तीसरे सेशन में भारत की जबरदस्त वापसी, गुवाहाटी में कुलदीप चमके, पढ़ें पहले दिन की डे रिपोर्ट

तीसरे सेशन में भारत की जबरदस्त वापसी, गुवाहाटी में कुलदीप चमके, पढ़ें पहले दिन की डे रिपोर्ट



गुवाहाटी टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. तीसरे सेशन में भारतीय टीम ने 81वें ओवर में नई गेंद ली थी, यह रणनीति कारगर भी रही क्योंकि अगले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने विकेट चटका दिया. अभी अफ्रीका के लिए सेनुरन मुथुस्वामी और काइल वेरेयिन क्रीज पर डटे हुए हैं.

दक्षिण अफ्रीका के लगभग सभी बल्लेबाजों को बैटिंग में अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया. एडन मार्करम और रायन रिकल्टन ने 82 रनों की सलामी साझेदारी की. मगर मार्करम और रिकल्टन, दोनों बल्लेबाज 3 गेंदों के भीतर आउट हो गए. इसके बाद टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने 84 रनों की पार्टनरशिप कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया.

तीसरे सेशन में टीम इंडिया की वापसी

दूसरे सेशन तक दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए थे. मगर तीसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की. तीसरे सेशन में 26.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 92 रन दिए और 3 बहुमूल्य विकेट भी चटकाए. जहां पहले 2 सेशन में भारतीय गेंदबाज सिर्फ 2 विकेट ले पाए थे, वहीं आखिरी सेशन में टीम ने 3 विकेट झटके. अब दूसरे दिन की सुबह भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका की पारी को 300 रनों से कम स्कोर पर समेटना चाहेगी.

कुलदीप यादव ने कुल 3 विकेट लिए. वो गुवाहाटी टेस्ट में पहले दिन भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया. बताते चलें कि गुवाहाटी का बारसपारा स्टेडियम पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है. पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स रहे, जिन्होंने 49 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें:

ट्रेविस हेड ने अकेले पलट दी बाजी, ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज का पहला टेस्ट जिताया, इंग्लैंड ‘जीता’ हुआ मैच हारा



Source link

बल्लेबाजों के लिए काल बन रही पिच पर ट्रेविस हेड ने खेली तूफानी पारी, रचा इतिहास

बल्लेबाजों के लिए काल बन रही पिच पर ट्रेविस हेड ने खेली तूफानी पारी, रचा इतिहास



इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में अभी तक बल्लेबाजी काफी मुश्किल नजर आ रही थी. लेकिन दूसरी पारी में ट्रेविस हेड की विस्फोटक बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लगा ही नहीं, कि यहां ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 132 रनों पर सिमट गई थी. इंग्लैंड की पहली पारी भी यहां 172 रनों पर समाप्त हुई थी, आज टेस्ट के दूसरे दिन भी इंग्लैंड दूसरी पारी में 164 रनों पर ऑल आउट हो गई. लेकिन हेड ने यहां 36 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. इस पारी को उन्होंने शतक में तब्दील किया.

ट्रेविस हेड एशेज के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में आ गए हैं. हेड ने 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 36 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया लिस्ट में पहले नंबर पर जैक ब्राउन हैं, जिन्होंने 1895 में 34 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.

एशेज में सबसे तेज अर्धशतक

  • 34 बॉल- जैक ब्राउन, मेलबर्न 1895
  • 35 बॉ – ग्राहम यालोप, मैनचेस्टर 1981
  • 35 बॉल- डेविड वार्नर, बर्मिंघम 2015
  • 36 बॉल- केविन पीटरसन, द ओवल 2013
  • 36 बॉल- ट्रेविस हेड, पर्थ 2025 

69 गेंदों में जड़ा शतक

एशेज 2025-2026 के पहले टेस्ट में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाने के बाद ट्रेविस हेड रुके नहीं, उन्होंने 69 गेंदों में अपना शतक भी पूरा किया. यानी अगले 50 रन उन्होंने सिर्फ 33 रन में जोड़े. शतक लगाने तक उन्होंने 4 छक्के और 12 चौके जड़े.

दूसरी पारी में बदला हेड का बल्लेबाजी क्रम

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड ने घुटने टेक दिए. इंग्लैंड की पूरी टीम 172 रनों पर सिमट गई. हालांकि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी भी बहुत खराब रही, बेन स्टोक्स ने 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 132 रनों पर ढेर कर दिया.

टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 रनों पर समाप्त हुई, इस तरह ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 रनों का लक्ष्य मिला. जिस तरह पिच का बर्ताव रहा था, उससे लगा था कि ये लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के लिए पहाड़ जैसा होगा लेकिन ट्रेविस हेड की तूफानी पारी ने इसे मामूली सा बना दिया. खास बात ये हैं कि पहली पारी में 5वें नंबर पर आए हेड ने दूसरी पारी में ओपनिंग की.



Source link

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए हैं? लिस्ट में टॉप पर ये

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए हैं? लिस्ट में टॉप पर ये



Most runs in Border-Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हमेशा से टेस्ट क्रिकेट की सबसे रोमांचक और प्रतिष्ठित सीरीज मानी जाती है. इस मुकाबले में बल्लेबाजों के सामने चुनौती भी बड़ी होती है और इतिहास बनाने का मौका भी. इसी प्रत‍िस्पर्धा भरे मंच पर कुछ दिग्गजों ने रन बनाने के ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिन्हें आज तक तोड़ना बेहद मुश्किल साबित हुआ है.

सचिन तेंदुलकर

इस खास मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में सबसे ऊपर हैं सचिन तेंदुलकर. जिन्होंने 1996 से 2013 तक इस ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया. 34 मैचों की 65 पारियों में सचिन ने 3262 रन बनाए, जिसमें नाबाद 241 जैसी यादगार पारी भी शामिल है. 56.24 की औसत और नौ शतक तेंदुलकर के BGT रिकॉर्ड को बेहद खास बनाते हैं. 

रिकी पोंटिंग

दूसरे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग, जिन्होंने 2555 रन बनाए.  29 मैचों में 8 शतकों के साथ पोंटिंग ने भारत के खिलाफ हमेशा दमदार प्रदर्शन किया. हालांकि सचिन के आंकड़े को पार करने में वह पीछे रह गए, लेकिन इस ट्रॉफी में उनका प्रभाव काफी बड़ा रहा.

वीवीएस लक्ष्मण 

भारत के ‘क्राइसिस मैन’ कहे जाने वाले वीवीएस लक्ष्मण तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. 54 पारियों में 2434 रन के साथ लक्ष्मण का BGT रिकॉर्ड उनकी काबिलियत और क्लासिक बल्लेबाजी की पहचान है. 2001 कोलकाता टेस्ट में खेली गई उनकी 281 रन की पारी आज भी इस ट्रॉफी का सबसे बड़ा आकर्षण मानी जाती है.

स्टीव स्मिथ

चौथे स्थान पर हैं मौजूदा दौर के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल स्टीव स्मिथ, जिन्होंने 2013 से 2025 के बीच 2201 रन बनाए. स्मिथ ने मात्र 23 मैच में ही 10 शतक लगा दिए. औसत 57.92 और 192 का बेस्ट स्कोर बताता है कि वह भारतीय गेंदबाजों के लिए कितने खतरनाक रहे हैं.

विराट कोहली

पांचवें स्थान पर हैं भारतीय टेस्ट क्रिकेट को एक नई दिशा देने वाले विराट कोहली. जिन्होंने 51 पारियों में 2169 रन बनाए. नौ शतक समेत कोहली का BGT रिकॉर्ड हमेशा ही मजबूत रहा है. उनका आक्रामक अंदाज और चुनौती की भूख उन्हें इस प्रतिष्ठित सूची में मजबूती से जगह दिलाती है. 



Source link

IPL 2026 ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स के लिए आई बुरी खबर, नहीं खेल पाएंगे श्रेयस अय्यर? आया अपडेट

IPL 2026 ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स के लिए आई बुरी खबर, नहीं खेल पाएंगे श्रेयस अय्यर? आया अपडेट



श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, इसके बाद उपकप्तान जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर रहेंगे. टीम इंडिया के साथ पंजाब किंग्स की भी टेंशन बढ़ गई है. वह आईपीएल 2026 के शुरूआती मैचों से भी बाहर हो सकते हैं, क्योंकि ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनका आईपीएल से पहले फिट होना मुश्किल है.

श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में एक कैच लेते हुए चोटिल हो गए थे. स्कैन में पता चला था कि उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग हुई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था. बीसीसीआई ने पुष्टि की थी अय्यर की स्पिलीन (तिल्ली) फट गई थी, इस कारण उनकी ऑस्ट्रेलिया में ही सर्जरी हुई. वह भारत लौट आए हैं.

श्रेयस अय्यर अब मुंबई स्थित अपने घर पर रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर का मुंबई में ही एक अल्ट्रासोनोग्राफी (यूएसजी) टेस्ट कराया गया है.

2 महीने बाद फिर होगा श्रेयस अय्यर का स्कैन

रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर की ताजा स्कैन रिपोर्ट में सुधार दिखा है, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें अगले एक महीने तक किसी भी गतिविधि से दूर रहने की सलाह दी है. उन्हें वजन वाले काम करने के लिए मना किया गया है और सलाह दी है कि सिर्फ हलकी एक्सरसाइज ही करें. उन्हें ऐसी किसी भी एक्सरसाइज करने के लिए मना किया गया है, जिससे उनके पेट पर दबाव पड़े. करीब 2 महीने बाद अय्यर का एक और यूएसजी टेस्ट किया जाएगा, जिसके बाद तय होगा कि क्या वह बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में रिहैब शुरू कर पाएंगे या नहीं.

IPL 2026 के शुरूआती मैचों से होंगे बाहर?

रिपोर्ट से साफ है कि श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी वह नहीं खेल पाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार उनका आईपीएल 2026 से पहले पूरी तरह फिट होना मुश्किल है. खबर है कि आईपीएल 2026 का आयोजन मार्च के तीसरे या चौथे हफ्ते से शुरू हो सकता है.

बीसीसीआई अय्यर की चोट पर नजर बनाए हुए हैं और उन्हें सर्वोत्तम सुविधाएं दे रहा है. अगर अय्यर पूरी तरह फिट नहीं हुए तो ऐसा भी संभव है कि वह पूरे आईपीएल 2026 से ही बाहर हो जाएं.

अय्यर हाल ही में टीम की को-ओनर प्रीती जिंटा के साथ एक पार्टी में नजर आए थे. जरूर इस दौरान प्रीती ने अय्यर की हेल्थ अपडेट के बारे में जानकारी ली होगी. अय्यर को पंजाब किंग्स ने पिछले ऑक्शन में 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, इस बार उन्हें रिटेन किया गया है.



Source link

बुरा फंसा ये क्रिकेटर, ICC ने अचानक किया ससपेंड; जानिए किस गलती की मिली सजा

बुरा फंसा ये क्रिकेटर, ICC ने अचानक किया ससपेंड; जानिए किस गलती की मिली सजा



भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से अगले साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी करेंगे, इसमें अमेरिका क्रिकेट टीम भी हिस्सा लेगी. पिछले कुछ से अमेरिकी टीम के लिए सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, इस बीच टीम के खिलाड़ी अखिलेश रेड्डी को आईसीसी ने ससपेंड कर दिया है. 25 साल के ऑफ स्पिनर पर आईसीसी ने तत्काल प्रभाव से खेलने पर रोक लगा दी है.

आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में कहा, “एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के बिहाल्फ पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर ICC एंटी-करप्शन कोड के तीन उल्लंघन का आरोप लगाया है. ये आरोप यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में चल रहे अबू धाबी T10 2025 टूर्नामेंट से जुड़े हैं. इवेंट के लिए डेजिग्नेटेड एंटी-करप्शन ऑफिशियल (DACO) के तौर पर, ICC ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड की तरफ से ये आरोप लगाए हैं.”

ये लगे हैं आरोप

अनुच्छेद 2.1.1- अबू धाबी टी10 2025 में मैचों के नतीजे, प्रोग्रेस, कंडक्ट, या किसी और पहलू को ठीक करने, बनाने, या गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश करना, या गलत तरीके से प्रभावित करने के लिए किसी एग्रीमेंट या कोशिश का हिस्सा बनना.

अनुच्छेद 2.1.4- अबू धाबी टी10 2025 में एक या ज़्यादा मैचों के दौरान अनुच्छेद 2.1.1 को तोड़ने के लिए किसी दूसरे खिलाड़ी को मनाना, उकसाना, फुसलाना, इंस्ट्रक्ट करना, मनाना, बढ़ावा देना, या जानबूझकर मदद करना (या ऐसा करने की कोशिश करना).

अनुच्छेद 2.4.7- मोबाइल डिवाइस से डेटा और मैसेज डिलीट करके DACO की जांच में रुकावट डालना, जो जांच के लिए ज़रूरी हो सकते हैं.

आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में आगे कहा, “अखिलेश रेड्डी को तुरंत सभी क्रिकेट से कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया है और आरोपों का जवाब देने के लिए उनके पास 21 नवंबर 2025 से 14 दिन का समय है. ICC डिसिप्लिनरी प्रोसेस खत्म होने तक कोई और कमेंट नहीं करेगा.”

अखिलेश रेड्डी ने खेले हैं 4 अंतर्राष्ट्रीय मैच

25 वर्षीय अखिलेश रेड्डी ने अमेरिका क्रिकेट टीम के लिए 4 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, हालांकि उनमें वह कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए. अखिलेश ने 4 टी20 मैचों में सिर्फ 1 विकेट लिया है.



Source link

सेमीफाइनल में हुई तीन बड़ी गलतियां जिनसे वैभव सूर्यवंशी की टीम ने गंवाया फाइनल का टिकट

सेमीफाइनल में हुई तीन बड़ी गलतियां जिनसे वैभव सूर्यवंशी की टीम ने गंवाया फाइनल का टिकट



IND A vs BAN A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल में इंडिया ए की टीम जीत के बेहद करीब पहुंचकर भी बांग्लादेश ए के सामने घुटने टेक गई. मैच पहले 20 ओवरों में रोमांचक रहा और फिर सुपर ओवर में पहुंचा, जहां भारतीय टीम एक भी रन नहीं बना पाई. इस हार के बाद सवाल तीन बड़े फैसलों पर खड़े हो रहे हैं, जिन्होंने टीम को फाइनल से बाहर कर दिया. वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य जैसी धुआंधार जोड़ी होने के बावजूद टीम मैनेजमेंट की गलत रणनीति भारी पड़ गई.

1. नॉकआउट मैच में गलत टॉस रणनीति

कप्तान जितेश शर्मा का सबसे पहला बड़ा निर्णय था, टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनना. नॉकआउट मुकाबलों में अधिकतर टीमें पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा करने का मन बनाती हैं. वहीं जितेश ने इसके उलट फैसला लिया. बांग्लादेश ने शुरू से ही तेज रन बनाए और मुकाबले को दबाव में डाल दिया. अगर भारत पहले बैटिंग करता, तो शायद कहानी कुछ और होती.

2. 19वें ओवर में पार्ट-टाइम गेंदबाज को गेंद देना

मैच की असली दिशा आखिरी दो ओवरों ने बदल दी. 19वां ओवर पार्ट-टाइम गेंदबाज नमन धीर को सौंपना सबसे बड़ा ब्लंडर साबित हुआ. नमन ने इस ओवर में 28 रन लुटा दिए. बांग्लादेश के एसएम मेहरोब ने तीन छक्के, दो चौके और आखिरी गेंद पर एक और छक्का लगाकर इंडिया ए का पूरा प्लान तोड़ दिया. इसके बाद 20वें ओवर में भी 22 रन बने. यानी सिर्फ 12 गेंदों में 50 रन! इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने मैच में बढ़िया वापसी की थी, लेकिन इन दो ओवरों ने संतुलन पूरी तरह बिगाड़ दिया.

3. सुपर ओवर में वैभव सूर्यवंशी को न भेजना

मैच को टाई कराने का श्रेय वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को जाता है. सूर्यवंशी ने 15 गेंद पर 38 रन बनाए और पावरप्ले में मंडल के ओवर में 19 रन उड़ा दिए. वहीं प्रियंश आर्य ने भी 23 गेंद में 44 रन की शानदार पारी खेली. बावजूद इसके सुपर ओवर में उन्हें बैटिंग के लिए न भेजना चौंकाने वाला फैसला था. जितेश शर्मा खुद उतरे और पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद आशुतोष भी खाता खोले बिना आउट हुए. भारत सुपर ओवर में 0/2 पर ढेर हो गया.

बांग्लादेश की ओर से भी पहली गेंद पर विकेट गिरा, लेकिन भारतीय गेंदबाज सुयश शर्मा ने दबाव में वाइड फेंक दी, जिससे बांग्लादेश ने बिना रन बनाए ही जीत हासिल कर ली. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp