ऋतुराज गायकवाड़ की जगह पृथ्वी शॉ को बनाया गया कप्तान, IPL नीलामी से पहले बड़ा फेरबदल

ऋतुराज गायकवाड़ की जगह पृथ्वी शॉ को बनाया गया कप्तान, IPL नीलामी से पहले बड़ा फेरबदल



भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक पृथ्वी शॉ लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. हद तो पिछले साल पार हुई, जब उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. हालांकि, शॉ ने दमदार प्रदर्शन कर वापसी की ठान ली है. वह लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे हैं. इस बीच पृथ्वी शॉ की किस्मत अचानक पलटी है. उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र टीम का कप्तान बना दिया गया है. 

ऋतुराज गायकवाड़ की जगह पृथ्वी शॉ को मिली कप्तानी 

बता दें कि पहले 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ थे, लेकिन गायकवाड़ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है. ऐसे में अब उनकी जगह पृथ्वी शॉ को कप्तानी सौंप दी गई है. 

हैरानी की बात है कि महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने अभी तक किसी उपकप्तान की घोषणा नहीं की है. स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने गायकवाड़ की जगह पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल करने का फैसला किया है. आधिकारिक घोषणा 24 नवंबर को की जाएगी, जो महाराष्ट्र के जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपने पहले मैच से ठीक दो दिन पहले होगी. 

IPL 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे पृथ्वी शॉ 

भारत के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 मैच खेलने वाले पृथ्वी शॉ आईपीएल 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. वह 79 आईपीएल मैच खेले हैं. आईपीएल में शॉ के नाम 1892 रन हैं. वह लंबे वक्त तक आईपीएल में दिल्ली के लिए खेले हैं. शॉ ने भारत के लिए एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच 2021 में खेला था. वहीं आखिरी टेस्ट 2020 और आखिरी वनडे 2021 में खेला था. आईपीएल में उनका आखिरी मैच 2024 में था. पृथ्वी शॉ की घरेलू क्रिकेट में फॉर्म को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन में वह बिक सकते हैं. अगर शॉ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करते हैं तो उनकी आईपीएल में वापसी हो सकती है. 



Source link

किस क्रिकेटर के सच्चे फैन थे Dharmendra? सिराज को कहा ‘बहादुर’ लेकिन दिल के सबसे करीब यह खिलाड़ी

किस क्रिकेटर के सच्चे फैन थे Dharmendra? सिराज को कहा ‘बहादुर’ लेकिन दिल के सबसे करीब यह खिलाड़ी



24 नवंबर की सुबह अचानक खबर आई कि दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो काफी समय से बीमार चल रहे थे. फिल्मी जगत से लेकर व्यापार और खेल जगत से जुड़ी बड़ी हस्तियों ने भी धमेन्द्र के निधन पर शोक प्रकट किया है. शोले से लेकर सीता और गीता, अनुपमा और द बर्निंग ट्रेन जैसी हिट फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले धर्मेन्द्र बड़े क्रिकेट फैन भी हुआ करते थे. वो सचिन तेंदुलकर के बड़े फैन रहे.

सचिन तेंदुलकर को बेटा कहकर पुकारा

ये बात साल 2021 की है, जब धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ एक तस्वीर साझा की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “देश के गौरवशाली सचिन से आज अचानक हवाई जहाज में मुलाकात हो गई. सचिन जब-जब मिला, मुझे हमेशा मेरा प्यारा बेटा बनकर मिला. जीते रहो सचिन, आपको बहुत सारा प्यार.”

सचिन तेंदुलकर ने भी दिया था जवाब

इसके जवाब में सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर वही तस्वीर साझा की, जो धर्मेन्द्र ने X पर की थी. सचिन ने कैप्शन में लिखा, “आज सबसे बड़े वीरू, धर्मेन्द्र जी के साथ मुलाकात हुई. वीरूओं (वीरेंदर सहवाग और शोले में धर्मेन्द्र के किरदार का जिक्र करते हुए) की बात ही अलग है. सभी उनके फैन हैं. क्या कहता है वीरू (वीरेंदर सहवाग).”


मोहम्मद सिराज को कहा बहादुर बेटा

साल 2020 में नवंबर के महीने में मोहम्मद सिराज के पिता का निधन हो गया था. उस समय सिराज, ऑस्ट्रेलिया टूर पर थे और उन्हें घर वापस लौटने का विकल्प दिया गया था, लेकिन सिराज ने ऐसा नहीं किया. उस दौरे पर सिराज ने कुल 13 विकेट चटकाए थे. ऑस्ट्रेलिया टूर से जब सिराज वापस लौटे, तो वो एयरपोर्ट से सीधे खैराताबाद कब्रिस्तान गए और अपने पिता की कब्र को नमन किया.

इस पर धर्मेन्द्र ने सिराज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “सिराज, भारत का बहादुर बेटा, नाज है तुझपर. दिल पर वालिद की मौत का सदमा लिए तुम वतन की आन के लिए मैच खेलते रहे और एक जीत वतन के नाम दर्ज कर के लौटे. कल तुझे अपने वालिद की कब्र पर देख मन भर आया. जन्नत नसीब हो उन्हें.”

यह भी पढ़ें:

IND vs SA 2nd Test: 93 रन, 6 विकेट…, मार्को यानसेन ने रचा इतिहास, भारत में ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने





Source link

एशेज सीरीज में 140 साल पुरानी शर्मनाक पारियां, आज भी इतिहास में हैं दर्ज, देखिए

एशेज सीरीज में 140 साल पुरानी शर्मनाक पारियां, आज भी इतिहास में हैं दर्ज, देखिए



एशेज की जंग चाहे जितनी रोमांचक और प्रतिष्ठित हो, लेकिन इसके इतिहास में कुछ शर्मनाक पारियां दर्ज हैं. बल्ले से आग उगलने वाली पारियों के बीच एशेज में कई बार ऐसे शर्मनाक स्कोर भी बने, जिसने फैंस और विशेषज्ञों को हैरान कर दिया. दिलचस्प बात यह है कि इन सबसे कम स्कोरों की सूची में ऑस्ट्रेलिया का नाम इंग्लैंड से ज्यादा बार दिखाई देता है. देखिए पूरी लिस्ट

36 पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया 

एशेज इतिहास का सबसे कम स्कोर बना 29 मई 1902 को बर्मिंघम में, जब ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 36 रन पर ढेर हो गई. 23 ओवरों में 1.56 की रनरेट से बनी यह पारी आज भी क्रिकेट की सबसे बड़ी चूक मानी जाती है. हालांकि यह मैच ड्रॉ रहा, लेकिन यह स्कोर ऑस्ट्रेलिया के लिए हमेशा शर्म का सबब बन गया.

1888 में सिडनी की तबाही

दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी फिर से शर्मसार हुई. 10 फरवरी 1888 को इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 42 रन बना पाई थी. यह मैच ऑस्ट्रेलिया हार गया, और यह पारी लंबे समय तक उनके लिए सीख का बड़ा अध्याय रही.

1896 में द ओवल पर एक और झटका

ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा सबसे कम स्कोर 44 रन रहा, जो 10 अगस्त 1896 को द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ दर्ज हुआ. 26 ओवरों में ढही यह पारी भी टीम को हार के रास्ते पर ले गई. यह दिखाता है कि इंग्लैंड में उछाल और स्विंग हमेशा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की परीक्षा लेते रहे हैं.

इंग्लैंड की 45 रन की पारी 

यह सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं था जो दबाव में टूटा. 28 जनवरी 1887 को इंग्लैंड की टीम ने भी शर्मनाक प्रदर्शन किया था. पूरी टीम ने सिडनी में सिर्फ 45 रन ही बनाए. हालांकि सबसे हैरानी की बात ये रही की इसके बावजूद इंग्लैंड ने यह मैच जीत लिया था. यह मैच शायद क्रिकेट इतिहास के सबसे विचित्र नतीजों में से एक था.

1948 में इंग्लैंड का 52 रन का पतन

इस लिस्ट में पांचवा स्थान इंग्लैंड की पारी का है. 14 अगस्त 1948 को द ओवल में इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तो की तरह बिखर गया था. पूरी टीम सिर्फ 52 रन पर सिमट गई. यह मैच इंग्लैंड हार गया, और यह स्कोर आज भी उनके सबसे खराब एशेज पलों में गिना जाता है. 



Source link

स्मृति मंधाना ने डिलीट किए सगाई के फोटो-वीडियो; पिता के बाद मंगेतर पलाश भी अस्पताल में भर्ती

स्मृति मंधाना ने डिलीट किए सगाई के फोटो-वीडियो; पिता के बाद मंगेतर पलाश भी अस्पताल में भर्ती



भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को पलाश मुच्छल से होने वाली थी. अचानक उनके पिता, श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ी जिसके कारण शादी स्थगित कर दी गई. उनके पिता को हार्ट अटैक के लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. उससे कुछ दिन पहले स्मृति मंधाना लगातार अलग-अलग रस्मों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर रही थीं. इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है कि पलाश मुच्छल को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार श्रीनिवास मंधाना के बाद पलाश मुच्छल भी अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन अच्छी खबर यह है कि उन्हें डिस्चार्ज मिल चुका है. दरअसल पलाश को वायरल संक्रमण और एसिडिटी की शिकायत होने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. रिपोर्ट के हवाले से पलाश की मां ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पलाश सांगली से सीधे मुंबई चले गए हैं, जिससे वो ठीक से आराम कर सकें. बताते चलें कि 23 नवंबर को उनका शादी समारोह सांगली में होने वाला था.

पलाश को फेरे नहीं लेने…

पलाश मुच्छल की मां ने बताया कि वो स्मृति मंधाना के पिता के बहुत करीब हैं, इसलिए जब श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ी तो पलाश ने खुद कहा कि वो ऐसी हालत में फेरे भी नहीं लेने हैं. उनकी मां ने बताया कि हल्दी की रस्म के बाद दोनों को बाहर जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ी, उन्हें 4 घंटे अस्पताल में रखा गया, चार ड्रॉप भी चढ़ीं और कई अन्य टेस्ट भी हुए. सारी जांच नॉर्मल आई हैं, लेकिन तनाव बहुत अधिक है. पलाश और उनका परिवार अब मुंबई वापस लौट गया है, वहीं उनकी बहन पलक भी मुंबई वापस लौट गई हैं.

स्मृति ने हटा दिया वीडियो

एक और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है कि स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम से अंगूठी वाला वीडियो हटा दिया है. उन्होंने कई अन्य भारतीय क्रिकेटरों के साथ वीडियो साझा किया था, जिसमें डांस करते हुए उन्होंने अंगूठी दिखाकर अपनी सगाई की पुष्टि की थी. उन्होंने अन्य रस्मों से जुड़े कई अन्य वीडियो भी शेयर किए थे, लेकिन अचानक उन्हें हटा दिया गया है. इसे लेकर अभी तक स्मृति मंधाना या उनके परिवार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें:

सिर्फ 201 रनों पर टीम इंडिया ढेर, मार्को यानसेन ने जड़ा विकेटों का ‘सिक्सर’; दक्षिण अफ्रीका की 288 की बढ़त



Source link

‘ओम शांति…’, एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर क्रिकेट जगत में शोक, शिखर धवन ने किया भावुक पोस्ट

‘ओम शांति…’, एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर क्रिकेट जगत में शोक, शिखर धवन ने किया भावुक पोस्ट



बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र देओल के निधन पर पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए श्रद्धांजलि दी. धर्मेंद्र की हालत पिछले कुछ समय से नाजुक बनी हुई थी. कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था, हालांकि तब उनकी हालत में सुधार देखने को मिला था और वह घर आ गए थे.

धर्मेंद्र के निधन पर धवन का भावुक पोस्ट

भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “आप सिर्फ कद में ही नहीं, बल्कि आपका हौसला भी हमेशा ऊंचा रहा. धर्मेंद्र जी, हमें यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि ताकत दयालु हो सकती है. ओम शांति.”

दिवंगत धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने बॉलीवुड जगत के कई बड़े सितारे पहुंचे, सलमान खान भी वहां नजर आए. खबर के अनुसार धर्मेंद्र का अंतिम संस्‍कार विले पार्ले स्‍थित पवन हंस श्‍मशान भूमि में किया गया.

90वें जन्मदिन से 15 दिन पहले हुआ निधन

अभिनेता धर्मेंद्र देओल 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाते. खबर थी कि हेमा मालिनी, उनके बेटे, बेटियां दिवंगत अभिनेता के जन्मदिन को धूम धाम से मनाने की तैयारी कर रहा था. लेकिन जन्मदिन से 15 दिन पहले वह इस दुनिया को अलविदा कह गए.

कुछ दिन पहले धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थे, खबर थी कि वह 2 दिनों तक वेंटिलेटर पर थे. उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था.

बता दें कि धर्मेंद्र का असली नाम कृष्ण देओल था, जिन्हें लोग सिर्फ धर्मेंद के नाम से जानते हैं. धर्मेंद्र का पैतृक गांव लुधियाना के पखोवाल तहसील रायकोट के पास डांगों है. धर्मेंद्र की पहली शादी 1954 में 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से हुई थी. फिल्मों में आने के बाद उनकी दूसरी शादी हेमा मालिनी से हुई थी.





Source link

‘ब्रेनफेड शॉट’… ऋषभ पंत का गैरजिम्मेदाराना रवैया देखकर भड़के दिग्गज, फैंस को भी आया गुस्सा

‘ब्रेनफेड शॉट’… ऋषभ पंत का गैरजिम्मेदाराना रवैया देखकर भड़के दिग्गज, फैंस को भी आया गुस्सा



ऋषभ पंत गुवाहाटी टेस्ट में कप्तान हैं, उन पर जिम्मेदारियां अधिक हैं लेकिन उनकी बल्लेबाजी में गैरजिम्मेदाराना रवैया देखने को मिला. जब वह क्रीज पर आए थे तब यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन 10 गेंदों के अंदर आउट हो गए थे, लगातार विकेट गिरने के बाद कप्तान से उम्मीद थी कि वह संभलकर खेलेंगे लेकिन वो तो एक छक्का लगाने के प्रयास में आउट हो गए. कप्तान पंत ने 8 गेंदों में 7 रन बनाए.

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे. सेनुरन मुथुसामी ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था, जबकि गेंदबाज मार्को यानसन ने भी 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 7 छक्के जड़े थे. उम्मीद थी भारत के बल्लेबाज भी इस पिच पर अच्छा करेंगे, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन इनके आउट होने के बाद तो टीम इंडिया बिखर सी गई. इनमें सबसे खराब विकेट कप्तान ऋषभ पंत का रहा, जो एक खराब शॉट खेलकर आउट हुए.

ऋषभ पंत के शॉट को दिग्गज ने बताया ‘ब्रेनफेड’

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने ऋषभ पंत के शॉट को ‘ब्रेनफेड’ बताया. हालांकि उन्होंने ऋषभ पंत का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन उन्होंने पंत के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, “यह सिर्फ एक ब्रेनफेड शॉट है.” बता दें कि ब्रेनफेड का मतलब क्रिकेट में वो शॉट होता है. सोच-समझकर नहीं खेला गया होता, बल्कि बिना सोचे-समझे या एकाग्रता खोकर खेला गया होता है. ये एक तरफ से गैरजिम्मेदाराना या खराब शॉट होता है.

दूसरी गेंद पर जड़ा था ऋषभ पंत ने छक्का

ऋषभ पंत ने अपनी दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ा था. मार्को यानसन की जिस गेंद पर वह आउट हुए, उसे भी वह आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेल रहे थे. लेकिन गेंद बल्ले का मोटा किनारा लेकर विकेट कीपर के हाथों में चली गई. आवाज साफ आई थी, इसलिए अंपायर को भी आउट देने में कोई परेशानी नहीं हुई. हालांकि पंत ने डीआरएस लेकर भी सबको चौंका दिया था. पंत के विकेट से पहले यशस्वी जायसवाल (58), साई सुदर्शन (15) और ध्रुव जुरेल (0) के रूप में 3 विकेट 3 ओवर के अंदर गिरे थे.

ऋषभ पंत के शॉट चयन और जिस स्थिति में उन्होंने वो शॉट खेलने का प्रयास किया, उससे भारतीय फैंस भी नाराज दिखे. फैंस ने सोशल मीडिया पर पंत के शॉट की आलोचना की.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp