277 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, जिन पर WPL ऑक्शन में लगेगी बोली; 52 कैप्ड प्लेयर्स

277 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, जिन पर WPL ऑक्शन में लगेगी बोली; 52 कैप्ड प्लेयर्स



बीसीसीआई ने टाटा विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए होने वाले ऑक्शन के लिए प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है, जिन पर टीमें बोली लगाएंगी. बता दें कि आगामी संस्करण के लिए सभी टीमों के मिलाकर 73 स्लॉट्स खाली हैं. ऑक्शन 27 नवंबर, 2025 को न्यू दिल्ली में होगा. ऑक्शन की शुरुआत मार्की सेट से होगी, जिसमें दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह समेत कुल 8 प्लेयर्स शामिल हैं.

कुल 277 प्लेयर्स लिस्ट में शामिल

ऑक्शन लिस्ट में 194 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 52 कैप्ड और 142 अनकैप्ड हैं. भारतीय खिलाड़ियों के लिए 50 स्लॉट अवेलेबल हैं. लिस्ट में 66 विदेशी कैप्ड और 17 विदेशी अनकैप्ड प्लेयर्स हैं, जिनके 23 स्लॉट खाली हैं.

19 प्लेयर्स का बेस प्राइस 50 लाख

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए होने वाले ऑक्शन में सबसे ज्यादा बेस प्राइस 50 लाख रुपये है. इस बेस प्राइस के साथ लिस्ट में 19 प्लेयर्स शामिल हैं. 40 लाख के बेस प्राइस वाले 11 प्लेयर और 88 प्लेयर्स 30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले हैं.

WPL 2026 ऑक्शन में शामिल प्लेयर्स की लिस्ट और बेस प्राइस– यहां देखें पूरी लिस्ट.

WPL 2026 ऑक्शन में 8 मार्की प्लेयर्स

डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन 27 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. शुरुआत मार्की सेट से होगी, जिसमें 8 प्लेयर्स शामिल हैं. मार्की सेट में शामिल प्लेयर्स हैं- दीप्ति शर्मा (भारत), रेणुका सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड), मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया), और लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका).

2026 होगा WPL का चौथा संस्करण

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 टूर्नामेंट का चौथा संस्करण होगा, जो 7 जनवरी से 3 फरवरी के बीच खेला जाएगा. इनमें कुल 5 टीमें (दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स) खेलती हैं. अभी तक खेले गए 3 संस्करण में 2 बार मुंबई इंडियंस और 1 बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी है.





Source link

BCCI ने की पुष्टि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शुभमन गिल; पंत होंगे कप्तान

BCCI ने की पुष्टि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शुभमन गिल; पंत होंगे कप्तान



शुभमन गिल आधिकारिक रूप से भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. वह कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट की वजह से मैदान से बाहर चले गए थे. उनका दर्द इतना था कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. वह दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सके थे. गुवाहाटी में टीम के साथ पहुंचे गिल के खेलने पर पहले से ही संशय था, लेकिन अब बीसीसीआई ने स्टेटमेंट जारी कर इसकी पुष्टि कर दी है. उनकी गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत कप्तान होंगे.

बीसीसीआई ने अपने स्टेटमेंट में कहा, “टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लगी थी और दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया और अगले दिन डिस्चार्ज कर दिया गया. वह 19 नवंबर, 2025 को गुवाहाटी गए. बदकिस्मती से, वह दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे और अपनी चोट की आगे की जांच के लिए मुंबई जाएंगे. गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट में टीम की कप्तानी करेंगे.”

38वें टेस्ट कप्तान ऋषभ पंत

पहले टेस्ट में बेशक ऋषभ पंत ने शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कप्तानी संभाली थी, लेकिन फुल टाइम कप्तान के रूप में गुवाहाटी में उनका पहला टेस्ट होगा. वह भारत के 38वें टेस्ट कप्तान होंगे.

ऋषभ पंत को पहले ही टेस्ट में एक बड़ी जिम्मेदारी निभानी है, क्योंकि अगर ये टेस्ट ड्रा पर भी समाप्त हुआ तो भारत सीरीज हार जाएगा. कोलकाता में भारत 124 रनों का पीछा करते हुए 30 रनों से हार गया था.

कब-कहां देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट

भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 22 नवंबर से 26 नवंबर के बीच खेला जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी.





Source link

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट में ही स्टार्क का कहर, इंग्लैंड 172 हुआ पर ढेर

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट में ही स्टार्क का कहर, इंग्लैंड 172 हुआ पर ढेर



The Ashes 2026: एशेज सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई, लेकिन इंग्लैंड के लिए यह शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही. पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने ऐसा जादू चलाया कि इंग्लैंड की पूरी टीम महज 172 रन पर ढेर हो गई. स्टार्क ने न सिर्फ 7 विकेट चटकाए, बल्कि एशेज में अपने 100 विकेट भी पूरे किए.

पहले ओवर से ही इंग्लैंड का बुरा हाल

टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी चुनी, लेकिन फैसला उलटा पड़ गया. पहली ही ओवर में इंग्लैंड का विकेट गिर गया और उसके बाद इंग्लिश बल्लेबाज क्रीज पर टिकने के लिए जूझते नजर आए.

बैजबॉल की आक्रामक शैली लेकर आई इंग्लैंड की टीम, लेकिन यह रणनीति ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिच पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई. गेंद स्विंग हो रही थी. पिच पर गेंदबाजों को काफी उछाल भी मिल रहा था. इसके बाद भी स्टार्क की रफ्तार के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज लगातार गलती करते चले गए.

ब्रुक की फिफ्टी के बावजूद इंग्लैंड की हालत खराब

इंग्लैंड की ओर से सिर्फ हैरी ब्रुक रन बनाने में सफल हुए. उन्होंने 52 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नही मिला. जेमी स्मिथ और ब्रुक ने आक्रामक अंदाज में रन बनाने की कोशिश की, लेकिन लापरवाह शॉट्स की वजह से जल्द आउट हो गए. पूरी इंग्लिश टीम में सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके. 

स्टार्क का कहर, करियर की बेस्ट स्पेल

पर्थ टेस्ट में मिशेल स्टार्क ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर दिया. उनका रफ्तार और स्विंग इंग्लिश बल्लेबाजों पर भारी पड़ गई. उनकी परफॉर्मेंस खास इसलिए भी रही क्योंकि टीम के दो बड़े गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड इस मैच में नही खेल रहे थे. स्टार्क के अलावा डेब्यू कर रहे ब्रेंडन डॉगेट ने 2 विकेट झटके और कैमरन ग्रीन ने भी 1 विकेट लिया.

इंग्लैंड हुआ ढ़ेर

इस मैच में सबसे चौंकाने वाली बात रही की इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 32.5 ओवर ही खेल पाई. बैजबॉल को लेकर काफी चर्चा थी कि यह रणनीति ऑस्ट्रेलिया में कैसे काम करेगी, लेकिन पहले दिन ही इसका जवाब मिल गया. यह रणनीति पूर तरह से फ्लॉप साबित हुई.



Source link

ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड का फर्स्ट इनिंग ‘कर्स’, पिछली पांच सीरीज में ओपनिंग साझेदारी के नाम के

ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड का फर्स्ट इनिंग ‘कर्स’, पिछली पांच सीरीज में ओपनिंग साझेदारी के नाम के



इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ स्टेडियम में एशेज सीरीज की शुरुआत हो गई है, जिसमें इंग्लैंड के लिए आगाज बेहद निराशाजनक रहा. इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया और छठी गेंद पर ही अपना विकेट गंवा दिया. उस समय तक मेहमान टीम का खाता तक नहीं खुल सका था.

2010/11 से अब तक इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में पांचवीं बार एशेज सीरीज खेल रही है. तब से सीरीज की अपनी पहली पारी में इंग्लैंड ने तीसरी बार खाता खोले बगैर अपना पहला विकेट गंवाया है. इस दौरान मेहमान टीम पांच पारियों में कुल 30 रन ही बना सकी है.

एशेज 2010/11 में इंग्लैंड की टीम ने ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच की तीसरी गेंद पर ही एंड्रयू स्ट्रॉस (0) का विकेट गंवा दिया था. उस पारी में इंग्लैंड सिर्फ 260 रन बना सकी, लेकिन अगली पारी (517/1) में शानदार वापसी करते हुए मैच को ड्रॉ करवाया.

एशेज 2013/14 का पहला मैच भी ब्रिस्बेन में ही खेला गया, जिसकी पहली पारी में इंग्लैंड की टीम महज 136 रन ही बना सकी. इस पारी में इंग्लैंड ने 28 के स्कोर पर कप्तान एलेस्टेयर कुक (13) का विकेट गंवा दिया था. इंग्लैंड ने यह मैच 381 रन से गंवाया.

एशेज 2017/18 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी पहली पारी में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही. 2.4 ओवर में टीम ने एलेस्टेयर कुक (2) का विकेट गंवा दिया. उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 2 ही रन बने थे. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 10 विकेट से अपने नाम किया.

एशेज 2021/22 सीरीज की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड ने रोरी बर्न्स (0) का विकेट गंवा दिया. उस समय तक टीम का खाता नहीं खुल सका था. इंग्लैंड की टीम इस पारी में 147 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से मैच अपने नाम किया.

एशेज 2025/26 में एक बार फिर इंग्लैंड की टीम सीरीज की अपनी पहली पारी में खाता तक नहीं खोल सकी. स्टार्क ने मैच के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर जैक क्रॉली (0) को कैच आउट कराया.

इंग्लैंड का स्कोर

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही है. पहले दिन पहले सेशन में इंग्लैंड ने अपने चार विकट खो दिए हैं. स्कोर 104 रन हुआ है.



Source link

WPL में गेंदबाजों का दबदबा, जानिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में

WPL में गेंदबाजों का दबदबा, जानिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में



WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के तीन सीजन ने साबित कर दिया है कि यह टूर्नामेंट सिर्फ बल्लेबाजों का नहीं, बल्कि दमदार गेंदबाजी का भी खेल है. 2023 से 2025 के बीच कई स्टार गेंदबाजों ने अपनी स्विंग, स्पिन और स्मार्ट प्लानिंग से मैच पलटे हैं। आंकड़े बताते हैं कि WPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मुंबई.इंडियंस की ऑलराउंडर हेले मैथ्यूज सबसे आगे हैं.

हेले मैथ्यूज का जलवा- मुंबई.इंडियंस 

वेस्टइंडीज की स्टार ऑलराउंडर हेले मैथ्यूज मुंबई इंडियंस की ताकत हैै. वो WPL की सबसे भरोसेमंद गेंदबाज भी हैं. मैथ्यूज ने 29 मैचों में 41 विकेट लेकर इस लिस्ट में टॉप पोजिशन पक्की कर ली है. 17.56 की शानदार औसत और 7.24 की इकोनॉमी बताती है कि वह कितनी किफायती और घातक हैं. उनकी सबसे बेहतरीन गेंदबाजी 3/5 रही है.

अमेलिया केर – मुंबई इंडियंस 

न्यूजीलैंड की अमेलिया केर, जो मुंबई इंडियंस के लिए खेलती हैं, मैथ्यूज से सिर्फ एक ही कदम पीछे हैं. 29 मैचों में 40 विकेट उनके नाम दर्ज हैं. खास बात यह है कि उनके पास 5 विकेट हॉल भी है – 5/38. मात्र 14.05 की स्ट्राइक रेट उन्हें इस टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शामिल करती है.

सोफी एक्लेस्टोन –  यूपी वॉरियर्स

इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन यूपी वॉरियर्स की सबसे बड़ी ताकत रही हैं. 25 मैचों में 36 विकेट और 6.68 की इकोनॉमी के साथ वह लीग की सबसे किफायती गेंदबाजों में शुमार हैं. उन्होंने 4 विकेट और मात्र 13 रन जैसे शानदार स्पेल भी डिलीवर किए हैं.

जेस जोनासन – दिल्ली कैपिटल्स  

दिल्ली कैपिटल्स की जेस जॉनासन इस लिस्ट में नंबर 4 पर बनी हुई है. वो किसी भी समय लगातार विकेट लेने के लिए जानी जाती हैं. 24 मैचों में उनके नाम 33 विकेट दर्ज हैं.

नैट स्किवर-ब्रंट – मुंबई इंडियंस

 इस लिस्ट में मुंबई की एक और गेदबाज का नाम शुमार है. इंग्लैंड की नैट स्किवर-ब्रंट ने मुंबई की ओर से खेलते हुए 32 विकेट चटकाए हैं. यही नही उनकी ऑलराउंडर के रूप में भी अपनी अहमियत साबित की है. 



Source link

एशेज 2025-26 का पहला टेस्ट मैच शुरू, ऑस्ट्रेलिया ने दोहराया 79 साल पुराना अनोखा रिकॉर्ड, देखें

एशेज 2025-26 का पहला टेस्ट मैच शुरू, ऑस्ट्रेलिया ने दोहराया 79 साल पुराना अनोखा रिकॉर्ड, देखें



इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का आगाज हो गया है. पर्थ स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. इस मुकाबले के साथ ब्रेंडन डोगेट और जेक वेदराल्ड ऑस्ट्रेलिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू कर रहे हैं.

ब्रेंडन डोगेट और जेक वेदराल्ड 31-31 वर्ष के हैं. पिछली बार ऐसा मार्च 1946 में हुआ था, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक ही टेस्ट में 30+ साल के दो डेब्यूटेंट को उतारा था. यह मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था.

स्टीव स्मिथ पर्थ में जारी इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाल रहे हैं. टीम में उस्मान ख्वाजा को मौका दिया गया है. ट्रेविस हेड, कैमरून हेड, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन मेजबान टीम को मजबूती देते नजर आ सकते हैं.

इस मुकाबले के साथ तेज गेंदबाज ब्रेंडन डोगेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला है, क्योंकि जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं.

ब्रेंडन डोगेट ने अपने करियर में 50 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिसमें 26.46 की औसत के साथ 190 विकेट हासिल किए. वहीं, 17 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 26 विकेट निकाले हैं.

दूसरी ओर, जेक वेदराल्ड सलामी बल्लेबाज के रूप में इस मुकाबले में उतरे हैं, जिन्होंने अपने 77 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 37.47 की औसत के साथ 5,322 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं. 51 लिस्ट ए मुकाबलों में बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 33.37 की औसत के साथ 1,602 रन बना चुका है.

बेन स्टोक्स की कप्तानी में मेहमान इंग्लैंड की टीम जो रूट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की मौजूदगी में इस ऐतिहासिक मुकाबले में उतरी है.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डोगेट, स्कॉट बोलैंड

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp