सूर्यकुमार यादव ने बता दिया, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल किसके बीच होगा?

सूर्यकुमार यादव ने बता दिया, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल किसके बीच होगा?



25 नवंबर को ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल घोषित कर दिया है. शेड्यूल का एलान होने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फाइनल में पहुंचने वाली टीमों पर बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है. टीम इंडिया का सबसे पहला मैच 7 फरवरी को USA के साथ होगा. गत चैंपियन भारत ग्रुप A में है, जिसमें पाकिस्तान, USA, नीदरलैंड्स और नामीबिया भी हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल अनाउंसमेंट के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से फाइनल में जाने वाली टीमों के बारे में सवाल किया गया. सूर्यकुमार ने जवाब देते हुए कहा कि फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा और फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया भिड़ेंगे. बता दें कि फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. वहीं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच पर हरमनप्रीत कौर ने भी कप्तान सूर्यकुमार का समर्थन किया.

भारत को अपनी कप्तानी में 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा से यही सवाल पूछा गया, तो रोहित ने कहा कि फाइनल में कोई भी जाए, वो सिर्फ भारतीय टीम को कप उठाते देखना चाहते हैं. रोहित को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है.

ग्रुप A में है भारत, पाकिस्तान भी

विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे, पहला मैच 7 फरवरी को होगा और फाइनल मुकाबला 8 मार्च को होगा. भारत और पाकिस्तान को ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें USA, नीदरलैंड्स और नामीबिया भी मौजूद हैं. भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को USA के साथ खेलेगा, जबकि भारत-पाकिस्तान महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होगा.

विश्व कप में कुल 20 टीम भाग ले रही होंगी, ठीक 2024 वर्ल्ड कप की तरह. उन्हें पांच-पांच टीमों के 4 ग्रुप में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप के टॉप-2 में फिनिश करने वाली टीम सुपर-8 चरण में जाएगी. सुपर-8 चरण की टेबल में टॉप-4 टीमों के बीच सेमीफाइनल और फिर 8 मार्च को खिताबी मुकाबला होगा.

यह भी पढ़ें:

IND-PAK मैच को लेकर सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल का एलान होते ही भरी हुंकार



Source link

2026 टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर बनने पर रोहित शर्मा को कितनी सैलरी मिलेगी? यहां जानें

2026 टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर बनने पर रोहित शर्मा को कितनी सैलरी मिलेगी? यहां जानें



रोहित शर्मा को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है. ICC चेयरमैन जय शाह ने खुद पुष्टि करके बताया कि रोहित वर्ल्ड कप के ब्रांड एम्बेसडर होंगे. अगले साल वर्ल्ड कप 7 फरवरी-8 मार्च तक खेला जाएगा, जिसमें विश्व भर से 20 टीम भाग लेंगी. वहीं रोहित शर्मा ब्रांड एम्बेसडर होने के नाते अलग-अलग मैदानों और जगहों पर जाकर टी20 वर्ल्ड कप को प्रमोट करने का काम करेंगे. क्या इस काम के लिए रोहित शर्मा को कोई  सैलरी मिलेगी? यहां जान लीजिए इस सवाल का जवाब.

रोहित शर्मा को कितना पैसा मिलेगा?

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त खिलाड़ी को दिए जाने वाला वेतन आमतौर पर सार्वजनिक नहीं किया जाता है. इसकी रकम उस आधार पर तय की जाती है कि खिलाड़ी की ब्रांड वैल्यू या किसी कंपनी को एंडोर्स करने के लिए उसका मार्केट रेट कितना है. आमतौर पर वेतन या पैसे से संबंधित आंकड़े ICC और उस खिलाड़ी के बीच हुए गोपनीय अनुबंध का हिस्सा होते हैं.

रोहित शर्मा की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट अनुसार वो एक एंडोर्समेंट डील के लिए 3.5-7 करोड़ रुपये लेते हैं. इसका मतलब यह नहीं कि टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर बनने के लिए उन्हें इतनी ही रकम दी जाएगी. इन आंकड़ों को आधार मानकर उन्हें एक निश्चित संख्या में वेतन दिया जा सकता है.

2024 टी20 वर्ल्ड कप को याद करें तो उसके लिए युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी और क्रिस गेल जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया था. वर्ल्ड कप के चौथे ब्रांड एम्बेसडर उसैन बोल्ट थे. इन सभी को कितना पैसा मिला या नहीं मिला, ICC ने इसकी जानकारी साझा नहीं की थी. याद दिला दें कि 2024 का वर्ल्ड कप भारत ने जीता था.

यह भी पढ़ें:

‘हम भारत को घुटने के बल…’, दक्षिण अफ्रीकी कोच के बिगड़े बोल; बयान पढ़ गुस्सा जाएंगे भारतीय फैंस

IND-PAK मैच को लेकर सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल का एलान होते ही भरी हुंकार



Source link

‘हम भारत को घुटने के बल’, दक्षिण अफ्रीकी कोच के बिगड़े बोल; बयान पढ़ गुस्सा जाएंगे भारतीय फैंस

‘हम भारत को घुटने के बल’, दक्षिण अफ्रीकी कोच के बिगड़े बोल; बयान पढ़ गुस्सा जाएंगे भारतीय फैंस



कोलकाता टेस्ट जीतने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम गुवाहाटी में भी जीत के करीब है. चौथे दिन मेहमान दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 549 रनों का लक्ष्य रखा. इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 27 रनों पर दो विकेट गंवा दिए. साई सुदर्शन और कुलदीप यादव नाबाद लौटे. अब अंतिम दिन भारत को जीत के लिए 522 रन बनाने हैं, जो लगभग असंभव है. वहीं दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 8 विकेट लेने हैं. चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच शुकरी कोनराड ने बड़ा बयान दिया है, जिससे भारतीय फैंस गुस्सा हो सकते हैं. 

शुकरी कोनराड के इस बयान से तनाव पैदा हो सकता है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड के दिवंगत कप्तान टोनी ग्रेग के मशहूर इंटरव्यू से एक वाक्य चुरा रहे हैं जो उन्होंने 1976 में क्लाइव लॉयड की वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ सीरीज से पहले बोला था. उनकी टीम वह सीरीज 0-3 से हार गई थी.

कोनराड ने चौथे दिन के खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “हम चाहते थे कि भारतीय टीम मैदान पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताए. हम चाहते थे कि वे घुटनों के बल आ जाएं (यह वाक्य मैं चुरा रहा हूं) और हम मैच उनकी जद से बिल्कुल बाहर करना चाहते थे.”

कोनराड ने इसके लिये ‘ग्रोवेल ’ शब्द का इस्तेमाल करके विवाद को जन्म दे दिया है. ‘ग्रोवेल’ का मतलब होता है जमीन के बल लेटना या रेंगना. दक्षिण अफ्रीकी मूल के श्वेत क्रिकेटर ग्रेग ने यह शब्द दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद और कैरेबियाई खिलाड़ियों के संदर्भ में इस्तेमाल किया था.

अभी यह पता नहीं है कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने विरोधी टीम के बारे में आपत्तिजनक संदर्भ इस्तेमाल करने वाले अपने अश्वेत कोच से बात की है या नहीं. कोनराड से पूछा गया था कि पारी की घोषणा में इतना विलंब क्यों किया गया और क्या इससे मैच के नतीजे पर असर पड़ सकता है. 

उन्होंने आगे कहा, “कुछ पहलू थे. हम नयी गेंद का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल करना चाहते थे और सुबह नयी और कठोर गेंद मिलेगी. इसके अलावा हम चाहते थे कि भारतीय खिलाड़ी अधिकांश समय क्रीज पर रहें. कुछ लोग कहेंगे कि आपने बहुत देर बल्लेबाजी की लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता है.”



Source link

IND-PAK मैच को लेकर सूर्यकुमार ने दिया बड़ा बयान, वर्ल्ड कप शेड्यूल का एलान होते ही भरी हुंकार

IND-PAK मैच को लेकर सूर्यकुमार ने दिया बड़ा बयान, वर्ल्ड कप शेड्यूल का एलान होते ही भरी हुंकार



टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव आगामी विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. भारत और पाकिस्तान अब तक कुल 7 बार टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आए हैं, जिनमें 6 बार टीम इंडिया विजयी रही है. वैसे तो कप्तान सूर्यकुमार ने एशिया कप के दौरान साफ कह दिया था कि अब भारत और पाकिस्तान के बीच कोई राइवलरी नहीं रह गई है. फिर भी उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में होने वाले भारत-पाक मैच को फैंस के लिए एक उत्साह से भर देने वाला मैच बताया.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल अनाउंसमेंट कार्यक्रम में सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हमारा ग्रुप अच्छा लग रहा है, जहां तक 15 फरवरी को होने वाले मैच (भारत बनाम पाकिस्तान) की बात है, हमने हाल ही में एशिया कप में उनके साथ मैच खेले थे. सबने सिर्फ क्रिकेट पर ही ध्यान दिया था, अन्य किसी चीज पर नहीं. जैसा कि आप सबने देखा ही होगा. ये बढ़िया मैच होगा और भारतीय खिलाड़ी हमेशा भारत-पाक मैच को लेकर उत्साहित रहते हैं.”

बताते चलें कि भारत को वर्ल्ड कप के ग्रुप A में रखा गया है. ग्रुप A में भारत के साथ पाकिस्तान, USA, नामीबिया और नीदरलैंड्स हैं. भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले BCCI और PCB के बीच भारत-पाक मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाए जाने को लेकर सहमति बनी थी.

एशिया कप के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि भारत लगातार पाकिस्तान को हराता आया है, इसलिए उनके बीच अब ‘राइवलरी’ जैसी कोई चीज नहीं रह गई है. कप्तान सूर्यकुमार का कहना था कि राइवलरी उन टीमों के बीच होती है जब 12 मैचों में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 6-6 या 7-5 जैसा चल रहा हो.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup Schedule: ICC ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का किया एलान, 7 फरवरी को पहला मैच और 8 मार्च को फाइनल



Source link

7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज, 4 ग्रुप में बांटी गई 20 टीमें, भारत के 5 वेन्यू पर होंगे मैच

7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज, 4 ग्रुप में बांटी गई 20 टीमें, भारत के 5 वेन्यू पर होंगे मैच



इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है. 7 फरवरी से इस मेगा इवेंट की शुरुआत होगी. वहीं 8 मार्च को खिताबी मैच खेला जाएगा. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है. भारत के कुल पांच वेन्यू पर टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे. वहीं श्रीलंका के 3 वेन्यू पर भी टूर्नामेंट के मैच आयोजित होंगे. यहां आपको 2026 टी20 वर्ल्ड कप की A टू Z डिटेल्स मिल जाएंगी. 

15 फरवरी को भारत-पाक मैच 

2026 टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा. दोनों टीमें श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ेंगी. टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा. वहीं टीम इंडिया यूएसए के खिलाफ 7 फरवरी को ही अपना पहला मैच खेलेगी.

4 ग्रुप में बांटी गई 20 टीमें

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया

ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान

ग्रुप सी- इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली

ग्रुप डी- न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई

भारत के 5 और श्रीलंका के 3 वेन्यू पर होंगे मैच

2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होगा. वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. गत चैंपियन भारत 7 फरवरी को मुंबई में यूएसए (अमेरिका) के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा, जिसके बाद नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ लीग मैच होंगे. 

भारत के कुल पांच वेन्यू पर 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेल जाएंगे, जिसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद में शामिल हैं. वहीं श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमादासा और एस स्पोर्ट्स क्लब व कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में टूर्नामेंट के मैच आयोजित होंगे.

2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल

भारत बनाम अमेरिका, 7 फरवरी, मुंबई
भारत बनाम नामीबिया, 12 फरवरी, दिल्ली
भारत बनाम पाकिस्तान, 15 फरवरी, कोलंबो
भारत बनाम नेदरलैंड्स, 18 फरवरी, अहमदाबाद

अपडेट जारी है…



Source link

2026 T20 World Cup के ब्रांड एम्बेसडर होंगे रोहित शर्मा, ICC चेयरमैन जय शाह ने किया एलान

2026 T20 World Cup के ब्रांड एम्बेसडर होंगे रोहित शर्मा, ICC चेयरमैन जय शाह ने किया एलान



ICC के चेयरमैन जय शाह ने रोहित शर्मा को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर घोषित कर दिया है. रोहित शर्मा की ही कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. जय शाह ने कहा कि एम्बेसडर की जिम्मेदारी के लिए रोहित शर्मा से बेहतर व्यक्ति नहीं हो सकता था. ब्रांड एम्बेसडर होते हुए रोहित शर्मा वैश्विक स्तर पर टी20 वर्ल्ड कप को प्रमोट करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. 

जय शाह ने रोहित शर्मा को ब्रांड एम्बेसडर घोषित करते हुए कहा, “यह एलान करना मेरे लिए सम्मान की बात है कि भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एम्बेसडर होंगे. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के विजेता कप्तान रोहित शर्मा से बेहतर इस आयोजन का कोई प्रतिनिधि नहीं हो सकता था. एक ऐसा खिलाड़ी, जिसने अभी तक सभी 9 टी20 वर्ल्ड कप खेले हों.”

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरा शेड्यूल भी घोषित कर दिया है. विश्व कप का सबसे पहला मैच 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा. जबकि भारतीय टीम अपना सबसे पहला मैच 7 फरवरी को USA के साथ खेलेगी. 2024 टी20 वर्ल्ड कप को याद करें तो उसके लिए ICC ने चार ब्रांड एम्बेसडर घोषित किए थे. युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी, क्रिस गेल और दिग्गज ओलंपियन उसैन बोल्ट को ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया था.

रोहित शर्मा चाहे 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे, लेकिन ब्रांड एम्बेसडर होने के नाते वो कई बार मैदान पर मैचों के दौरान दिखाई देते रहेंगे. रोहित शर्मा 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने थे. उनसे पहले एमएस धोनी ने 2007 में ऐसा किया था.

यह भी पढ़ें:

इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान के बीच ‘महामुकाबला’, ICC ने जारी किया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल

T20 World Cup Schedule: ICC ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का किया एलान, 7 फरवरी को पहला मैच और 8 मार्च को फाइनल



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp