुए, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक मैच में चहल ने 21 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 8 रन बनाकर नाबाद रहे. इस मुकाबले में उनका स्ट्राइक रेट 38.09 का रहा था.

4. ईशान किशन – 8 रन (20 गेंदें)

आईपीएल के इतिहास में पहले 20 गेंदों में सबसे कम रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ईशान किशन चौथे नंबर पर हैं. साल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए, लखनऊ सुपरजायंट के खिलाफ एक मैच में किशन 20 गेंदों पर केवल 8 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 40.00 का था.

5. मनविंदर बिसला – 9 रन (22 गेंदें)

मनविंदर बिसला आईपीएल के इतिहास में पहले 20 गेंदों में सबसे कम रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. साल 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मैच में बिसला ने 22 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 9 रन बनाए. इस मुकाबले में उनका स्ट्राइक रेट 40.90 का रहा था.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp