श्रीलंकाई कप्तान पर एक्शन? पाकिस्तान में ट्राई सीरीज से हटने की वजह छिनेगी कप्तानी? जानें

श्रीलंकाई कप्तान पर एक्शन? पाकिस्तान में ट्राई सीरीज से हटने की वजह छिनेगी कप्तानी? जानें



पिछले कई दिनों से श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका पर एक्शन की खबरें चर्चा में हैं. कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में ट्राई सीरीज हटने की वजह से उन पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड एक्शन ले सकता है और उनकी कप्तानी छिन सकती है. इस बीच श्रीलंका क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर उपुल थरंगा ने सबकुछ साफ कर दिया है. 

उपुल थरंगा के मुताबिक, चरिथ असालंका के खराब प्रदर्शन और पाकिस्तान में जारी ट्राई-सीरीज से उनके जल्दी हटने के बावजूद ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है, जिससे उनके भविष्य को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं. थरंगा ने बताया कि बीते हफ्ते पाकिस्तान से ट्राई सीरीज के बीच असालंका के वापस लौटने के बाद नए कप्तान को लेकर चर्चा शुरू नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि श्रीलंका के पूर्व व्हाइट-बॉल कप्तान दासुन शनाका को दौरे का उपकप्तान जानबूझकर नियुक्त किया गया था, ताकि टीम को एक और विकल्प मिल सके. 

उपुल थरंगा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में कहा, “हमें इस सीरीज के बाद अपने सबसे अच्छे विकल्प पर सोचना होगा. वर्ल्ड कप इतना करीब होने के कारण हम बहुत बड़े बदलाव नहीं कर सकते हैं. सेलेक्टर्स को कोच से बात करने के बाद यह फैसला करना होगा कि टीम के लिए सबसे अच्छा क्या है.”

उन्होंने आगे कहा, “चरिथ एक बहुत टैलेंटेड क्रिकेटर हैं, जिनके पास काफी अनुभव है. मुझे यकीन है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे. हमने देखा है कि वह मिडिल ऑर्डर में क्या कर सकते है, जहां कभी-कभी उन्होंने अकेले ही मैच जिताए हैं. वह हमारे वर्ल्ड कप प्लान में हैं.”

चीफ सिलेक्टर ने आगे कहा, “चरिथ अभी भी हमारे कप्तान हैं. चरिथ की बीमारी की वजह से हमने दासुन को अपना स्टैंड-इन कैप्टन बनाया है. चरिथ अभी भी हमारे प्लान में कैप्टन हैं. हमने उन्हें बदलने का कोई फैसला नहीं किया है. हमने शुरू से ही इस वर्ल्ड कप में चरिथ को कप्तान बनाने का प्लान बनाया है. देखते हैं आगे क्या होता है. हमने अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है. चरिथ टी20 में रन नहीं बना पाए हैं और बदकिस्मती से बीमारी की वजह से उन्हें घर लौटना पड़ा.”



Source link

रोहित शर्मा फिर बने वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी से छीना ताज

रोहित शर्मा फिर बने वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी से छीना ताज



अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिशत (ICC) ने ताजा रैंकिंग जारी की है. रोहित शर्मा एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज बन गए हैं. न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल एक स्थान के नुकसान के साथ दूसरे स्थान पर चले गए हैं. आईसीसी ने पिछली बार रैंकिंग जारी की, तब डेरिल मिचेल पहले स्थान पर चले गए थे लेकिन अब रोहित ने फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में ना खेलने के कारण मिचेल को नुकसान हुआ है.

रोहित शर्मा के अभी 781 रेटिंग पॉइंट हैं, जबकि दूसरे स्थान पर डेरिल मिचेल के अब 766 रेटिंग पॉइंट्स हैं. रोहित शर्मा अगली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे. वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल (4) और विराट कोहली (5) नंबर पर हैं. वहीं श्रेयस अय्यर को एक स्थान का नुकसान हुआ है, जिससे वो 9वें स्थान पर चले गए हैं.

टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल एक स्थान के नुकसान के साथ आठवें नंबर पर चले गए हैं. वो टॉप-10 में अकेले भारतीय हैं. टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह पहले नंबर पर हैं, जबकि मोहम्मद सिराज एक स्थान के फायदे के साथ 11वें पायदान पर आ गए हैं.

भारत को उसी के घर पर टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराने वाली दक्षिण अफ्रीका को रैंकिंग में फायदा हुआ है, जो अब एक स्थान के फायदे के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है. दक्षिण अफ्रीका को WTC पॉइंट्स टेबल में भी फायदा हुआ है, वहां भी उसे दूसरा स्थान प्राप्त है.

यह भी पढ़ें:

श्रीलंकाई कप्तान पर एक्शन? पाकिस्तान में ट्राई सीरीज से हटने की वजह छिनेगी कप्तानी? जानें क्या बोले चीफ सेलेक्टर



Source link

कल कितने बजे शुरू होगा मेगा ऑक्शन? 277 स्लॉट खाली और टीमों के पास कितना पैसा?

कल कितने बजे शुरू होगा मेगा ऑक्शन? 277 स्लॉट खाली और टीमों के पास कितना पैसा?



वीमेंस प्रीमियर लीग इतिहास का सबसे पहला मेगा ऑक्शन कल 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होगा. नीलामी से पहले सभी पांच टीमों ने केवल 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. इसलिए 2026 के मेगा ऑक्शन (WPL Mega Auction 2026) में खिलाड़ियों पर पैसे की बारिश होने वाली है. स्मृति मंधाना WPL इतिहास की सबसे महंगी प्लेयर हैं, उन्हें RCB ने 2023 में 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस बार देखना दिलचस्प होगा कि किसी खिलाड़ी पर बोली 3 करोड़ के पार जाती है या नहीं.

इससे पहले ऑक्शन शुरू हो, यहां जान लीजिए कि ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा, किस टीम में कितने स्लॉट खाली हैं और प्रत्येक फ्रैंचाइजी के पर्स में कितना पैसा बचा है?

कितने बजे शुरू होगा मेगा ऑक्शन?

WPL 2026 का मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में होगा. नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी.

मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर आएगी. वहीं नीलामी का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

किस टीम के पास कितना पैसा? कितने स्लॉट खाली

ऑक्शन से पहले सभी पांच टीमों ने मिलकर कुल 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. अब नीलामी में कुल 277 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. इनमें 194 भारतीय खिलाड़ी होंगे, जबकि 83 विदेशी खिलाड़ी होंगे.

सभी टीमों के पास कुल मिलाकर 40.6 करोड़ रुपये बचे हैं. आपको याद दिला दें कि सभी टीमों के पास 15 करोड़ का पर्स था, लेकिन रिटेन हुए खिलाड़ियों के बाद यह रकम कम हो गई है. यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ एक खिलाड़ियों को रिटेन किया था, इसलिए उसके पर्स में अभी 14.5 करोड़ रुपये बचे हैं. गुजरात जायंट्स के पास 9 करोड़, RCB के पास 6.15 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस के पास 5.75 करोड़ और दिल्ली कैपिटल्स के पास 5.7 करोड़ रुपये बचे हैं.

यूपी वॉरियर्स – 14.5 करोड़

गुजरात जायंट्स – 9 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  – 6.15 करोड़

मुंबई इंडियंस – 5.75 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स – 5.7 करोड़

यह भी पढ़ें:

Exclusive: ‘गौतम गंभीर अच्छे कोच, और कोच ग्राउंड पर नहीं खेल सकता’, दक्षिण अफ्रीका से हार पर बोला पूर्व CSK स्टार



Source link

‘गंभीर अच्छे कोच, कोच ग्राउंड पर नहीं खेल सकता’, दक्षिण अफ्रीका से हार पर बोला पूर्व CSK स्टार

‘गंभीर अच्छे कोच, कोच ग्राउंड पर नहीं खेल सकता’, दक्षिण अफ्रीका से हार पर बोला पूर्व CSK स्टार



भारतीय टीम अपनी घरेलू सीरीज में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ धराशाई हो जाए, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है. WTC की मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने ऐसा कर दिखाया है. दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों ने सीरीज में कुल 25 विकेट चटकाए, जो उसकी सीरीज में 2-0 की जीत का मुख्य कारण रहा. IPL में चेन्नई सुपर किंग्स समेत तीन टीमों के लिए खेल चुके शादाब जकाती ने एबीपी से खास बातचीत में कहा कि गौतम गंभीर एक अच्छे कोच हैं, लेकिन टीम के लिए अच्छा रिजल्ट लाने के लिए खिलाड़ियों को अच्छा करना होगा.

आज के बल्लेबाजों में वो बात नहीं

भारतीय बल्लेबाज स्पिन बॉलिंग के सामने धराशाई हो रहे हैं, टीम अपने ही घर पर मैच नहीं जीत पा रही है. इस पर शादाब जकाती ने कहा, “एक समय भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के लिए माहिर कहे जाते थे, जैसे सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़, उनका एक अलग ही क्लास था. अभी जो हमारे खिलाड़ी ज्यादा व्हाइट बॉल क्रिकेट (ODI और टी20) खेलने लगे हैं, उससे टेस्ट क्रिकेट और व्हाइट बॉल क्रिकेट की बैटिंग में बहुत फर्क आया है. क्योंकि रेड बॉल सीम और स्विंग भी होता है, लेकिन व्हाइट बॉल मैचों में, टी20 में फ्लैट पिच होती हैं, जहां टर्न बिल्कुल नहीं होता है. कहीं ना कहीं इसका टेस्ट में बैटिंग में फर्क पड़ता है.” 

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि आज के बल्लेबाजों में क्लास कम हो गई है. जैसे-जैसे क्रिकेट विकसित हो रहा है, यह स्वीकार भी करना होता है कि चीजें बदल रही हैं. अब टेस्ट मैच कम होते हैं, व्हाइट बॉल क्रिकेट ज्यादा खेलने लगे हैं, इससे हमारे भारतीय बल्लेबाजों पर बहुत फर्क पड़ा है.”

गौतम गंभीर अच्छे कोच, और कोच ग्राउंड पर नहीं खेल सकता

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद दक्षिण अफ्रीका ऐसी दूसरी टीम है, जिसने भारतीय टीम को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया हो. पिछले वर्ष न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराया था.

शादाब जकाती से जब पूछा गया कि आखिर गौतम गंभीर बतौर कोच क्या गलती कर रहे हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा, “गौतम गंभीर एक अच्छे कोच हैं, कोच ग्राउंड पर तो नहीं खेल सकते. जो उनका काम होता है, मैनेजमेंट, खिलाड़ियों को मोटिवेट करना, तकनीकी तौर पर उन्हें चीजें बताना. गंभीर जितना हो सकता है खिलाड़ियों को मोटिवेट करते हैं. ग्राउंड के अंदर तो हमारे खिलाड़ी ही खेलेंगे, उन्हें ही खेलना होता है. क्रिकेट ऐसा ही है, कभी कोई टीम जीतती है, जो टीम अच्छी खेलती है, वो जीतती है.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि दोनों टेस्ट मैचों में हमारे गेंदबाजी और बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में भी कमी रही. दक्षिण अफ्रीका बेहतर खेली, इसलिए वो बेहतर पोजीशन पर हैं. आगे की राह टीम के लिए थोड़ी कठिन लग रही है, लेकिन मेरा मानना है कि गौतम गंभीर ने पहले भी अच्छे रिजल्ट दिए हैं. मैं गौतम गंभीर को जितना जानता हूं, वो बेहतर करने की कोशिश करेंगे, जो भी गलतियां हो रही हैं, गंभीर उनमें जरूर सुधार लाना चाहेंगे. टेस्ट क्रिकेट की बात करूं तो अभी हमारी टीम बहुत युवा है, अनुभव की कमी है. तो हो सकता है कि आगे हमें बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा.”



Source link

भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में पूरा होगा ‘राष्ट्रमंडल खेलों’ का शतक

भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में पूरा होगा ‘राष्ट्रमंडल खेलों’ का शतक



2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत के अहमदाबाद को मिल गई है. ग्लासगो में आयोजित हुई 74 कॉमनवेल्थ सदस्यों की बैठक में भारत को मेजबानी दिए जाने की पुष्टि हुई. भारत की ओर से 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए एक आकर्षक दृष्टिकोण पेश किया गया, जिसके लिए अहमदाबाद का नाम सामने रखा गया था. इसी के साथ अहमदाबाद में ‘राष्ट्रमंडल खेल’ सेंचुरी लगाने जा रहे हैं.

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट द्वारा जारी आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया गया कि जैसे ही अहमदाबाद को 2030 के खेलों की मेजबानी मिली, एसेंबली हॉल में 20 गरबा डांसर और 30 ढोल वाले आ गए और नाचने-गाने लगे. इस सांस्कृतिक प्रदर्शन ने वहां मौजूद अन्य देशों के प्रतिनिधियों को चौंका दिया.

भारत ने आखिरी बार 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी. भारतीय एथलीटों ने उस संस्करण में 101 पदक जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन पहली बार 1930 में हुआ था, जिसकी मेजबानी कनाडा ने की थी. अब भारत का अहमदाबाद 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है.

कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष, पीटी ऊषा ने इस ऐतिहासिक क्षण पर खुशी प्रकट करते हुए कहा, “कॉमनवेल्थ स्पोर्ट द्वारा दिखाए गए विश्वास से बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं. 2030 के खेल ना केवल कॉमनवेल्थ आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएंगे, बल्कि अगली शताब्दी की नींव भी रखेंगे. ये एथलीटों, समुदायों और संस्कृतियों को मित्रता और प्रगति की भावना से एकसाथ लाएगा.”

भारत ने पहली बार 1934 में कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिया था. इन खेलों में भारतीय एथलीटों ने अब तक कुल 564 मेडल जीते हैं. इनमें 202 स्वर्ण, 190 रजत और 171 कांस्य पदक शामिल हैं. भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में आया था, जब उसने मेजबानी करते हुए कुल 101 पदक जीते थे. 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी इंग्लैंड के बर्मिंघम ने की थी, जिसमें भारत की झोली में 61 पदक आए थे. बता दें कि 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले हैं.



Source link

टेस्ट क्रिकेट में भारत की 5 सबसे बड़ी हार, जानें कब किस टीम ने कितनें रनों से हराया

टेस्ट क्रिकेट में भारत की 5 सबसे बड़ी हार, जानें कब किस टीम ने कितनें रनों से हराया



दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को क्लीन स्वीप कर दिया. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में मेहमान टीम ने 30 रनों से जीत दर्ज की थी, लेकिन गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 408 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हराया. यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है. यहां हम आपको टेस्ट क्रिकेट में भारत की 5 सबसे हार के बारे में बताने जा रहे हैं. 

गुवाहाटी में मिली हार से पहले टेस्ट में रनों के अंतर के लिहाज से भारत को सबसे बड़ी हार साल 2004 में मिली थी. तब ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में टीम इंडिया को 342 रनों से शिकस्त दी थी. इसके 21 साल बाद अब दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में टीम इंडिया को 408 रनों से हराया है. 

टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी हार (रनों के अंतर से)

408 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी, 2025
342 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2004
341 रन बनाम पाकिस्तान, कराची, 2006
337 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2007
333 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, पुणे, 2017
329 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 1996

तीसरी बार घर पर भारत को मिली क्लीन स्वीप

0-2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2000
0-3 बनाम न्यूजीलैंड, 2024
0-2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2025

गुवाहाटी टेस्ट का लेखा-जोखा

गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद 489 रन बनाए थे. इसके बाद टीम इंडिया 201 रन ही बना सकी थी. मेहमान टीम को पहली पारी में 288 रनों की विशाल बढ़त मिली थी. इसके बाद दूसरी पारी दक्षिण अफ्रीका ने 260 रनों पर घोषित की और भारत के सामने 549 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में भारतीय टीम पांचवें दिन 140 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 408 रनों से दूसरा टेस्ट जीता. इससे पहले कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट मेहमान टीम ने 30 रनों से जीता था. इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया. 25 साल बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत में टेस्ट सीरीज जीती है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp