छक्कों की हैट्रिक, 207 का स्ट्राइक रेट, हरमनप्रीत ने भारत को 170 तक पहुंचाया; सेमीफाइनल दांव पर

छक्कों की हैट्रिक, 207 का स्ट्राइक रेट, हरमनप्रीत ने भारत को 170 तक पहुंचाया; सेमीफाइनल दांव पर


भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए हैं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जाना है तो हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना है. हरमनप्रीत ने 27 गेंद में 56 रन बनाए और इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया.

18वें ओवर तक भारतीय टीम ने सिर्फ 134 रन बनाए थे. उसके लिए 155-160 तक पहुंच पाना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन आखिरी 2 ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 36 रन जोड़े और ऑस्ट्रेलिया के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा. जेमिमा रोड्रीग्स ने भी कप्तान हरमनप्रीत का खूब साथ दिया, जिन्होंने 28 गेंद में 34 रन बनाए. हरमनप्रीत और रोड्रीग्स के बीच 64 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई.

हरमनप्रीत की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर महिला टी20 क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली बल्लेबाज बनीं. उन्होंने 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और अपनी 56 रनों की पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए. पारी के आखिरी ओवर में कप्तान हरमनप्रीत ने लगातार 3 छक्के लगाकर हैट्रिक पूरी की. उन्होंने यह पारी 207 के तूफानी स्ट्राइक रेट से खेली.

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की थी, लेकिन दोनों ने बहुत धीमे अंदाज में बल्लेबाजी की. मंधाना ने 37 गेंद में 38 रन बनाए, जबकि शेफाली ने 34 रनों का योगदान दिया. जेमिमा रोड्रीग्स ने भी 34 रन बनाए, लेकिन रिटायरर्ड आउट होकर मैदान से बाहर चली गई थीं.

सेमीफाइनल है दांव पर

दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच में बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा चुकी है, जिससे उसके 8 अंक हो गए हैं. भारतीय टीम का नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका से बहुत बेहतर है. ऐसे में भारत को केवल ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज करनी है, जिससे उसे सेमी फाइनल का टिकट मिल जाएगा. 

यह भी पढ़ें:

‘जीरो’ पर आउट होकर अभिषेक और सैमसन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट में सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा

बेन स्टोक्स ने अचानक लिया संन्यास, न्यूजीलैंड से जारी तीसरे टेस्ट के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा



Source link

‘जीरो’ पर आउट होकर अभिषेक-सैमसन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट में सिर्फ तीसरी बार

‘जीरो’ पर आउट होकर अभिषेक-सैमसन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट में सिर्फ तीसरी बार


अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में दोनों भारतीय बल्लेबाज पारी के पहले ही ओवर में आउट हो गए. भारतीय क्रिकेट में ऐसा सिर्फ तीसरी बार हुआ है जब टी20 मैच में दोनों ओपनिंग बल्लेबाज पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हो गए.

दूसरे टी20 मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 154 रन बनाए. जब भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने आई तो भारतीय मूल के गेंदबाज जय मूंदड़ा ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को आउट कर दिया. सैमसन तो पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. दोनों बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए.

भारतीय क्रिकेट में सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा केवल तीन बार हुआ है जब दोनों भारतीय ओपनर बिना खाता खोले पहले ही ओवर में आउट हो गए. साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे पहले ओवर में ‘जीरो’ पर आउट हो गए थे.

उसके बाद साल 2023 में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के साथ ऐसा हुआ. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गिल और जायसवाल बिना खाता खोले पहले ओवर में आउट हो गए थे. अब आयरलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी इस सूची में शामिल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: ‘मैं 13 छक्के लगाऊंगा’, वैभव सूर्यवंशी ने मैच से पहले ही बता दिया, फिर जो हुआ दुनिया रह गई हैरान

संजू सैमसन के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

इस मैच में संजू सैमसन भारतीय पारी की सबसे पहली गेंद पर आउट हो गए थे. सैमसन एकमात्र ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जो टी20 क्रिकेट में दो बार पारी की सबसे पहली गेंद पर आउट हुए हैं. उनसे पहले केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा एक-एक बार पारी की सबसे पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग



Source link

बेन स्टोक्स ने अचानक लिया संन्यास, न्यूजीलैंड से जारी तीसरे टेस्ट के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा

बेन स्टोक्स ने अचानक लिया संन्यास, न्यूजीलैंड से जारी तीसरे टेस्ट के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा


इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास के सबसे खूंखार ऑलराउंडर में से एक बेन स्टोक्स ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान ने न्यूजीलैंड से जारी तीसरे टेस्ट के बीच क्रिकेट को अलविदा कहा है. इंग्लैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बेन स्टोक्स के संन्यास की पुष्टि की है. 

‘इंग्लैंड अब पहले जैसा नहीं रहेगा’

इंग्लैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, “इंग्लैंड के सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक, बेन स्टोक्स ने इस टेस्ट मैच के अंत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. बेन, आप इस टीम के लिए सबसे प्रेरणादायक कप्तान, लीडर और दिग्गज रहे हैं, जिसकी इस टीम को कभी उम्मीद भी नहीं थी. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और आपके संन्यास के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं. इंग्लैंड अब पहले जैसा नहीं रहेगा.”

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नॉटिंघम में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अचानक संन्यास का एलान कर दिया. यह टेस्ट मैच उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच होगा. बता दें कि बेन स्टोक्स पहले ही वनडे और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के कप्तान भी हैं, लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी मैच होगा. 

बेन स्टोक्स का इंटरनेशनल करियर 

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 122 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान 14 शतकों के साथ 7,243 रन बनाए. वहीं 252 विकेट लिए. वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में से एक रहे. वनडे के 114 मैचों में स्टोक्स के नाम 3,619 रन और 74 विकेट हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में 43 मैचों में 585 रन और 26 विकेट हैं.

यह भी पढ़ें-

श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग





Source link

England captain Ben Stokes announces retirement from international cricket

England captain Ben Stokes announces retirement from international cricket


England captain Ben Stokes on Sunday made a sudden announcement to end his international career after the conclusion of the ongoing third Test against New Zealand at Trent Bridge.

Stokes was in the middle of a bowling spell at Trent Bridge when a statement was released confirming his intention to end a 15-year international career.

The 35-year-old had earlier missed England’s second Test after being involved in an incident in a London nightclub.

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी

श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी


सूर्यांश शेडगे के साथ इंटरनेशनल डेब्यू मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसे वो जिंदगी पर भूल नहीं पाएंगे. आयरलैंड के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर कुटाई की और एक ही ओवर में 22 रन कूट डाले. सूर्यांश पेशे से बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं और दायें हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं. यह भी बताते चलें कि शेडगे को भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर से काफी सपोर्ट मिलता है.

आयरलैंड के खिलाफ मैच में सूर्यांश शेडगे ने अपने पहले ओवर में केवल 3 रन दिए थे. वो जब अपना दूसरा ओवर करने आए तो बेंजामिन कैलिट्ज और हैरी टेक्टर ने उनके ओवर में मिलकर 22 रन बटोरे. इस ओवर में 2 छक्के और एक चौका भी आया. ऐसी मार पड़ने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने सूर्यांश को गेंद दोबारा नहीं दी. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 2 ओवरों में 25 रन लुटाए.

दरअसल आयरलैंड की टीम का जोश वहीं से बढ़ा जब पारी के 11वें ओवर में सूर्यांश शेडगे ने 22 रन लुटाए. पहले 10 ओवरों में आयरलैंड ने केवल 58 रन बनाए थे, लेकिन अगली 25 गेंदों पर आयरलैंड के बल्लेबाजों ने 53 रन जड़ दिए थे.

यह भी पढ़ें: टी20 में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का डेब्यू कराने वाला दूसरा देश बना भारत, जानें कौन है नंबर-1

श्रेयस अय्यर 23 वर्षीय शेडगे के मेंटॉर की भूमिका निभाते आए हैं. दोनों घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं और IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे. आईपीएल 2026 में पंजाब के लिए खेलते हुए सूर्यांश शेडगे ने 7 मैचों में 158 रन बनाए थे, लेकिन उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिल पाया था.

सूर्यांश शेडगे ने अब तक अपने टी20 करियर में 30 मैच खेलकर 356 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 178.89 का है. वहीं गेंदबाजी में अब तक उन्होंने 13 विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें:

‘मैं 13 छक्के लगाऊंगा’, वैभव सूर्यवंशी ने मैच से पहले ही बता दिया, फिर जो हुआ दुनिया रह गई हैरान



Source link

हैरी टेक्टर आयरलैंड के लिए बने संकटमोचक, भारत को मिला 155 का लक्ष्य; डेब्यू में छाए प्रिंस यादव

हैरी टेक्टर आयरलैंड के लिए बने संकटमोचक, भारत को मिला 155 का लक्ष्य; डेब्यू में छाए प्रिंस यादव


पहले टी20 में भारत को हराने वाली आयरलैंड की टीम ने दूसरे टी20 में 155 रनों का लक्ष्य दिया है. इस बार भी लग रहा था कि आयरिश टीम 180 तक पहुंच जाएगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पहले टी20 वाली गलती नहीं की. अंतिम ओवरों में इस बार आयरलैंड के बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सके. भारत के लिए डेब्यू मैच में प्रिंस यादन वे घातक गेंदबाजी की. अपने पहले टी20 इंटरनेशनल में प्रिंस यादव ने चार ओवर में सिर्फ 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए. वहीं आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर ने 53 रनों की शानदार पारी खेली. 

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत एक बार फिर खराब रही. ओपनर टिम टेक्टर छह गेंद में पांच और रॉस अडायर सात गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए. अडायर ने एक चौका और दो छक्के लगाए. कप्तान लॉर्कन टकर का बल्ला खामोश रहा. वह 18 गेंद में 15 रन ही बना सके. इसके बाद हैरी टेक्टर और बेन्जामिन कालिट्ज ने ऐतिहासिक साझेदारी की.  

अपडेट जारी है…



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp