CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी

CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी


Sam Curran Injury: IPL 2026 से पहले ही कई सारे खिलाड़ी लगातार चोट का शिकार बन रहे हैं. अब राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर सैम कर्रन पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. उन्हें ग्रोइन इंजरी की वजह से आईपीएल से बाहर होना पड़ सकता है. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण ही CSK को बड़ा झटका दे चुके हैं. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार कर्रन चोट का शिकार बने हैं और टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं.

सैम कर्रन, RR-CSK ट्रेड डील के तहत राजस्थान रॉयल्स टीम से जुड़े थे. उनके साथ-साथ रवींद्र जडेजा भी राजस्थान टीम में आए थे और उनकी जगह संजू सैमसन ने CSK को जॉइन किया था. रिपोर्ट अनुसार अभी सैम कर्रन पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने अभी से रिप्लेसमेंट के विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं. 

इन खिलाड़ियों पर स्पष्टता नहीं

सैम कर्रन अकेले ऐसे नहीं हैं, जो चोट के कारण IPL 2026 से बाहर होने की कगार पर हैं. नाथन एलिस तो हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए जोश हेजलवुड की चोट चिंता का विषय बनी हुई है, वहीं हर्षित राणा कोलकाता नाइट राइडर्स को झटका दे चुके हैं. उनका हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें उन्हें बैसाखी के सहारे चलते देखा गया था.  

मथीशा पाथिराना, जिनपर KKR ने ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये लुटाए थे, उनको लेकर भी स्थिति साफ नहीं है. मथीशा पाथिराना को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी चोटिल हैं और उनकी जगह पहले कुछ मैचों में ईशान किशन SRH टीम की कप्तानी करने वाले हैं. ईशान मलिंगा और वानिंदु हसरंगा की फिटनेस पर भी तलवार लटकी हुई है.

यह भी पढ़ें:

क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम



Source link

IPL के नाम पर विवाद, BCCI के खिलाफ दर्ज हुआ कोर्ट केस, अदालत का फैसला जान चौंक जाएंगे आप

IPL के नाम पर विवाद, BCCI के खिलाफ दर्ज हुआ कोर्ट केस, अदालत का फैसला जान चौंक जाएंगे आप


IPL 2026 के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को राहत की सांस मिली है. बीसीसीआई के खिलाफ हुई याचिका में कहा गया था कि वह ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ नाम का इस्तेमाल अवैध रूप से कर रहा है, लेकिन केरल हाई कोर्ट ने इस दावे को निराधार मानते हुए याचिका को खारिज कर दिया है.

याचिकाकर्ता आशिक करौथ ने तर्क दिया था कि बीसीसीआई द्वारा इस नाम का इस्तेमाल करना वैध नहीं है. मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन और न्यायमूर्ति श्याम कुमार वीएम की बेंच ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस दलील में कोई दम नहीं है और याचिकाकर्ता को इतने लंबे अरसे बाद याद आ रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग भारत का कोई आधिकारिक टूर्नामेंट नहीं है.

याचिककर्ता ने क्या दलील दी?

याचिकाकर्ता आशिक करौथ केरल के एर्नाकुलम का रहने वाला है, जिसने कहा कि BCCI द्वारा ‘आईपीएल’ नाम का उपयोग करना गलत है और उसे कई सालों बाद ये अहसास हुआ है कि IPL तो देश का आधिकारिक टूर्नामेंट है ही नहीं. उसने सीधे तौर पर लीग के नाम में ‘इंडियन’ शब्द को लेकर आपत्ति जताई. मगर कोर्ट ने इस दलील को पूरी तरह निराधार बताया.

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और आज 19 सालों के बाद यह दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्टस लीगों में से एक है. ‘IPL’ के नाम पर विवाद का मतलब पूरे विश्व भर में यह चर्चा का विषय बन जाता और IPL पर नकारात्मक प्रभाव BCCI के लिए नुकसानदेह रह सकता था. ऐसे में कहा जा सकता है कि बहुत बड़ा खतरा टल गया है.

28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 का सबसे पहला मैच खेला जाएगा. अभी तक बीसीसीआई ने लीग का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में ऐसी दिख सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, संजू सैमसन के साथ 18 साल का बल्लेबाज मचाएगा कहर



Source link

‘वो अभी बच्चा है…’, IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी पर किसने दिया ऐसा बयान?

‘वो अभी बच्चा है…’, IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी पर किसने दिया ऐसा बयान?


पिछले सीजन बल्ले से धमाल मचाने वाले  वैभव सूर्यवंशी पर आईपीएल 2026 (IPL 2026) में भी सबकी नजरें होंगी. 14 वर्षीय वैभव ने अपने खेल से फैंस को एक पल भी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि वह अभी सिर्फ 14 साल के हैं. लेकिन अब आईपीएल के आगामी सीजन से पहले वैभव पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वो अभी बच्चा है. 

रियान का मानना है कि वैभव पर खेल का किसी भी तरह का दबाव नहीं डालना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने मीडिया से भी अपली करते हुए कहा कि वैभव को मीडिया अटेंशन से ज्यादा से ज्यादा दूर ही रखें. 

वैभव सूर्यवंशी से खुश रियान पराग 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेते हुए रियान पराग ने कहा कि मेरा संदेश साफ है. जाइए और खेलिए. अगर पहली गेंद ही मारने लायक है, तो मारिए. कोई दिक्कत नहीं. आगे वैभव की तारीफ करते हुए रियान पराग ने कहा कि वैभव ने पिछले एक साल में हर जगह रन बनाए हैं. बहुत कम ही युवा खिलाड़ियों ने इस तरह का प्रदर्शन किया है. 

पहले ही सीजन में चमके वैभव सूर्यवंशी 

वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 2025 सीजन के लिए 1.10 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. उन्होंने पहले ही सीजन में कमाल करते हुए 7 मैचों में 36 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला, जिसमें हाई स्कोर 101 रनों का रहा. वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने 35 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी. 

संजू सैमसन के बाद रियान पराग बने कप्तान 

गौरतलब है कि आगामी सीजन से पहले संजू सैमसन ट्रेड डील के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने. पिछले सीजन तक संजू राजस्थान के नियमित कप्तान थे. हालांकि संजू की गैरमौजूदगी में रियान पराग ने कमाल संभाली थी. अब संजू के जाने के बाद रियान को टीम का नियमित कप्तान बना दिया गया है. 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ियों के IPL में खेलने को लेकर क्या है BCCI की पॉलिसी; आसान भाषा में जानें नियम



Source link

‘Like there’s no replacement for Virat or Rohit’: Riyan Parag breaks silence on Sanju Samson’s trade to CSK ahead of IPL 2026

‘Like there’s no replacement for Virat or Rohit’: Riyan Parag breaks silence on Sanju Samson’s trade to CSK ahead of IPL 2026


Rajasthan Royals captain Riyan Parag said the team’s focus for the upcoming Indian Premier League (IPL) season would be on planning better and closing out matches, after narrow defeats led to them finishing at ninth place in IPL 2025. 

RR lost five matches in chases by margins of 11 runs or fewer, including a Super Over defeat against Delhi Capitals. To solve that issue, they have strengthened their finishing unit with the addition of all-rounders Ravindra Jadeja and Sam Curran, as well as trading in Donovan Ferreira, though he’s recently returned to action after suffering a shoulder injury in this year’s SA20.

“This year, the focus is to plan better and finish games, which we couldn’t do in the previous edition. I feel we have to plan well. Last year, there were about five or six games that we lost in the last over or even on the last ball.


Add Zee News as a Preferred Source



“Had we been able to convert those, or had we calculated better, or even hit one more four or six, this question would not have been asked because we would have qualified (for the playoffs) by winning those matches. I think that in every T20 game, there are 3-4 decisions that you have to make that change the course of the game.

“I know in a 40-over game, there are a lot of small decisions, as well as major decisions like who will bat where, and what we will do after winning the toss. If we take those small decisions with strategy and planning, this year will be different,” Parag said in a pre-season press conference on Thursday.

Parag also spoke about the huge void left by Sanju Samson’s departure to Chennai Super Kings (CSK), saying that replacing him in the side is akin to replacing batting stalwarts like Rohit Sharma and Virat Kohli in the Indian team.

“If you talk about Sanju bhaiya, we never think about replacing the kind of player he is. We can perhaps look for someone with a similar skillset or have someone bat in his position. It’s like there is no replacement for Virat Kohli or Rohit Sharma, and in the same way, there is no replacement for Sanju bhaiya because he is such a good player,” Parag added.

Parag, 24, has played an ODI and nine T20Is for India in 2024 and revealed he has been managing a shoulder injury since going under the knife in the same year. “In 2024, when I debuted for the country, I played three back-to-back tours. I don’t know if you saw that, but right before the Indian team went to South Africa, there was a small note at the bottom of the team. When the Indian squad came out, I was left out due to a shoulder injury.

“Since then, I have not been at 100 percent with my shoulder. That is why I have not been in the Indian squad, or not been considered for it, because I would not like to play cricket for my country that way.

“I am pretty sure the BCCI knows it as well that till the time my shoulder is 100 percent fit, I would not be considered for the Indian team. That is why I have been left out. As far as coming back to it, firstly, I think about having a great season in the IPL – collectively as a team, not really thinking a lot about individual things or stats, or I need to get 600-700 runs.

“For me, leading this franchise, having so many years with them, so many connections, emotions, and just love for the franchise, and all I am trying to do this year is try to win the IPL. I think we have a team that can win the IPL, and that is my sole focus right now. Once that is over, I can think about my personal things, which is coming back to the Indian team and whatnot after that – so that is the plan,” he said.

Parag signed off by saying he was prepared to contribute with the ball if required. “I feel we spoke about this last year before this league started. It was finding the right match-up for the wicket and the teams that I can go against.

“We had those situations last year where I needed to step in early in the game, somewhere around the 11th or 12th over, and bowl a couple of overs. My job was to contain and set it up for our main bowlers to take a wicket. But in the process, if I ended up getting a wicket, that was a bonus.

“So yes, this year again, when I’m leading, I won’t prompt myself that it was because of the number of bowling overs, but on assessing conditions and game situations, if I need to bowl a couple of overs, I will do that.”



Source link

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के IPL में खेलने को लेकर क्या है BCCI की पॉलिसी; आसान भाषा में जानें नियम

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के IPL में खेलने को लेकर क्या है BCCI की पॉलिसी; आसान भाषा में जानें नियम


पिछले दिनों पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद चर्चा का केंद्र बने रहे, जिन्हें द हंड्रेड ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स टीम ने खरीदा था. IPL टीमों के लिए लंबे अरसे से कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेला है. ऐसा क्या कारण है कि आईपीएल में अब पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेलते हैं और BCCI ऐसा होने की अनुमति क्यों नहीं देता है. इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और वह आखिरी सीजन था जब BCCI द्वारा संचालित IPL में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलते देखा गया था.

IPL में क्यों नहीं खेलते पाकिस्तानी?
2008 के बाद कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी IPL में नहीं खेला है. उसी साल 26 नवंबर को मुंबई में आतंकी हमला हो गया था, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. बिगड़ते राजनीतिक रिश्तों के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल से प्रतिबंधित कर दिया गया था. BCCI ने साल 2009 से लेकर अब तक पाकिस्तानी क्रिकेटरों को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की अनुमति नहीं दी है.

बैन के बावजूद खेले अजहर महमूद
पाकिस्तान के क्रिकेटर आईपीएल से बैन हो चुके थे, लेकिन पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी अजहर महमूद फिर भी कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं. आखिर ऐसा हुआ कैसे? दरअसल महमूद 2012-13 में पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए खेले और अपना आखिरी सीजन 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे.

महमूद ने ब्रिटिश नागरिकता ली थी और ब्रिटिश नागरिक होते हुए उन्हें आईपीएल में खेलने की अनुमति मिली थी. महमूद ने अपने आईपीएल करियर में 23 मैच खेलकर 29 विकेट लिए और 388 रन बनाए थे. खैर अब पाकिस्तान अपनी टी20 लीग PSL शुरू कर चुका है, जिसका आगाज 2016 में हुआ था. दूसरी ओर बीसीसीआई किसी भी एक्टिव भारतीय क्रिकेटर को किसी विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता है. इसलिए भारतीय क्रिकेटर पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया या फिर इंग्लैंड की भी किसी फ्रेंचाइजी लीग में खेलते हुए नहीं दिखते हैं.



Source link

IPL 2026 से पहले इस दिग्गज ने छोड़ी कप्तानी, जानें अचानक क्यों लिया फैसला

IPL 2026 से पहले इस दिग्गज ने छोड़ी कप्तानी, जानें अचानक क्यों लिया फैसला


आईपीएल 2026 से पहले बड़ी खबर सामने आई, जिसमें बताया गया कि दिग्गज ने अचानक कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. इस फैसले से क्रिकेट जगत वाकई हैरान रह गया. तो आइए जानते हैं कि अचानक किस खिलाड़ी ने किस टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. 

दरअसल आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने अचानक टी20 इंटरनेशनल से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. हालांकि स्टर्लिंग वनडे में टीम की कमान संभालते रहेंगे. आयरिश खिलाड़ी ने गुरुवार (19 मार्च) को तत्काल प्रभाव से कप्तानी से इस्तीफा दिया. तो आइए जानते हैं कि उन्होंने यह फैसला क्यों किया. 

क्या बोले पॉल स्टर्लिंग?

टी20 की कप्तानी छोड़ने पर पॉल स्टर्लिंग ने कहा, “गहन विचार-विमर्श के बाद, मैंने आयरलैंड की टी20 टीम के कप्तान पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. इस फॉर्मेट में आयरलैंड की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा और मुझे इस पर बेहद गर्व है. अपने देश की कप्तानी करना एक सौभाग्य है जिसके साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है और इस दौरान मुझे जो विश्वास और समर्थन मिला है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं.”

वनडे में बने रहेंगे कप्तान

स्टर्लिंग ने आगे कहा, “चूंकि मैं टी20 की कप्तानी से इस्तीफा दे रहा हूं, लेकिन आयरलैंड टीम के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं और वनडे कप्तान के रूप में अपनी भूमिका निभाता रहूंगा. एक खिलाड़ी के तौर पर मुझमें अभी भी बहुत महत्वाकांक्षा है और मुझे लगता है कि यह फैसला मुझे खुद का बेस्ट वर्जन बनने और मैदान पर अपना बेस्ट देने पर पूरी तरह से ध्यान लगाने की अनुमति देगा.”

पॉल स्टर्लिंग का इंटरनेशनल करियर 

बात करें पॉल स्टर्लिंग के इंटरनेशनल करियर की, तो अब तक उन्होंने 10 टेस्ट 170 वनडे और 163 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में स्टर्लिंग ने 521 रन बनाए. इसके अलावा वनडे की 162 पारियों में 6005 रन बना लिए हैं, जिसमें 14 शतक और 32 अर्धशतक शामिल रहे. टी20 इंटरनेशनल की 160 पारियों में स्टर्लिंग ने 1 शतक और 24 अर्धशतक की बदौलत 3895 रन बना लिए हैं. 

 

यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा 440 वोल्ट का झटका, IPL 2026 से बाहर हुआ खूंखार खिलाड़ी





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp