एशिया कप सेमीफाइनल में हारा भारत, सुपर ओवर जीतकर फाइनल में पहुंचा बांग्लादेश

एशिया कप सेमीफाइनल में हारा भारत, सुपर ओवर जीतकर फाइनल में पहुंचा बांग्लादेश



बांग्लादेश ने सुपर ओवर तक चले सेमीफाइनल मैच में भारत को हरा दिया है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के इस सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश और भारत, दोनों टीमों की पहली पारी 194 रनों पर समाप्त हुई. ऐसे में सुपर ओवर का सहारा लिया गया. भारतीय बल्लेबाज सुपर ओवर की पहली दोनों गेंदों पर आउट हो गए थे. इस तरह बांग्लादेश को सुपर ओवर में सिर्फ एक रन बनाना था. दरअसल बांग्लादेश टीम ने बिना रन बनाए सुपर ओवर जीत लिया.

सुपर ओवर तक चला मैच

बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 194 रन बनाए थे. आखिरी 2 ओवरों में बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने 50 रन जड़ दिए थे. दूसरी ओर भारतीय बल्लेबाज भी पारी में 194 रन ही बना पाए. सुपर ओवर आया तो पहली गेंद पर कप्तान जीतेश शर्मा और दूसरी गेंद पर आशुतोष शर्मा भी आउट हो गए.

बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ एक रन बनाना था. भारत के लिए सुयश शर्मा गेंदबाजी करने आए, उन्होंने पहले ही प्रयास में गूगली गेंद फेंकी, जिसपर यासिर अली ने बड़ा शॉट लगाया, लेकिन बाउंड्री पर रमनदीप सिंह ने कैच लपक लिया. मैच एक बार फिर रोमांचक बन गया था, लेकिन अगली गेंद सुयश शर्मा वाइड कर बैठे, जिससे बांग्लादेश के स्कोरकार्ड में एक रन जुड़ गया. कायदे से बांग्लादेश ने बिना कोई रन बनाए सुपर ओवर जीत लिया.

भारतीय टीम को 195 रनों का लक्ष्य मिला था. जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने 38 रनों की तूफानी पारी खेल टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी. दूसरी ओर प्रियांश आर्या ने भी 44 रन बनाए. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने भारत को बढ़िया शुरुआत दिलाई, इसके बावजूद टीम इंडिया अंत में आकर बिखर गई.

आखिरी गेंद पर हुआ ब्लंडर

20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आशुतोष शर्मा क्लीन बोल्ड हो गए थे. भारत को आखिरी गेंद पर 4 रन बनाने थे. रकीबुल हसन गेंदबाजी कर रहे थे और सामने हर्ष दुबे थे. बांग्लादेश की बेकार फील्डिंग का ही नतीजा रहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने 3 रन भाग लिए और मैच सुपर ओवर तक पहुंचा.



Source link

6,6,6,6,6,6…, 12 गेंद में बना दिए 50 रन, एशिया कप सेमीफाइनल में इस बल्लेबाज ने मचाया गदर

6,6,6,6,6,6…, 12 गेंद में बना दिए 50 रन, एशिया कप सेमीफाइनल में इस बल्लेबाज ने मचाया गदर



एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए, हालंकि 18 ओवर तक लग रहा था कि ज्यादा से ज्यादा ये पारी 160 तक पहुंचेगी. लेकिन 19वें ओवर में नमन धीर और 20वें ओवर में वैशाख विजय कुमार पर खूब रन गए, जिस कारण बांग्लादेश इस बड़े टोटल तक पहुंच पाई.

19वें ओवर में नमन धीर ने खर्चे 28 रन

टी20 में 19वां ओवर सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, इस समय कोई भी बल्लेबाजी पर हो वो तेज हिट मारने का ही प्रयास करता है. इस ओवर की शुरुआत छक्के के साथ हुई, पहली गेंद पर बांग्लादेश के बल्लेबाज महरूब ने छक्का मारा. दूसरी गेंद डॉट और फिर तीसरी, चौथी गेंद पर उन्होंने लगातार 2 छक्के जड़े. 5वीं गेंद पर चौका लगाने के बाद महरूब ने ओवर की अंतिम गेंद पर भी छक्का जड़ा. इस ओवर में कुल 28 रन आए.

आखिरी 2 ओवर में 50 रन

अंतिम ओवर वैशाख विजय कुमार ने डाला, वह भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों के प्रहार से बच नहीं पाए. इस ओवर में कुल 22 रन आए. यासिर अली ने इस ओवर में 2 चौक और 1 छक्का लगाया, जबकि अंतिम गेंद पर मेहरूब ने छक्का जड़ा. इस कारण जो बांग्लादेश 18 ओवरों के बाद 144 के स्कोर पर थी, वो 194 का टोटल स्कोर बना पाई.

सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज हबीबुर रहमान सोहन ने बनाए, उन्होंने 46 गेंदों में 5 छक्के और 3 चौकों की मदद से 65 रन बनाए. उन्होंने जीशन आलम के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की थी. 19वें ओवर में 28 रन बनाने वाले महरूब हसन ने 18 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 6 छक्के जड़े.

महंगे साबित हुए वैशाख, रमनदीप और नमन धीर

नमन धीर ने पहले ओवर में सिर्फ 5 रन दिए थे, लेकिन दूसरे ओवर में 28 रन लुटाकर उनका इकॉनमी (16.50) खराब हो गया. उन्होंने 2 ओवरों में 33 रन दिए. वैशाख विजय कुमार ने 4 ओवरों में 51 रन लुटाए. रमनदीप सिंह ने 2 ओवरों में 29 रन देकर 1 विकेट लिया.

सबसे ज्यादा विकेट गुरजपनीत सिंह ने लिए, लेकिन उन्होंने भी 9.75 की इकॉनमी से रन दिए. उन्होंने 2 ओवरों में 39 रन दिए.



Source link

आखिरी 3 ओवर में बने 61, सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाजों की धुनाई; भारत को 195 का लक्ष्य

आखिरी 3 ओवर में बने 61, सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाजों की धुनाई; भारत को 195 का लक्ष्य



एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 195 रनों का लक्ष्य दिया है. बांग्लादेश के लिए हबीबुर रहमान ने 65 रन बनाए, उनके अलावा एसएम महरूब ने 18 गेंद में 48 रनों की तूफानी पारी खेल भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.



Source link

कप्तान ऋषभ पंत का दूसरे टेस्ट पर बड़ा बयान, गुवाहाटी की पिच पर जो कहा आपको कर देगा हैरान

कप्तान ऋषभ पंत का दूसरे टेस्ट पर बड़ा बयान, गुवाहाटी की पिच पर जो कहा आपको कर देगा हैरान



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट कल से गुवाहाटी में शुरू होगा. पहला टेस्ट मैच कोलकाता में खेला गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 30 रनों से जीत हासिल की थी. ईडन गार्डन्स की पिच की जमकर आलोचना हुई थी, जिसके बाद अटकलें हैं कि गुवाहाटी की पिच भी स्पिन गेंदबाजी के अनुरूप रहने वाली है. इस विषय पर ऋषभ पंत ने बड़ा बयान देकर कहा है कि गुवाहाटी में उन्हें बेहतर पिच मिलने की उम्मीद है.

ऋषभ पंत का बड़ा बयान

दूसरा टेस्ट शुरू होने से पूर्व ऋषभ पंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं पहले कहना चाहूंगा कि यह मैदान मेरे दिल के बहुत करीब है, मेरा ODI डेब्यू यहीं पर हुआ था और टेस्ट टीम का कप्तानी डेब्यू भी इसी मैदान से कर रहा हूं. ये मेरे लिए हमेशा खास रहेगा और शायद पूरे गुवाहाटी के लिए खास बात है क्योंकि यहां पहली बार टेस्ट मैच हो रहा है.”

ऋषभ पंत ने आगे कहा, “सबको यहां आने पर खास अनुभव मिल रहा है. जहां तक पिच की बात है, मुझे लगता है कि इस बार पिच बेहतर रहेगी, खासतौर पर बल्लेबाजी के लिए. हां, कुछ दिन बाद इसमें टर्न मिलेगा, लेकिन मेरी नजर में ये अच्छा मैच रहने वाला है”

BCCI का किया था धन्यवाद

इससे पहले कप्तानी दिए जाने पर ऋषभ पंत BCCI का धन्यवाद कर चुके हैं. उन्होंने कहा, “कप्तानी के लिए मैं BCCI का धन्यवाद करता हूं. कभी-कभी आप किसी बड़े मैच के बारे में बहुत अधिक सोचने लगते हैं, तो उससे ज्यादा फायदा नहीं होता है. मैं ज्यादा नहीं सोचना चाहता हूं. हमारे लिए पहला टेस्ट अच्छा नहीं गया था, इसलिए दूसरे टेस्ट में जीत के लिए वो सब करना होगा जो जरूरी है.”

यह भी पढ़ें:

IND vs SA 2nd Test: टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, दूसरे टेस्ट से बाहर दक्षिण अफ्रीका का खूंखार गेंदबाज, अब तो जीत पक्की!



Source link

पहले दिन गिरे 19 विकेट, स्टार्क ने लिए 7 विकेट, एशेज में पहले दिन गेंदबाजों ने मचाई तबाही

पहले दिन गिरे 19 विकेट, स्टार्क ने लिए 7 विकेट, एशेज में पहले दिन गेंदबाजों ने मचाई तबाही



एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेम खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 123 रन बना लिए हैं, लेकिन उसके 9 विकेट गिर गए हैं. ऑस्ट्रेलिया अभी पहली पारी में 49 रनों से पीछे है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 172 रन बनाए थे. पहले दिन तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा, दिन के सारे विकेट तेज गेंदबाजों ने ही लिए. मिचेल स्टार्क ने अकेले 7 विकेट चटकाए.

इंग्लैंड पहले बैटिंग करने आई, तो मैच के पहले दिन और पहले ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने जैक क्रॉली को आउट कर दिया. क्रॉली खाता तक नहीं खोल पाए. बेन डकेट ने 20 रन बनाए, वहीं जो रूट भी खाता नहीं खोल सके. 39 के स्कोर तक इंग्लैंड 3 विकेट गंवा चुका था. ऑली पोप और हैरी ब्रूक ने 55 रनों की पार्टनरशिप करके अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ला खड़ा किया.

हैरी ब्रूक ने 52 रन और पोप ने 46 रनों की पारी खेली. मगर उन दोनों के आउट होने के बाद इंग्लैंड टीम बिखर गई. एक समय इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए थे. इसी समय हैरी ब्रूक 51 के स्कोर पर आउट हो गए. इसके अगले 12 रनों के भीतर इंग्लैंड के बाकी पांच बल्लेबाज आउट हो गए. इस तरह इंग्लैंड की पहली पारी 172 रनों पर सिमटी.

ऑस्ट्रेलिया जब बैटिंग करने आई, तो जोफ्रा आर्चर ने पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर जैक वेदाराल्ड को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया. जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स की घातक गेंदबाजी के आगे स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन का भी बल्ला नहीं चला. देखते ही देखते ऑस्ट्रेलिया ने 31 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए थे. ट्रेविस हेड और कैमरून ग्रीन की 45 रनों की पार्टनरशिप ने ऑस्ट्रेलिया की काफी हद तक वापसी करवाई. हेड ने 21 रन बनाए और ग्रीन 24 रन बनाकर आउट हुए.

पहले दिन गिरे 19 विकेट

इंग्लैंड की पहली पारी 172 रनों पर सिमट गई थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने अकेले ही 7 विकेट लिए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 123 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा चुकी है. पहले जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स ने ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर को धराशाई कर दिया, उसके बाद अकेले बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर और पुछल्ले बल्लेबाजों का धड़ाधड़ विकेट चटकाया. स्टोक्स अब तक 5 विकेट ले चुके हैं.



Source link

277 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, जिन पर WPL ऑक्शन में लगेगी बोली; 52 कैप्ड प्लेयर्स

277 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, जिन पर WPL ऑक्शन में लगेगी बोली; 52 कैप्ड प्लेयर्स



बीसीसीआई ने टाटा विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए होने वाले ऑक्शन के लिए प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है, जिन पर टीमें बोली लगाएंगी. बता दें कि आगामी संस्करण के लिए सभी टीमों के मिलाकर 73 स्लॉट्स खाली हैं. ऑक्शन 27 नवंबर, 2025 को न्यू दिल्ली में होगा. ऑक्शन की शुरुआत मार्की सेट से होगी, जिसमें दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह समेत कुल 8 प्लेयर्स शामिल हैं.

कुल 277 प्लेयर्स लिस्ट में शामिल

ऑक्शन लिस्ट में 194 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 52 कैप्ड और 142 अनकैप्ड हैं. भारतीय खिलाड़ियों के लिए 50 स्लॉट अवेलेबल हैं. लिस्ट में 66 विदेशी कैप्ड और 17 विदेशी अनकैप्ड प्लेयर्स हैं, जिनके 23 स्लॉट खाली हैं.

19 प्लेयर्स का बेस प्राइस 50 लाख

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए होने वाले ऑक्शन में सबसे ज्यादा बेस प्राइस 50 लाख रुपये है. इस बेस प्राइस के साथ लिस्ट में 19 प्लेयर्स शामिल हैं. 40 लाख के बेस प्राइस वाले 11 प्लेयर और 88 प्लेयर्स 30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले हैं.

WPL 2026 ऑक्शन में शामिल प्लेयर्स की लिस्ट और बेस प्राइस– यहां देखें पूरी लिस्ट.

WPL 2026 ऑक्शन में 8 मार्की प्लेयर्स

डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन 27 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. शुरुआत मार्की सेट से होगी, जिसमें 8 प्लेयर्स शामिल हैं. मार्की सेट में शामिल प्लेयर्स हैं- दीप्ति शर्मा (भारत), रेणुका सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड), मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया), और लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका).

2026 होगा WPL का चौथा संस्करण

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 टूर्नामेंट का चौथा संस्करण होगा, जो 7 जनवरी से 3 फरवरी के बीच खेला जाएगा. इनमें कुल 5 टीमें (दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स) खेलती हैं. अभी तक खेले गए 3 संस्करण में 2 बार मुंबई इंडियंस और 1 बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी है.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp