टीम इंडिया की अगली सीरीज का एलान, IPL 2026 के बाद होगी ‘महाटक्कर’

टीम इंडिया की अगली सीरीज का एलान, IPL 2026 के बाद होगी ‘महाटक्कर’


भारतीय क्रिकेट टीम इसी साल आयरलैंड का दौरा करेगी. IPL 2026 के बाद भारत और आयरलैंड के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसी साल जुलाई में भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज खेली जाएगी. यह आयरलैंड के लिए एक नई शुरुआत भी होगी क्योंकि पॉल स्टर्लिंग ने हाल ही में आयरलैंड टीम के कप्तान पद से इस्तीफा दिया है.

आयरलैंड क्रिकेट के डायरेक्टर ऑफ हाई परफॉर्मेंस ग्राहम वेस्ट ने पुष्टि करके बताया कि आयरलैंड की टीम पहले ही 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, ऐसे में पॉल स्टर्लिंग का कप्तानी से हटना मतलब एक नए कप्तान के पास खुद को अगले 2 साल में स्थापित करने का मौका होगा. इसी के साथ उन्होंने बताया कि आयरिश टीम इसी साल जून से एक नए सफर पर निकल रही है, जब उसे भारत के साथ टी20 सीरीज खेलनी है.

आपको बता दें कि IPL 2026 के समापन के तुरंत बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का आखिरी मैच 20 जून को खेला जाएगा. वहीं भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होने वाला है. अभी भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज का एलान नहीं हुआ है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय टीम आयरलैंड में सीरीज खेलने के बाद इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगी.

अब तक इतिहास में टीम इंडिया ने तीन बार आयरलैंड टूर पर टी20 सीरीज खेली है और तीनों पर भारत ने आयरलैंड का उसी के घर में सूपड़ा साफ किया है. भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 8 टी20 मैच खेले गए हैं और हर बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है. उनकी आखिरी भिड़ंत 2024 टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी, जब आयरलैंड को 96 रनों पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने 46 गेंद शेष रहते 8 विकेट से मैच जीत लिया था.

यह भी पढ़ें:

IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, एक जीत चुकी है खिताब; अब नहीं होगी वापसी 



Source link

IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, एक जीत चुकी है खिताब; अब नहीं होगी वापसी 

IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, एक जीत चुकी है खिताब; अब नहीं होगी वापसी 


इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, जिसकी शुरुआत साल 2008 में हुई थी. 18 सीजन खेले जा चुके हैं, 19वें संस्करण (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां हम उन 5 टीमों की बात कर रहे हैं, जो कभी आईपीएल में खेला करती थी लेकिन अब नहीं खेलती. लीग के फैंस भी कई टीमों के बारे में अब भूल चुके होंगे, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं.

आईपीएल 2026 में कुल 10 टीमें खेलेंगी. लीग का पहला संस्करण 2008 में खेला गया था, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने जीता था. पहले संस्करण में 8 टीमें खेली थी. 2021 तक हर सीजन 8-8 टीमें खेली, लेकिन 2022 में टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो गई. गुजरात जायंट्स और लखनऊ सुपर जायंट्स, दो टीमें आईपीएल में जुड़ गई. इससे पहले कई अन्य टीमें लीग का हिस्सा बनी, जो अब नहीं खेलती.

आईपीएल 2026 में खेलने वाली 10 टीमें हैं- चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स. 2008 से लेकर अभी तक 5 टीम ऐसी रहीं, जो कभी लीग में खेलती थी लेकिन अब नहीं खेलती. उनके लीग से हटने के कारण अलग अलग हैं.

डेक्कन चार्जर्स 

आईपीएल 2009 में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में डेक्कन चार्जर्स ने खिताब जीता, इस चैंपियन टीम का हिस्सा रोहित शर्मा भी थे. ये उनका पहला आईपीएल खिताब था 2010 में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची, 2011 में टीम ने प्लेऑफ तक का रास्ता तय किया. लेकिन आर्थिक संकट के कारण टीम आगे नहीं खेल पाई. टीम के मालिक बीसीसीआई को जरुरी बैंक गारंटी नहीं दे पाए, जिसके कारण उनका आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया. 2013 में डेक्कन चार्जर्स की जगह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को शामिल किया गया.

कोच्चि टस्कर्स केरला

आईपीएल 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरला को शामिल किया गया, लेकिन ये टीम सिर्फ 1 सीजन ही खेल पाई. इस टीम के कप्तान महेला जयवर्धने थे, इस टीम में रवींद्र जडेजा, ब्रैंडन मैक्कुलम भी थे. टीम ने अपने एकमात्र सीजन में खेले 14 में से 6 मैच जीते थे. बीसीसीआई ने टीम का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था, क्योंकि ये टीम भी अपनी बैंक गारंटी जमा नहीं कर पाई थी. मामला अदालत पहुंचा तो अदालत ने बीसीसीआई को दोषी ढहराते हुए 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा देने का फैसला दिया.

पुणे वॉरियर्स इंडिया

2011 सीजन से पुणे वॉरियर्स इंडिया की आईपीएल में एंट्री हुई. ये टीम 3 सीजन खेली, लेकिन सभी में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था. सहारा ग्रुप ने इस टीम को लगभग 3000 करोड़ रुपये में खरीदा था, ये उस समय सबसे महंगी टीम थी. सहारा ग्रुप ने टीम की बोली इस आधार पर लगाई थी कि हर सीजन 94 मैच होंगे, लेकिन बीसीसीआई ने मैचों की संख्या 74 कर दी थी. सहारा ग्रुप ने फ्रेंचाइजी फीस कम करने की मांग की थी, जो पूरी नहीं की गई.

पुणे वॉरियर्स इंडिया ने आईपीएल के 3 सीजन खेले, लेकिन कभी भी ये टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंची. उनके आखिरी सीजन में तो टीम ने 3 कप्तान बदले, इस टीम के पहले कप्तान सौरव गांगुली थे.

गुजरात लॉयन्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट

2016 और 2017 में जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को ससपेंड किया गया था, अब अस्थाई रूप से गुजरात लॉयन्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट को आईपीएल में शामिल किया गया था. गुजरात की कप्तानी सुरेश रैना ने संभाली, जिनकी कप्तानी में टीम ने दोनों सीजन में प्लेऑफ तक का सफर तय किया. 

2016 में एमएस धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कमान संभाली, लेकिन टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और टीम 7वें स्थान पर रही. 2017 में स्टीव स्मिथ कप्तान रहे. 2017 में टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हार गई. 2018 में सीएसके और राजस्थान की वापसी हुई तो इन टीमों का सफर खत्म हो गया.



Source link

CSK की बेस्ट टीम से बाहर हुए एम एस धोनी! 12 खिलाड़ियों में भी नहीं मिली जगह

CSK की बेस्ट टीम से बाहर हुए एम एस धोनी! 12 खिलाड़ियों में भी नहीं मिली जगह


आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने CSK की अपनी पसंदीदा प्लेइंग कॉम्बिनेशन चुनी है. इसमें हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने 12 खिलाड़ियों की टीम में भी महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं दी. इस सुझाव ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है.

इरफान पठान का मानना है कि अब धोनी की भूमिका मैदान पर कम और टीम के भीतर मार्गदर्शक के तौर पर ज्यादा अहम हो सकती है. उनके अनुसार, पिछले कुछ सीजन में धोनी ज्यादातर आखिरी एक-दो ओवर में बल्लेबाजी के लिए आते रहे हैं. इससे फैंस को उनका रोमांचक अंदाज जरूर देखने को मिलता है, लेकिन टीम की रणनीति के लिहाज से यह हर मैच में बहुत बड़ा योगदान नहीं माना जा सकता है.

मेंटॉर की भूमिका में दिख सकते हैं धोनी

पठान का मानना है कि 44 साल के धोनी अब CSK की टीम को मजबूत करने पर फोकस करना चाहिए. उनका कहना है कि CSK के पास अब युवा और भविष्य के लीडर मौजूद हैं, जिन्हें तैयार करने की जरूरत है. इस कड़ी में उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ और हाल में टीम से जुड़े संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों का नाम भी अहम माना है.

इरफान के मुताबिक, अगर धोनी हर मैच में खेलते हैं तो कुछ दूसरे खिलाड़ियों के लिए जगह बनाना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने खास तौर पर सरफराज खान का जिक्र किया और कहा कि वह नंबर-6 पर बड़ा असर छोड़ सकते हैं. ऐसे में टीम को भविष्य को ध्यान में रखते हुए फैसले लेने चाहिए.

इरफान पठान की चुनी हुई CSK की बेस्ट टीम

इरफान पठान ने CSK के लिए जो बेस्ट 12 खिलाड़ी चुने, उसमें संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे को ओपनर के तौर पर रखा गया है. तीसरे नंबर पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं. इसके बाद शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस को मध्यक्रम में जगह दी गई है. नंबर-6 पर सरफराज खान को रखा गया है, जबकि कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को ऑलराउंड विकल्प के रूप में शामिल किया गया. गेंदबाजी में अकील हुसैन, नूर अहमद और मैट हेनरी को जगह मिली है. वहीं खलील अहमद को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर चुना गया है.

इरफान पठान की टीम

संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद (इम्पैक्ट प्लेयर). 



Source link

मथीशा पाथिराना IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं? हैरान करने वाला अपडेट सामने आया

मथीशा पाथिराना IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं? हैरान करने वाला अपडेट सामने आया


मथीशा पाथिराना के नाम पर बवाल मचा है, वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे या नहीं. अब रेवस्पोर्टज की एक रिपोर्ट में नया खुलासा हुआ है कि पाथिराना बहुत जल्द KKR के स्क्वाड को जॉइन करेंगे और 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पाथिराना को 18 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था.

सूत्रों की मानें तो मथीशा पाथिराना को 25-27 मार्च तक IPL 2026 में खेलने की मंजूरी मिल सकती है, जबकि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है. सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही थीं कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाथिराना को आईपीएल में खेलने के लिए NOC नहीं दिया है. रेवस्पोर्टज की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि यह खबर झूठ है और पाथिराना ने अभी तक एनओसी के लिए आवेदन ही नहीं किया है.

आईपीएल में भाग लेना है, तो उससे पहले पाथिराना को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. एनओसी मिलने को लेकर कोई समस्या नहीं है, एक बार पाथिराना फिट हो जाएंगे, तभी उन्हें NOC प्रदान की जाएगी. अच्छी खबर ये है कि उन्होंने नेट्स में अभ्यास करना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं. पाथिराना के कारीबियों का मानना है कि वो आईपीएल 2026 से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे.

मथीशा पाथिराना को टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के दौरान चोट आई थी, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड कप के बाकी मैचों से बाहर होना पड़ा था. रिपोर्ट अनुसार पाथिराना की फिटनेस संबंधी जानकारी कोलकाता नाइट राइडर्स तक पहुंचा दी गई है. KKR और उसके फैंस के लिए अच्छी खबर है कि पाथिराना 2 अप्रैल को SRH के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे.

यह भी पढ़ें:

IPL के नाम पर विवाद, BCCI के खिलाफ दर्ज हुआ कोर्ट केस, अदालत का फैसला जान चौंक जाएंगे आप



Source link

CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी

CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी


Sam Curran Injury: IPL 2026 से पहले ही कई सारे खिलाड़ी लगातार चोट का शिकार बन रहे हैं. अब राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर सैम कर्रन पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. उन्हें ग्रोइन इंजरी की वजह से आईपीएल से बाहर होना पड़ सकता है. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण ही CSK को बड़ा झटका दे चुके हैं. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार कर्रन चोट का शिकार बने हैं और टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं.

सैम कर्रन, RR-CSK ट्रेड डील के तहत राजस्थान रॉयल्स टीम से जुड़े थे. उनके साथ-साथ रवींद्र जडेजा भी राजस्थान टीम में आए थे और उनकी जगह संजू सैमसन ने CSK को जॉइन किया था. रिपोर्ट अनुसार अभी सैम कर्रन पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने अभी से रिप्लेसमेंट के विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं. 

इन खिलाड़ियों पर स्पष्टता नहीं

सैम कर्रन अकेले ऐसे नहीं हैं, जो चोट के कारण IPL 2026 से बाहर होने की कगार पर हैं. नाथन एलिस तो हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए जोश हेजलवुड की चोट चिंता का विषय बनी हुई है, वहीं हर्षित राणा कोलकाता नाइट राइडर्स को झटका दे चुके हैं. उनका हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें उन्हें बैसाखी के सहारे चलते देखा गया था.  

मथीशा पाथिराना, जिनपर KKR ने ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये लुटाए थे, उनको लेकर भी स्थिति साफ नहीं है. मथीशा पाथिराना को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी चोटिल हैं और उनकी जगह पहले कुछ मैचों में ईशान किशन SRH टीम की कप्तानी करने वाले हैं. ईशान मलिंगा और वानिंदु हसरंगा की फिटनेस पर भी तलवार लटकी हुई है.

यह भी पढ़ें:

क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम



Source link

IPL के नाम पर विवाद, BCCI के खिलाफ दर्ज हुआ कोर्ट केस, अदालत का फैसला जान चौंक जाएंगे आप

IPL के नाम पर विवाद, BCCI के खिलाफ दर्ज हुआ कोर्ट केस, अदालत का फैसला जान चौंक जाएंगे आप


IPL 2026 के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को राहत की सांस मिली है. बीसीसीआई के खिलाफ हुई याचिका में कहा गया था कि वह ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ नाम का इस्तेमाल अवैध रूप से कर रहा है, लेकिन केरल हाई कोर्ट ने इस दावे को निराधार मानते हुए याचिका को खारिज कर दिया है.

याचिकाकर्ता आशिक करौथ ने तर्क दिया था कि बीसीसीआई द्वारा इस नाम का इस्तेमाल करना वैध नहीं है. मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन और न्यायमूर्ति श्याम कुमार वीएम की बेंच ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस दलील में कोई दम नहीं है और याचिकाकर्ता को इतने लंबे अरसे बाद याद आ रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग भारत का कोई आधिकारिक टूर्नामेंट नहीं है.

याचिककर्ता ने क्या दलील दी?

याचिकाकर्ता आशिक करौथ केरल के एर्नाकुलम का रहने वाला है, जिसने कहा कि BCCI द्वारा ‘आईपीएल’ नाम का उपयोग करना गलत है और उसे कई सालों बाद ये अहसास हुआ है कि IPL तो देश का आधिकारिक टूर्नामेंट है ही नहीं. उसने सीधे तौर पर लीग के नाम में ‘इंडियन’ शब्द को लेकर आपत्ति जताई. मगर कोर्ट ने इस दलील को पूरी तरह निराधार बताया.

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और आज 19 सालों के बाद यह दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्टस लीगों में से एक है. ‘IPL’ के नाम पर विवाद का मतलब पूरे विश्व भर में यह चर्चा का विषय बन जाता और IPL पर नकारात्मक प्रभाव BCCI के लिए नुकसानदेह रह सकता था. ऐसे में कहा जा सकता है कि बहुत बड़ा खतरा टल गया है.

28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 का सबसे पहला मैच खेला जाएगा. अभी तक बीसीसीआई ने लीग का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में ऐसी दिख सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, संजू सैमसन के साथ 18 साल का बल्लेबाज मचाएगा कहर



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp