Execution Didnt Go The Way We Wanted…: Washington Sundar Opens Up After Indias Struggles Against South Africa In Guwahati

Execution Didnt Go The Way We Wanted…: Washington Sundar Opens Up After Indias Struggles Against South Africa In Guwahati


As India fell into serious trouble in the second Test match against South Africa in Guwahati on Monday, Washington Sundar expressed cautious optimism, stating that the team must “stay positive” despite giving up a huge first-innings deficit.

On Monday, South Africa took a commanding 314-run lead after India was bowled out for just 201, giving up control of the game. India’s lineup struggled against a disciplined and tenacious Proteas attack on nearly perfect batting conditions, mostly due to poor shot selection.

“Got to stay positive in life. You never know what will happen,” Sundar said when asked about India’s chances after a difficult Day 3 at the Barsapara Stadium.

Add Zee News as a Preferred Source


India’s innings was further derailed when captain Rishabh Pant and wicketkeeper-batter Dhruv Jurel fell while attempting aggressive strokes against left-arm quick Marco Jansen. However, Sundar believed that blaming the collapse solely on those decisions would be unjust.

“On another day, both those shots would have gone into the stands, and all of us would have appreciated and clapped. That’s how it is,” he said at the post-day media interaction.

“Sometimes you just have to back their plans and their skill sets as well, given the fact that they have shown a lot of proof and evidence in the past as well. Obviously, execution didn’t go the way we wanted,” he added.

India had a great start to the day thanks to a 65-run opening partnership between KL Rahul and Yashasvi Jaiswal. Except for Sundar’s own tough 48 from No. 8, the highest score of the innings, the hosts were reduced to 122 for seven due to a barrage of wickets. Only one game had passed since he finished that Test as India’s top run scorer while batting at No. 3 in Kolkata.

“I would say I am happiest to bat wherever the team wants me to bat. That way, it is a lot more exciting. This is a team game. There are a lot of strategies that go into the game depending on the conditions, depending on the opposition. It is very tactical at times. Even in football, if you see good players, they might only get to play 20–30 minutes. That’s how the game is,” he said.

Sundar acknowledged that there was no set strategy for session goals or scoring rates when considering India’s batting strategy.

“In a five-day match, I don’t think you have to think about score or run rate, especially against a quality bowling attack. We just wanted to play it just like any other Test innings. If anything, we would have probably planned tomorrow.

“If we were in a scenario where we only lost 4–5 wickets today, then we can always plan tomorrow, and we bat quite deep as well. Going into the day-to-day, I don’t think there was any plan as to how much we need to get today or probably in the first innings as well.” 



Source link

दक्षिण अफ्रीका की ठुकाई के मूड में रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस के इस साथी संग कर रहे प्रैक्टिस

दक्षिण अफ्रीका की ठुकाई के मूड में रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस के इस साथी संग कर रहे प्रैक्टिस



भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड का एलान कर दिया था. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 30 नवंबर-6 दिसंबर तक खेली जाएगी, जिसमें शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर नहीं होंगे. ये दोनों खिलाड़ी चोट के चलते टीम से बाहर हैं. इसी बीच रोहित शर्मा ने आगामी वनडे सीरीज के लिए अभ्यास में पसीना बहाना शुरू कर दिया है.

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच करीब एक महीना पहले खेला था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 121 रनों की नाबाद पारी खेल महफिल लूटी थी. अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज की तैयारी के लिए उन्होंने मुंबई इंडियंस के मौजूदा फिजियोथेरेपिस्ट अमित दुबे की मदद ली है. अमित दुबे भारतीय क्रिकेट में जाना पहचाना नाम हैं.

अमित दुबे दिसंबर 2022 से मुंबई इंडियंस के लिए काम कर रहे हैं. वो 2017-2020 तक BCCI के अंडर भी काम कर चुके हैं. चूंकि टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज में नहीं खेल रहे होंगे, इसलिए रोहित के कंधों पर अधिक भार आने वाला है. केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे होंगे, जिन्हें रोहित शर्मा के अनुभव का साथ मिलेगा.


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने नए कप्तान शुभमन गिल का खूब साथ दिया था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए चुने गए कप्तान केएल राहुल को गिल से अधिक अनुभव है, लेकिन रोहित और विराट जरूर टीम के लिए अपना योगदान देते हुए दिख सकते हैं.

दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: विराट कोहली, रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज का शेड्यूल:

  • पहला वनडे – 30 नवंबर – रांची
  • दूसरा वनडे – 3 दिसंबर – रायपुर
  • तीसरा वनडे – 6 दिसंबर – विशाखापत्तनम

यह भी पढ़ें:

भारत लगातार दूसरी बार बना ‘वर्ल्ड चैंपियन’, PM मोदी ने तारीफ में जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए





Source link

भारत लगातार दूसरी बार बना ‘वर्ल्ड चैंपियन’, PM मोदी ने तारीफ में जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए

भारत लगातार दूसरी बार बना ‘वर्ल्ड चैंपियन’, PM मोदी ने तारीफ में जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए



भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे 35-28 से हराकर महिला कबड्डी वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. यह फाइनल ढाका में खेला गया और टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है. भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाया और अपराजित रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची थी. भारत ने सेमीफाइनल में ईरान को 33-21 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

दूसरी ओर चीनी ताइपे भी बिना कोई मैच हारे फाइनल में आई थी, जिसने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 25-18 से हराया था. प्रो कबड्डी लीग में पुनेरी पलटन के कोच और पूर्व भारतीय कप्तान अजय ठाकुर ने भी टीम इंडिया की तारीफ की. वहीं हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने भी टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी.

पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला कबड्डी टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई देते हुए कहा, “कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 जीतकर पूरे देश का मान बढ़ाने के लिए हमारी महिला कबड्डी टीम को बधाई. खिलाड़ियों ने अद्भुत धैर्य, प्रतिभा और समर्पण का परिचय दिया है. यह जीत अनगिनत युवाओं को कबड्डी के खेल में आगे बढ़ने, बड़े सपने देखने और बड़े लक्ष्य देखने के लिए प्रेरित करेगी.”

महिला कबड्डी बहुत तेजी से विश्व में पहचान बना रही है. इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कुल 11 देशों ने भाग लिया था, लेकिन सभी को पछाड़ते हुए भारत ने बाजी मारी है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 की नीलामी में इन 7 खिलाड़ियों का बिकना मुश्किल, ऑस्ट्रेलिया का पावर हिटर भी रह सकता है अनसोल्ड





Source link

5000+ खिलाड़ी, 400 मेडल और, आज से शुरू खेलो इंडिया गेम्स का रोमांच, ओपनिंग सेरेमनी में जमा रंग

5000+ खिलाड़ी, 400 मेडल और, आज से शुरू खेलो इंडिया गेम्स का रोमांच, ओपनिंग सेरेमनी में जमा रंग



जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन समारोह हुआ है. खेल मंत्री मनसुख मांडविया और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीप जलाकर खेलों का उद्घाटन किया. यह खेलो इंडिया गेम्स का पांचवां संस्करण है, जिसका आयोजन राजस्थान में होगा.

देशभर की 232 यूनिवर्सिटी से आने वाले 5,000 से अधिक छात्र इन खेलों में भाग ले रहे हैं. बताते चलें कि ये खेल 24 नवंबर-5 दिसंबर तक चलेंगे. उद्घाटन समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी पढ़ा गया. उद्घाटन समारोह के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया का आभार जताया कि राजस्थान को इन खेलों की मेजबानी सौंपी गई.

ओपनिंग सेरेमनी में राजस्थान की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया और देश के कई नामी कलाकारों ने समारोह में अपनी प्रदर्शनी से चार चाँद लगाए. खेलों का आयोजन 7 शहरों में होगा, जिनके नाम जयपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर और भरतपुर हैं.

23 खेल खेले जाएंगे, 5 हजार से अधिक एथलीट भाग लेंगे, जो 400 से अधिक गोल्ड मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे होंगे. बताते चलें कि ये पहली बार है जब राजस्थान खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी कर रहा है. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी इससे पहले ओडिशा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और चौथे संस्करण का आयोजन उत्तर-पूर्वी राज्यों ने मिलकर किया था.

उद्घाटन समारोह के समय हजारों की संख्या में भीड़ मैदान में मौजूद रही. खेलमंत्री मनसुख मांडविया और सीएम भजनलाल शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं. इसी बीच खिलाड़ियों और अन्य लोगों का स्वागत राजस्थान के खेलमंत्री कर्नल राजवर्धन सिंह राठौड़ ने किया. 

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 की नीलामी में इन 7 खिलाड़ियों का बिकना मुश्किल, ऑस्ट्रेलिया का पावर हिटर भी रह सकता है अनसोल्ड

अगर दक्षिण अफ्रीका से दूसरा टेस्ट हारी टीम इंडिया तो क्या WTC फाइनल में कर पाएगी प्रवेश? हैरान कर देगा समीकरण



Source link

क्यों गुवाहाटी टेस्ट में हार की कगार पर है टीम इंडिया? अनिल कुंबले ने बताई सबसे बड़ी गलती

क्यों गुवाहाटी टेस्ट में हार की कगार पर है टीम इंडिया? अनिल कुंबले ने बताई सबसे बड़ी गलती



गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया हार की कगार पर है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीत चुकी दत्रिण अफ्रीकी टीम दूसरे टेस्ट में भी हावी है. पहला टेस्ट जीतने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 288 रनों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही. भारत पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है. 

भारत के पूर्व कप्तान और अपने समय के दिग्गज स्पिनर रहे अनिल कुंबले ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत के 288 रनों से पिछड़ने के बाद भारतीय बल्लेबाजों के रवैये की आलोचना की. भारतीय टीम तीसरे दिन दूसरी पारी में 201 रनों पर ऑलआउट हो गई. 

जानें क्या बोले अनिल कुंबले

अनिल कुंबले ने जियोस्टार से कहा, “मुझे लगता है कि भारत की बल्लेबाजी काफी खराब थी. टेस्ट क्रिकेट के लिये जरूरी जज्बा और संयम नहीं था. कुछ अच्छी गेंदें फेंकी गईं, लेकिन बल्लेबाज कठिन स्पैल के लिये तैयार नहीं थे. ऐसा लगता है कि जल्दी लक्ष्य का पीछा करने की ही सोच थी जो टेस्ट मैच में अवास्तविक है. इतने बड़े स्कोर तक धीरे-धीरे ही पहुंचा जाता है. भारत ने उस तरह का जज्बा ही नहीं दिखाया.”

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा कि ऐसा कम ही होता है कि विदेशी टीम भारत में तीन दिन तक दबदबा बनाये रखे. उन्होंने कहा, “यह कम ही देखने को मिलता है कि भारत में विदेशी टीम का इस तरह लगातार तीन दिन दबदबा रहे. गुवाहाटी में उनकी रणनीति और उस पर अमल करने का तरीका भारतीयों पर भारी पड़ा.”

दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 300 के पार 

पहली पारी में 288 रनों की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद मेहमान दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे स्टम्प्स तक बिना कोई विकेट खोए 26 रन बना लिए. दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त 314 रनों की हो गई है. दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक मार्को यानसेन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले 93 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में 6 विकेट झटके. 

 



Source link

IPL 2026 की नीलामी में इन 7 खिलाड़ियों का बिकना मुश्किल, AUS का पावर हिटर भी रह सकता है अनसोल्ड

IPL 2026 की नीलामी में इन 7 खिलाड़ियों का बिकना मुश्किल, AUS का पावर हिटर भी रह सकता है अनसोल्ड



आईपीएल 2026 ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट्स को भरने के लिए 10 टीमें बोलियां लगाएंगी. सबसे ज्यादा स्लॉट्स कोलकाता नाइट राइडर्स में खाली हैं, वे अधिकतम 13 खिलाड़ियों (6 विदेशी) को खरीद सकते हैं. सबसे कम स्लॉट्स पंजाब किंग्स के हैं. वे सिर्फ 4 प्लेयर्स को ही खरीद सकते हैं. आईपीएल ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा, जिसमें कई खिलाड़ियों पर धनवर्षा होगी. लेकिन ऐसे भी प्लेयर्स हैं जो कभी अपनी टीमों के पोस्टर बॉय हुआ करते थे और इस बार अनसोल्ड रह सकते हैं.

1. विजय शंकर

विजय शंकर भी चेन्नई सुपर किंग्स में थे, लेकिन उन्हें भी फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया. 34 साल के विजय शंकर को सीएसके ने पिछले संस्करण में 1.20 करोड़ में खरीदा था. 

विजय शंकर ने सीएसके के लिए पिछले संस्करण 6 मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने 118 रन बनाए थे. हालांकि सीएसके ने उनसे गेंदबाजी नहीं करवाई. उनका आईपीएल 2026 में बिकना भी मुश्किल लग रहा है.  उनके आईपीएल करियर को देखें तो उन्होंने 4 टीमों (CSK, SRH, DC और GT) के लिए 78 मैच खेले हैं, जिनमें 1233 रन बनाए हैं और 9 विकेट लिए हैं.

2. राहुल त्रिपाठी

राहुल त्रिपाठी 2022 से 2024 तक सनराइजर्स हैदराबाद में थे, उनका प्राइस 8.50 करोड़ रुपये था. हालांकि पिछले संस्करण में उनकी सैलरी कम हुई, लेकिन उन्हें एक बड़ी टीम मिली. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए. नतीजतन, सीएसके ने उन्हें आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर दिया.

राहुल त्रिपाठी ने आईपीएल के पिछले संस्करण में सीएसके के लिए 5 मैच खेले, जिनमें सिर्फ 55 रन बना पाए. 34 वर्षीय राहुल त्रिपाठी इस बार ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं. उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 2017 से अभी तक 5 टीमों के लिए (RPS, RR, KKR, SRH और CSK) कुल 100 मैच खेले हैं, जिनमें 2291 रन बनाए हैं.

3. मोहित शर्मा

मोहित शर्मा का भी आईपीएल 226 ऑक्शन में बिकना मुश्किल लग रहा है. 37 वर्षीय गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले संस्करण में 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, हालांकि वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. उन्होंने पिछले सीजन दिल्ली के लिए 8 मैच खेले, लेकिन सिर्फ 2 विकेट ले पाए. अब दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया है, लेकिन ऑक्शन में उनका बिकना मुश्किल है.

मोहित शर्मा ने आईपीएल करियर की शुरुआत 2013 में सीएसके के लिए खेलते हुए की थी. अभी तक 4 टीमों (CSK, PBKS, GT और DC) के लिए उन्होंने कुल 120 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 134 विकेट हैं.

4. ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की पिछले संस्करण खूब आलोचना हुई थी. हालांकि वह क्रिकेट जगत में बहुत बड़ा नाम है, लेकिन आईपीएल में उनका बल्ला अक्सर खामोश ही रहा है. पिछले सीजन तो उनके आईपीएल प्राइस में भी बड़ी कमी देखी गई, लेकिन फिर भी उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीद तो लिया था लेकिन इस बार तो उनका बिकना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है.

2021 में आरसीबी ने मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, 2022 से 2024 तक वह आरसीबी में 11 करोड़ की कीमत के साथ रहे, लेकिन पिछले संस्करण से पहले आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया, तब पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.20 करोड़ में खरीदा था. हालांकि वह इस प्राइस को भी जस्टिफाई नहीं कर पाए, उन्होंने 2025 में 7 मैच खेलकर कुल 48 रन बनाए. हालांकि पंजाब इस सीजन फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन इसमें मैक्सवेल का कोई योगदान नहीं था. नतीजा ये रहा कि पंजाब ने 21 रिटेन प्लेयर्स में मैक्सवेल को नहीं रखा, अब इस बड़े खिलाड़ी का बिकना मुश्किल है.

5. फाफ डू प्लेसिस

फाफ डू प्लेसिस का आईपीएल 2026 ऑक्शन में बिकना मुश्किल है, उनकी उम्र भी इसमें एक फैक्टर है. 41 साल के फाफ 2012 से आईपीएल खेल रहे हैं, सीएसके के साथ उन्होंने सफर शुरू किया और पिछले संस्करण में वह दिल्ली कैपिटल्स में थे. दिल्ली के लिए 2025 में उन्होंने 9 मैचों में कुल 202 रन बनाए, इनमें 2 अर्धशतक थे. हालांकि दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया है.

आईपीएल करियर की बात करें तो फाफ डू प्लेसिस ने कुल 154 मैचों में 4773 रन बनाए हैं, इसमें 39 अर्धशतक शामिल हैं. लेकिन साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान का आईपीएल 2026 में खेलना मुश्किल लग रहा है, शायद ही उन पर कोई टीम दांव लगाए.

6. मोईन अली

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले ऑक्शन में उनके बेस प्राइस (2 करोड़) पर खरीद ही लिया था, हालांकि तब भी उनका बिकना मुश्किल लग रहा था. अब केकेआर ने भी उन्हें रिलीज कर दिया है, क्योंकि पिछले साल उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने 2025 में 6 मैच खेले थे, जिसमें 6 विकेट लिए थे और 2 पारियों में 5 ही रन बनाए थे. अब उनका आईपीएल 2026 ऑक्शन में बिकना मुश्किल लग रहा है. उम्र भी एक फैक्टर होगा, मोईन अली 38 साल के हैं.

7. कर्ण शर्मा

मुंबई इंडियंस ने 20 प्लेयर्स को रिटेन किया है, लेकिन उसमे कर्ण शर्मा नहीं हैं. जबकि मुंबई ने उन्हें पिछले साल सिर्फ 50 लाख रुपये में खरीदा था. मुंबई पिछले संस्करण में प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन कर्ण ने सिर्फ 6 मैच खेले थे. 5 मैचों में उन्होंने गेंदबाजी की, जिनमें वह कुल 7 विकेट ले पाए. उनका इकॉनमी 8.53 का था.

आईपीएल 2026 ऑक्शन में कर्ण शर्मा अनसोल्ड रह सकते हैं. उनके पिछले कुछ सीजन अच्छे नहीं रहे, जबकि उनकी उम्र भी एक फैक्टर हो सकता है. 38 साल के कर्ण शर्मा ने 2024 में आरसीबी के लिए 9 मैच खेले थे, जिनमें उनके नाम 7 विकेट थे लेकिन इकॉनमी 10 से ऊपर (10.58) का था. उससे पिछले सीजन (2023) उन्होंने आरसीबी के लिए 7 मैचों में 10 से अधिक की इकॉनमी (10.37) से रन लुटाए थे.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp