पाकिस्तानी पत्रकार सुनना चाहता था तारीफ, सिकंदर रजा ने दिया ऐसा जवाब; पूरा प्लान हो गया चौपट

पाकिस्तानी पत्रकार सुनना चाहता था तारीफ, सिकंदर रजा ने दिया ऐसा जवाब; पूरा प्लान हो गया चौपट



पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी ट्राई नेशन सीरीज की मेजबानी कर रहा है, जिसकी अन्य दो टीमें जिम्बाब्वे और श्रीलंका है. ट्राई सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में पाकिस्तानी पत्रकार ने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा से एशिया की सेकंड टी20 बेस्ट टीम के बारे में पूछा. इस पर रजा ने ऐसा जवाब दिया, जिसकी पत्रकार को उम्मीद नहीं थी.

पाकिस्तान का कोई नेता हो, खिलाड़ी हो या आम नागरिक, हर कोई अपने मुंह से अपनी तारीफ करता रहता है. उन्हें उम्मीद रहती है कि अन्य लोग भी उनकी तारीफ करे, लेकिन अगर उनमे वो काबिलियत न हो तो फिर ये कैसे हो सकता है. ऐसी ही एक उम्मीद से पाकिस्तान के पत्रकार ने सिकंदर राजा से ये सवाल  किया था कि वह किस टीम को एशिया की सेकंड बेस्ट टीम मानते हैं.

पाकिस्तानी पत्रकार को ये तो पता था कि एशिया में भारत से ऊपर कोई दूसरी टीम नहीं हो सकती, इसलिए उन्होंने सेकंड बेस्ट टीम के बारे में पूछा. फिर भी उन्हें वो जवाब नहीं मिला, जो वो सुनना चाहते थे. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान फैंस के बीच ये डिबेट चलती है कि कौन सी टीम सेकंड बेस्ट है.

सिकंदर रजा ने दिया ये जवाब

पाकिस्तानी रिपोर्ट ने पूछा- सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है और मुझे इस पर आपकी राय जाननी है. एशिया में टी20 में सर्वश्रेष्ठ और दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम कौन सी हैं? आपके नजरिए से हम ये जानना चाहते हैं कि आपकी टीम इस टूर्नामेंट में एशिया की सेकंड बेस्ट टीम के साथ खेल रही है या थर्ड बेस्ट टीम के साथ?

सिकंदर रजा ने दिया ये जवाब: क्योंकि मैंने अभी राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनी हुई है, तो मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि जिम्बाब्वे अफ्रीका की सेकंड बेस्ट टीम है. मुझे परवाह नहीं कि एशिया की फर्स्ट या सेकंड बेस्ट टीम कौन सी है. जब मैं राष्ट्रीय टीम की जर्सी में नहीं रहूंगा तब इस पर बोलूंगा. अभी मेरा फोकस मेरी टीम पर है. ये जिम्बाब्वे के कप्तान की प्रेस कांफ्रेंस है, इसलिए मुझे इस टीम के बारे में सवाल का जवाब देना चाहिए. व्यक्तिगत पर मुझे परवाह नहीं कि एशिया की सर्वश्रेष्ठ, दूसरी सर्वश्रेष्ठ या तीसरी सर्वश्रेष्ठ टीम कौन है. हम अफ्रीका की सेकंड बेस्ट टीम है, इसके लिए हम मेहनत कर रहे हैं. हम अफ्रीका की बेस्ट टीम को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं.





Source link

रिलीज लिस्ट जारी होने के बाद IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों के स्क्वॉड, देखें अब कैसी दिखती हैं स

रिलीज लिस्ट जारी होने के बाद IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों के स्क्वॉड, देखें अब कैसी दिखती हैं स



आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले सभी 10 टीमों ने अपनी अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है. आईपीएल रिटेंशन की घोषणा के बाद ज्यादातर टीमों का मुख्य स्क्वाड कंफर्म हो गया है. अब बचे हुए स्लॉट्स को भरने के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स वो टीम है, जिसने सबसे कम खिलाड़ियों को रिटेन किया है. केकेआर को छोड़कर सभी टीमों ने 15 या इससे अधिक प्लेयर्स को रिटेन किया है. पंजाब किंग्स समेत 3 टीमों ने 20 या इससे अधिक खिलाड़ियों को रिटेन किया. यहां देखें रिटेंशन की घोषणा के बाद सभी 10 टीमों का स्क्वाड.

चेन्नई सुपर किंग्स टीम (CSK Squad 2026)

ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, संजू सैमसन.

  • CSK ने कितने प्लेयर्स को रिटेन किया- 16 (4 विदेशी)
  • अवेलेबल स्लॉट्स- 9 (4 विदेशी)

दिल्ली कैपिटल्स टीम (DC Squad 2026)

केएल राहुल, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराण विजय, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, नितीश राणा.

  • DC ने कितने प्लेयर्स को रिटेन किया- 17 (3 विदेशी)
  • अवेलेबल स्लॉट्स- 8 (5 विदेशी)

गुजरात टाइटंस टीम (GT Squad 2026)

शुभमन गिल, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसीद कृष्ण, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साईं किशोर, जयन्त यादव.

  • GT ने कितने प्लेयर्स को रिटेन किया- 20 (4 विदेशी)
  • अवेलेबल स्लॉट्स- 5 (4 विदेशी)

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम (KKR Squad)

अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, उमरान मलिक.

  • KKR ने कितने प्लेयर्स को रिटेन किया- 12 (2 विदेशी)
  • अवेलेबल स्लॉट्स- 13 (6 विदेशी)

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम (LSG Squad 2025)

ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, एडन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी.

  • LSG ने कितने प्लेयर्स को रिटेन किया- 19 (4 विदेशी)
  • अवेलेबल स्लॉट्स- 6 (4 विदेशी)

मुंबई इंडियंस टीम (MI Squad 2026)

रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सैंटनर, विल जैक, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, अल्लाह गजनफ़र, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड.

  • MI ने कितने प्लेयर्स को रिटेन किया- 20 (7 विदेशी)
  • अवेलेबल स्लॉट्स- 5 (1 विदेशी)

पंजाब किंग्स टीम (PBKS Squad 2026)

श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन.

  • PBKS ने कितने प्लेयर्स को रिटेन किया- 21 (6 विदेशी)
  • अवेलेबल स्लॉट्स- 4 (2 विदेशी)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम (RCB Squad 2026)

रजत पाटीदार, विराट कोहली, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, जोश हेज़लवुड, भुवनेश्‍वर कुमार, रसिख सलाम, यश दयाल, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह.

  • RCB ने कितने प्लेयर्स को रिटेन किया- 17 (6 विदेशी)
  • अवेलेबल स्लॉट्स- 8 (2 विदेशी)

राजस्थान रॉयल्स टीम (RR Squad 2026)

शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवींद्र जड़ेजा, सैम कुरेन, डोनोवन फरेरा.

  • RR ने कितने प्लेयर्स को रिटेन किया- 16 (7 विदेशी)
  • अवेलेबल स्लॉट्स- 9 (1 विदेशी)

सनराइजर्स हैदराबाद टीम (SRH Squad 2026)

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कारसे, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी.

  • SRH ने कितने प्लेयर्स को रिटेन किया- 15 (6 विदेशी)
  • अवेलेबल स्लॉट्स- 10 (2 विदेशी)



Source link

46 साल बाद न्यूजीलैंड का खिलाड़ी बना नंबर-1 बल्लेबाज, ICC की ताजा रैंकिंग में ऐतिहासिक फेरबदल

46 साल बाद न्यूजीलैंड का खिलाड़ी बना नंबर-1 बल्लेबाज, ICC की ताजा रैंकिंग में ऐतिहासिक फेरबदल



इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार दोपहर वनडे और टेस्ट के लिए खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की है. आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऐतिहासिक फेरबदल हुआ है. न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल अब वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. यह ऐतिहासिक इसलिए है, क्योंकि 46 साल बाद न्यूजीलैंड का कोई बल्लेबाज नंबर-1 बना है. इससे पहले भारत के रोहित शर्मा नंबर-1 बल्लेबाज थे, लेकिन मिचेल ने हिटमैन से ताज छीन लिया है. हालांकि, टेस्ट में गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह नंबर-1 बने हुए हैं. 

46 साल बाद वनडे में न्यूजीलैंड का बल्लेबाज बना नंबर-1

डेरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 नवंबर को पहले वनडे मैच में 119 रन बनाए थे. हालांकि, कमर की चोट की वजह से वह सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. डेरिल मिचेल 1979 में ग्लेन टर्नर के बाद पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 

पाकिस्तान के बाबर आजम रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ 102 रनों की पारी खेलकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं मोहम्मद रिजवान और फखर जमान सीरीज में दो-दो अर्धशतक लगाने के बाद क्रमशः 22वें और 26वें स्थान पर हैं. 

गेंदबाजों में अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1

अफगानिस्तान के राशिद खान वनडे में गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर हैं. वनडे गेंदबाजों की लिस्ट में पाकिस्तानी लेग स्पिनर अबरार अहमद 11 पायदान की छलांग लगाकर 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं. अबरार ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 41 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने 5 स्थान की छलांग लगाई है. वह 23वें स्थान पर हैं. उनके अलावा वेस्टइंडीज के जायडेन सील्स तीन स्थान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं. रोस्टन चेज को 12 स्थान का फायदा मिला है. वह फिलहाल 46वें स्थान पर हैं. 

टेस्ट में जसप्रीत बुमराह नंबर-1

टेस्ट रैंकिंग को देखें तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 6 विकेट हासिल करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. वहीं कुलदीप यादव दो स्थान ऊपर चढ़कर करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं. रवींद्र जडेजा चार स्थान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं. ईडन गार्डन्स में 8 विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीकी ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर 20 स्थान ऊपर चढ़कर करियर के सर्वश्रेष्ठ 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं.



Source link

इंग्लैंड ने पहले एशेज टेस्ट के लिए किया 12 सदस्यीय टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

इंग्लैंड ने पहले एशेज टेस्ट के लिए किया 12 सदस्यीय टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह



ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 21 नवंबर से 2025-26 एशेज सीरीज खेली जाएगी. पांच मैचों की यह ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज 21 नवंबर से शुरू होगी, वहीं 4 जनवरी 2026 से अंतिम मुकाबला खेला जाएगा. इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. इंग्लैंड ने ऑफ स्पिनर शोएब बशीर के साथ पांच तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. ऐसे में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन की तस्वीर भी लगभग साफ हो गई है. पर्थ में गति और उछाल मिलने की उम्मीद है. ऐसे में इंग्लिश टीम केवल तेज गेंदबाजी आक्रमण पर निर्भर रहने की अपनी रणनीति पर ही कायम रह सकती है. इंग्लैंड की टीम में मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स जैसे खिलाड़ी हैं, जो 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं. 

एशेज सीरीज का इतिहास

एशेज सीरीज की शुरुआत साल 1882 से हुई थी. तब से अब तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इस ऐतिहासिक सीरीज के तहत कुल 345 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 142 मैच अपने नाम किए, जबकि 110 मुकाबलों में इंग्लैंड को जीत नसीब हुई है.

पहले एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम- बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर.

2025-26 एशेज सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट, 21 नवंबर से – पर्थ, भारतीय समय के अनुसार सुबह 8:00 बजे से

दूसरा टेस्ट, 4 दिसंबर से – ब्रिस्बेन, भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:30 बजे से

तीसरा टेस्ट, 17 दिसंबर से – एडिलेड, भारतीय समय के अनुसार सुबह 5:30 बजे से

चौथा टेस्ट, 26 दिसंबर से – मेलबर्न, भारतीय समय के अनुसार सुबह 5:30 बजे से

पांचवां टेस्ट 4 जनवरी से – सिडनी, भारतीय समय के अनुसार सुबह 5:30 बजे से

भारत में कहां देखें लाइव?

भारतीय दर्शक एशेज 2025-26 का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर देख सकेंगे. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.



Source link

न कैच, स्टंप और न ही LBW… फिर भी कैसे OUT हुआ बल्लेबाज? रणजी ट्रॉफी में हुआ विवादित आउट

न कैच, स्टंप और न ही LBW… फिर भी कैसे OUT हुआ बल्लेबाज? रणजी ट्रॉफी में हुआ विवादित आउट



रणजी ट्रॉफी में मेघालय बनाम मणिपुर मैच के दौरान एक अजीबोगरीब तरीके से हुआ आउट चर्चा का विषय बना हुआ है. मणिपुर के प्लेयर लामबम अजय सिंह को गेंद को 2 बार मारने के लिए आउट दिया गया. दरअसल उन्होंने आर्यन बोरा की एक गेंद पर डिफेंस किया, जब गेंद विकेट की तरफ जाने लगी तो उन्होंने बल्ले से गेंद को रोक दिया.

मैच में मौजूद लोगों ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए बताया कि बल्लेबाज ने जब दूसरी बार गेंद को मारा था तो गेंद विकेटों की ओर जा रही थी. नियम के तहत ये सही है, लेकिन न तो बल्लेबाज और न ही किसी और ने अंपायर के फैसले पर विरोध जताया. रिपोर्ट में एक मैच अधिकारी के हवाले से बताया गया, ‘वह उसे पैड से दूर कर सकता था, लेकिन उसने बैट से उसे रोका. अंपायर धर्मेश भारद्वाज ने उन्हें गेंद को 2 बार मारने के लिए आउट दे दिया. मेघालय टीम द्वारा अपील करते ही बल्लेबाज मैदान से पवेलियन लौट गया.’

क्या है ICC का नियम?

MCC कानून की धारा 34.1.1 के अनुसार अगर गेंद खेल में है और गेंद स्ट्राइकर के बैट, शरीर या किसी भाग से टकराती है और स्ट्राइकर जानबूझकर बैट या या शरीर के किसी भी हिस्से (बैट न पकड़ने वाले हाथ को छोड़कर) से गेंद को दूसरी बार मारता है तो बल्लेबाज आउट हो जाता है. (किसी फील्डर के गेंद को छूने से पहले) सिवाय तब जब दूसरी बार प्रहार सिर्फ अपने विकेट को बचाने के लिए किया गया हो.

रणजी ट्रॉफी में 20 साल बाद हुआ ऐसे आउट

रणजी ट्रॉफी में इस तरह से बल्लेबाज का आउट होना पहली बार नहीं है, 2005-06 में भी ऐसे हुआ था. झारखंड के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के कप्तान ध्रुव महाजन भी इसी तरह से आउट दिए गए थे. उससे पहले भी 3 बार रणजी ट्रॉफी में ऐसा आउट देखने को मिला. 1998-99 में तमिलनाडु के आनंद जॉर्ज, 1986-८७ में जम्मू-कश्मीर के शाहिद परवेज और 1963-64 आंध्र के केके बवन्ना ऐसे आउट हुए थे.



Source link

शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं? BCCI ने जारी किया हेल्थ अपडेट

शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं? BCCI ने जारी किया हेल्थ अपडेट



भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. सीरीज के पहले टेस्ट में मेहमान टीम ने बाजी मारी थी. पहले टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए थे. वह पहली पारी में चोटिल होने के बाद पवेलियन लौटे थे और फिर दूसरी पारी में बैटिंग करने नहीं आए थे. अब सभी जानना चाह रहे हैं कि गिल दूसरा टेस्ट मैच खेल पाएंगे या नहीं? इस बीच बुधवार दोपहर बीसीसीआई ने भारतीय कप्तान का हेल्थ अपडेट जारी किया है. 

शुभमन गिल गर्दन की चोट के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 नवंबर से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए गुवाहाटी जाएंगे. बीसीसीआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी है. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गिल की गर्दन में अकड़न आ गई थी. वह पहली पारी में चार रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और इसके बाद मैच में आगे नहीं खेल पाए थे. गिल को इस चोट के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. गिल की अनुपस्थिति में भारतीय टीम यह मैच 30 रन से हार गई थी. 

शुभमन गिल बुधवार को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे- बीसीसीआई सचिव

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक बयान में कहा, “शुभमन गिल पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है. वह 19 नवंबर 2025 को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी और दूसरे टेस्ट में उनकी भागीदारी पर फैसला उनकी प्रगति को देखकर लिया जाएगा.”

बता दें कि गिल की दूसरे टेस्ट मैच में खेलने की संभावना बेहद कम होने के कारण ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को राजकोट में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चल रही भारत ए की सीरीज से वापस बुला लिया गया है. वह सोमवार की शाम को कोलकाता में टीम से जुड़ गए थे, लेकिन उन्होंने मंगलवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया था. अगर गिल फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp