IPL 2026 से पहले दिल्ली के कप्तान बने नितीश राणा, पहली बार मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2026 से पहले दिल्ली के कप्तान बने नितीश राणा, पहली बार मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी



नितीश राणा दिल्ली टीम के कप्तान बन गए हैं. नितीश, 26 नवंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली टीम की कप्तानी करते दिखेंगे. दिल्ली को झारखंड, कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, सौराष्ट और त्रिपुरा के साथ एलीट ग्रुप D में रखा गया है. दिल्ली के सारे मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे. दिल्ली अब तक सिर्फ एक बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की विजेता बनी है. उसने प्रदीप सांगवान की कप्तानी में 2017-18 सीजन का खिताब जीता था.

नितीश राणा पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे थे, लेकिन अब दिल्ली टीम में वापसी करने जा रहे हैं. ये पहली बार होगा जब नितीश सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली टीम की कप्तानी की है. बता दें कि वो रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के पहले चरण में कोई भी मैच नहीं खेल पाए थे. बताते चलें कि इंडियन प्रीमियर लीग में भी नितीश राणा ने दिल्ली कैपिटल्स को जॉइन कर लिया है. दिल्ली ने उन्हें राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड करके अपने स्क्वाड में शामिल किया है.

उन्होंने इससे पहले दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में वेस्ट दिल्ली लायंस की कप्तानी की थी. अपनी कप्तानी में उन्होंने वेस्ट दिल्ली लायंस टीम को चैंपियन बनाया था. यह भी गौर करने वाला विषय है कि स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए दिल्ली स्क्वाड से बाहर रखा गया है. राठी की DPL 2025 के क्वालीफायर मैच के दौरान नितीश राणा से बहस भी हो गई थी.

ईशांत शर्मा भी इस टीम में नहीं हैं, उनका खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि वो चोट से कितनी जल्दी रिकवर कर पाते हैं. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट से इंडिया A बाहर हो गई है, इसलिए सुयश शर्मा और प्रियांश आर्या भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए उपलब्ध हो गए हैं.

दिल्ली का स्क्वाड: नितीश राणा (कप्तान), प्रियांश आर्या, सार्थक रंजन, आयुष बदोनी, अर्पित राणा, आयुष दोसेजा, मयंक रावत, तेजस्वी (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, यश ढुल, सिमरजीत सिंह, राहुल डागर, यश भाटिया, अंकित राजेश कुमार, हर्ष त्यागी, सुयश शर्मा, प्रिंस यादव, मनी ग्रेवाल, रोहन राणा, ध्रुव कौशिक, आर्यन राणा और वैभव कांडपाल

यह भी पढ़ें:

पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद कितनी बदली WTC पॉइंट्स टेबल, होश उड़ा देगा ताजा अपडेट



Source link

पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद कितनी बदली WTC पॉइंट्स टेबल, होश उड़ा देगा ताजा अपडेट

पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद कितनी बदली WTC पॉइंट्स टेबल, होश उड़ा देगा ताजा अपडेट



पहले एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया है. यह मुकाबला सिर्फ 2 दिन में ही खत्म हो गया. चौथी पारी में कंगारू टीम को 205 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसका पीछा करते हुए ट्रेविस हेड ने अकेले ही 123 रनों की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित कर दी. इस मुकाबले के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है. ऑस्ट्रेलिया अभी तक मौजूदा WTC चक्र में पहले स्थान पर बना हुआ है.

WTC पॉइंट्स टेबल

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में अपना दबदबा बनाया हुआ है. WTC 2025-27 चक्र में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक अपने चारों मैच जीते हैं, जिसके बाद उसका पॉइंट्स प्रतिशत 100 है. ऑस्ट्रेलिया अभी बाकी टीमों से बहुत आगे है. दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए मुश्किलें बढ़ने लगी हैं, जो अभी तक मौजूदा चक्र में 6 मैच खेलकर सिर्फ 2 जीत दर्ज कर पाया है. इंग्लैंड अभी टेबल में छठे स्थान पर है. इंग्लैंड का पॉइंट्स प्रतिशत अभी मात्र 36.11 है.

पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर अभी दक्षिण अफ्रीका है, जो WTC की गत चैंपियन भी है. श्रीलंका तीसरे और भारत चौथे स्थान पर मौजूद है. पाकिस्तान पांचवें और इंग्लैंड छठे स्थान पर बना हुआ है. बांग्लादेश और वेस्टइंडीज अभी तक कोई जीत दर्ज नहीं कर सके हैं, वो क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर हैं.

  1. ऑस्ट्रेलिया
  2. दक्षिण अफ्रीका
  3. श्रीलंका
  4. भारत
  5. पाकिस्तान
  6. इंग्लैंड
  7. बांग्लादेश
  8. वेस्टइंडीज
  9. न्यूजीलैंड

सिर्फ 2 दिन चला मैच

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पहला एशेज टेस्ट सिर्फ 2 दिन ही चल पाया, जिसके कारण पर्थ की पिच की जमकर आलोचना हो रही है. इंग्लैंड की पहली पारी 172 रनों पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में सिर्फ 132 रन बना पाया था. इंग्लैंड को 40 रनों की बढ़त मिल चुकी थी.

इंग्लैंड की दूसरी पारी भी बल्लेबाजी में फिसड्डी साबित हुई, जिसने सिर्फ 164 रन बनाए लेकिन पहली पारी में 40 रनों की बढ़त के आधार पर उसने ऑस्ट्रेलिया को 205 रनों का लक्ष्य दिया. ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड की 123 रनों की शतकीय और मार्नस लाबुशेन की 51 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आसानी से मैच जीत लिया.



Source link

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ, 117 गेंद पहले 4 विकेट से जीता तीसरा वनडे

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ, 117 गेंद पहले 4 विकेट से जीता तीसरा वनडे



न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली है. हैमिल्टन में खेले गए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज की टीम 161 रन ही बना सकी थी. जवाब में न्यूजीलैंड ने 30.3 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया. तीसरे वनडे में 4 विकेट लेने वाले मैट हेनरी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि काइल जैमिसन 7 विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे. 

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. कप्तान शाई होप का ये फैसला बिल्कुल गलत साबित हुआ. पूरी टीम 36.2 ओवर में 161 रन पर सिमट गई. रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए. इसके अलावा जॉन कैंपबेल ने 26, खेरी पियरे ने 22, शर्फेन रदरफोर्ड ने 19 और शाई होप ने 16 रन बनाए. 

न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने 9.2 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए. हेनरी की घातक गेंदबाजी की वजह से ही वेस्टइंडीज 161 रन पर सिमट गई. जैकब डफी और कप्तान सेंटनर ने 2-2 विकेट लिए. काइल जैमिसन और जाकारी फॉल्क्स ने 1-1 विकेट लिया.

बेहद खराब रही थी न्यूजीलैंड की शुरुआत, 32 पर गिर गए थे 3 विकेट

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी. कीवी टीम ने 32 के स्कोर पर टॉप तीन बल्लेबाजों को खो दिया था. विकेटकीपर टॉम लैथम भी मात्र 10 रन बनाकर 70 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए.

70 रनों पर 4 विकेट गिरने के बाद मार्क चैपमेन और माइकल ब्रेसवेल ने पांचवें विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की और अपनी टीम की जी सुनिश्चित की. चैपमेन 63 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए. वहीं ब्रेसवेल 31 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद रहे. उनके साथ फॉल्क्स 2 रन बनाकर नाबाद रहे. सेंटनर 9 रन बनाकर आउट हुए. न्यूजीलैंड ने 30.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया. वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फोर्ड और जेडन सील्स ने 2-2 जबकि शमार स्प्रिंगर और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिया. 



Source link

एशिया कप के शतकवीर वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में होगा डेब्यू? SA के खिलाफ मिलेगा मौका

एशिया कप के शतकवीर वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में होगा डेब्यू? SA के खिलाफ मिलेगा मौका



बीते शुक्रवार बांग्लादेश के हाथों सेमीफाइनल मैच हारकर भारत एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट से बाहर हो गया था. मगर पूरे टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आग उगलता रहा. 14 वर्षीय वैभव इस पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, उन्होंने सिर्फ 4 मैचों में 59.75 के औसत से 239 रन बनाए. लगातार दमदार बल्लेबाजी के कारण उन्हें टीम इंडिया में लाए जाने की अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं.

सोशल मीडिया पर तो यह चर्चा तक शुरू हो गई है कि वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करें, तो विरोधी टीमों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाएगी. कुछ ही दिनों में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज शुरू होने वाली है. यह मांग भी उठने लगी है कि वैभव को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका दिया जाना चाहिए. उन्हें टी20 टीम में कैसे फिट किया जाए, यह भी एक बड़ा सवाल है.

बेशक वैभव सूर्यवंशी बहुत बढ़िया बैटिंग कर रहे हैं और एक विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में पहचान बना चुके हैं. मगर टीम इंडिया में अभी सारे स्लॉट भरे हुए हैं. भारत की सीनियर टी20 टीम में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग कर रहे हैं. सिर्फ उनकी ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया में पहले पांच क्रम तो लगभग पक्के हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट चाहे भी तो अभी वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं करवा सकता.

32 गेंद में ठोका था शतक

वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में यूएई के खिलाफ 32 गेंद में शतक जड़ दिया था. उस पारी में उन्होंने 15 छक्के लगाने का कारनामा किया था. उस मैच में उन्होंने 42 गेंद खेलकर 144 रन बना दिए थे. निडर बैटिंग करते हुए वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 4 मैचों में 239 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:

सूर्यकुमार यादव के होते हुए शार्दुल ठाकुर को मिल गई कप्तानी, सूर्या के अलावा सरफराज और शिवम दुबे भी टीम में



Source link

तीसरे सेशन में भारत की जबरदस्त वापसी, गुवाहाटी में कुलदीप चमके, पढ़ें पहले दिन की डे रिपोर्ट

तीसरे सेशन में भारत की जबरदस्त वापसी, गुवाहाटी में कुलदीप चमके, पढ़ें पहले दिन की डे रिपोर्ट



गुवाहाटी टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. तीसरे सेशन में भारतीय टीम ने 81वें ओवर में नई गेंद ली थी, यह रणनीति कारगर भी रही क्योंकि अगले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने विकेट चटका दिया. अभी अफ्रीका के लिए सेनुरन मुथुस्वामी और काइल वेरेयिन क्रीज पर डटे हुए हैं.

दक्षिण अफ्रीका के लगभग सभी बल्लेबाजों को बैटिंग में अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया.

 

अपडेट जारी है…



Source link

तीसरे सेशन में भारत की जबरदस्त वापसी, गुवाहाटी में कुलदीप चमके, पढ़ें पहले दिन की डे रिपोर्ट

तीसरे सेशन में भारत की जबरदस्त वापसी, गुवाहाटी में कुलदीप चमके, पढ़ें पहले दिन की डे रिपोर्ट



गुवाहाटी टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. तीसरे सेशन में भारतीय टीम ने 81वें ओवर में नई गेंद ली थी, यह रणनीति कारगर भी रही क्योंकि अगले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने विकेट चटका दिया. अभी अफ्रीका के लिए सेनुरन मुथुस्वामी और काइल वेरेयिन क्रीज पर डटे हुए हैं.

दक्षिण अफ्रीका के लगभग सभी बल्लेबाजों को बैटिंग में अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया. एडन मार्करम और रायन रिकल्टन ने 82 रनों की सलामी साझेदारी की. मगर मार्करम और रिकल्टन, दोनों बल्लेबाज 3 गेंदों के भीतर आउट हो गए. इसके बाद टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने 84 रनों की पार्टनरशिप कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया.

तीसरे सेशन में टीम इंडिया की वापसी

दूसरे सेशन तक दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए थे. मगर तीसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की. तीसरे सेशन में 26.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 92 रन दिए और 3 बहुमूल्य विकेट भी चटकाए. जहां पहले 2 सेशन में भारतीय गेंदबाज सिर्फ 2 विकेट ले पाए थे, वहीं आखिरी सेशन में टीम ने 3 विकेट झटके. अब दूसरे दिन की सुबह भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका की पारी को 300 रनों से कम स्कोर पर समेटना चाहेगी.

कुलदीप यादव ने कुल 3 विकेट लिए. वो गुवाहाटी टेस्ट में पहले दिन भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया. बताते चलें कि गुवाहाटी का बारसपारा स्टेडियम पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है. पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स रहे, जिन्होंने 49 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें:

ट्रेविस हेड ने अकेले पलट दी बाजी, ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज का पहला टेस्ट जिताया, इंग्लैंड ‘जीता’ हुआ मैच हारा



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp