हार्दिक पंड्या ने हनुमान जी की पूजा कर मांगा आशीर्वाद, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग गाया भजन

हार्दिक पंड्या ने हनुमान जी की पूजा कर मांगा आशीर्वाद, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग गाया भजन



टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों मैदान से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज से पहले उनके टीम में वापसी की चर्चा जोरों पर है. इसी बीच हार्दिक ने मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी. खास बात यह रही कि पूजा में उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मौजूद थी.

हनुमान जी की पूजा में डूबे नजर आए हार्दिक

वीडियो में हार्दिक पंड्या पूरे श्रद्धा भाव से हनुमान जी की पूजा करते नजर आ रहे हैं. बताया गया कि यह पूजा मंगलवार को की गई. पूजा के दौरान मंत्रोच्चार, हवन और सभी पारंपरिक विधियां पूरी की गईं. हार्दिक कई बार आंखें मूंदकर पूजा में लीन होते दिखे.

माहिका शर्मा ने साथ मिलकर पढ़ी हनुमान चालीसा

दिलचस्प बात यह रही कि पूजा में हार्दिक अकेले नहीं थे. उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी पूरे समय पूजा का हिस्सा बनी रही. दोनों पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए. हार्दिक ने कुर्ता पहना था, जबकि माहिका भी पारंपिरक पोषाक में नजर आईं. वीडियो में दोनों को एक साथ कुर्सी पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते देखा जा सकता है. दोनों का यह भक्तिमय अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

सोशल मीडिया पर छाया कपल, वीडियो हुआ वायरल

हार्दिक और माहिका का यह नया वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस दोनों के शांत और आध्यात्मिक रूप की जमकर तारीफ कर रहे हैं. हाल ही में सामने आए एक अन्य वीडियो में दोनों साथ मिलकर कार साफ करते दिखे थे. वहीं कुछ दिनों पहले कपल की वेकेशन की तस्वीरें भी खूब चर्चा में रही थी. 

हार्दिक पंड्या ने कुछ समय पहले माहिका के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, जिसके बाद से दोनों अक्सर एक साथ नजर आ रहे हैं. फैंस के बीच यह कपल बेहद लोकप्रिय हो चुका है और हर नई पोस्ट पर लाखों लाइक्स मिलते हैं.

टीम इंडिया में लौटने की तलाश?

हार्दिक पंड्या फिलहाल चोट से उबर रहे हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी टीम इंडिया में वापसी तय हो सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आध्यात्मिक मूड में दिखे हार्दिक की यह तैयारी मैदान पर उनके प्रदर्शन में कितना असर दिखाती है. 



Source link

एशिया कप राइजिंग स्टार्स : सेमीफाइनल में पहुंचे भारत और पाकिस्तान, जानिए किस दिन खेले जाएंगे मु

एशिया कप राइजिंग स्टार्स : सेमीफाइनल में पहुंचे भारत और पाकिस्तान, जानिए किस दिन खेले जाएंगे मु



भारत ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई. दोनों टीमें 21 नवंबर को फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए अलग-अलग मुकाबलों में ग्रुप-ए की टीमों से भिड़ेंगी.

मंगलवार को दोहा में खेले गए मुकाबले में भारत ने ओमान के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में ओमान की टीम ने 20 ओवरों के खेल में 7 विकेट खोकर 135 रन बनाए. इस पारी में वसीम अली ने 45 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 54 रन की नाबाद पारी खेली. भारत की तरफ से गुरजपनीत सिंह और सुयश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए.

इसके जवाब में भारत ने 17.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली. वैभव सूर्यवंशी 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हर्ष दुबे ने नाबाद 53 रन टीम के खाते में जोड़े. इनके अलावा, नमन धीर ने 30 रन की पारी खेली.

ग्रुप बी से शीर्ष दो टीमों ने अगले दौर में अपनी जगह बना ली हैं. इस ग्रुप में पाकिस्तान ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया. दूसरी ओर, भारत ने 3 में से 2 मुकाबले जीतकर दूसरा पायदान अपने नाम किया. टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी.

वहीं, ग्रुप-ए का समीकरण काफी रोमांचक बना हुआ है. इस ग्रुप में बांग्लादेश शुरुआती दो मुकाबले जीतकर शीर्ष पर है, जबकि श्रीलंका और अफगानिस्तान 2 में से 1-1 मुकाबले जीतकर क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर है. हांगकांग की टीम शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाकर सबसे निचले स्थान पर है. ऐसे में ग्रुप ए में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने की जंग है.

19 नवंबर को ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों का फैसला हो जाएगा. बुधवार को अफगानिस्तान ए का सामना हांगकांग से होगा, जबकि श्रीलंका ए की टीम बांग्लादेश ए को चुनौती देगी.



Source link

गुवाहाटी टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ी पहुंचे अस्पताल, मेहमान टीम की बढ़ी टेंशन

गुवाहाटी टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ी पहुंचे अस्पताल, मेहमान टीम की बढ़ी टेंशन



India Vs South Africa 2nd Test Match: गुवाहाटी टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है. कोलकाता में पहला टेस्ट जीताने वाले दो प्रमुख खिलाड़ी ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर और ऑलराउंडर मार्को जानसन चोट के कारण अस्पताल में भर्ती हुए हैं. यह खबर मेहमान टीम के लिए चिंता का विषय है. यह ऐसे वक्त में हुआ जब मेहमान टीम 22 नवंबर से शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट को जीतकर  सीरीज अपने नाम करना चाहती है.

कोलकाता टेस्ट के हीरो हुए घायल 

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत के खिलाफ ऐतिहासिक 30 रनों की जीत में हार्मर और जानसन ने अहम भूमिका निभाई थी. जिसके लिए हार्मर को मैन ऑफ द मैच चुना गया था. हार्मर ने पहले टेस्ट में कुल 8 विकेट लेकर भारत की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया था.

वहीं, जानसन ने भी पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 2 विकेट लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया था. इन दोनों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका 15 साल बाद भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैच जीती. 

मेहमान टीम की बढ़ी टेंशन 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्मर को कंधे में चोट लगी है, जबकि जानसन मामूली निगल से जूझ रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, जहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल का भी इलाज हुआ था. हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है और क्या वे गुवाहाटी टेस्ट में खेल पाएंगे या नहीं. इन दोनों खिलाड़ियों की संभावित अनुपस्थिति दक्षिण अफ्रीका के लिए एक बड़ी समस्या पैदा कर सकती है, खासकर हार्मर जैसे प्रभावशाली स्पिनर का बाहर होना भारत जैसी मजबूत बल्लेबाजी वाली टीम के खिलाफ एक बड़ा नुकसान साबित हो सकता है. 

टीम इंडिया के लिए मौका 

भारत के लिए ये एक मौका हो सकता है कि टीम इंडिया सीरीज में वापसी करे. दक्षिण अफ्रीका से पहले टेस्ट में मिली हार से उबरने और सीरीज को 1-1 से बराबर करने के लिए भारतीय टीम बेताब होगी और दक्षिण अफ्रीका के दो प्रमुख खिलाड़ियों का चोटिल होना भारत के लिए एक बड़ा फायदा साबित हो सकता है.



Source link

Ind Vs SA: टेंबा बावुमा के पास हैंसी क्रोनिए के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका, अगर दूसरा टेस्ट जीते

Ind Vs SA: टेंबा बावुमा के पास हैंसी क्रोनिए के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका, अगर दूसरा टेस्ट जीते



भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. पहला टेस्ट कोलकाता में खेला गया था जिसमें भारत को 30 रन से हार का सामना करना पड़ा था. टेंबा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 0-1 से आगे हैं. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान के पास गुवाहाटी में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट को जीतकर पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में सीरीज का दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से खेला जाएगा. सीरीज में बढ़त बना चुकी दक्षिण अफ्रीका गुवाहाटी टेस्ट को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. अगर ऐसा होता है, तो टेंबा बावुमा पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.

हैंसी क्रोनिए दक्षिण अफ्रीका के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने भारत में टेस्ट सीरीज जीती है. 1999-2000 में दक्षिण अफ्रीका हैंसी क्रोनिए की कप्तानी में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी. इस सीरीज में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

गुवाहाटी टेस्ट जीतने में अगर दक्षिण अफ्रीका कामयाब रहती है, तो सीरीज उसके नाम होगी ही, कप्तान टेंबा बवुमा भी हैंसी क्रोनिये के बाद टीम के दूसरे कप्तान बन जाएंगे, जिन्होंने भारत में टेस्ट सीरीज जीती हो.

कोलकाता टेस्ट जीतकर बवुमा पहले ही दक्षिण अफ्रीका के भारत में 15 साल से टेस्ट जीत के सूखे को समाप्त कर चुके हैं.

टेंबा बावुमा टेस्ट फॉर्मेट में बेहतरीन कप्तान बनकर उभरे हैं. बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने एक भी टेस्ट नहीं गंवाया है. बावुमा ने 11 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की है। इसमें 10 मैचों का परिणाम टीम के पक्ष में रहा है. एक मैच ड्रा रहा है.



Source link

सांस रोक देने वाला मैच, आखिरी ओवर में हारी जिम्बाब्वे, पाकिस्तान की 5 विकेट से जीत

सांस रोक देने वाला मैच, आखिरी ओवर में हारी जिम्बाब्वे, पाकिस्तान की 5 विकेट से जीत



पीसीबी द्वारा आयोजित त्रिकोणीय टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार को हुआ. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया. पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट का आगाज शानदार तरीके से किया.

पाकिस्तान को जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य मिला था. पाकिस्तान एक समय 54 रन पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में थी. आखिरी 10 ओवर में जीत के लिए 92 रन बनाने थे. ऐसा लग रहा था कि जिम्बाब्वे जीत दर्ज कर सकता है। लेकिन पांचवें विकेट के लिए फखर जमां और उस्मान खान ने 61 रन की साझेदारी कर मैच को पाकिस्तान के पक्ष में मोड़ दिया. फखर 32 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए.

उस्मान खान 28 गेंद पर 37 और मोहम्मद नवाज 12 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों के बीच 33 रन की साझेदारी हुई. पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया. बाबर आजम खाता नहीं खोल सके.

ब्रैड इवांस ने 2, रिचर्ड नग्वारा, टी मपोसा, और ग्रीम क्रीमर ने 1-1 विकेट लिया.

इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था. सलामी बल्लेबाजों ब्रायन बेनेट और टी मारुमनी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 72 रन की साझेदारी की. मारुमनी पहले विकेट के रूप में 22 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए. ओपनिंग साझेदारी टूटने के बाद जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. बेनेट भी 36 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हो गए.

कप्तान सिकंदर रजा ने 24 गेंद पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 34 रन बनाकर टीम का स्कोर 8 विकेट पर 147 तक पहुंचाया. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए. शाहीन अफरीदी सबसे महंगे रहे और 4 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट लिए. सलमान मिर्जा, साईम अयूब और अबरार अहमद को 1-1 विकेट मिला.

 



Source link

Medvedev, Kyrgios, Rybakina, Bopanna Set To Play As World Tennis League Makes India Debut On THIS Date

Medvedev, Kyrgios, Rybakina, Bopanna Set To Play As World Tennis League Makes India Debut On THIS Date


After enthralling sports fans in the UAE for three seasons, the World Tennis League (WTL), is set to make its India debut next month. Slated for December 17-20 in Bengaluru, the four-day tournament will feature a host of leading international names and is set to be played at the prestigious SM Krishna Tennis Stadium.

This edition will feature a strong lineup of tennis talent, including Daniil Medvedev, Nick Kyrgios, Elena Rybakina, Paula Badosa, Rohan Bopanna, Gael Monfils, Arthur Fils, Sumit Nagal, Magda Linette and Marta Kostyuk.  

Meanwhile, WTL has also added India’s standout performers like Yuki Bhambri, Ankita Raina, Shrivalli Bhamidipaty, Maaya Revathi, Dhakshineswar Suresh and Shivika Burman to the mix.

Add Zee News as a Preferred Source


Talking about her first appearance in India, World No. 5 Elena Rybakina said, “I’ve heard so much about the tennis culture in India, and I’m thrilled to make my debut here with WTL. The league has an exciting format, and I’m ready to enjoy every moment on the court with my team.”

Notably, the WTL will see four teams playing in a round-robin format, and each set of matches will consist of men’s singles, women’s singles, and two doubles events. After the round-robin, the top two teams will advance to the final.

Mahesh Bhupathi, the 12-time doubles Grand Slam Champion and Co-Founder of the WTL, said: “India has always shared a deep and lasting connection with tennis, and the WTL’s arrival here is an opportunity to strengthen that bond. As someone who has lived the sport, I believe this format brings out the fast, dynamic, and engaging side of the competition.”

“With international champions sharing the court with India’s top talent, we hope to inspire the next generation of players and showcase tennis as a sport that is intense, global, and full of possibility,” he added. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp