IPL 2026 की नीलामी में इन 7 खिलाड़ियों का बिकना मुश्किल, AUS का पावर हिटर भी रह सकता है अनसोल्ड

IPL 2026 की नीलामी में इन 7 खिलाड़ियों का बिकना मुश्किल, AUS का पावर हिटर भी रह सकता है अनसोल्ड



आईपीएल 2026 ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट्स को भरने के लिए 10 टीमें बोलियां लगाएंगी. सबसे ज्यादा स्लॉट्स कोलकाता नाइट राइडर्स में खाली हैं, वे अधिकतम 13 खिलाड़ियों (6 विदेशी) को खरीद सकते हैं. सबसे कम स्लॉट्स पंजाब किंग्स के हैं. वे सिर्फ 4 प्लेयर्स को ही खरीद सकते हैं. आईपीएल ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा, जिसमें कई खिलाड़ियों पर धनवर्षा होगी. लेकिन ऐसे भी प्लेयर्स हैं जो कभी अपनी टीमों के पोस्टर बॉय हुआ करते थे और इस बार अनसोल्ड रह सकते हैं.

1. विजय शंकर

विजय शंकर भी चेन्नई सुपर किंग्स में थे, लेकिन उन्हें भी फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया. 34 साल के विजय शंकर को सीएसके ने पिछले संस्करण में 1.20 करोड़ में खरीदा था. 

विजय शंकर ने सीएसके के लिए पिछले संस्करण 6 मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने 118 रन बनाए थे. हालांकि सीएसके ने उनसे गेंदबाजी नहीं करवाई. उनका आईपीएल 2026 में बिकना भी मुश्किल लग रहा है.  उनके आईपीएल करियर को देखें तो उन्होंने 4 टीमों (CSK, SRH, DC और GT) के लिए 78 मैच खेले हैं, जिनमें 1233 रन बनाए हैं और 9 विकेट लिए हैं.

2. राहुल त्रिपाठी

राहुल त्रिपाठी 2022 से 2024 तक सनराइजर्स हैदराबाद में थे, उनका प्राइस 8.50 करोड़ रुपये था. हालांकि पिछले संस्करण में उनकी सैलरी कम हुई, लेकिन उन्हें एक बड़ी टीम मिली. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए. नतीजतन, सीएसके ने उन्हें आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर दिया.

राहुल त्रिपाठी ने आईपीएल के पिछले संस्करण में सीएसके के लिए 5 मैच खेले, जिनमें सिर्फ 55 रन बना पाए. 34 वर्षीय राहुल त्रिपाठी इस बार ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं. उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 2017 से अभी तक 5 टीमों के लिए (RPS, RR, KKR, SRH और CSK) कुल 100 मैच खेले हैं, जिनमें 2291 रन बनाए हैं.

3. मोहित शर्मा

मोहित शर्मा का भी आईपीएल 226 ऑक्शन में बिकना मुश्किल लग रहा है. 37 वर्षीय गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले संस्करण में 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, हालांकि वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. उन्होंने पिछले सीजन दिल्ली के लिए 8 मैच खेले, लेकिन सिर्फ 2 विकेट ले पाए. अब दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया है, लेकिन ऑक्शन में उनका बिकना मुश्किल है.

मोहित शर्मा ने आईपीएल करियर की शुरुआत 2013 में सीएसके के लिए खेलते हुए की थी. अभी तक 4 टीमों (CSK, PBKS, GT और DC) के लिए उन्होंने कुल 120 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 134 विकेट हैं.

4. ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की पिछले संस्करण खूब आलोचना हुई थी. हालांकि वह क्रिकेट जगत में बहुत बड़ा नाम है, लेकिन आईपीएल में उनका बल्ला अक्सर खामोश ही रहा है. पिछले सीजन तो उनके आईपीएल प्राइस में भी बड़ी कमी देखी गई, लेकिन फिर भी उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीद तो लिया था लेकिन इस बार तो उनका बिकना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है.

2021 में आरसीबी ने मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, 2022 से 2024 तक वह आरसीबी में 11 करोड़ की कीमत के साथ रहे, लेकिन पिछले संस्करण से पहले आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया, तब पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.20 करोड़ में खरीदा था. हालांकि वह इस प्राइस को भी जस्टिफाई नहीं कर पाए, उन्होंने 2025 में 7 मैच खेलकर कुल 48 रन बनाए. हालांकि पंजाब इस सीजन फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन इसमें मैक्सवेल का कोई योगदान नहीं था. नतीजा ये रहा कि पंजाब ने 21 रिटेन प्लेयर्स में मैक्सवेल को नहीं रखा, अब इस बड़े खिलाड़ी का बिकना मुश्किल है.

5. फाफ डू प्लेसिस

फाफ डू प्लेसिस का आईपीएल 2026 ऑक्शन में बिकना मुश्किल है, उनकी उम्र भी इसमें एक फैक्टर है. 41 साल के फाफ 2012 से आईपीएल खेल रहे हैं, सीएसके के साथ उन्होंने सफर शुरू किया और पिछले संस्करण में वह दिल्ली कैपिटल्स में थे. दिल्ली के लिए 2025 में उन्होंने 9 मैचों में कुल 202 रन बनाए, इनमें 2 अर्धशतक थे. हालांकि दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया है.

आईपीएल करियर की बात करें तो फाफ डू प्लेसिस ने कुल 154 मैचों में 4773 रन बनाए हैं, इसमें 39 अर्धशतक शामिल हैं. लेकिन साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान का आईपीएल 2026 में खेलना मुश्किल लग रहा है, शायद ही उन पर कोई टीम दांव लगाए.

6. मोईन अली

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले ऑक्शन में उनके बेस प्राइस (2 करोड़) पर खरीद ही लिया था, हालांकि तब भी उनका बिकना मुश्किल लग रहा था. अब केकेआर ने भी उन्हें रिलीज कर दिया है, क्योंकि पिछले साल उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने 2025 में 6 मैच खेले थे, जिसमें 6 विकेट लिए थे और 2 पारियों में 5 ही रन बनाए थे. अब उनका आईपीएल 2026 ऑक्शन में बिकना मुश्किल लग रहा है. उम्र भी एक फैक्टर होगा, मोईन अली 38 साल के हैं.

7. कर्ण शर्मा

मुंबई इंडियंस ने 20 प्लेयर्स को रिटेन किया है, लेकिन उसमे कर्ण शर्मा नहीं हैं. जबकि मुंबई ने उन्हें पिछले साल सिर्फ 50 लाख रुपये में खरीदा था. मुंबई पिछले संस्करण में प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन कर्ण ने सिर्फ 6 मैच खेले थे. 5 मैचों में उन्होंने गेंदबाजी की, जिनमें वह कुल 7 विकेट ले पाए. उनका इकॉनमी 8.53 का था.

आईपीएल 2026 ऑक्शन में कर्ण शर्मा अनसोल्ड रह सकते हैं. उनके पिछले कुछ सीजन अच्छे नहीं रहे, जबकि उनकी उम्र भी एक फैक्टर हो सकता है. 38 साल के कर्ण शर्मा ने 2024 में आरसीबी के लिए 9 मैच खेले थे, जिनमें उनके नाम 7 विकेट थे लेकिन इकॉनमी 10 से ऊपर (10.58) का था. उससे पिछले सीजन (2023) उन्होंने आरसीबी के लिए 7 मैचों में 10 से अधिक की इकॉनमी (10.37) से रन लुटाए थे.



Source link

Dharmendra के निधन पर इमोशनल हुए सचिन तेंदुलकर, कहा- मेरा तो 10 किलो खून…, पोस्ट वायरल

Dharmendra के निधन पर इमोशनल हुए सचिन तेंदुलकर, कहा- मेरा तो 10 किलो खून…, पोस्ट वायरल



भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने धर्मेन्द्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है. तेंदुलकर ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता को याद करते हुए कहा कि निधन की खबर सुनकर ऐसा लगता है जैसे उनका 10 किलो खून कम हो गया है. सचिन ने यह भी लिखा कि कैसे मुलाकात होने पर धर्मेन्द्र कहा करते थे कि ‘मास्टर ब्लास्टर’ से मिलकर उनका एक किलो खून बढ़ जाता था.

सचिन तेंदुलकर ने X पर धर्मेन्द्र को याद करते हुए लिखा, “कई अन्य लोगों की तरह मुझे भी धर्मेन्द्र जी तुरंत पसंद आ गए थे. वह अभिनेता, जिसने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से सबका मनोरंजन किया. मैं जब उनसे मिला तो हमारा रिश्ता और भी प्रगाढ़ हो गया. उनकी प्रतिभा असाधारण रूप से रिझाने वाली थी. वो मुझसे हमेशा कहते, ‘तुमको देखकर एक किलो खून बढ़ जाता है मेरा.”

दिग्गज क्रिकेटर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “उनके अंदर एक सहजता थी, जिससे उनके आसपास भी लोग खुद को खास और मूल्यवाण लगने लगते थे. उनके निधन पर मुझे अपना दिल भारी महसूस हो रहा है. ऐसा लगता है जैसे मेरा 10 किलो खून कम हो गया है. आपकी बहुत याद आएगी.”

विराट कोहली ने भी धर्मेन्द्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, “आज हमने भारतीय सिनेमा के एक दिग्गज को खो दिया, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीता. वो सबके लिए आइकॉन रहे, जिन्होंने उन्हें देखने वाले हर व्यक्ति को प्रेरित किया. भगवान इस कठिन समय में उनके परिवार को शक्ति दे. मैं पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.”





Source link

अगर दक्षिण अफ्रीका से दूसरा टेस्ट हारी टीम इंडिया तो क्या WTC फाइनल में कर पाएगी प्रवेश?

अगर दक्षिण अफ्रीका से दूसरा टेस्ट हारी टीम इंडिया तो क्या WTC फाइनल में कर पाएगी प्रवेश?



गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम की पहली पारी 201 रनों पर सिमट गई थी. पहली पारी में 288 रनों की बढ़त हासिल करने वाली दक्षिण अफ्रीका सीरीज में टीम इंडिया का 2-0 से सूपड़ा साफ करने के करीब है. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में 212 रन भी बना लेती है, तो टीम इंडिया को 500 रनों का लक्ष्य मिलेगा. इससे आप समझ ही सकते हैं कि दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका कितनी मजबूत स्थिति में आ पहुंचा है. अगर भारत यह टेस्ट मैच हार जाता है, तो उसकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में पोजीशन पर क्या असर पड़ेगा? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

WTC पॉइंट्स टेबल का मौजूदा हाल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल के मौजूदा हाल पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया अपने सभी मैच जीतकर पहले स्थान पर बना हुआ है. WTC की पॉइंट्स टेबल में पॉइंट्स की प्रतिशतता के आधार पर टीमों को रैंकिंग दी जाती है. पहले स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट्स प्रतिशत 100 है, जबकि 66.67 के प्रतिशत के साथ दक्षिण अफ्रीका दूसरे और श्रीलंका तीसरे (66.67) स्थान पर है. भारत अभी चौथे नंबर पर है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 54.17 है.

अभी पाकिस्तान पांचवें, इंग्लैंड छठे और बांग्लादेश सातवें स्थान पर है. WTC 2025-27 के चक्र में वेस्टइंडीज अब तक अपने सभी 5 मैच हार चुकी है और अभी टेबल में आठवें स्थान पर है. न्यूजीलैंड ने अभी तक मौजूदा चक्र में कोई मैच नहीं खेला है.

दूसरा टेस्ट हारा भारत, तो पाकिस्तान को फायदा

अगर दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारतीय टीम दूसरा टेस्ट भी हार जाती है, तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 48.14 हो जाएगा. इससे सीधा फायदा पाकिस्तान को मिलेगा, जो 50 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है. दक्षिण अफ्रीका के हाथों सीरीज हारने से टीम इंडिया अंक तालिका में नंबर-5 पर आ जाएगी. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका अपने दूसरे स्थान को और मजबूत कर लेगा, क्योंकि गुवाहाटी टेस्ट जीतने पर उसका पॉइंट्स प्रतिशत 75 पर पहुंच जाएगा.

अब सवाल है कि क्या टीम इंडिया फाइनल की रेस में बनी रहेगी? दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हारने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में भारत के 9 मैच बचेंगे. उनमें से 2 सीरीज भारतीय टीम को विदेश में खेलनी हैं. सीधा-सीधा समीकरण बनता है कि भारत बचे हुए 9 टेस्ट मैचों में 8 जीत दर्ज कर लेता है तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 70 को पार कर जाएगा. पिछले तीन फाइनल को देखें तो उनमें फाइनल में जाने वाली टीमों का प्रतिशत औसतन 64-68 रहा है. ऐसे में अगले 8 टेस्ट जीतकर भारतीय टीम फाइनल में आसानी से प्रवेश कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA 2nd Test: 93 रन, 6 विकेट…, मार्को यानसेन ने रचा इतिहास, भारत में ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने



Source link

शादी पोस्टपोन? स्मृति मंधाना के मंगेतर पलाश ने तोड़ी चुप्पी; बताया कब तक करना होगा इंतजार

शादी पोस्टपोन? स्मृति मंधाना के मंगेतर पलाश ने तोड़ी चुप्पी; बताया कब तक करना होगा इंतजार



बॉलीवुड म्यूजिक कम्पोज़र और स्मृति मंधाना के मंगेतर पलाश मुच्छल ने अपनी शादी के स्थगित होने पर अपडेट दिया है. उन्होंने बताया सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से स्मृति-पलाश की शादी को स्थगित कर दिया गया है. पलाश ने लोगों से आग्रह किया कि इस संवेदनशील समय में दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें.

पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से स्मृति और पलाश की शादी स्थगित कर दी गई है. मेरा सभी से आग्रह है कि इस संवेदनशील समय में दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें.”

पिछले दिनों स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की अलग-अलग रस्मों की तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट पर जमकर बवाल मचाया हुआ था. महाराष्ट्र के सांगली में 23 नवंबर को उनका शादी समारोह होने वाला था, लेकिन अचानक स्मृति के पिता, श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ने से दोनों की शादी स्थगित किए जाने की खबरें सामने आईं.

इसी बीच उन खबरों ने भी तूल पकड़ा हुआ है कि स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम से रस्मों की फोटो और वीडियो को हटा दिया है. इससे उन अफवाहों ने भी तूल पकड़ा कि स्मृति और पलाश के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. मगर पलाश मुच्छल के हालिया पोस्ट ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

आपको याद दिला दें कि शादी समारोह में दोनों परिवार के सदस्यों के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी भी पहुंचने वाली थीं. स्मृति मंधाना लगातार साथी क्रिकेटरों के साथ तस्वीर और वीडियो साझा कर रही थीं.



Source link

एशिया कप और इमर्जिंग एशिया कप की प्राइज मनी में कितना अंतर? IND-PAK को कितना पैसा मिला

एशिया कप और इमर्जिंग एशिया कप की प्राइज मनी में कितना अंतर? IND-PAK को कितना पैसा मिला



एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टूर्नामेंट पाकिस्तान शाहींस ने जीत लिया है. फाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश ए को सुपर ओवर में हराया. इंडिया ए इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां वह बांग्लादेश से हार गई. एशियाई क्रिकेट परिषद ने इससे पहले पुरुष एशिया कप 2025 का आयोजन किया था, जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनी थी. यहां हम आपको दोनों टीमों द्वारा जीती हुई प्राइज मनी के बारे में बता रहे हैं.

एसीसी द्वारा आयोजित पुरुष एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ग्रुप ए में थी, जहां पाकिस्तान भी थी. ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया ने सुपर-4 में भी पाकिस्तान को रौंदा था. फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी.

टीम इंडिया को अभी तक इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी मिली नहीं है. बता दें कि फाइनल के बाद जब भारतीय कप्तान ने एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था तब उन्होंने ट्रॉफी बाहर भिजवा दी थी. खैर, भारत चैंपियन बना और एसीसी द्वारा उन्हें प्राइज मनी दी गई.

एशिया कप 2025 जीतने पर टीम इंडिया की प्राइज मनी

USD 300,000 (लगभग 2.6 करोड़ रुपये).

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का चैंपियन बनी पाकिस्तान शाहींस

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का फाइनल बहुत ही रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों का स्कोर (125-125) बराबर रहा. इसके बाद सुपर ओवर हुआ, जिसमें बांग्लादेश ने 6 रन बनाए. पाकिस्तान ने 4 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया.

एशिया कप 2025 राइजिंग स्टार्स जीतने पर पाकिस्तान की प्राइज मनी

20,000 USD (करीब 17 लाख 85 हजार रुपये).

एशिया कप राइजिंग स्टार्स, पहले एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के नाम से जाना जाता था. इसमें देशों की नेशनल टीम नहीं खेलती, बल्कि उभरते हुए खिलाड़ी खेलते हैं. इस बार भारत के वैभव सूर्यवंशी, जितेश शर्मा, प्रियांश आर्या आदि इंडिया ए के लिए खेल रहे थे. ये युवाओं प्रतिभाओं को निखारने का एक बड़ा मंच है.



Source link

ऋतुराज गायकवाड़ की जगह पृथ्वी शॉ को बनाया गया कप्तान, IPL नीलामी से पहले बड़ा फेरबदल

ऋतुराज गायकवाड़ की जगह पृथ्वी शॉ को बनाया गया कप्तान, IPL नीलामी से पहले बड़ा फेरबदल



भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक पृथ्वी शॉ लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. हद तो पिछले साल पार हुई, जब उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. हालांकि, शॉ ने दमदार प्रदर्शन कर वापसी की ठान ली है. वह लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे हैं. इस बीच पृथ्वी शॉ की किस्मत अचानक पलटी है. उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र टीम का कप्तान बना दिया गया है. 

ऋतुराज गायकवाड़ की जगह पृथ्वी शॉ को मिली कप्तानी 

बता दें कि पहले 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ थे, लेकिन गायकवाड़ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है. ऐसे में अब उनकी जगह पृथ्वी शॉ को कप्तानी सौंप दी गई है. 

हैरानी की बात है कि महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने अभी तक किसी उपकप्तान की घोषणा नहीं की है. स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने गायकवाड़ की जगह पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल करने का फैसला किया है. आधिकारिक घोषणा 24 नवंबर को की जाएगी, जो महाराष्ट्र के जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपने पहले मैच से ठीक दो दिन पहले होगी. 

IPL 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे पृथ्वी शॉ 

भारत के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 मैच खेलने वाले पृथ्वी शॉ आईपीएल 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. वह 79 आईपीएल मैच खेले हैं. आईपीएल में शॉ के नाम 1892 रन हैं. वह लंबे वक्त तक आईपीएल में दिल्ली के लिए खेले हैं. शॉ ने भारत के लिए एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच 2021 में खेला था. वहीं आखिरी टेस्ट 2020 और आखिरी वनडे 2021 में खेला था. आईपीएल में उनका आखिरी मैच 2024 में था. पृथ्वी शॉ की घरेलू क्रिकेट में फॉर्म को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन में वह बिक सकते हैं. अगर शॉ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करते हैं तो उनकी आईपीएल में वापसी हो सकती है. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp