टेस्ट क्रिकेट में भारत की 5 सबसे बड़ी हार, जानें कब किस टीम ने कितनें रनों से हराया

टेस्ट क्रिकेट में भारत की 5 सबसे बड़ी हार, जानें कब किस टीम ने कितनें रनों से हराया



दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को क्लीन स्वीप कर दिया. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में मेहमान टीम ने 30 रनों से जीत दर्ज की थी, लेकिन गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 408 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हराया. यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है. यहां हम आपको टेस्ट क्रिकेट में भारत की 5 सबसे हार के बारे में बताने जा रहे हैं. 

गुवाहाटी में मिली हार से पहले टेस्ट में रनों के अंतर के लिहाज से भारत को सबसे बड़ी हार साल 2004 में मिली थी. तब ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में टीम इंडिया को 342 रनों से शिकस्त दी थी. इसके 21 साल बाद अब दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में टीम इंडिया को 408 रनों से हराया है. 

टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी हार (रनों के अंतर से)

408 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी, 2025
342 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2004
341 रन बनाम पाकिस्तान, कराची, 2006
337 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2007
333 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, पुणे, 2017
329 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 1996

तीसरी बार घर पर भारत को मिली क्लीन स्वीप

0-2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2000
0-3 बनाम न्यूजीलैंड, 2024
0-2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2025

गुवाहाटी टेस्ट का लेखा-जोखा

गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद 489 रन बनाए थे. इसके बाद टीम इंडिया 201 रन ही बना सकी थी. मेहमान टीम को पहली पारी में 288 रनों की विशाल बढ़त मिली थी. इसके बाद दूसरी पारी दक्षिण अफ्रीका ने 260 रनों पर घोषित की और भारत के सामने 549 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में भारतीय टीम पांचवें दिन 140 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 408 रनों से दूसरा टेस्ट जीता. इससे पहले कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट मेहमान टीम ने 30 रनों से जीता था. इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया. 25 साल बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत में टेस्ट सीरीज जीती है.



Source link

द. अफ्रीका से हारने के बाद टीम इंडिया की WTC Final की राह हुई मुश्किल, समझिए पूरा समीकरण

द. अफ्रीका से हारने के बाद टीम इंडिया की WTC Final की राह हुई मुश्किल, समझिए पूरा समीकरण



दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम को 408 रनों के बड़े अंतर से हराया. पहली पारी में 201 रनों पर सिमटने वाली भारतीय टीम दूसरी पारी में 140 रनों पर ऑल-आउट हो गई. इस हार से टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में एक स्थान का नुकसान हुआ है, साथ ही फाइनल की राह भी मुश्किल हो गई है. जानिए अब भारत को WTC Final में कैसे पहुंच सकता है.

कोलकाता टेस्ट में मिली हार का ठीकरा पिच पर फोड़ा गया, खैर वो कुछ हद तक जायज भी था लेकिन गुवाहाटी में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन शर्मनाक रहा. दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. सेनुरन मुथुसामी ने शतक जड़ा, वहीं गेंदबाज मार्को यानसेन (93) ने भी भारतीय गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ गति से रन बनाए. दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाजों (जायसवाल और जडेजा) द्वारा सिर्फ 2 अर्धशतकीय पारियां आई. अब सीरीज हारने के बाद भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है.

WTC 2025-2027 अंक तालिका में टीम इंडिया

गुवाहाटी टेस्ट से पहले टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 की अंक तालिका में चौथे नंबर पर थी, लेकिन इसमें मिली हार के बाद टीम 5वें नंबर पर आ गई है. भारत ने इस चक्र में 9 मैच खेले हैं, 4 में जीत मिली है और इतने ही मैच हारे हैं. 1 टेस्ट ड्रा रहा. भारत का जीत प्रतिशत 48.15 है.

भारत की हार का फायदा पाकिस्तान को हुआ है, जो 5वें से चौथे स्थान पर आ गया. पाकिस्तान ने 2 टेस्ट में से 1 जीता है और 1 हारा है. 

अब WTC 2027 फाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में भारतीय टीम के अभी 9 मैच बचे हुए हैं. भारत को 9 में से 8 मैच जीतने हैं, इससे टीम का जीत प्रतिशत 70 पार हो जाएगा. 9 में से 7 टेस्ट जीतने पर भी टीम इंडिया की उम्मीदें फाइनल में जाने की बनी रहेगी. हालांकि भारत को ड्रा से भी बचने की कोशिश करनी होगी और जीतने के बारे में सोचना होगा.

टीम इंडिया को अब 2 सीरीज विदेश में खेलनी हैं. पिछले 3 फाइनल मुकाबलों को देखें तो उसमें पहुंचने वाली टीमों का जीत प्रतिशत 64 से 68 रहा है. ऐसे में भारत को 9 में से 7 टेस्ट तो हर हाल में जीतने ही होंगे.



Source link

एक समय टेस्ट में बेस्ट थी टीम इंडिया, अचानक क्या हुआ? जानें लगातार खराब प्रदर्शन के 3 बड़े कारण

एक समय टेस्ट में बेस्ट थी टीम इंडिया, अचानक क्या हुआ? जानें लगातार खराब प्रदर्शन के 3 बड़े कारण



जबसे गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, तब से उसने 6 टेस्ट सीरीज खेली हैं. इनमें भारत तीन सीरीज हारा है, केवल 2 जीती हैं और एक शृंखला ड्रॉ रही थी. पिछले एक साल के भीतर न्यूजीलैंड और अब दक्षिण अफ्रीका ने भारत को उसी के घर पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है. साल 2023 के मध्य तक भारत दुनिया में नंबर-1 टेस्ट टीम थी. विराट कोहली के अंडर भारत टेस्ट क्रिकेट में विश्व की टॉप टीम हुआ करती थी. यहां जानिए ऐसे 3 कारण, जिनसे टीम इंडिया लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है.

1. ऑलराउंडरों को खिलाने की सनक

गौतम गंभीर जबसे हेड कोच बने हैं, तभी से बल्लेबाजी में गहराई की रणनीति देखी गई है. इसका फायदा यह है कि टीम इंडिया के पास आठ और 9 नंबर तक बैटिंग है, लेकिन इससे गेंदबाजी कमजोर पड़ गई है. पहले टीम में 6 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज, 5 स्पेशलिस्ट गेंदबाज, और एक ऑलराउंडर का कॉम्बिनेशन बनाया जाता था, गेंदबाजी या बल्लेबाजी पिच के हिसाब से स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों की संख्या इधर-उधर होती रहती थी. अब गुवाहाटी टेस्ट को ही देख लें, तो भारतीय टीम में रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी के रूप में तीन ऑलराउंडर थे. खासतौर पर सुंदर और रेड्डी बल्ले और गेंद, दोनों में फिसड्डी साबित हुए हैं. उनकी जगह किसी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज या गेंदबाज को खिलाया गया होता, तो शायद दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज का परिणाम कुछ और निकल कर आता.

2. IPL प्रदर्शन के आधार पर सेलेक्शन

आंकड़े बताते हैं कि पिछले डेढ़ साल के भीतर IPL में अच्छा करने वाले कई सारे खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री हुई है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण हर्षित राणा हैं, जिन्हें केवल 14 फर्स्ट-क्लास और 27 लिस्ट-A मैचों का अनुभव है. मगर पिछले 2 IPL सीजन में उन्होंने KKR के लिए 34 विकेट झटके हैं. नितीश कुमार रेड्डी को भी अक्सर हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट बताया जाता है, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा है. वाशिंगटन सुंदर भी इसी वर्ग के खिलाड़ियों में आते हैं. 

3. बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव

लगातार टेस्ट सीरीज, लगातार नया क्रम और नए बल्लेबाज. भारतीय टेस्ट टीम में लगातार यही हो रहा है. खासतौर पर नंबर-3 की समस्या हल नहीं हो पा रही है. साई सुदर्शन को ड्रॉप कर पहले टेस्ट में वाशिंगतन सुंदर नंबर-3 पर खेले. जब दूसरे टेस्ट में सुदर्शन को वापस लाया गया, तो सुंदर को नंबर-8 पर उतारा गया. टेस्ट मैचों में नंबर-3 का बहुत ज्यादा महत्व होता है. दूसरी ओर टी20 टीम में संजू सैमसन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है, जो ओपनिंग में 3 शतक लगा चुके थे, लेकिन अब आलम यह है कि उनपर टीम से ड्रॉप होने का खतरा मंडराने लगा है.



Source link

अहमदाबाद में होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2030, कुछ देर में हो जाएगा औपचारिक एलान

अहमदाबाद में होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2030, कुछ देर में हो जाएगा औपचारिक एलान



कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत को मिली है, इसका आयोजन अहमदाबाद में होगा. शाम 6 बजे इस आयोजन के होस्ट का औपचारिक ऐलान हो जाएगा. अभी स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक हो रही है. भारत के साथ मेजबानी की दौड़ में नाइजीरिया भी शामिल था. 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी भी भारत करना चाहता है, उस दिशा में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलना सकारात्मक कदम है.

भारत ने 2010 में आखिरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी, तब आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था. इस बार आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होगा, जहां पिछले कई सालों से स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है.

कहां होगा कॉमनवेल्थ गेम्स का अगला संस्करण?

कॉमनवेल्थ गेम्स का अगला संस्करण 2026 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होगा.

अहमदाबाद में होगा कॉमनवेल्थ गेम्स का 24वां संस्करण

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स को आधिकारिक रूप XXIV Commonwealth Games नाम दिया गया है. ये टूर्नामेंट का 24वां संस्करण होगा. इसमें दुनियाभर के 74 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. तीसरा मौका होगा जब कॉमनवेल्थ गेम्स एशिया में होगा. इससे पहले 2010 में दिल्ली और 1998 में कुआला लुम्पुर में आयोजन हुआ था. पिछला संस्करण 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में हुआ था.

2036 ओलंपिक की मेजबानी के सपने की दिशा में भी बड़ी उपलब्धि

भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के दावेदारों में शामिल है. देश इस बड़े आयोजन की मेजबानी भी करना चाहता है. आपको बता दें कि अगर ऐसा हुआ तो ये पहली बार होगा जब भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा. उस सपने की दिशा में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करना बड़ी उपलब्धि है.

पिछले कुछ समय में अहमदाबाद में कई खेलों का आयोजन किया गया है. इसमें AFC U-17 एशियन कप क्वालिफायर्स, कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैम्प‍ियनश‍िप भी शामिल हैं. आने वाले समय में भी यहां कई टूर्नामेंट्स (एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप, एशिया पैरा-आर्चरी कप आदि) का आयोजन होगा. शहर में 3000 खिलाड़ियों के लिए एथलीट विलेज परिसर भी बनाया जाएगा.



Source link

Social Media Erupts After South Africa Seal Historic 2-0 Win Against India

Social Media Erupts After South Africa Seal Historic 2-0 Win Against India


Reigning ICC World Test Championship holders South Africa have pulled off a remarkable feat, completing a 2-0 clean sweep over India on their home soil. The Temba Bavuma-led side emphatically sealed the series with a massive 408-run victory in the second Test in Guwahati on Wednesday. The dominant win stands as India’s heaviest Test defeat by runs and marks the first time since 2000 that South Africa have whitewashed India in a Test series in India, a historic milestone in the rivalry.

Left-arm fast bowler Marco Jansen was named Player of the Match for his excellent all-round contribution, while off-spinner Simon Harmer, who took 17 wickets across the two Tests, earned the Player of the Series award for his match-defining performances.

Cricket fraternity reacts to SA’s historic series win in India

Add Zee News as a Preferred Source


Venkatesh Prasad wrote on X.

S Badrinath wrote on X.

Irfan Pathan wrote on X.

Former SA captain Gareme Smith wrote on X

AB de Villiers wrote on X

Aakash Chopra wrote on X

Harsha Bhogle wrote on X





Source link

Rohit Sharma Returns To ODI No.1, Sikandar Raza And Mitchell Starc Achieve Career Best

Rohit Sharma Returns To ODI No.1, Sikandar Raza And Mitchell Starc Achieve Career Best


In the latest ICC Men’s Player Rankings update, Indian captain Rohit Sharma has reclaimed the No.1 spot among ODI batters, while Australia’s Mitchell Starc has earned a career-high position in the Test bowler rankings following standout recent performances.

Raza Creates History in T20Is

Zimbabwe’s Sikandar Raza has reached a major milestone by becoming the No.1 T20I all-rounder for the first time in his 13-year international career. His recent contributions in the ongoing tri-series featuring Sri Lanka and Pakistan have powered his rise, which included a quick 37 and four tight overs against Sri Lanka in his latest outing.

Add Zee News as a Preferred Source


Raza has been consistently present in the top 10 since the 2022 T20 World Cup. After previously holding the No.1 position in ODI all-rounders rankings in September, he is now ranked second in that format. Pakistan’s Saim Ayub drops to second in T20I all-rounders, while Mohammad Nawaz climbs to seventh.

Pakistan have more encouraging progress in the T20I batting charts: Sahibzada Farhan surges eight spots to fourth, and former captain Babar Azam moves up five places to No. 29 thanks to a recent half-century.

Rohit Back on Top in ODI Format

Rohit Sharma returns as the top ODI batter, as New Zealand’s Daryl Mitchell slips after missing the final two games of their home ODI whitewash over the West Indies. New Zealand gained boosts elsewhere, with Rachin Ravindra advancing to 12th and Devon Conway jumping to 31st. West Indies skipper Shai Hope rises to eighth after an undefeated century during the same series. The Black Caps also make moves in ODI bowling rankings, where Mitchell Santner climbs to sixth, and Matt Henry joins 10th place after their dominant series win.

Starc and Others Shine in Updated Test Rankings

Australia’s victory over England in Perth has sparked major movement in the Test rankings. Batter Travis Head receives a four-spot boost to reach No. 6 after a match-winning knock in the fourth innings. England’s Ollie Pope improves four places to 24th.  Among bowlers, Mitchell Starc climbs four ranks to No. 5, marking his highest-ever Test rating. Bangladesh’s Taijul Islam also makes a notable rise into 15th place.

There’s a shift in Test all-rounders too, with England’s Ben Stokes up to second behind leader Ravindra Jadeja, while Starc continues his upward trend by moving into the top five.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp