2026 T20 World Cup के ब्रांड एम्बेसडर होंगे रोहित शर्मा, ICC चेयरमैन जय शाह ने किया एलान

2026 T20 World Cup के ब्रांड एम्बेसडर होंगे रोहित शर्मा, ICC चेयरमैन जय शाह ने किया एलान



ICC के चेयरमैन जय शाह ने रोहित शर्मा को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर घोषित कर दिया है. रोहित शर्मा की ही कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. जय शाह ने कहा कि एम्बेसडर की जिम्मेदारी के लिए रोहित शर्मा से बेहतर व्यक्ति नहीं हो सकता था. ब्रांड एम्बेसडर होते हुए रोहित शर्मा वैश्विक स्तर पर टी20 वर्ल्ड कप को प्रमोट करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. 

जय शाह ने रोहित शर्मा को ब्रांड एम्बेसडर घोषित करते हुए कहा, “यह एलान करना मेरे लिए सम्मान की बात है कि भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एम्बेसडर होंगे. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के विजेता कप्तान रोहित शर्मा से बेहतर इस आयोजन का कोई प्रतिनिधि नहीं हो सकता था. एक ऐसा खिलाड़ी, जिसने अभी तक सभी 9 टी20 वर्ल्ड कप खेले हों.”

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरा शेड्यूल भी घोषित कर दिया है. विश्व कप का सबसे पहला मैच 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा. जबकि भारतीय टीम अपना सबसे पहला मैच 7 फरवरी को USA के साथ खेलेगी. 2024 टी20 वर्ल्ड कप को याद करें तो उसके लिए ICC ने चार ब्रांड एम्बेसडर घोषित किए थे. युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी, क्रिस गेल और दिग्गज ओलंपियन उसैन बोल्ट को ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया था.

रोहित शर्मा चाहे 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे, लेकिन ब्रांड एम्बेसडर होने के नाते वो कई बार मैदान पर मैचों के दौरान दिखाई देते रहेंगे. रोहित शर्मा 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने थे. उनसे पहले एमएस धोनी ने 2007 में ऐसा किया था.

यह भी पढ़ें:

इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान के बीच ‘महामुकाबला’, ICC ने जारी किया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल

T20 World Cup Schedule: ICC ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का किया एलान, 7 फरवरी को पहला मैच और 8 मार्च को फाइनल



Source link

इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान के बीच ‘महामुकाबला’, ICC ने किया 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल

इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान के बीच ‘महामुकाबला’, ICC ने किया 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल



इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है. डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. वहीं टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. 

2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होगा. वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. गत चैंपियन भारत 7 फरवरी को मुंबई में यूएसए (अमेरिका) के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा, जिसके बाद नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ लीग मैच होंगे. 

2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर फाइनल में पाकिस्तान की टीम क्वालीफाई करती है तो फिर खिताबी मैच श्रीलंका के कोलंबो में होगा. इसी तरह सेमीफाइनल मैच मुंबई में खेला जाना है, लेकिन पाकिस्तान की टीम अगर सेमीफाइनल में जाती है तो फिर वो कोलंबो में सेमीफाइनल खेलेगी.

20 टीमें लेंगी हिस्सा, 8 वेन्यू पर खेले जाएंगे मैच 

2026 टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. पहली बार इटली भी इस मेगा इवेंट के लिए क्वालीफाई हुई है. आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी होने के बाद बताया कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच कुल आठ वेन्यू पर खेले जाएंगे. टूर्नामेंट के मैच भारत के पांच वेन्यू पर होंगे, वहीं श्रीलंका के तीन स्थानों पर मैच आयोजित होंगे. भारत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद में टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे. वहीं श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी में 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच होंगे.

2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल

भारत बनाम अमेरिका, 7 फरवरी, मुंबई
भारत बनाम नामीबिया, 12 फरवरी, दिल्ली
भारत बनाम पाकिस्तान, 15 फरवरी, कोलंबो
भारत बनाम नेदरलैंड्स, 18 फरवरी, अहमदाबाद

भारत ने 2 बार जीता है टी20 वर्ल्ड कप 

बता दें कि टीम इंडिया 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है. भारतीय टीम ने सबसे पहले 2007 में पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया था. तब एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था. इसके बाद 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.



Source link

ICC ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का किया एलान, 7 फरवरी को पहला मैच और 8 मार्च को फाइनल

ICC ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का किया एलान, 7 फरवरी को पहला मैच और 8 मार्च को फाइनल



टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा. टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा. दोनों सेमीफाइनल मैचों के वेन्यू पर भी मुहर लग गई है. पहला सेमीफाइनल कोलकाता और दूसरा कोलंबो में खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे होंगे. फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर पाकिस्तान फाइनल में जाता है, तो खिताबी मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा.

2024 टी20 वर्ल्ड कप की तरह अगले विश्व कप में भी 20 टीम भाग लेंगी. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. भारत-पाक मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. पिछली बार की तरह आठ टीम सुपर-8 चरण से होते हुए सेमीफाइनल और फिर फाइनल तक का सफर तय करेंगी.

कुल 8 मैचों में वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे. भारत के 5 शहरों को वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी मिली है. इनमें दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद और मुंबई शामिल हैं. वहीं श्रीलंका के 3 शहरों में विश्व कप मुकाबले खेले जाएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल के एलान के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर समेत कई अन्य दिग्गज खिलाड़ी पहुंचे. भारत की टी20 टीम के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास, बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और ICC चेयरमैन जय शाह भी पहुंचे.

भारत के ग्रुप में कौन-कौन? पूरा शेड्यूल

भारत, पाकिस्तान, USA, नीदरलैंड्स और नामीबिया को एक ही ग्रुप में रखा गया है. भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को USA के साथ खेलगा, जो मुंबई में होगा. भारत का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया, तीसरा 15 फरवरी को पाकिस्तान और चौथा लीग मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा.

  • भारत बनाम USA – 7 फरवरी (मुंबई)
  • भारत बनाम नामीबिया – 12 फरवरी (दिल्ली)
  • भारत बनाम पाकिस्तान – 15 फरवरी (कोलंबो)
  • भारत बनाम नीदरलैंड्स – 18 फरवरी (अहमदाबाद)

 

अपडेट जारी है…



Source link

Watch: ODI सीरीज के लिए लंदन से भारत आए विराट कोहली, चेक शर्ट और काले चश्मे में लगे एकदम हीरो

Watch: ODI सीरीज के लिए लंदन से भारत आए विराट कोहली, चेक शर्ट और काले चश्मे में लगे एकदम हीरो



विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत आ गए हैं. कोहली मंगलवार को लंदन से मुंबई पहुंचे, जहां एयरपोर्ट से निकलते हुए उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. कोहली को देखकर एयरपोर्ट पर फैंस का जमावड़ा लग गया, सभी उनके फोटो खींचने लगे. ब्राउन चेक शर्ट, काले रंग के चश्मे में वह एकदम हीरो लग रहे थे.

मंगलवार को जब विराट कोहली एयरपोर्ट पहुंचे तो वह बिल्कुल जल्दबाजी में नहीं थे. जब वह अपनी गाड़ी में बैठ चुके थे, तब पेपरजियों में से एक ने उनसे फोटो के लिए रिक्वेस्ट किया. तब कोहली अपनी गाड़ी से उतरकर वापस नीचे आ गए और एक-एक करके 2-3 लोगों के साथ फोटो खिंचवाए.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी. पहला मुकाबला रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. कोहली इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेले थे, जहां 3 में से शुरूआती 2 मैचों में वह ‘डक’ आउट हुए थे. तीसरे मैच में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था.

रांची में विराट कोहली और रोहित शर्मा को देखने को उत्सुक हैं फैंस

विराट कोहली और रोहित शर्मा, दोनों ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आएंगे. दोनों टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. पहला वनडे रांची में है, जहां फैंस कोहली-रोहित को देखने के लिए काफी उस्तुक हैं.

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 2025 का शेड्यूल 

  • पहला वनडे मैच- 30 नवंबर- रांची
  • दूसरा वनडे मैच- 3 दिसंबर- रायपुर
  • तीसरा वनडे मैच- 6 दिसंबर- विशाखापट्टनम.





Source link

स्मृति मंधाना ने मंगेतर पलाश मुच्छल को किया अनफॉलो? जानें वायरल दावे की क्या है सच्चाई

स्मृति मंधाना ने मंगेतर पलाश मुच्छल को किया अनफॉलो? जानें वायरल दावे की क्या है सच्चाई



स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल कि शादी 23 नवंबर को होनी थी, जिसे टाल दिया गया है. कारण बताया गया कि भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति के पिता की अचानक तबियत खराब होने की वजह से ऐसा किया गया. इस बीच स्मृति ने जब इंस्टाग्राम से शादी से जुड़े पोस्ट डिलीट किए तो इस पर चर्चा तेज हो गई कि आखिर ऐसा क्यों? इस बीच सोशल मीडिया पर एक और दावा किया जा रहा है कि स्मृति ने पलाश को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. क्या है सच है? आइए आपको बताते हैं वायरल दावे का सच.

स्मृति मंधाना भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हैं. वह और पलाश मुच्छल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. पलाश सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं, जो इंदौर के रहने वाले हैं. महिला वर्ल्ड कप के दौरान जब स्मृति इंदौर में थीं, तब पहली बार ये खबर आई कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं.

धूम-धाम से मनाए गए सभी फंक्शन

स्मृति की शादी पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में थी. जेमिमा, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर और अन्य महिला क्रिकेट्स हल्दी से लेकर मेहंदी तक के फंक्शन में मौजूद थे. स्मृति और पलाश भी काफी खुश थे, दोनों का हल्दी फंक्शन का डांस वीडियो भी सामने आया था. शादी से एक दिन पहले 22 नवंबर को संगीत समारोह हुआ था, जिसमें स्मृति और पलाश ने परफॉर्म भी किया था.

23 नवंबर की सुबह अचानक खबर आई कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टल गई है, क्योंकि स्मृति के पिता की तबियत अचानक खराब हो गई. जब स्मृति ने इंस्टाग्राम से अपनी शादी के पोस्ट डिलीट किए तो चर्चा तेज हो गई कि आखिरी महिला क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया?

क्या सच में स्मृति मंधाना ने पलाश को किया अनफॉलो?

सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि स्मृति मंधाना ने अपने मंगेतर पलाश मुच्छल को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. बाकायदा एक स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा दिखाया गया. हालांकि जब हमने देखा तो पाया कि स्मृति ने ऐसा कुछ नहीं किया है. स्मृति की फॉलोइंग लिस्ट में पलाश मुच्छल हैं.

वायरल दावे की सच्चाई: ये दावा पूरी तरह गलत है कि स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया.





Source link

बैटिंग-बॉलिंग सब फ्लॉप, गुवाहाटी में शर्मनाक हार की कगार पर टीम इंडिया

बैटिंग-बॉलिंग सब फ्लॉप, गुवाहाटी में शर्मनाक हार की कगार पर टीम इंडिया



दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 549 रनों का लक्ष्य दिया है. इसके जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 27 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं. भारतीय टीम अब भी 522 रनों से पीछे है. अभी साई सुदर्शन और कुलदीप यादव बैटिंग क्रीज पर डटे हैं. चौथे दिन के खेल में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260 रनों पर घोषित कर दी थी, जिससे पहली पारी में बढ़त के आधार पर उसने भारत को 549 रनों का टारगेट दिया. भारतीय टीम बहुत बड़ी हार की कगार पर है.

दक्षिण अफ्रीका ने 26/0 से चौथे दिन का खेल शुरू किया था. रायन रिकल्टन ने 35 रन और एडन मार्करम 29 रन बनाकर आउट हो गए. ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम इंडिया की सबसे ज्यादा नाक में दम किया, जिन्होंने 94 रन बनाए. टोनी डी जोरजी फिफ्टी लगाने से चूक गए, जिन्हें रवींद्र जडेजा ने 49 के स्कोर पर आउट किया. दूसरी पारी में भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए.

शर्मनाक हार की कगार पर टीम इंडिया

549 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खो दिए हैं और सिर्फ 35 रन बनाए हैं. बता दें कि भारत के खिलाफ टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने साल 2024 में टीम इंडिया को 342 रनों से हराया था. इस मामले में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए सबसे आगे निकल सकती है. यानी दक्षिण अफ्रीका भारत को सबसे ज्यादा रनों से हराने वाली टीम बन सकती है.

भारत की बैटिंग-बॉलिंग सब फ्लॉप

गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम ना बल्लेबाजी और ना गेंदबाजी में अच्छा कर पाई है. पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने 246 रनों पर दक्षिण अफ्रीका के 6 बल्लेबाजों को आउट कर दिया था. मगर उसके बाद अफ्रीकी टीम के आखिरी 4 विकेट ने 243 रन बना डाले. नतीजन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 रनों पर खत्म हुई.

इतने विशाल स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम की पहली पारी 201 रनों पर सिमट गई. इसका नतीजा ये निकला कि दक्षिण अफ्रीका ने 288 रनों की बढ़त हासिल कर ली. भारतीय गेंदबाजों को सुनिश्चित करना था कि दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी को सस्ते में समेट दे, लेकिन दूसरी पारी उसने 260 रन बनाकर अपने हिसाब से घोषित कर दी. अब 549 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भी टीम इंडिया सिर्फ 27 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा चुकी है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp