ट्रॉफी जीतने के बाद RCB की विक्ट्री परेड पर आया बड़ा अपडेट, पिछले साल 11 लोगों ने गंवाई थी जान

ट्रॉफी जीतने के बाद RCB की विक्ट्री परेड पर आया बड़ा अपडेट, पिछले साल 11 लोगों ने गंवाई थी जान


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने बीते रविवार (31 मई) गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराते हुए IPL 2026 का खिताब जीता था. यह आरसीबी के लिए लगातार दूसरा खिताब रहा. पिछले सीजन यानी 2025 में पहली ट्रॉफी जीतने के बाद बेंगलुरु में टीम की विक्ट्री परेड हुई थी, जिसमें भगदड़ से 11 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे. अब मौजूदा सीजन में बेंगलुरु की जीत बाद विक्ट्री परेड पर बड़ा अपडेट सामने आया. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस बार आरसीबी की जीत के लिए विक्ट्री परेड नहीं होगी यानी विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा. इस दफा फैंस को टीम की जीत घर के अंदर ही सेलिब्रेट करने के निर्देश दिए गए हैं. 

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह भी बना कारण 

विक्ट्री परेड न निकालने के पीछे किसी तरह की भगदड़ होने के अलावा कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह को भी ध्यान में रखा गया है. यह समारोह लोक भवन में आयोजित किया जाएगा. राज्यपाल का आवास चिन्नस्वामी स्टेडियम के काफी करीब है. इस राजनीतिक कार्यक्रम में राज्य भर से भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. 

समारोह में कई ऊंचे पद के व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसके लिए काफी पुलिस फोर्स की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में राज्य पुलिस विभाग के लिए किसी अन्य हाई-वोल्टेज समारोह के लिए अपने कर्मियों को भेजना मुश्किल होगा. 

बेंगलुरु में जश्न की संभावना बहुत कम 

आरसीबी के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया, “बेंगलुरु में किसी भी प्रकार का जश्न मनाने की संभावना बहुत कम है. कुछ दिशानिर्देश निर्धारित हैं और हमें उनका पालन करना होगा.” 

वहीं बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त सीमंथ कुमार सिंह ने कहा, “हम किसी भी प्रकार के सार्वजनिक समारोह की अनुमति नहीं देंगे। यदि कोई जश्न मनाना चाहता है तो वह घर के अंदर मना सकता है.”

 

यह भी पढ़ें: 7 Viral Moment Of IPL 2026: कोहली-हेड की लड़ाई से लेकर रियान पराग का विवादित वीडियो, देखें IPL 2026 के 7 वायरल मोमेंट



Source link

क्या भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी तय ? राजीव शुक्ला के बयान से मिले बड़े संकेत, जानि

क्या भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी तय ? राजीव शुक्ला के बयान से मिले बड़े संकेत, जानि


भुवनेश्वर कुमार ने जिस तरीके से आईपीएल 2026 में गेंजबाजी की है उससे ये कयास लगने लगा है कि वो टीम इंडिया में वापसी करने के प्रबल दावेदार हैं. फैन्स एक बार फिर उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलते हुए देख सकते हैं. आईपीएल 2026 में 28 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार को लेकर राजीव शुक्ला ने भी एक ऐसा बयान दिया है जिससे चर्चा तेज हो गई है.

IPL 2026 का फाइनल मैच देखकर स्टेडियम से बाहर आ रहे बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से जब पत्रकारों ने भुवनेश्वर कुमार की वापसी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने जो जवाब दिया वो वायरल हो गया है. पत्रकारों ने पूछा कि आप इस फाइनल पर क्या कहेंगे ? तब राजीव शुक्ला ने सबसे पहले दोनों टीमों की तारीफ की, लेकिन भुवनेश्वर कुमार का जिक्र अलग से किया. उन्होंने कहा कि बॉलिंग में भुवनेश्वर कुमार का रिवाइवल हुआ है. भुवी ने जिस अंदाज में बॉलिंग की है वो जबरदस्त है. वो पुराने खिलाड़ी हैं, लेकिन जिस तरह से उभर कर सामने आए उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

जब उनसे पूछा गया कि इस सीजन की खोज क्या लगती है किस प्लेयर ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. इस सवाल का जवाब देते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी, कुछ कहने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि उसने जो करके दिखाया, उससे पूरा देश खुश है. उसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है. हर कोई पसंद कर रहा है. जोर की टक्कर थी. बहुत अच्छा फाइनल हुआ. फाइनल में वही पहुंचते हैं जो अच्छा खेलते हैं. दोनों टीम चैंपियन होने लायक थी. दोनों जबरदस्त थी और खुशी की बात है कि आरसीबी ने लगातार दूसरी बार ये तमगा हासिल किया. उन्हें बहुत-बहुत बधाई. साथ ही साथ गुजरात टाइटंस को भी बहुत बधाई.



Source link

कोहली-हेड की लड़ाई से लेकर रियान पराग का विवादित वीडियो, देखें IPL 2026 के 7 वायरल मोमेंट

कोहली-हेड की लड़ाई से लेकर रियान पराग का विवादित वीडियो, देखें IPL 2026 के 7 वायरल मोमेंट


IPL 2026 का समापन हो गया है. रविवार को खेले गए फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को हराकर अपनी दूसरी ट्रॉफी जीती. रजत पाटीदार IPL इतिहास में तीसरे ऐसे कप्तान बन गए, जो ट्रॉफी को डिफेंड कर पाए हैं. यहां हम इस सीजन के 7 ऐसे मोमेंट्स के बारे में बता रहे हैं, जो सबसे ज्यादा वायरल हुए. इसमें विराट कोहली का मजाकिया और गुस्से वाला अंदाज शामिल है. वैभव सूर्यवंशी के साथ हुआ वो मोमेंट है, जिस पर उनके साथ पूरा देश मायूस हो गया.

लगातार 2 बार हिट विकेट आउट होने वाले पहले बल्लेबाज!

साईं सुदर्शन का लगातार 2 बार हिट विकेट आउट होना लंबे समय तक याद रखा जाएगा, क्योंकि IPL इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ. अन्य किसी लीग में भी ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई एक बल्लेबाज लगातार 2 मैचों में हिट विकेट आउट हुआ हो. साईं क्वालीफायर-1 में RCB के खिलाफ और क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ऐसे ही आउट हुए थे, उनका बल्ला छूटकर विकेट पर जा लगा था. इस पर कई मीम्स भी बने. जब वह दूसरी बार आउट हुए तो नॉन स्ट्राइक पर खड़े शुभमन गिल का रिएक्शन भी वायरल हो गया.

ट्रेविस हेड से विराट कोहली ने नहीं मिलाया हाथ

विराट कोहली मैदान पर अग्रेसिव रहते हैं, लेकिन मैच के बाद वह सभी के साथ अच्छे रहते हैं. लेकिन SRH के खिलाफ मैच के बाद उनका अलग ही रूप देखने को मिला, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया जबकि उन्होंने हाथ आगे बढ़ाया था. दोनों की मैच के दौरान बहस हुई थी. इस पर कुछ लोगों ने कोहली की आलोचना की तो कुछ ने उनका बचाव.

कोहली का अंपायर के साथ मजाक

विराट कोहली का एक ‘क्यूट’ वीडियो बहुत वायरल हुआ, जब क्वालीफायर-1 में उनकी टीम गेंदबाजी के लिए उतर रही थी. RCB ने 254 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. कोहली ग्राउंड पर आते ही गेंदबाजी की तैयारी करने लग गए, अंपायर से गेंद ली और कैप दे दी. दरअसल वह अंपायर से प्रैंक कर रहे थे, वह हैरान थे कि क्या सच में कोहली पहला ओवर डालेंगे. कोहली और अंपायर के बीच का ये मजाकिया वीडियो खूब वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें- GT की बस में आग का वीडियो आया सामने, सड़क पर 1 घंटे तक रहे खिलाड़ी; फैंस का लगा जमावड़ा

जब 97 पर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी के लिए IPL 2026 शानदार रहा, उन्होंने कई रिकार्ड्स बनाए. इसमें क्रिस गेल का एक सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अहम था. हालांकि वो सबसे तेज शतक लगाने वाले रिकॉर्ड की दहलीज पर भी पहुंच गए थे. वह 28 गेंद पर 97 रन बनाकर खेल रहे थे, उन्हें इस महा-रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए 2 गेंदों में 3 रन और तोड़ने के लिए 1 गेंद में 3 रन चाहिए थे. एक बाउंसर गेंद पर उन्होंने पॉइंट की दिशा में खेला, लेकिन गेंद थर्डमैन की दिशा में चली गई और वह कैच आउट हो गए. एक ऐतिहासिक पारी के बाद भी वैभव मायूस हो गए, क्योंकि सीजन शुरू होने से पहले ही उन्होंने कहा था कि वो गेल के 30 गेंदों वाले रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं.

पूरन-क्रुणाल पांड्या के बीच नोक झोंक

RCB vs LSG मैच के बाद निकोलस पूरन ने क्रुणाल पांड्या की कॉलर पकड़ ली, उन्हें धक्का दिया. हालांकि ये प्यारा वीडियो था, क्योंकि दोनों में सीरियस लड़ाई नहीं हो रही थी बल्कि ये तो दोस्तों के बीच की लड़ाई थी. दोनों LSG में साथ खेल चुके हैं और अच्छे दोस्त हैं.

डगआउट में रियान पराग ने की स्मोकिंग

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 तक पहुंची. पराग के लिए बतौर फुल टाइम कप्तान ये पहला सीजन था. हालांकि उनकी फॉर्म प्रभावी नहीं रही, साथ में वह एक विवाद में भी फंस गए. उन्हें मैच के दौरान वेपिंग करते हुए देखा गया, जो एक तरह का नशा होता है और ये भारत में प्रतिबंधित है. इस पर BCCI ने उनके खिलाफ एक्शन भी लिया था.

यह भी पढ़ें- चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर कितने करोड़ रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी

अय्यर की कैच पर रोहित-सूर्यकुमार का रिएक्शन

IPL 2026 में बेस्ट कैच का अवार्ड मनीष पांडे को मिला, लेकिन इसकी दावेदारी में वो कैच भी था जो लिया तो बार्टलेट ने था लेकिन 100 प्रतिशत इसमें योगदान श्रेयस अय्यर का था. उन्होंने बॉउंड्री पार हवा में गेंद को पकड़कर अंदर फेंका था. इस प्रयास पर वहां बैठे सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा का रिएक्शन देखने वाला था, दोनों हैरान थे कि आखिरी अय्यर ने ये किया कैसे?

आईपीएल फाइनल की बात करें तो गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे. विराट कोहली की नाबाद 75 रनों की पारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर 5 विकेट से जीत दर्ज की. कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच और वैभव सूर्यवंशी को सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया.





Source link

6,6,6,6,6,6… IPL में व्यस्त रह गए आप, T20I में फिर बन गया लगातार 6 छक्कों का रिकॉर्ड

6,6,6,6,6,6… IPL में व्यस्त रह गए आप, T20I में फिर बन गया लगातार 6 छक्कों का रिकॉर्ड


Kushal Bhurtel One Over 6 Sixes: क्रिकेट फैंस इधर IPL 2026 में ही बिजी रहे, उधर इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार फिर लगातार 6 छक्के लगने का रिकॉर्ड कायम हो गया. इस बार यह कमाल नेपाल के बल्लेबाज कुशल भुरटेल (Kushal Bhurtel) ने किया. कुशल ऐसा करने वाले नेपाल के दूसरे बल्लेबाज बन गए. इसस पहले नेपाल के लिए यह कमाल दीपेंद्र सिंह आरी ने किया था.

कुशल भुरटेल ने खुद को युवराज सिंह वाली लिस्ट में शामिल कर लिया है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले लगातार 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह ने 2007 में बनाया था. कुशल इस लिस्ट का हिस्सा बनने वाले छठे बल्लेबाज बने. 

चीन खिलाफ बनाया रिकॉर्ड 

नेपाल के बल्लेबाज ने रविवार (31 मई) को सिंगापुर इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में चीन के खिलाफ एशियन गेम्स मेन्स टी20 क्वलीफायर में शानदार पारी खेलते हुए लगातार 6 छक्के लगाने का कमाल किया. कुशल ने 9वें ओवर में चीन ने झूओ यू के ओवर में 6 छक्के जड़े. ओवर में 1 वाइड सहित कुल 37 रन बने. नेपाली बल्लेबाज ने मुकाबले में 43 गेंदों में 5 चौके और 16 छक्के लगाकर 129 रन स्कोर किए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा. 

यहां देखें लगातार 6 छक्कों का वीडियो

एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • युवराज सिंह (भारत)- बनाम इंग्लैंड, 2007
  • कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज)- बनाम श्रीलंका, 2021
  • दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल)- बनाम कतर, 2024
  • डेरियस विज़सर (समोआ)- बनाम वानुअतु, 2024
  • मनन बशीर (बुल्गारिया)- बनाम जिब्राल्टर, 2025
  • कुशल भुरटेल (नेपाल)- बनाम चीन, 2026

नेपाल ने 221 रन से जीता मैच 

मुकाबले में नेपाल ने 221 रनों की बड़ी जीत अपने नाम की. पहले बैटिंग करते हुए नेपाल ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 313 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कुशल भुरटेल ने सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा कुशल मल्ला और रोहित पौडेल तेज तर्रार अर्धशतकीय पारियों को अंजाम दिया. कुशल मल्ला ने 47 गेंदों में 85* रन और रोहित ने 21 गेंदों में 69* रन बनाए. 

फिर चेज के लिए उतरी चीन की टीम 19.2 ओवर में 92 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए शेनजियन झेंग ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 15 गेंदों में 1 चौका और 4 छक्के लगाकर 31 रन स्कोर किए. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. 

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने सिएरा कार से साथ जीते ढेरों इनाम, जानें कुल कितनी रकम की अपने नाम





Source link

विराट कोहली का बड़ा बयान वायरल, कहा- ‘मुझे पता था कि रन-चेज़ में क्या करना है’

विराट कोहली का बड़ा बयान वायरल, कहा- ‘मुझे पता था कि रन-चेज़ में क्या करना है’


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 75 रन की पारी खेल कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने वाले विराट कोहली ने कहा कि विजयी रन बनाने का ख्याल अकसर उनके मन में आता था.

कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरशद खान के खिलाफ शानदार छक्का लगाकर टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया.

कोहली ने 42 गेंद में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन की पारी खेलने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गये. उन्होंने पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘यह वही पल है जिसका हर खिलाड़ी सपना देखता है. मैंने कई बार इस क्षण की कल्पना की थी, खासकर विजयी रन बनाने की. बल्लेबाजी के लिए उतरते समय मैं पूरी तरह सहज था. हमारी टीम का संयोजन ऐसा है जो किसी भी परिस्थिति से बाहर निकलने का भरोसा देता है’’.

उन्होंने कहा कि लक्ष्य का पीछा करते समय उन्हें अपनी भूमिका और रणनीति पूरी तरह स्पष्ट थी. कोहली ने कहा, ‘‘मुझे पता था कि रन-चेज़ में क्या करना है. युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी आपको लगातार अपने खेल में सुधार करने और नई चुनौतियां स्वीकार करने के लिए प्रेरित करती है’’.

अपने आईपीएल करियर के सबसे तेज अर्धशतक (25 गेंद) पर उन्होंने कहा, ‘‘यह आपको लगातार बेहतर करने का लक्ष्य देता है. मुझे अपने खेल में बहुत बड़ा बदलाव नहीं करना था, बल्कि सोच बदलनी थी. गेंदबाजों पर दबाव बनाकर अतिरिक्त रन जुटाने की जरूरत थी’’.

कोहली ने कहा कि टीम का पहला लक्ष्य अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करना था. उन्होंने कहा, ‘‘एक बार हम शीर्ष पर पहुंच गए तो हमारे सामने कौन-सी टीम है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. हम सभी टीमों का सम्मान करते हैं और किसी को उकसाने में विश्वास नहीं रखते. हमारे पास अनुभवी और परिपक्व पेशेवर खिलाड़ी हैं और बड़े मुकाबलों में यही अनुभव काम आता है’’.

उन्होंने कहा, ‘‘बड़े अवसरों पर बड़े खिलाड़ियों को आगे आकर जिम्मेदारी निभानी होती है. मुझे पता था कि लक्ष्य का पीछा करते समय विपक्षी टीम मुझे जल्दी आउट करने की कोशिश करेगी, लेकिन मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा था. मुझे विश्वास था कि हमारी चैंपियन टीम तीन-चार ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर सकती है’’.

आरसीबी के प्रशंसकों की सराहना करते हुए कोहली ने कहा, ‘‘हमारे लिए हर मैच घरेलू मुकाबले जैसा लगता है. हमारे 14 घरेलू मैच होते हैं, सिर्फ सात नहीं, क्योंकि प्रशंसक हर जगह हमारे साथ रहते हैं. यहां तक कि गुजरात टाइटंस के घरेलू मैदान पर भी करीब 90 प्रतिशत दर्शक हमारे समर्थन में थे’’.

उन्होंने इससे पहले प्रसारकों से कहा कि मौजूदा आरसीबी टीम की सबसे बड़ी ताकत यह है कि उसमें कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं और उन्हें हर बार अकेले आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाने की जरूरत नहीं पड़ती.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस पल का बहुत लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. अब हमारे पास ऐसा समूह है जिसके साथ मैदान पर उतरते समय यह महसूस होता है कि हर बार आपको ही आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं उठानी है. टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो आपके साथ खड़े हैं और आपके लिए मैच जिता सकते हैं’’.

कोहली ने इस सत्र में 16 मैचों में 56.25 की औसत और 165.84 की शानदार स्ट्राइरेट से 675 रन बनाये और टीम के चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने हालांकि जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया.

इस महान बल्लेबाज ने कहा, ‘‘हमारी टीम में मैच जीतने वाले कई खिलाड़ी हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि योगदान केवल एक-दो खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है’’.

कोहली ने टीम के गेंदबाजी आक्रमण की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ‘‘जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और क्रुणाल पंड्या जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज हमारे पास हैं. क्रुणाल हमेशा भरोसेमंद रहे हैं, जबकि रसिख सलाम डार ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया’’.

उन्होंने कहा कि टीम के बल्लेबाजों ने भी जरूरत के समय योगदान दिया और यही संतुलन आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत है.

कोहली ने कहा, ‘‘मुझे इस समूह का हिस्सा बनकर बेहद खुशी होती है. हमारे पास संतुलन है, गहराई है और हम हर विभाग में मजबूत टीम हैं. यही कारण है कि मैदान पर हमारा आत्मविश्वास भी अलग स्तर का दिखाई देता है’’.

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फाइनल का दबाव अलग होने की बात स्वीकार करते हुए कोहली ने कहा कि टीम को अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कुछ खिलाड़ियों से कहा था कि इस बार वैसा दबाव महसूस नहीं हो रहा जैसा पिछले साल था. हमें पता था कि हमारे समूह में कितनी क्षमता है. हम अंक तालिका में शीर्ष पर रहे और इसकी एक वजह थी. हमने सिर्फ एक बात कही थी कि यदि हम अपना स्वाभाविक क्रिकेट खेलें और योजनाओं को सही तरीके से लागू करें तो प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीम हम ही हैं’’.

कोहली ने कहा कि पूरे सत्र में टीम ने जिस कौशल, परिपक्वता और संयम का परिचय दिया, उसी का नतीजा खिताबी सफलता के रूप में सामने आया.

उन्होंने कहा कि सत्र के बीच में मिले छोटे ब्रेक के बाद टीम को कुछ मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी जीत ने खिलाड़ियों का विश्वास फिर से मजबूत कर दिया.

कोहली ने कहा, ‘‘ब्रेक के बाद हमें एक हार मिली और मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहद करीबी मुकाबला खेलना पड़ा. वह सप्ताह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण था क्योंकि हम लीग चरण में शीर्ष स्थान पर रहना चाहते थे. लेकिन मुंबई के खिलाफ जीत के बाद टीम का विश्वास लौट आया. इसके बाद हमने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ प्रभावशाली जीत दर्ज की, तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और फिर फाइनल तक का सफर तय किया’’.



Source link

वैभव सूर्यवंशी ने सिएरा कार से साथ जीते ढेरों इनाम, जानें कुल कितनी रकम की अपने नाम 

वैभव सूर्यवंशी ने सिएरा कार से साथ जीते ढेरों इनाम, जानें कुल कितनी रकम की अपने नाम 


Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Awards Prize: राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को IPL 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने के लिए कई अवॉर्ड मिले, जिसमें टाटा सिएरा कार भी शामिल रही. वैभव बीते रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया सीजन का फाइनल देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे. यहीं मैच के बाद 15 साल के वैभव को एक बाद एक अवॉर्ड से नवाजा गया. तो आए जानते हैं कि वैभव को कार सहित कितने अवॉर्ड मिले और उसकी कुल रकम कितनी हुई. 

वैभव सूर्यवंशी को मिले 5 अवॉर्ड 

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को कुल 5 अवॉर्ड मिले. इन अवॉर्ड्स में इमर्जिंग प्लेयर, सुपर स्ट्राइक ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सेस, ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर शामिल रहा. 

कुल कितनी मिली रकम? 

वैभव को 5 अवॉर्ड के लिए कुल 45 लाख रुपये की रकम मिली. इसके अलावा उन्हें टाटा सिएरा कार भी मिली. 

वैभव सर्यवंशी के सभी अवॉर्ड 

  • ऑरेंज कैप – वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (MVP) – वैभव सूर्यवंशी (15 लाख)
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)
  • सुपर सिक्स अवॉर्ड – वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन – वैभव सूर्यवंशी (टाटा सिएरा कार)

सबसे कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए सबसे ज्यादा रन 

15 साल के वैभव ने सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में बैटिंग करते हुए 48.50 की औसत और 237.31 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन स्कोर किए. इस दौरान वैभव के बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले. वैभव सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बने. 

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर 

नजल डालें वैभव के आईपीएल करियर पर, तो अब तक टूर्नामेंट में उन्होंने 23 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 23 पारियों में बैटिंग करते हुए वैभव ने 44.69 की औसत और 228.95 के स्ट्राइक रेट से 1028 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 103 रनों का रहा. वैभव 2025 से आईपीएल खेल रहे हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. 

 

यह भी पढ़ें: GT की बस में आग का वीडियो आया सामने, सड़क पर 1 घंटे तक रहे खिलाड़ी; फैंस का लगा जमावड़ा



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp