बैटिंग-बॉलिंग सब फ्लॉप, गुवाहाटी में शर्मनाक हार की कगार पर टीम इंडिया

बैटिंग-बॉलिंग सब फ्लॉप, गुवाहाटी में शर्मनाक हार की कगार पर टीम इंडिया



दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 549 रनों का लक्ष्य दिया है. इसके जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 27 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं. भारतीय टीम अब भी 522 रनों से पीछे है. अभी साई सुदर्शन और कुलदीप यादव बैटिंग क्रीज पर डटे हैं. चौथे दिन के खेल में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260 रनों पर घोषित कर दी थी, जिससे पहली पारी में बढ़त के आधार पर उसने भारत को 549 रनों का टारगेट दिया. भारतीय टीम बहुत बड़ी हार की कगार पर है.

दक्षिण अफ्रीका ने 26/0 से चौथे दिन का खेल शुरू किया था. रायन रिकल्टन ने 35 रन और एडन मार्करम 29 रन बनाकर आउट हो गए. ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम इंडिया की सबसे ज्यादा नाक में दम किया, जिन्होंने 94 रन बनाए. टोनी डी जोरजी फिफ्टी लगाने से चूक गए, जिन्हें रवींद्र जडेजा ने 49 के स्कोर पर आउट किया. दूसरी पारी में भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए.

शर्मनाक हार की कगार पर टीम इंडिया

549 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खो दिए हैं और सिर्फ 35 रन बनाए हैं. बता दें कि भारत के खिलाफ टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने साल 2024 में टीम इंडिया को 342 रनों से हराया था. इस मामले में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए सबसे आगे निकल सकती है. यानी दक्षिण अफ्रीका भारत को सबसे ज्यादा रनों से हराने वाली टीम बन सकती है.

भारत की बैटिंग-बॉलिंग सब फ्लॉप

गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम ना बल्लेबाजी और ना गेंदबाजी में अच्छा कर पाई है. पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने 246 रनों पर दक्षिण अफ्रीका के 6 बल्लेबाजों को आउट कर दिया था. मगर उसके बाद अफ्रीकी टीम के आखिरी 4 विकेट ने 243 रन बना डाले. नतीजन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 रनों पर खत्म हुई.

इतने विशाल स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम की पहली पारी 201 रनों पर सिमट गई. इसका नतीजा ये निकला कि दक्षिण अफ्रीका ने 288 रनों की बढ़त हासिल कर ली. भारतीय गेंदबाजों को सुनिश्चित करना था कि दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी को सस्ते में समेट दे, लेकिन दूसरी पारी उसने 260 रन बनाकर अपने हिसाब से घोषित कर दी. अब 549 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भी टीम इंडिया सिर्फ 27 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा चुकी है.



Source link

दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, श्रेयस अय्यर ने शुरू की ट्रेनिंग

दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, श्रेयस अय्यर ने शुरू की ट्रेनिंग



श्रेयस अय्यर ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी. हालांकि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ये टीम इंडिया के लिए बहुत ही अच्छी खबर है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्पिन एक्सरसाइज बाइक के साथ फोटो शेयर की.

श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीसरे वनडे में कैच लेते हुए चोटिल हुए थे. जमीन पर गिरते ही वह दर्द से कराहने लगे थे. उनकी पसलियों में चोट लगी थी. पहले ये सामान्य चोट लगी, लेकिन स्कैन में इंटरनल ब्लीडिंग का पता चला. सिडनी में उनकी सर्जरी हुई थी, जिसके बाद वह मुंबई लौटे. कहा जा रहा था कि उनका आईपीएल 2026 से पहले ठीक होना मुश्किल है. इस बीच उन्होंने खुद ही अपनी रिकवरी पर एक बड़ा अपडेट दिया.

श्रेयस अय्यर ने शेयर की फोटो

अय्यर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो स्टोरी के माध्यम से शेयर की. वह स्पिन एक्सरसाइज बाइक चला रहे हैं. यानी साफ है कि उन्होंने हल्की एक्सरसाइज शुरू कर दी है. वह कुछ दिन पहले पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीती जिंटा के साथ एक पार्टी में भी नजर आए थे.

कब होगी श्रेयस अय्यर की वापसी?

अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. बता दें कि वह वनडे टीम के उपकप्तान हैं, जबकि कप्तान शुभमन गिल का भी वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल है. गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में चोटिल हुए थे. जनवरी में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा, यहां भी अय्यर का खेलना मुश्किल है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर्स की परमिशन के बाद ही श्रेयस अय्यर रिहैब शुरू कर पाएंगे. अब अय्यर ने जो फोटो शेयर किया है, उससे टीम इंडिया और पंजाब किंग्स, दोनों के फैंस खुश हो गए होंगे.





Source link

टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर, इस तारीख को हो सकती है हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी!

टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर, इस तारीख को हो सकती है हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी!



हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर एक अच्छी खबर आई है. वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-2026 के अधिकतर ग्रुप स्टेज मैचों में खेलेंगे, जिसकी पुष्टि बड़ौदा टीम के हेड कोच ने की है. ऑलराउंडर हार्दिक एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे, जिस कारण वह पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी नहीं खेल सके थे.

हार्दिक पांड्या वाइट बॉल क्रिकेट के मैच विनर प्लेयर हैं, जो श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप में सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में चोटिल हो गए थे. क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण उन्हें फाइनल से बाहर होना पड़ा था. तब से उन्होंने कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेला है.

कब होगी हार्दिक पांड्या की वापसी?

रिपोर्ट के मुताबिक बड़ौदा टीम के हेड कोच मुकुंद परमार ने पुष्टि की है कि हार्दिक पांड्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-2026 संस्करण के ग्रुप स्टेज के अधिकतर मैचों में अवेलेबल रहेंगे. आपको बता दें कि इस टीम के कप्तान उनके भाई क्रुणाल पांड्या हैं.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन 26 नवंबर से शुरू हो रहा है. बड़ौदा का पहला मैच बुधवार, 26 नवंबर को बंगाल टीम के खिलाफ है. बड़ौदा का दूसरा मैच शुक्रवार को पुदुचेरी क्रिकेट टीम के साथ है. पहले में नहीं तो दूसरे मैच में हार्दिक पांड्या खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिहाज से ये टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है. ये टूर्नामेंट फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में खेला जाना है. वर्ल्ड कप का फुल शेड्यूल आज (मंगलवार) शाम को 6:30 जारी हो जाएगा.

हार्दिक पांड्या क्रिकेट करियर

हार्दिक पांड्या के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं. उन्होंने 11 टेस्ट में 532 रन बनाए हैं और 17 विकेट लिए हैं. 94 वनडे और 120 टी20 इंटरनेशनल मैचों में हार्दिक ने क्रमश 1904 और 1860 रन बनाए हैं. इसी क्रम में उन्होंने 91 पर 98 विकेट लिए हैं.

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान होंगे. वह पिछले संस्करण में भी टीम के कप्तान थे. उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को आईपीएल ट्रॉफी जिताई है. हार्दिक ने आईपीएल में कुल 152 मैच खेले हैं, जिनमें 2749 रन बनाए और 78 विकेट लिए हैं.



Source link

आज कितने बजे होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल का ऐलान, जानिए किस चैनल और ऐप पर देखें लाइव?

आज कितने बजे होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल का ऐलान, जानिए किस चैनल और ऐप पर देखें लाइव?



टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फुल शेड्यूल आज जारी होने जा रहा है. आईसीसी ने इसकी तैयारी तेज कर दी है. टूर्नामेंट के मौजूदा चैंपियन भारत के साथ श्रीलंका इसे होस्ट करेगा, जो फरवरी और मैच में खेला जाएगा. आईसीसी आज वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान करेगा, जो लाइव होगा. चलिए बताते हैं शेड्यूल का लाइव प्रसारण कितने बजे और किस चैनल पर होगा. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी.

2026 में टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण है. पिछले संस्करण (2024) में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था. उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अंतिम ओवर में बॉउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा था, जिसे कोई भारतीय फैन नहीं भूल सकता.

कब होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल का ऐलान?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान आज (मंगलवार, 25 नवंबर) होगा. ये शाम को 6:30 बजे से लाइव प्रसारित होगा. इसके प्रसारण कार्यक्रम में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज होंगे. इसका ऐलान स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया.

किस चैनल और ऐप पर लाइव देखें टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल का ऐलान आज शाम 6:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों (स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और 3) पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

किस वेन्यू पर होंगे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच?

इसका आधिकारिक ऐलान तो आज हो जाएगा, लेकिन खबर है कि कुल 8 वेन्यू पर टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे. इनमें से 5 स्टेडियम भारत और 3 श्रीलंका के हो सकते हैं. खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हो सकता है, लेकिन अगर पाकिस्तान फाइनल तक पहुंची तो फिर खिताबी मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में होने की संभावना है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्वालीफाई करने वाली टीमें

भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूएसए, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान, यूएई.





Source link

IPL 2026 ऑक्शन से पहले LSG ने चला बड़ा दांव, इस दिग्गज को किया टीम में शामिल

IPL 2026 ऑक्शन से पहले LSG ने चला बड़ा दांव, इस दिग्गज को किया टीम में शामिल



इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) से पहले सभी टीमें अपने बचे हुए स्लॉट्स को भरने के लिए ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीदेंगी. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑक्शन से पहले एक दिग्गज को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. हालांकि ये प्लेयर्स स्क्वाड में नहीं, बल्कि कोचिंग डिपार्टमेंट में नियुक्ति है. एलएसजी ने कार्ल क्रो (Carl Crowe) को स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार को एक पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि आगामी आईपीएल सीजन में कार्ल डेनियल क्रो स्पिन बॉलिंग कोच होंगे. वह पहले केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) के स्पिन बॉलिंग कोच थे, जिनकी कोचिंग में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन का प्रदर्शन शानदार रहा.

इंग्लैंड के कार्ल क्रो के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह कभी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले. उन्होंने 42 फर्स्ट क्लास मैचों में 60 विकेट लिए, और लिस्ट ए के 40 मैचों में उनके नाम 33 विकेट हैं. उन्होंने एक टी20 मैच भी खेला था, हालांकि इसमें उनकी गेंदबाजी नहीं आई जबकि बल्ले से उन्होंने 9 रन बनाए थे.

आज कार्ल क्रो का 50वां जन्मदिन

कार्ल क्रो लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन बॉलिंग कोच होंगे, इसकी खबर कई दिनों से थी लेकिन मंगलवार को उनके 50वें जन्मदिन पर पोस्ट कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई. 

लखनऊ सुपर जायंट्स का कोचिंग डिपार्टमेंट

  • क्रिकेट डायरेक्टर- टॉम मूडी
  • स्ट्रेटेजिक एडवाइजर- केन विलियमसन
  • कोच- जस्टिन लैंगर
  • असिस्टेंट कोच- लांस क्लूजनर
  • बॉलिंग कोच- भरत अरुण
  • स्पिन बॉलिंग कोच- कार्ल क्रो.

लखनऊ सुपर जायंट्स को ऑक्शन में खरीदने होंगे 6 खिलाड़ी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (27 करोड़ रुपये) समेत 19 खिलाड़ियों को रिटेन और ट्रेड किया है. आईपीएल 2026 ऑक्शन में लखनऊ अधिकतम 6 खिलाड़ी खरीद सकती हैं, स्क्वाड में 4 विदेशी प्लेयर्स के स्लॉट्स खाली हैं. एलएसजी के पर्स में 22.95 करोड़ रुपये बचे हैं.





Source link

गुवाहाटी में भारतीय खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज देखकर भड़के अश्विन, कह डाली ये बात

गुवाहाटी में भारतीय खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज देखकर भड़के अश्विन, कह डाली ये बात



गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन टी-ब्रेक तक 395 रनों की बढ़त हासिल कर ली. टीम इंडिया पर सीरीज हार का खतरा बढ़ गया है. हालांकि पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन को लगता है कि भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी में टीम को वापसी करवा सकते हैं. लेकिन उन्होंने फील्डिंग के दौरान भारतीय प्लेयर्स की बॉडी लैंग्वेज पर चिंता जताई है.

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. मेहमान टीम ने 489 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. सेनुरन मुथुसामी ने शतक (109) जड़ा था, तो वहीं गेंदबाज मार्को यानसेन ने भी 93 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी. अश्विन भारत की फील्डिंग के दौरान प्लेयर्स की बॉडी लैंग्वेज से बिल्कुल खुश नहीं है. इसको लेकर उन्होंने मंगलवार को एक पोस्ट किया.

भारतीय खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज से खुश नहीं अश्विन!

टीम इंडिया का अब गुवाहाटी टेस्ट जीतना बहुत मुश्किल है, अगर ये टेस्ट ड्रा भी होता है तो भी मेहमान टीम सीरीज जीत जाएगी. हालांकि अश्विन को लगता है कि भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करेंगे. पहली पारी में भारत की टीम 201 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत की एक फोटो शेयर करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मुझे सच में उम्मीद है कि हम दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए वापसी कर पाएंगे, लेकिन मैदान पर बॉडी लैंग्वेज के संकेत.” अश्विन ने इसके साथ एक टूटे हुए दिल का इमोजी शेयर किया.

सिर्फ यशस्वी जायसवाल लगा पाए हैं अर्धशतक

सिर्फ इस मैच में नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज की तीनों पारियों में सिर्फ यशस्वी जायसवाल ही अर्धशतक (58) लगा पाए हैं. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में भारत 3 दिनों में हार गया था, जबकि लक्ष्य सिर्फ 124 रन का था. अब अगर दूसरा टेस्ट ड्रा भी हो जाता है तो दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज जीत जाएगी.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp