IPL 2026 से पहले इस दिग्गज ने छोड़ी कप्तानी, जानें अचानक क्यों लिया फैसला

IPL 2026 से पहले इस दिग्गज ने छोड़ी कप्तानी, जानें अचानक क्यों लिया फैसला


आईपीएल 2026 से पहले बड़ी खबर सामने आई, जिसमें बताया गया कि दिग्गज ने अचानक कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. इस फैसले से क्रिकेट जगत वाकई हैरान रह गया. तो आइए जानते हैं कि अचानक किस खिलाड़ी ने किस टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. 

दरअसल आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने अचानक टी20 इंटरनेशनल से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. हालांकि स्टर्लिंग वनडे में टीम की कमान संभालते रहेंगे. आयरिश खिलाड़ी ने गुरुवार (19 मार्च) को तत्काल प्रभाव से कप्तानी से इस्तीफा दिया. तो आइए जानते हैं कि उन्होंने यह फैसला क्यों किया. 

क्या बोले पॉल स्टर्लिंग?

टी20 की कप्तानी छोड़ने पर पॉल स्टर्लिंग ने कहा, “गहन विचार-विमर्श के बाद, मैंने आयरलैंड की टी20 टीम के कप्तान पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. इस फॉर्मेट में आयरलैंड की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा और मुझे इस पर बेहद गर्व है. अपने देश की कप्तानी करना एक सौभाग्य है जिसके साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है और इस दौरान मुझे जो विश्वास और समर्थन मिला है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं.”

वनडे में बने रहेंगे कप्तान

स्टर्लिंग ने आगे कहा, “चूंकि मैं टी20 की कप्तानी से इस्तीफा दे रहा हूं, लेकिन आयरलैंड टीम के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं और वनडे कप्तान के रूप में अपनी भूमिका निभाता रहूंगा. एक खिलाड़ी के तौर पर मुझमें अभी भी बहुत महत्वाकांक्षा है और मुझे लगता है कि यह फैसला मुझे खुद का बेस्ट वर्जन बनने और मैदान पर अपना बेस्ट देने पर पूरी तरह से ध्यान लगाने की अनुमति देगा.”

पॉल स्टर्लिंग का इंटरनेशनल करियर 

बात करें पॉल स्टर्लिंग के इंटरनेशनल करियर की, तो अब तक उन्होंने 10 टेस्ट 170 वनडे और 163 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में स्टर्लिंग ने 521 रन बनाए. इसके अलावा वनडे की 162 पारियों में 6005 रन बना लिए हैं, जिसमें 14 शतक और 32 अर्धशतक शामिल रहे. टी20 इंटरनेशनल की 160 पारियों में स्टर्लिंग ने 1 शतक और 24 अर्धशतक की बदौलत 3895 रन बना लिए हैं. 

 

यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा 440 वोल्ट का झटका, IPL 2026 से बाहर हुआ खूंखार खिलाड़ी





Source link

क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम

क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम


BCCI Insurance Policy Injured Players IPL: IPL 2026 के शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला लगातार जारी है. पैट कमिंस से लेकर हर्षित राणा जैसे स्टार खिलाड़ी सीजन के शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. यह भी संभावना बनी हुई है कि वे पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं. इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बाहर हो जाता है, तो क्या उसे बिना मैच खेले भी पैसा मिलता है? इसको लेकर क्या है BCCI का नियम?

अगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट से पहले राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हुए चोटिल हो जाता है. इस चोट के कारण उसे IPL सीजन से बाहर होना पड़ता है तो जरूरी नहीं कि सभी खिलाड़ियों को पूरा पैसा मिलेगा. उदाहरण के तौर पर हर्षित राणा अभी चोटिल हैं और वो अगर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं तो भी उन्हें पूरा पैसा यानी 4 करोड़ रुपये मिलेंगे. उन्हें KKR फ्रेंचाइजी नहीं बल्कि BCCI पैसा देगी. दरअसल सेंट्रल कान्ट्रैक्ट लिस्ट के अंतर्गत आने वाले खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई इंश्योरेंस पॉलिसी लागू हो जाती है.

IPL फ्रेंचाइजी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए खिलाड़ी को पैसा देने के लिए बाध्य नहीं होती है. वहीं खिलाड़ी सीजन के कुछ मैच खेलने के बाद चोट के कारण बाहर हो जाता है तो फ्रेंचाइजी उसे कुछ पैसा देगी. वहीं खिलाड़ी सीजन के दौरान चोटिल हो जाता है तो फ्रेंचाइजी को उसके इलाज का खर्चा भी उठाना पड़ेगा.

बता दें कि IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है और सीजन का सबसे पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा. अभी तक आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल सामने नहीं आया है. बीसीसीआई ने केवल 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है.

यह भी पढ़ें:

5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय



Source link

IPL 2026 में ऐसी दिख सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, सैमसन के साथ 18 साल का बल्लेबाज मचाएगा कहर

IPL 2026 में ऐसी दिख सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, सैमसन के साथ 18 साल का बल्लेबाज मचाएगा कहर


पांच बार की IPL चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स एक नई उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी, क्योंकि पिछले सीजन वो पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही थी. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ वापसी कर रहे होंगे, जो पिछली बार कोहनी की चोट के कारण बीच सीजन में बाहर हो गए थे। वहीं एमएस धोनी भी पूरा सीजन खेलते दिखेंगे.

इस बार संजू सैमसन भी पीली जर्सी में दिखेंगे, जो राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में आए हैं. बहुत लंबे अरसे बाद चेन्नई की टीम रवींद्र जडेजा के बिना दिखेगी. आयुष म्हात्रे से लेकर शिवम दुबे और उर्विल पटेल और अंशुल कंबोज जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा हैं. अब सवाल है कि आखिर चेन्नई सुपर किंग्स कैसा प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन तैयार करेगी.

सैमसन को क्या रोल मिलेगा?

सबसे बड़ा सवाल है कि संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में क्या रोल मिलेगा. संभवतः उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी मिलेगी और उनके जोड़ीदार 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे हो सकते हैं, जिन्होंने पिछले सीजन 7 मैचों में 240 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था. ऐसे में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ खुद एक स्थान नीचे तीसरे नंबर पर आ सकते हैं, जो अब तक अधिकांश मौकों पर ओपनिंग करते रहे हैं.

मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे 2 तूफानी फिनिशर चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग को मजबूती दे रहे होंगे. दोनों ही लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा और स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर प्रशांत वीर को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की पूरी संभावना है, उन दोनों पर ही CSK ने मिनी ऑक्शन में 14.20 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. एमएस धोनी पिछले 2 सीजन से निचले क्रम पर ही बैटिंग कर रहे हैं.
जहां तक गेंदबाजी लाइन अप की बात है, उसमें चेन्नई सुपर किंग्स के पास नाथन एलिस, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन, राहुल चाहर, खलील अहमद, मुकेश चौधरी जैसे कई प्रतिभावान विकल्प मौजूद हैं. मगर गेंदबाजी कॉम्बिनेशन में खलील अहमद, नूर अहमद, नाथन एलिस को जगह मिल सकती है.

CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, एमएस धोनी (विकेटकीपर), नाथन एलिस, खलील अहमद, नूर अहमद



Source link

Blog blow to MS Dhoni’s CSK, Star Player ruled out of IPL 2026 due to hamstring injury; Check his replacement

Blog blow to MS Dhoni’s CSK, Star Player ruled out of IPL 2026 due to hamstring injury; Check his replacement


 Five time champions Chennai Super Kings (CSK) have suffered a significant setback just days before the commencement of the Indian Premier League (IPL) 2026. Nathan Ellis, the 31 year old Australian fast bowler and a cornerstone of the team’s bowling attack, is set to be ruled out of the entire competition due to a hamstring injury.

Official Confirmation and Impact

The news was confirmed by CSK CEO K.S. Viswanathan during an event on Thursday where Kauvery Hospitals was announced as an official partner for the franchise. The loss of Ellis presents a major tactical challenge for the Ruturaj Gaikwad led side, as the Australian was considered their most potent weapon in the death overs last season.


Add Zee News as a Preferred Source



“It is a big blow for us. Ellis is a crucial bowler, especially in the death overs. We are looking at replacements,” Viswanathan told Sportstar.

The injury forces a rethink of the team’s death bowling strategy. Historically, CSK relied on Matheesha Pathirana for this role, but the Sri Lankan pacer was released following a disappointing campaign last year. The management must now identify an overseas replacement who can replicate Ellis’s accuracy and variation in the final overs.

Arrival of Overseas Recruits

Despite the Ellis injury, the rest of the CSK squad is beginning to take shape. Viswanathan noted that the ongoing West Asia crisis, which has disrupted major airline hubs in the UAE and Qatar, has not significantly hampered the travel plans of their international players.

Noor Ahmad has already joined the camp in Chennai.

Jamie Overton is expected to arrive tonight.

Dewald Brevis, Matt Henry, Zack Foulkes, and Matthew Short are scheduled to join by March 22.

Akeal Hosein is expected to arrive on March 25.

Sanju Samson Joins the Camp

One of the most anticipated arrivals took place on Thursday as Sanju Samson reached Chennai. Samson, a key architect of India’s recent T20 World Cup triumph, joined the Super Kings following one of the most high profile trade deals in IPL history. Last year, CSK traded away Ravindra Jadeja and Sam Curran to the Rajasthan Royals to secure Samson’s services.

His arrival coincides with praise from his former teammate and current Rajasthan Royals skipper Riyan Parag, who recently stated: “Like Rohit Sharma and Virat Kohli, Samson can’t be replaced.”

Pre Season Preparations

The Super Kings, including the legendary M.S. Dhoni, have been training rigorously in the city since March 1. The squad initially utilized the High Performance Centre and has now moved to the M.A. Chidambaram (MAC) Stadium. To finalize their combinations, the team is planning an intra squad practice match on March 23.

As the franchise looks toward the season opener, the focus will remain on how quickly the new recruits can gel and who will step up to fill the void left by Nathan Ellis in the bowling department.

CSK’s full squad for IPL 2026

MS Dhoni (wk), Anshul Kamboj, Jamie Overton, Sanju Samson (traded in) (wk), Gurjapneet Singh, Ramakrishna Ghosh, Ruturaj Gaikwad, Mukesh Choudhary, Shivam Dube, Ayush Mhatre, Nathan Ellis, Shreyas Gopal, Dewald Brevis, Noor Ahmad, Urvil Patel (wk), Khaleel Ahmed, Akeal Hosein, Prashant Veer, Kartik Sharma, Matthew Short, Aman Khan, Zak Foulkes, Sarfaraz Khan, Rahul Chahar, Matt Henry.



Source link

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा 440 वोल्ट का झटका, IPL 2026 से बाहर हुआ खूंखार खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा 440 वोल्ट का झटका, IPL 2026 से बाहर हुआ खूंखार खिलाड़ी


Nathan Ellis Ruled Out IPL 2026: IPL 2026 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बहुत बड़ा झटका लगा है. टीम के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. चेन्नई टीम ने अभी तक उनका रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है. स्पोर्टस्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक नाथन एलिस हैम स्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

नाथन एलिस का बाहर होना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका है क्योंकि उन्हें टीम के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के रूप में देखा जा रहा था. स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट अनुसार टीम उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ रही है. एलिस के बाहर होने से मैट हेनरी को नियमित रूप से प्लेइंग इलेवन में चांस मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

ऑस्ट्रेलिया से आने वाले नाथन एलिस अपने 186 मैचों के टी20 करियर में 231 विकेट ले चुके हैं. वहीं अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में उन्होंने 36 मैच खेलकर 55 विकेट लिए हैं. आंकड़े साफ दर्शा रहे हैं कि एलिस एक विकेट टेकर गेंदबाज हैं. उनका आईपीएल 2026 से बाहर होना पांच बार की चैंपियन टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है.

CSK का तेज गेंदबाजी लाइन-अप

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाजी लाइन-अप की बात करें तो उसमें मैट हेनरी, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, खलील अहमद मौजूद हैं. इसके अलावा ऑलराउंडर शिवम दुबे, जाक फाउल्केस, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन के रूप में भी चेन्नई सुपर किंग्स के पास तेज गेंदबाजी के विकल्प मौजूद हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, अकील होसेन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, जैकरी फॉल्केस

यह भी पढ़ें:

5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय



Source link

5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय

5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय


इंडियन प्रीमियर लीग ने ब्रेट ली, शोएब अख्तर, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज देखे हैं, जिन्होंने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में दबदबा बनाए रखा. IPL के 18 साल के इतिहास में अब तक कुल 15 गेंदबाजों ने पर्पल कैप जीतने की उपलब्धि हासिल की है. पर्पल कैप उस गेंदबाज को मिलती है, जो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेता है. अब तक सिर्फ भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और ड्वेन ब्रावो ही ऐसे 3 क्रिकेटर हैं, जिन्होंने दो बार पर्पल कैप जीती है. मगर ऐसे कई दिग्गज गेंदबाज हैं, जिन्हें अब तक पर्पल कैप की जीत नसीब नहीं हुई है.

जसप्रीत बुमराह
विश्व क्रिकेट के दिग्गज भी जसप्रीत बुमराह को इस दौर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक बता चुके हैं. जिम्मेदारी नई गेंद की हो, मिडिल ओवरों में विकेट चटकाने की हो या डेथ ओवरों में रन रोकने की, बुमराह हमेशा कप्तान के लिए तुरुप का इक्का साबित होते रहे हैं. अपने आईपीएल करियर में 183 विकेट ले चुके हैं लेकिन कभी पर्पल कैप नहीं जीत सके हैं.

रविचंद्रन अश्विन
‘प्रोफेसर’ के नाम से मशहूर रविचंद्रन अश्विन अब आईपीएल से भी संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अपनी फिरकी के दम पर कठिन परिस्थितियों से टीम को निकालना अश्विन की खासियत रही. वो अपने आईपीएल करियर में 16 सीजन खेले, 187 विकेट लिए मगर कभी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप नहीं ले पाए.

सुनील नरेन
पिछले 14 साल से कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी सेवाएं दे रहे सुनील नरेन की गेंदबाजी वेरिएशन का आकलन करना आज भी बहुत मुश्किल काम है. आईपीएल इतिहास में 192 विकेट लेकर तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 189 मैच खेलने के बाद भी उनका इकॉनॉमी रेट 8 से नीचे है. दुर्भाग्यवश इस ऐतिहासिक करियर में वो पर्पल कैप की उपलब्धि नहीं जोड़ पाए हैं.

पीयूष चावला
IPL 2025 के समापन के बाद पीयूष चावला ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया था. अपने 192 मैचों के ऐतिहासिक IPL करियर में चावला ने 192 ही विकेट लिए हैं. 2023 एकमात्र ऐसा सीजन रहा जब उन्होंने 20 से अधिक विकेट लिए, लेकिन प्रदर्शन की निरंतरता में उनका कोई जवाब नहीं.

राशिद खान
2017 से लगातार IPL में खेल रहे राशिद खान 158 विकेट चटका चुके हैं. ऐसे तीन सीजन रहे हैं जब उन्होंने 20 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं और 2023 में तो उन्होंने 27 विकेट ले डाले थे, लेकिन पर्पल कैप फिर भी उनकी पहुंच से दूर रह गई.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp