BCCI ने अचानक बदला टीम इंडिया का शेड्यूल? अब दिसंबर में इस टीम से होगी टी20 सीरीज

BCCI ने अचानक बदला टीम इंडिया का शेड्यूल? अब दिसंबर में इस टीम से होगी टी20 सीरीज



भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलनी थी, जिसे रद्द करने का फैसला किया गया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दिसंबर में ही नई सीरीज की योजना बना ली है. बता दें कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ पहली सीरीज खेलने वाली थी, लेकिन वहां मौजूद हालात को देखते हुए बोर्ड ने इसे कैंसिल करने का फैसला किया.

RevSportz की रिपोर्ट के अनुसार भारत और श्रीलंका के बीच 21 से 30 दिसंबर के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज के सभी मैच 2 वेन्यू (विशाखापट्टनम और तिरुवनंतपुरम) पर खेले जाएंगे. सीरीज के पहले 2 मुकाबले एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम और बचे 3 मैच ग्रीनफ़ील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे.

भारत और बांग्लादेश को 3 वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी, ये आईसीसी फ्यूचर टूर प्रोग्राम का हिस्सा थी. सीरीज के मैच कोलकाता और कटक में खेले जाने थे. पीटीआई ने बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया था कि बोर्ड को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलने की मंजूरी नहीं मिली है.

बीसीसीआई ने लिखा था पत्र

बीसीसीआई ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को पत्र लिखकर सीरीज कैंसिल करने की जानकारी दी थी. पीटीआई ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी के हवाले से बताया था, “हमें एक लेटर बीसीसीआई की तरफ से मिला, जिसमें सीरीज रद्द करने की बात कही गई है. हम अब नई तारीखों का इंतजार कर रहे हैं.”

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के दौरे को भी किया था रद्द

इसी साल अगस्त में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बांग्लादेश का दौरा करना था, दोनों देशों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज होनी थी. फैंस इस दौरे को लेकर उत्सुक थे, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली के इसमें खेलने की संभावना थी. इस दौरे को भी रद्द कर दिया गया था, जिसका कारण बांग्लादेश में चल रहा भू-राजनितिक तनाव था.



Source link

गौतम गंभीर और टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच में तकरार! कोलकाता की पिच पर घमासान

गौतम गंभीर और टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच में तकरार! कोलकाता की पिच पर घमासान



गौतम गंभीर और भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक के बयानों में तकरार की झलक दिखाई पड़ती है. कोलकाता टेस्ट पूरे 3 दिन भी नहीं चल पाया था, जिसमें भारत 30 रनों से हार गया था. गंभीर ने पिच क्यूरेटर के समर्थन में आकर कहा था कि टीम इंडिया ने ऐसी ही पिच की मांग की थी. मगर सितांशु कोटक ने ईडन गार्डन्स के पिच क्यूरेटर पर हार का ठीकरा फोड़ दिया है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट से पहले सितांशु कोटक ने कहा, “लोग गौतम गंभीर, गौतम गंभीर कर रहे हैं. मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं स्टाफ का सदस्य हूं और मुझे भी बुरा लगता है. यह कोई तरीका नहीं है. शायद कुछ लोग अपना एजेंडा चलाने के लिए आलोचना कर रहे हैं. उन्हें बधाई, लेकिन ऐसा करना गलत है.”

गौतम गंभीर-सितांशु कोटक में तकरार!

सितांशु कोटक ने कहा कि कोई भी ऐसी पिच नहीं चाहता था. पिछले मैच (कोलकाता) में पिच का सारा दोष गौतम गंभीर ने अपने सिर ले लिया था. उन्होंने कहा, “उन्होंने दोष अपने सिर इसलिए लिया क्योंकि उनका सोचना था कि सारी गलती क्यूरेटर्स की नहीं बताई जा सकती. पिछले मैच में एक दिन बाद ही पिच का हाल बिगड़ने लगा था. गेंद का टप्पा गिरने के बाद मिट्टी उड़ रही थी, वो सबको दिख रहा था, ऐसा होने की किसी ने उम्मीद नहीं की थी.”

सितांशु कोटक ने आगे कहा, “स्पिन की उम्मीद थी, लेकिन तीसरे दिन की शाम या उसके बाद हमने स्पिन की उम्मीद की थी. कभी मौसम, कभी पिच क्यूरेटर भी ऐसा नहीं चाहते हैं. मैं सच कह रहा हूं. इस तरह की पिच कोई नहीं चाहता था.”

भारतीय टीम की आलोचना होने का बड़ा कारण यह भी कह कि वो अपने घरेलू मैदान पर 124 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी. इस टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 93 रनों पर ढेर हो गई थी.

यह भी पढ़ें:

Watch: मिल गया सबूत, हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से मिलाया हाथ; वायरल वीडियो पर जमकर बवाल



Source link

Ashes: What Did Ricky Ponting Predict For The Ashes 2025? Former Captain Backs Australia For A 3–2 Win

Ashes: What Did Ricky Ponting Predict For The Ashes 2025? Former Captain Backs Australia For A 3–2 Win


Former Australia captain Ricky Ponting has predicted that the hosts will clinch the upcoming five-match Ashes series 3-2 over England despite it being a close-fought contest. Although Australia have retained the Ashes since 2018 and have been beaten by England in only four home Tests this century, Ponting says he still expects England to put up a strong fight in the five-match series Down Under.

“I don’t think there’ll be any draws, just the way that England play. If there’s reasonable weather through the Australian summer, we know that the biggest concern for the last 15 years has been Sydney with the amount of days we’ve lost there,” Ponting said in the latest episode of The ICC Review.

“Perth and Brisbane this time of year are normally great. So I don’t foresee any drawn games and I just think it’s going to be really, really close. So I’m going 3-2 Australia.

Add Zee News as a Preferred Source


“The fact that there’s no draws. I just think that’s how potentially close it could be. And obviously I’m taking everything into account there as well. The fact that England have only won four Test matches in Australia this century and I’m predicting that they’re going to win two in this series. So that’s how much closer I think it could be,” he added.

ALSO READ – Meet Confirmed Captains Of RCB, CSK, MI, KKR, PBKS, GT, LSG, DC, RR, SRH Ahead Of IPL 2026 Auction – Check In Pics

Ponting feels England’s chances will hinge heavily on the form of openers Zak Crawley and Ben Duckett, warning that Australia’s attack can take control of the middle order if they strike early. He believes the pair need to take the game to Australia’s fast bowlers from the outset to seize early momentum.

“I have had a bit of a look back through the last couple of years when England have played really good Test cricket and it’s been on the back of some really good, fast, positive starts from their openers,” Ponting noted.

“Because of the way that they play, they come out, they play their shots, they put pressure back on the opposition straight away and sometimes before you know, you look up at the scoreboard and they are none for 70 or 80 and you’re sort of eight or 10 overs into the Test match.

“That’s the way they’ll need to do it again, I think in Australia. It won’t be easy because the wickets in Perth and Brisbane if they happen to bat first anyway, which is not England’s preferred style of playing.

“England always like to bat second if they can, but I just think if they don’t get off to flying starts and Duckett and Crawley can’t be consistent at the top of the order, it just puts so much more pressure on those middle-order players on (Joe) Root, on (Harry) Brook, on Ollie Pope, who we know hasn’t got a great record in Australia either.

“And all of a sudden you might look up and Ben Stokes is in a whole lot earlier than what England would want him to be. So I think they (England openers) are crucial.

“Everyone will talk about Root and Brook and Stokes and the impact that they could have on this series. But if the openers don’t get England off to a really good, solid, fast start, then the Australian bowlers could dominate and get into that middle-order nice and early with the newer Kookaburra ball and it could be exactly what Australia are after.”



Source link

मिल गया सबूत, हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से मिलाया हाथ; वायरल वीडियो पर जमकर बवाल

मिल गया सबूत, हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से मिलाया हाथ; वायरल वीडियो पर जमकर बवाल



एशिया कप से लेकर महिला वर्ल्ड कप तक, भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ ना मिलाने की नीति अपनाई हुई थी. PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने तो एशिया कप ट्रॉफी अब तक टीम इंडिया को नहीं दी है. जाहिर तौर पर भारतीय फैंस के अंदर गुस्से की भावना चरम पर होगी. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को पाकिस्तानी प्लेयर शाहनवाज दहानी के साथ हाथ मिलाते देखा गया है.

यह मामला अबू धाबी में चल रही टी10 लीग का है, जहां बुधवार को हरभजन सिंह की टीम एसपिन स्टालियंस को नॉर्थर्न वॉरियर्स के हाथों 4 रनों की करीबी हार मिली थी. इसी साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, जिसका क्रिकेट के खेल पर भी असर दिखा. टीम इंडिया ने एशिया कप और महिला वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हाथ नहीं मिलाया था.

इसलिए जब हरभजन सिंह ने हंसते हुए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी से हाथ मिलाया, तो बड़ा विवाद खड़ा हो चला है. हरभजन पर इसलिए भी विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि वो खुद कह चुके हैं कि भारत को पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलनी चाहिए. वहीं वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेला था. पाकिस्तान के साथ ना खेलने की बात कहने वाले क्रिकेटरों में हरभजन सिंह भी एक थे.

शाहनवाज दहानी ने मैच विजेता प्रदर्शन करते हुए 10 रन देकर 2 विकेट लिए थे. दहानी हरभजन के पास पहुंचे, उनसे हाथ मिलाया और दोनों के बीच कुछ बात भी हुई. वायरल तस्वीरों को देख ऐसा प्रतीत हुआ जैसे हरभजन सिंह ने ही हैंडशेक के लिए पहले हाथ आगे बढ़ाया था.

यह भी पढ़ें:

करियर के 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज, कितने भारतीयों ने किया ऐसा? यहां जानें





Source link

शिखर धवन के साथ बहुत बड़ा फ्रॉड, लाखों रुपये की धोखाधड़ी का है मामला; यहां जानें

शिखर धवन के साथ बहुत बड़ा फ्रॉड, लाखों रुपये की धोखाधड़ी का है मामला; यहां जानें



भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमितेश शाह एक FIR में दर्ज किया गया है. अमितेश शाह Legaxy नाम की कंपनी के संस्थापक और सीईओ भी हैं. दरअसल गुड़गांव में एक एफआईआर दर्ज हुई है, जिसमें आरोप है कि अमितेश ने एशिया कप के दौरान अनधिकृत विज्ञापन के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए. उनपर शिखर धवन का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल और उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है.

दर्ज शिकायत के अनुसार अमितेश शाह ने शिखर धवन की कंपनी छोड़ने के बाद भी खुद को धवन का अधिकृत एजेंट बताते रहे. साथ ही उन्होंने एग्रीमेंट में हेराफेरी भी की, जिसके जरिए उन्होंने खुद को शिखर धवन से जुड़ा हुआ बताया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट अनुसार अमितेश शाह पर बिना अनुमति शिखर धवन की तस्वीरों का इस्तेमाल करने, एक क्रिकेट एप्लीकेशन के साथ समाप्त हो चुके विज्ञापन अनुबंध को अवैध रूप से तैयार करने और झूठे अधिकार के तहत एग्रीमेंट बनाने का भी आरोप है.

दर्ज हुई शिकायत में यह भी लिखा हुआ है कि अमितेश ने शिखर धवन और मैनेजमेंट टीम को जानकारी दिए बिना लगभग 40 लाख रुपये एक अन्य कंपनी में ट्रांसफर कर दिए थे. पुलिस ने इस मामले में पैसों के लेन देन से जुड़ी ट्रांजेक्शन, जिन भी माध्यमों से संपर्क हुआ और अनुबंध दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि शिखर धवन का नाम पिछले दिनों ऑनलाइन बेटिंग कंपनी को प्रमोट करने के मामले में भी सामने आया था. इस मामले में शिखर धवन और सुरेश रैना की करीब 11 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई थी. इसमें धवन की 4.5 करोड़ कीआ चल संपत्ति भी शामिल है.

यह भी पढ़ें:

MI और चेन्नई सहित 8 टीमों ने कप्तान किया कन्फर्म, इन 2 टीमों ने अभी तक नहीं लिया फैसला; देखें पूरी लिस्ट

IND Probable 11 vs SA: शुभमन गिल बाहर, ऋषभ पंत होंगे कप्तान! दूसरे टेस्ट में ऐसी दिख सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन



Source link

इन 5 खिलाड़ी का IPL करियर लगभग खत्म! रिलीज होने के बाद अब बिकना मुश्किल

इन 5 खिलाड़ी का IPL करियर लगभग खत्म! रिलीज होने के बाद अब बिकना मुश्किल



0इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा. सभी टीमें अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर चुकी हैं, बचे हुए स्लॉट्स को भरने के लिए फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. सभी टीमें कुछ ऐसे प्लेयर्स को रिलीज कर चुकी हैं, जिन्हें आगामी ऑक्शन में बड़ी रकम मिल सकती है. लेकिन 5 प्लेयर्स ऐसे भी हैं, जिनका आईपीएल करियर खत्म माना जा सकता है. मुश्किल है कि उन पर कोई टीम दांव लगाए.

1- फाफ डू प्लेसिस

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो 40 साल से ऊपर के होकर भी आईपीएल में खेले. वह अब 41 साल के हैं, पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे. फाफ आरसीबी के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं.

डु प्लेसिस ने 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. वह 2021 तक सीएसके में रहे, इस बीच 2016 और 2017 में वह राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए भी खेले. अब वह अपने करियर के अंतिम दौर में हैं, उन्हें आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया है. उनकी उम्र को देखते हुए माना जा सकता है कि उन पर शायद ही कोई टीम बोली लगाए.

फाफ के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 4 टीमों के लिए कुल 154 मैच खेले, जिनमें 135.78 की स्ट्राइक रेट से 4773 रन बनाए. उन्होंने आईपीएल में 39 अर्धशतक जड़े हैं.

2- मनीष पांडेय

मनीष पांडेय को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया है. वह 2024 में इस टीम का हिस्सा बने थे, पांडेय आईपीएल के पहले संस्करण से खेल रहे हैं. वह अभी तक 7 टीमों के लिए खेल चुके हैं, लेकिन पिछले 2 सीजन में उनका हाल देखकर मुश्किल लग रहा है कि कोई टीम उन पर दांव लगाए.

मनीष पांडेय ने आईपीएल 2025 में सिर्फ 3 मैच खेले थे, जिसमें 92 रन बनाए. 2024 में तो उन्होंने सिर्फ 1 ही मैच खेला था. उसमें उन्होंने 42 रन बनाए थे. आईपीएल में मनीष ने 174 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 3942 रन बनाए हैं. इसमें 22 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है.

3- कर्ण शर्मा

मुंबई इंडियंस ने 17 प्लेयर्स को रिटेन किया, 3 को ट्रेड के जरिए शामिल किया. एमआई ने 8 प्लेयर्स को रिलीज किया, जिसमें कर्ण शर्मा का नाम भी शामिल है. कर्ण ने पिछले संस्करण में सिर्फ 6 मैच खेले थे, जबकि उनकी टीम क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी. अब एमआई ने तो उन्हें रिलीज कर दिया है, लेकिन ऑक्शन में उन्हें कोई दूसरी टीम मिलना बहुत मुश्किल लग रहा है.

कर्ण शर्मा की उम्र 38 साल है, वह 2009 से आईपीएल खेल रहे हैं. आरसीबी के लिए डेब्यू करने वाले कर्ण अभी तक 4 टीमों के लिए खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 83 विकेट लिए हैं.

4- मोहित शर्मा

गेंदबाज मोहित शर्मा का नाम भी IPL 2026 ऑक्शन में होगा, लेकिन शायद कोई टीम उन पर बोली लगाए. मोहित को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किया है. 2013 से आईपीएल खेल रहे मोहित शर्मा ने 4 टीमों (CSK, PBKS, GT और DC) के लिए कुल 120 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 134 विकेट हैं. 

पिछले संस्करण में मोहित ने दिल्ली के लिए 8 मैच खेले, जिनमें सिर्फ 2 विकेट लिए लेकिन उनका इकॉनमी 10.28 का रहा. ऐसे में उन्हें आईपीएल 2026 ऑक्शन में नई टीम मिलना मुश्किल है.

5- मोईन अली

इंग्लैंड के क्रिकेटर मोईन अली पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स में थे, उन्हें केकेआर ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि वह कुछ खास कर नहीं पाए, उन्हें सिर्फ 6 मैच खेलने को मिले. 2 पारियों में उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए. 5 मैचों में उन्होंने गेंदबाजी की, जिसमें 6 विकेट लिए.

मोईन 2018 से आईपीएल में खेल रहे हैं, वह कुल 3 टीमों (RCB, CSK और KKR) के लिए खेल चुके हैं. आईपीएल में उन्होंने कुल 73 मैच खेले, जिनमें 1167 रन बनाए. वह 6 अर्धशतक भी लगा चुके हैं.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp