इन 5 खिलाड़ी का IPL करियर लगभग खत्म! रिलीज होने के बाद अब बिकना मुश्किल

इन 5 खिलाड़ी का IPL करियर लगभग खत्म! रिलीज होने के बाद अब बिकना मुश्किल



0इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा. सभी टीमें अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर चुकी हैं, बचे हुए स्लॉट्स को भरने के लिए फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. सभी टीमें कुछ ऐसे प्लेयर्स को रिलीज कर चुकी हैं, जिन्हें आगामी ऑक्शन में बड़ी रकम मिल सकती है. लेकिन 5 प्लेयर्स ऐसे भी हैं, जिनका आईपीएल करियर खत्म माना जा सकता है. मुश्किल है कि उन पर कोई टीम दांव लगाए.

1- फाफ डू प्लेसिस

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो 40 साल से ऊपर के होकर भी आईपीएल में खेले. वह अब 41 साल के हैं, पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे. फाफ आरसीबी के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं.

डु प्लेसिस ने 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. वह 2021 तक सीएसके में रहे, इस बीच 2016 और 2017 में वह राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए भी खेले. अब वह अपने करियर के अंतिम दौर में हैं, उन्हें आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया है. उनकी उम्र को देखते हुए माना जा सकता है कि उन पर शायद ही कोई टीम बोली लगाए.

फाफ के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 4 टीमों के लिए कुल 154 मैच खेले, जिनमें 135.78 की स्ट्राइक रेट से 4773 रन बनाए. उन्होंने आईपीएल में 39 अर्धशतक जड़े हैं.

2- मनीष पांडेय

मनीष पांडेय को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया है. वह 2024 में इस टीम का हिस्सा बने थे, पांडेय आईपीएल के पहले संस्करण से खेल रहे हैं. वह अभी तक 7 टीमों के लिए खेल चुके हैं, लेकिन पिछले 2 सीजन में उनका हाल देखकर मुश्किल लग रहा है कि कोई टीम उन पर दांव लगाए.

मनीष पांडेय ने आईपीएल 2025 में सिर्फ 3 मैच खेले थे, जिसमें 92 रन बनाए. 2024 में तो उन्होंने सिर्फ 1 ही मैच खेला था. उसमें उन्होंने 42 रन बनाए थे. आईपीएल में मनीष ने 174 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 3942 रन बनाए हैं. इसमें 22 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है.

3- कर्ण शर्मा

मुंबई इंडियंस ने 17 प्लेयर्स को रिटेन किया, 3 को ट्रेड के जरिए शामिल किया. एमआई ने 8 प्लेयर्स को रिलीज किया, जिसमें कर्ण शर्मा का नाम भी शामिल है. कर्ण ने पिछले संस्करण में सिर्फ 6 मैच खेले थे, जबकि उनकी टीम क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी. अब एमआई ने तो उन्हें रिलीज कर दिया है, लेकिन ऑक्शन में उन्हें कोई दूसरी टीम मिलना बहुत मुश्किल लग रहा है.

कर्ण शर्मा की उम्र 38 साल है, वह 2009 से आईपीएल खेल रहे हैं. आरसीबी के लिए डेब्यू करने वाले कर्ण अभी तक 4 टीमों के लिए खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 83 विकेट लिए हैं.

4- मोहित शर्मा

गेंदबाज मोहित शर्मा का नाम भी IPL 2026 ऑक्शन में होगा, लेकिन शायद कोई टीम उन पर बोली लगाए. मोहित को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किया है. 2013 से आईपीएल खेल रहे मोहित शर्मा ने 4 टीमों (CSK, PBKS, GT और DC) के लिए कुल 120 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 134 विकेट हैं. 

पिछले संस्करण में मोहित ने दिल्ली के लिए 8 मैच खेले, जिनमें सिर्फ 2 विकेट लिए लेकिन उनका इकॉनमी 10.28 का रहा. ऐसे में उन्हें आईपीएल 2026 ऑक्शन में नई टीम मिलना मुश्किल है.

5- मोईन अली

इंग्लैंड के क्रिकेटर मोईन अली पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स में थे, उन्हें केकेआर ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि वह कुछ खास कर नहीं पाए, उन्हें सिर्फ 6 मैच खेलने को मिले. 2 पारियों में उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए. 5 मैचों में उन्होंने गेंदबाजी की, जिसमें 6 विकेट लिए.

मोईन 2018 से आईपीएल में खेल रहे हैं, वह कुल 3 टीमों (RCB, CSK और KKR) के लिए खेल चुके हैं. आईपीएल में उन्होंने कुल 73 मैच खेले, जिनमें 1167 रन बनाए. वह 6 अर्धशतक भी लगा चुके हैं.



Source link

MI, CSK सहित 8 टीमों ने कप्तान किया कन्फर्म, इन 2 टीमों ने अभी तक नहीं लिया फैसला; देखें लिस्ट

MI, CSK सहित 8 टीमों ने कप्तान किया कन्फर्म, इन 2 टीमों ने अभी तक नहीं लिया फैसला; देखें लिस्ट



इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण (IPL 2026) के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद लगभग सभी टीमों के आधे से ज्यादा प्लेयर्स कन्फर्म हो चुके हैं. बचे हुए स्लॉट्स के लिए ऑक्शन प्रक्रिया 16 दिसंबर को होगी. इससे पहले 10 में से 8 टीमों के कप्तान कन्फर्म हो चुके हैं, जानिए सभी का रिकॉर्ड और उनका प्राइस.

RCB का कप्तान कौन है?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान हैं रजत पाटीदार. जिन्होंने पिछले संस्करण में पहली बार इस टीम की कमान संभाली और वो कर दिखाया जो 18 सालों में नहीं हुआ. उन्ही की कप्तानी में आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता, इस बार भी रजत ही आरसीबी की कमान संभालेंगे.

इंदौर के रहने वाले 32 वर्षीय रजत पाटीदार ने 2021 में आरसीबी के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. तब से वह इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं. उन्होंने 42 आईपीएल मैचों में कुल 1111 रन बनाए हैं, इसमें 9 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है. आरसीबी ने रजत पाटीदार को पिछले संस्करण के लिए 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, इस बार भी वह रिटेन किए गए हैं.

CSK का कप्तान कौन है?

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं. संजू सैमसन के इस खेमे में आने से कुछ लोगों को लगा था कि वह कप्तानी करेंगे लेकिन आगामी सीजन में ऋतुराज ही कप्तान रहेंगे. ऋतुराज पिछले संस्करण में चोट के कारण बीच टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जिसके बाद धोनी को फिर से कप्तानी संभालनी पड़ी थी.

ऋतुराज गायकवाड़ ने 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू किया था, तब से वह इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं. ऋतुराज गायकवाड़ को पिछले संस्करण के लिए सीएसके ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. ऋतुराज ने आईपीएल में कुल 71 मैच खेले हैं, जिसमें 2502 रन बनाए. उनके नाम आईपीएल में 2 शतक और 20 अर्धशतक हैं.

MI का कप्तान कौन है?

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं, जो रोहित शर्मा को रिप्लेस करके इस फ्रेंचाइजी के कप्तान बने थे. वह 2022 में अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बना चुके हैं. हालांकि उन्होंने 2015 में एमआई के लिए खेलते हुए ही अपना आईपीएल डेब्यू किया था.

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में कुल 152 मैच खेले, जिनमें उनके नाम 2749 रन हैं. पांड्या के नाम 10 अर्धशतक हैं. उन्हें मुंबई इंडियंस ने पिछले संस्करण के लिए 16.35 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

KKR का कप्तान कौन है?

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पिछले संस्करण में अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की थी, उन्हें फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए भी रिटेन किया है. हालांकि उन्होंने अभी अपने कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की है.

PBKS का कप्तान कौन है?

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं, जिन्हे फ्रेंचाइजी ने पिछले साल 26.75 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ ऑक्शन में खरीदा था. उनकी कप्तानी में टीम फाइनल तक भी पहुंची थी.

श्रेयस अय्यर के आईपीएल रिकार्ड्स की बात करें तो वह 3 फ्रेंचाइजियों (DC, KKR और PBKS) के लिए कुल 133 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उनके नाम 3731 रन हैं. आईपीएल में उन्होंने 27 अर्धशतक लगाए हैं.

GT का कप्तान कौन है?

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं. गिल अभी भारत की टेस्ट और वनडे टीम के भी कप्तान हैं. गिल को गुजरात ने पिछले संस्करण में 16.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. उन्होंने आईपीएल में कुल 118 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 3866 रन हैं. गिल ने आईपीएल में 4 शतक और 26 अर्धशतक जड़े हैं.

LSG का कप्तान कौन है?

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत होंगे, जिन्हे फ्रेंचाइजी ने इस साल रिटेन किया है और पिछले साल आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा था. एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे, उन्होंने दिल्ली के लिए ही 2016 में आईपीएल डेब्यू किया था.

आईपीएल करियर की बात करें तो ऋषभ पंत ने 125 मैचों में 3553 रन बनाए हैं, इसमें 2 शतक और 19 अर्धशतक हैं.

DC का कप्तान कौन है?

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल हैं, जो टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. पटेल को फ्रेंचाइजी ने पिछले संस्करण में 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जबकि पंत को रिलीज कर दिया था.

अक्षर पटेल ने आईपीएल की शुरुआत 2014 में पंजाब किंग्स के लिए खेलकर की थी, 2019 में वह दिल्ली में आए और तब से इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं. पटेल ने आईपीएल में कुल 162 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 1916 रन और 128 विकेट हैं.

RR का कप्तान कौन है?

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का कप्तान कौन होगा? इस पर अभी संशय बरकार है क्योंकि टीम ने अपने कप्तान को ट्रेड के जरिए सीएसके को सौंप दिया है. हालांकि इस ट्रेड के जरिए उन्होंने रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी प्लेयर को अपनी टीम में शामिल किया है.

संभावना है कि जडेजा कप्तान बन सकते हैं. हालांकि इस पर अभी आधिकारिक कुछ नहीं है. जडेजा को राजस्थान ने 14 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है, जबकि सीएसके में उनका प्राइस 18 करोड़ रुपये था.

SRH का कप्तान कौन है?

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस होंगे. ये सभी कन्फर्म कप्तानों में इकलौते विदेशी हैं, जबकि अन्य 7 भारतीय हैं. कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद 2024 में फाइनल तक पहुंची थी, जहां केकेआर ने उन्हें 8 विकेट से हराया था. पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन बेकार रहा, बावजूद कमिंस ही आगामी सीजन में कप्तान रहेंगे.

पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले संस्करण के लिए 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. उन्होंने आईपीएल में 3 टीमों (KKR, DC और SRH) के लिए कुल 72 मैच खेले हैं, जिसमें 79 विकेट लिए हैं.



Source link

शुभमन गिल बाहर, ऋषभ पंत होंगे कप्तान! दूसरे टेस्ट में ऐसी दिख सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

शुभमन गिल बाहर, ऋषभ पंत होंगे कप्तान! दूसरे टेस्ट में ऐसी दिख सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट शनिवार, 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया को ये टेस्ट हर हाल में जीतना है, क्योंकि अगर ये ड्रा भी हुआ तो मेहमान टीम सीरीज जीत जाएगी. भारत के कप्तान शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. गिल को पहले टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. वह एक दिन अस्पताल में भी रहे, हालांकि वह टीम के साथ गुवाहाटी पहुंच चुके हैं.

कोलकाता टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी, दूसरी पारी में उन्होंने अन्य बल्लेबाजों की तुलना में अच्छा खेल दिखाया लेकिन संभावना कम है कि दूसरे टेस्ट में भी वह इस पोजीशन पर बल्लेबाजी करें. पुजारा के बाद टीम इंडिया इस पोजीशन पर कई खिलाड़ियों को आजमा चुकी है.

सुदर्शन या वाशिंगटन, तीसरे नंबर पर कौन?

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करते हैं, दूसरे टेस्ट में उनकी पोजीशन पर कोई खतरा नजर नहीं आ रहा. हालांकि तीसरे नंबर की पोजीशन काफी इंटरेस्टिंग रहने वाली है. साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, इसकी संभावना इसलिए बढ़ रही है क्योंकि शुभमन गिल का दूसरे टेस्ट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है. बता दें कि सुदर्शन को पिछले टेस्ट में न खिलाने के फैसले पर भी कई दिग्गज हैरान थे.

कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, उनके नहीं होने से इस पोजीशन पर ऋषभ पंत खेल सकते हैं. पंत उपकप्तान हैं और गिल की गैरमौजदगी में टीम की कमान संभालेंगे. पिछले टेस्ट में पंत 5वें नंबर पर खेले थे, गुवाहाटी में इस पोजीशन पर रवींद्र जडेजा आ सकते हैं.

किस पोजीशन खेलेंगे वाशिंगटन सुंदर?

छठे नंबर पर ध्रुव जुरेल और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर 7वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. उनके बाद अक्षर पटेल 8वें नंबर पर आ सकते हैं, इससे भारत की बल्लेबाजी में गहराई भी नजर आ रही है.

कुलदीप यादव भी गुवाहाटी टेस्ट में खेल सकते हैं, 2 तेज गेंदबाजों के रूप में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के होने की पूरी संभावना है. बहुत कम संभावना है कि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह दूसरे टेस्ट से आराम लें, क्योंकि खबर है कि उन्हें वनडे सीरीज में आराम दिया जा सकता है.

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.



Source link

मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचे गौतम गंभीर, दूसरे टेस्ट में जीत की मांगी दुआ!

मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचे गौतम गंभीर, दूसरे टेस्ट में जीत की मांगी दुआ!



भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचे हैं. 22 नवंबर से भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट असम के गुवाहाटी में खेला जाना है, लेकिन उससे पहले गंभीर ने कामाख्या मंदिर में माथा टेका. बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य भी गौतम गंभीर के साथ मंदिर पहुंचे थे.

किसी बड़ी सीरीज या मैच से पहले अक्सर गौतम गंभीर मंदिरों में प्रार्थना करते जाते रहे हैं. जब भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली थी, तब उससे पहले गंभीर कोलकाता स्थित कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन करने गए थे. दूसरा टेस्ट टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इसे जीतकर वो दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज को एक-एक से ड्रॉ करवा सकती है.

दोनों टीम बुधवार को गुवाहाटी पहुंची थीं. टीम इंडिया के लिए दुर्भाग्यवपूर्ण खबर यह है कि शुभमन गिल चोट के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. उन्हें कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में गर्दन में खिंचाव आ गया था. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जिससे उन्हें छुट्टी तो मिल गई लेकिन अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं.

 

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं, जो अभी टेस्ट टीम के उपकप्तान भी हैं. वहीं साई सुदर्शन को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है, जिनकी जगह पहले टेस्ट में नंबर-3 पर वाशिंगटन सुंदर खेले थे.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 की डेट्स हुई कन्फर्म! मार्च में इस तारीख को शुरू होगी लीग, 31 मई को फाइनल

वनडे क्रिकेट में 5 विकेट हॉल नहीं ले पाने वाले 5 भारतीय गेंदबाज कौन, दो तो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके





Source link

17 चौके, 6 छक्के… रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा बैक टू बैक शतक, खेली सबसे बड़ी पारी

17 चौके, 6 छक्के… रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा बैक टू बैक शतक, खेली सबसे बड़ी पारी



रणजी ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज मुकाबले में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले रिंकू सिंह ने लगातार दूसरा शतक जड़ा. उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ 176 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 17 चौके और 6 छक्के जड़े. ये रिंकू का फर्स्ट क्लास में सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है.

भारत की प्रतिष्ठित फर्स्ट क्लास क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी में जमकर धमाल हो रहा है. तमाम बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर भारत की नेशनल क्रिकेट टीम में जगह बनाते हैं, इसलिए खिलाड़ियों की कोशिश इसमें अच्छा करने की होती है. रिंकू सिंह भी उनमें से एक हैं, जो नेशनल टीम के लिए खेल चुके हैं लेकिन अभी उनकी जगह पक्की नहीं मानी जाती. इस बीच उन्होंने एक ऐसी पारी खेली, जो सिलेक्टर्स को प्रभावित कर सकती है.

खेली सबसे बड़ी फर्स्ट क्लास पारी

रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ खेली 176 रनों की पारी रिंकू सिंह की उनके करियर की सबसे बड़ी फर्स्ट क्लास पारी है. आईपीएल में केकेआर के लिए खेलने वाले रिंकू सिंह ने अपने पिछले रणजी ट्रॉफी मैच में भी शतक जड़ा था. उन्होंने अक्टूबर में हुए आंध्र के खिलाफ मैच में नाबाद 165 रन बनाए थे. बता दें कि दोनों मैचों में उन्होंने गेंदबाजी भी की, हालांकि कोई विकेट नहीं मिल सका.

रिंकू सिंह के फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 52 मैचों में 3677 रन बनाए हैं, इसमें 9 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं. वह भारत के लिए ओडीआई और टी20 में डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने 2 वनडे में 55 और 35 टी20 में 550 रन बनाए हैं.

टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी में जो गर्दा उड़ाया है, उन्होंने सिलेक्टर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या रिंकू सिंह को टेस्ट टीम में भी लिया जा सकता है. अभी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज जारी है, जिसका पहला मैच टीम इंडिया 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हार गई.

KKR के लिए खेलते हैं रिंकू सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 ऑक्शन से पहले सिर्फ 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, इसमें एक रिंकू सिंह भी हैं. रिंकू टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं, जिन्हे फ्रेंचाइजी ने पिछले साल 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. बड़ी बात ये हैं कि उससे पहले उनका आईपीएल प्राइस 1 करोड़ रुपये से भी कम था.



Source link

पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की प्लेइंग-11 की घोषणा, दो खिलाड़ियों का होगा डेब्यू

पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की प्लेइंग-11 की घोषणा, दो खिलाड़ियों का होगा डेब्यू



कल यानी 21 नवंबर से शुरू होने वाले द एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है. पहले टेस्ट में पैट कमिंस टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह स्टीव स्मिथ इस मुकाबले में टीम की कमान संभालेंगे. आइए देखें पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किन 11 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है.

दो खिलाड़ी कर रहे डेब्यू

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पुष्टि की है कि तेज़ गेंदबाज़ ब्रेंडन डॉगेट और बल्लेबाज़ जेक वेदराल्ड 21 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रहे एशेज़ सीरीज़ के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे. पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड दोनों चोटिल हैं और इसी कारण  31 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ डॉगेट को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिल रहा है. वहीं बल्लेबाज़ वेदराल्ड भी टीम का हिस्सा बने हैं.

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होने वाले मैच में मार्नस लाबुशेन तीसरे नंबर पर बतौर बल्लेबाज वापसी करेंगे. मैच की पूर्व संध्या पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्मिथ ने कहा, “जब मार्नस तीसरे नंबर पर अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी करते हैं, तो वह हमें एक बहुत अच्छी क्रिकेट टीम बनाते हैं. हम उन्हें टीम से बाहर नहीं रख सकते थे”

पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट, स्कॉट बोलैंड.

वेन्यू और शेड्यूल

इस बार के एशेज टेस्ट इन पांच प्रतिष्ठित मैदानों पर खेले जाएंगे.

1st Test, 21 नवंबर – पर्थ, सुबह 8:00 बजे IST

2nd Test, 4 दिसंबर – ब्रिस्बेन, सुबह 9:30 बजे IST

3rd Test, 17 दिसंबर – एडिलेड, सुबह 5:30 बजे IST

4th Test, 26 दिसंबर – मेलबर्न, सुबह 5:30 बजे IST

5th Test, 4 जनवरी – सिडनी, सुबह 5:30 बजे IST

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अब तक खेले गए 361 टेस्ट में, 

ऑस्ट्रेलिया जीता: 152

इंग्लैंड जीता: 112

ड्रॉ: 97

 

 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp