भारत को लगा बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से शुभमन गिल बाहर; ये खिलाड़ी करेगा प्लेइंग 11 में रिप्लेस

भारत को लगा बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से शुभमन गिल बाहर; ये खिलाड़ी करेगा प्लेइंग 11 में रिप्लेस



शुभमन गिल गुवाहाटी में होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. गिल को कोलकाता टेस्ट में गर्दन में दर्द महसूस हुआ था, जिसके चलते उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा था. वह दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार गिल दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं, उनकी गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत टीम की कमान संभालेंगे.

कोलकाता टेस्ट में शुभमन गिल की कमी खली थी, जहां टीम इंडिया 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 30 रनों से हार गई थी. गिल को लेकर आज ही बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया था कि वह टीम के साथ गुवाहाटी पहुंच रहे हैं लेकिन उनके खेलने पर फैसला लिया जाना बाकी है.

इस खिलाड़ी को मिल सकता है प्लेइंग 11 में मौका

पहले टेस्ट में भी शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने ही कमान संभाली थी, वह उपकप्तान हैं. दूसरे टेस्ट में भी 26 वर्षीय पंत कप्तानी करेंगे, जबकि गिल के बाहर होने से साई सुदर्शन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

बीसीसीआई ने बुधवार को जारी अपने स्टेटमेंट में बताया था, “टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लग गई और दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. उन्हें निगरानी में रखा गया और अगले दिन छुट्टी दे दी गई. गिल तेजी से रिकवर हो रहे हैं और वह 19 नवंबर, 2025 को टीम के साथ गुवाहाटी जाएँगे.”

टीम इंडिया को हर हाल में जीतना है दूसरा टेस्ट

2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है. अब सीरीज हार से बचने के लिए टीम इंडिया को गुवाहाटी में हर हाल में जीतना है. क्योंकि ड्रा के साथ भी दक्षिण अफ्रीका सीरीज अपने नाम कर लेगी. बता दें कि टेम्बा बावुमा बतौर कप्तान अभी तक कभी कोई टेस्ट नहीं हारे हैं. उन्होंने 11 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से 10 मैच दक्षिण अफ्रीका जीता और 1 ड्रा पर समाप्त हुआ. अब भारत को सीरीज बराबर पर खत्म करने के लिए बावुमा के इस रिकॉर्ड को तोड़ना होगा.



Source link

ICC ने वर्ल्ड कप के शेड्यूल का कर दिया एलान, 15 जनवरी से होगी शुरुआत; 6 फरवरी को फाइनल

ICC ने वर्ल्ड कप के शेड्यूल का कर दिया एलान, 15 जनवरी से होगी शुरुआत; 6 फरवरी को फाइनल



आईसीसी ने पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फुल शेड्यूल जारी कर दिया है. पहला मैच भारतीय अंडर-19 टीम और यूएसए अंडर-19 टीम के बीच 15 जनवरी को होगा. बता दें कि टूर्नामेंट के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. टूर्नामेंट में खेलने वाली 16 टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है. वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाली 16 टीमें (ग्रुप वाइज)

  • ग्रुप ए- भारत, बांग्लादेश, यूएसए और न्यूजीलैंड.
  • ग्रुप बी- जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड.
  • ग्रुप सी- ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका.
  • ग्रुप डी- तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका.

आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप शेड्यूल

  • 15 जनवरी, यूएसए बनाम भारत, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 15 जनवरी, जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 15 जनवरी, तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज, एचपी ओवल, विंडहोक
  • 16 जनवरी, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 16 जनवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
  • 16 जनवरी, अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक
  • 17 जनवरी, भारत बनाम बांग्लादेश, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 17 जनवरी, जापान बनाम श्रीलंका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
  • 18 जनवरी, न्यूजीलैंड बनाम यूएसए, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 18 जनवरी, इंग्लैंड बनाम ज़िम्बाब्वे, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 18 जनवरी, वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, एचपी ओवल, विंडहोक
  • 19 जनवरी, पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 19 जनवरी, श्रीलंका बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
  • 19 जनवरी, दक्षिण अफ्रीका बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक
  • 20 जनवरी, बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 20 जनवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
  • 21 जनवरी, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 21 जनवरी, अफगानिस्तान बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक
  • 22 जनवरी, जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 22 जनवरी, आयरलैंड बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
  • 22 जनवरी, वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक
  • 23 जनवरी, बांग्लादेश बनाम यूएसए, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 23 जनवरी, श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
  • 24 जनवरी, भारत बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 24 जनवरी, A4 बनाम D4, एचपी ओवल, विंडहोक
  • 25 जनवरी, सुपर सिक्स A1 बनाम D3, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
  • 25 जनवरी, सुपर सिक्स D2 बनाम A3, एचपी ओवल, विंडहोक
  • 26 जनवरी, B4 बनाम C4, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 26 जनवरी, सुपर सिक्स C1 बनाम B2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 26 जनवरी, सुपर सिक्स D1 बनाम A2, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
  • 27 जनवरी, सुपर सिक्स C2 बनाम B3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 27 जनवरी, सुपर सिक्स C3 बनाम B1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 28 जनवरी, सुपर सिक्स A1 बनाम D2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 29 जनवरी, सुपर सिक्स D3 बनाम A2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 30 जनवरी, सुपर सिक्स D1 बनाम A3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 30 जनवरी, सुपर सिक्स B3 बनाम C1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 31 जनवरी, सुपर सिक्स B2 बनाम C3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 01 फ़रवरी, सुपर सिक्स B1 बनाम C2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 03 फ़रवरी, पहला सेमीफ़ाइनल, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 04 फ़रवरी, दूसरा सेमीफ़ाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • 06 फ़रवरी, फ़ाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे.



Source link

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे हार्दिक और बुमराह, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे हार्दिक और बुमराह, रिपोर्ट में हुआ खुलासा



<p style="text-align: justify;">भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खेला मुश्किल है. दरअसल, अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए जांघ की चोट से उबर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं. वहीं बुमराह वर्कलोड को देखते हुए इस सीरीज में रेस्ट पर रह सकते हैं.</p>
<p style="text-align: justify;">मुख्य तेज गेंदबाजों के काम के बोझ के प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाज <a title="जसप्रीत बुमराह" href="https://www.abplive.com/topic/jasprit-bumrah" data-type="interlinkingkeywords">जसप्रीत बुमराह</a> को भी तीन मैच की वनडे सीरीज से आराम दिए जाने की संभावना है, क्योंकि इसका टी20 विश्व कप की तैयारी में कोई खास महत्व नहीं है. हार्दिक को सितंबर में दुबई में एशिया कप टी20 के दौरान जांघ में चोट लगी थी और वह पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी नहीं खेल पाए थे.</p>
<p style="text-align: justify;"><strong>इस कारण वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे दोनों स्टार खिलाड़ी</strong></p>
<p style="text-align: justify;">न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बीसीसीआई सूत्र के हवाले से लिखा है, हार्दिक इस समय अपनी जांघ की चोट से उबर रहे हैं. वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी आरटीपी (खेल में वापसी) ट्रेनिंग कर रहे हैं. फिलहाल जांघ की चोट से वापसी के बाद उन्हें धीरे-धीरे अपना कार्यभार बढ़ाने की जरूरत है और सीधे 50 ओवर के मैच खेलना जोखिम भरा होगा. टी20 विश्व कप तक हार्दिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों पर ध्यान केंद्रित करेंगे.</p>
<p style="text-align: justify;">माना जा रहा है कि हार्दिक पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए अपनी मैच फिटनेस साबित करेंगे और उसके बाद मुंबई इंडियंस का यह कप्तान दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी तीन वनडे मैच होने हैं, लेकिन टी20 विश्व कप तक 50 ओवर के क्रिकेट का महत्व सीमित है. अगले आईपीएल के बाद सीनियर खिलाड़ियों का ध्यान 2027 के वनडे विश्व कप चक्र पर केंद्रित होगा.</p>



Source link

टेस्ट, वनडे और टी20… ICC टॉप-10 रैंकिंग में इतने भारतीय खिलाड़ी शामिल; अभिषेक शर्मा नंबर-1

टेस्ट, वनडे और टी20… ICC टॉप-10 रैंकिंग में इतने भारतीय खिलाड़ी शामिल; अभिषेक शर्मा नंबर-1



आईसीसी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अलग अलग श्रेणियों (बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑल-राउंडर) की रैंकिंग जारी करता है. ताजा रैंकिंग में तीनों फॉर्मेट की हर केटेगरी में टॉप-10 प्लेयर्स की लिस्ट देखें तो इनमें कुल 14 भारतीय प्लेयर्स शामिल हैं. अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह समेत 4 भारतीय प्लेयर्स नंबर-1 पायदान पर काबिज हैं. यहां हर तीनों फॉर्मेट की हर श्रेणी में टॉप-10 प्लेयर्स की लिस्ट दी गई है. सभी फॉर्मेट में कितने भारतीय इनमें शामिल हैं, उसकी जानकारी भी यहां दी गई है.

8 भारतीय बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल!

रैंकिंग में सबसे ज्यादा दबदबा भारतीय प्लेयर्स ने बल्लेबाजी में ही बना रखा है. तीनों फॉर्मेट की टॉप-10 लिस्ट में कुल 8 भारतीय प्लेयर्स शामिल हैं. अभिषेक टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं. वनडे की टॉप-10 लिस्ट देखें तो इसमें 4 भारतीय प्लेयर्स शामिल हैं. देखें तीनों फॉर्मेट में टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट और उनके रेटिंग पॉइंट्स.

आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग

  1. जो रुट (इंग्लैंड)- 908
  2. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 868
  3. केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड)- 850
  4. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- 816
  5. टेम्बा बावुमा (साउथ अफ्रीका)- 794
  6. कमिंडू मेंडिस (श्रीलंका)- 781
  7. यशस्वी जायसवाल (भारत)- 749
  8. डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)- 748
  9. बेन डकेट (इंग्लैंड)- 747
  10. ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)- 470

आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग

  1. डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)- 782 
  2. रोहित शर्मा (भारत)- 781
  3. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)- 764
  4. शुभमन गिल (भारत)- 745
  5. विराट कोहली (भारत)- 725
  6. बाबर आजम (पाकिस्तान)- 722
  7. हैरी टेक्टर (आयरलैंड)- 708
  8. श्रेयस अय्यर (भारत)- 700
  9. चरिथ असलंका (श्रीलंका)- 690
  10. शाई होप (वेस्टइंडीज)- 689

आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग

  1. अभिषेक शर्मा (भारत)- 920
  2. फिल साल्ट (इंग्लैंड)- 849
  3. पथुम निसांका (श्रीलंका)- 779
  4. जोस बटलर (इंग्लैंड)- 770
  5. तिलक वर्मा (भारत)- 761
  6. ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)- 713
  7. कुसल पेरेरा (श्रीलंका)- 692
  8. सूर्यकुमार यादव (भारत)- 691
  9. मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया)- 684
  10. टिम सेफर्ट (न्यूजीलैंड)- 683

बुमराह और चक्रवर्ती नंबर-1

गेंदबाजों की बात करें तो टेस्ट और टी20 में भारतीय खिलाड़ी नंबर-1 पर काबिज हैं. टेस्ट में जसप्रीत बुमराह और टी20 में वरुण चक्रवर्ती दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज हैं. वनडे की टॉप-10 लिस्ट में कुलदीप यादव छठे नंबर पर हैं. तीनों फॉर्मेट की टॉप-10 लिस्ट में 1-1 ही भारतीय शामिल हैं.

आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग

  1. जसप्रीत बुमराह (भारत)- 895 
  2. मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)- 846
  3. नोमान अली (पाकिस्तान)- 843
  4. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 838
  5. जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- 815
  6. कागिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका)- 815 
  7. सकॉट बोलैंड (ऑस्ट्रेलिया)- 784
  8. नेथन ल्योन (ऑस्ट्रेलिया)- 769
  9. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 766
  10. गस एटकिंसन (इंग्लैंड)- 766

आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग

  1. रशीद खान (अफगानिस्तान)- 710
  2. जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)- 670
  3. केशव महाराज (साउथ अफ्रीका)- 660
  4. महेश तीक्षणा (श्रीलंका)- 647
  5. बर्नार्ड स्कोलट्ज़ (नामीबिया)- 645
  6. कुलदीप यादव (भारत)- 634
  7. मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड)- 630
  8. जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- 628
  9. अबरार अहमद (पाकिस्तान)- 624
  10. वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका)- 619

आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग

  1. वरुण चक्रवर्ती (भारत)- 780
  2. जैकब डफी (न्यूजीलैंड)- 699
  3. रशीद खान (अफगानिस्तान)- 694
  4. वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका)- 687
  5. आदिल रशीद (इंग्लैंड)- 686
  6. नुवान तुषारा (श्रीलंका)- 676
  7. अकील होसैन (वेस्टइंडीज)- 675
  8. अबरार अहमद (पाकिस्तान)- 666
  9. नेथन एलिस (ऑस्ट्रेलिया)- 660
  10. एडम जेम्पा (ऑस्ट्रेलिया)- 655

तीनों फॉर्मेट में 1-1 भारतीय ऑलराउंडर शामिल

रवींद्र जडेजा टेस्ट फॉर्मेट में दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर हैं, वह टॉप-10 टेस्ट ऑलराउंडर में इकलौते भारतीय हैं. वनडे और टी20 की टॉप-10 लिस्ट में भी 1-1 ही भारतीय हैं. वनडे में अक्षर पटेल 9वें और टी20 में हार्दिक पांड्या 5वें नंबर पर हैं. देखें तीनों फॉर्मेट में बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की टॉप-10 लिस्ट.

आईसीसी टेस्ट ऑल-राउंडर रैंकिंग

  1. रवींद्र जडेजा (भारत)- 437
  2. मेहदी हसन (बांग्लादेश)- 300
  3. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 295
  4. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 270
  5. मार्को यानसन (साउथ अफ्रीका)- 254
  6. विलेम मुल्‍दर (साउथ अफ्रीका)- 248
  7. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 238
  8. जो रुट (इंग्लैंड)- 237
  9. गस एटकिंसन (इंग्लैंड)- 236
  10. मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड)- 225

आईसीसी वनडे ऑल-राउंडर रैंकिंग

  1. अजमतुल्लाह ओमरजाई (अफगानिस्तान)- 334
  2. सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)- 302
  3. मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)- 285
  4. मेहदी हसन (बांग्लादेश)- 273
  5. रशीद खान (अफगानिस्तान)- 257
  6. मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड)- 248
  7. मिचेल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड)- 242
  8. वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका)- 234
  9. अक्षर पटेल (भारत)- 229
  10. ब्रैंडन मैकमुलेन (स्कॉटलैंड)- 228

आईसीसी टी20 ऑल-राउंडर रैंकिंग

  1. सैम अयूब (पाकिस्तान)- 280
  2. सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)- 258
  3. रॉस्टन चेज (वेस्टइंडीज)- 252
  4. मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)- 213
  5. रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज)- 212
  6. हार्दिक पांड्या (भारत)- 211
  7. दिपेंद्र सिंह एरे (नेपाल)- 202
  8. मोहम्मद नवाज (पाकिस्तान)- 195
  9. वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका)- 187
  10. अजमतुल्लाह ओमरजाई (अफगानिस्तान)- 184



Source link

ब्रायन लारा के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी, शाई होप ने रचा इतिहास; बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ब्रायन लारा के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी, शाई होप ने रचा इतिहास; बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड



वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच नेपियर में वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया. वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने इस मैच में शतक लगाते हुए महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शाई होप ने 69 गेंद पर 4 छक्कों और 13 चौकों की मदद से नाबाद 109 रनों की पारी खेली. होप के वनडे करियर का यह 19वां शतक था. इस शतक के साथ ही होप ने ब्रायन लारा के वेस्टइंडीज के लिए वनडे में लगाए 19 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. 

शाई होप ने रचा इतिहास, लारा के रिकॉर्ड की बराबरी की

शाई होप ने इसी मैच में वनडे क्रिकेट में अपने 6,000 रन भी पूरे कर लिए. शतकीय पारी के लिए होप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन वेस्टइंडीज यह मुकाबला 5 विकेट से हार गई. वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शाई होप पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं. इस रिकॉर्ड लिस्ट में 25 शतक के साथ क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं.

क्रिस गेल ने लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

शाई होप ने 2016 से 2019 के बीच खेले 147 वनडे मैचों की 142 पारियों में 22 बार नाबाद रहते हुए 19 शतक और 30 अर्धशतक की मदद से 6,097 रन बनाए हैं. होप का औसत 50.80 है. उनका सर्वाधिक स्कोर 170 रन है. वहीं ब्रायन लारा ने 1990 से 2007 के बीच 299 मैचों की 289 पारियों में 32 बार नाबाद रहते हुए 19 शतक और 63 अर्धशतक की मदद से 10,405 रन बनाए हैं. लारा का औसत 40.48 और सर्वाधिक स्कोर 169 रन है.

क्रिस गेल वेस्टइंडीज की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. 1999 से 2019 के बीच 301 वनडे मैचों की 294 पारियों में 17 बार नाबाद रहते हुए 25 शतक, जिसमें 1 दोहरा शतक भी है और 54 अर्धशतक की मदद से 10,480 रन बनाए हैं. गेल का औसत 37.83 रहा है. 



Source link

पाकिस्तानी पत्रकार सुनना चाहता था तारीफ, सिकंदर रजा ने दिया ऐसा जवाब; पूरा प्लान हो गया चौपट

पाकिस्तानी पत्रकार सुनना चाहता था तारीफ, सिकंदर रजा ने दिया ऐसा जवाब; पूरा प्लान हो गया चौपट



पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी ट्राई नेशन सीरीज की मेजबानी कर रहा है, जिसकी अन्य दो टीमें जिम्बाब्वे और श्रीलंका है. ट्राई सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में पाकिस्तानी पत्रकार ने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा से एशिया की सेकंड टी20 बेस्ट टीम के बारे में पूछा. इस पर रजा ने ऐसा जवाब दिया, जिसकी पत्रकार को उम्मीद नहीं थी.

पाकिस्तान का कोई नेता हो, खिलाड़ी हो या आम नागरिक, हर कोई अपने मुंह से अपनी तारीफ करता रहता है. उन्हें उम्मीद रहती है कि अन्य लोग भी उनकी तारीफ करे, लेकिन अगर उनमे वो काबिलियत न हो तो फिर ये कैसे हो सकता है. ऐसी ही एक उम्मीद से पाकिस्तान के पत्रकार ने सिकंदर राजा से ये सवाल  किया था कि वह किस टीम को एशिया की सेकंड बेस्ट टीम मानते हैं.

पाकिस्तानी पत्रकार को ये तो पता था कि एशिया में भारत से ऊपर कोई दूसरी टीम नहीं हो सकती, इसलिए उन्होंने सेकंड बेस्ट टीम के बारे में पूछा. फिर भी उन्हें वो जवाब नहीं मिला, जो वो सुनना चाहते थे. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान फैंस के बीच ये डिबेट चलती है कि कौन सी टीम सेकंड बेस्ट है.

सिकंदर रजा ने दिया ये जवाब

पाकिस्तानी रिपोर्ट ने पूछा- सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है और मुझे इस पर आपकी राय जाननी है. एशिया में टी20 में सर्वश्रेष्ठ और दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम कौन सी हैं? आपके नजरिए से हम ये जानना चाहते हैं कि आपकी टीम इस टूर्नामेंट में एशिया की सेकंड बेस्ट टीम के साथ खेल रही है या थर्ड बेस्ट टीम के साथ?

सिकंदर रजा ने दिया ये जवाब: क्योंकि मैंने अभी राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनी हुई है, तो मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि जिम्बाब्वे अफ्रीका की सेकंड बेस्ट टीम है. मुझे परवाह नहीं कि एशिया की फर्स्ट या सेकंड बेस्ट टीम कौन सी है. जब मैं राष्ट्रीय टीम की जर्सी में नहीं रहूंगा तब इस पर बोलूंगा. अभी मेरा फोकस मेरी टीम पर है. ये जिम्बाब्वे के कप्तान की प्रेस कांफ्रेंस है, इसलिए मुझे इस टीम के बारे में सवाल का जवाब देना चाहिए. व्यक्तिगत पर मुझे परवाह नहीं कि एशिया की सर्वश्रेष्ठ, दूसरी सर्वश्रेष्ठ या तीसरी सर्वश्रेष्ठ टीम कौन है. हम अफ्रीका की सेकंड बेस्ट टीम है, इसके लिए हम मेहनत कर रहे हैं. हम अफ्रीका की बेस्ट टीम को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp