शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं? BCCI ने जारी किया हेल्थ अपडेट

शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं? BCCI ने जारी किया हेल्थ अपडेट



भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. सीरीज के पहले टेस्ट में मेहमान टीम ने बाजी मारी थी. पहले टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए थे. वह पहली पारी में चोटिल होने के बाद पवेलियन लौटे थे और फिर दूसरी पारी में बैटिंग करने नहीं आए थे. अब सभी जानना चाह रहे हैं कि गिल दूसरा टेस्ट मैच खेल पाएंगे या नहीं? इस बीच बुधवार दोपहर बीसीसीआई ने भारतीय कप्तान का हेल्थ अपडेट जारी किया है. 

शुभमन गिल गर्दन की चोट के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 नवंबर से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए गुवाहाटी जाएंगे. बीसीसीआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी है. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गिल की गर्दन में अकड़न आ गई थी. वह पहली पारी में चार रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और इसके बाद मैच में आगे नहीं खेल पाए थे. गिल को इस चोट के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. गिल की अनुपस्थिति में भारतीय टीम यह मैच 30 रन से हार गई थी. 

शुभमन गिल बुधवार को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे- बीसीसीआई सचिव

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक बयान में कहा, “शुभमन गिल पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है. वह 19 नवंबर 2025 को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी और दूसरे टेस्ट में उनकी भागीदारी पर फैसला उनकी प्रगति को देखकर लिया जाएगा.”

बता दें कि गिल की दूसरे टेस्ट मैच में खेलने की संभावना बेहद कम होने के कारण ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को राजकोट में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चल रही भारत ए की सीरीज से वापस बुला लिया गया है. वह सोमवार की शाम को कोलकाता में टीम से जुड़ गए थे, लेकिन उन्होंने मंगलवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया था. अगर गिल फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.



Source link

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड की महा-भिड़ंत, जानिए दोनो के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और मुकाबले का शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड की महा-भिड़ंत, जानिए दोनो के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और मुकाबले का शेड्यूल



Ashes 2025-26: क्रिकेट की दुनिया की सबसे पुरानी और तीखी राइवलरी द एशेज 2025-26 में एक बार फिर पूरी दुनिया का रोमांच बढ़ाने आ रही है. 21 नवंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक ऑस्ट्रेलिया की धरती पर होने वाली यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज सिर्फ बैट-बॉल की टक्कर नहीं, बल्कि सम्मान, इतिहास और वर्चस्व की लड़ाई भी होगी.

ऑस्ट्रेलिया तैयार, इंग्लैंड बदले की आग में

ऑस्ट्रेलिया अपनी घरेलू परिस्थितियों में हमेशा की तरह मजबूत दिख रही है. टीम का नेतृत्व स्टीव स्मिथ करेंगे, जो हाल के महीनों में शानदार फॉर्म में हैं. हालांकि चोटों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को शुरुआती झटका जरुर दिया है. तेज गेंदबाज पैट कमिंस पहले टेस्ट से बाहर हैं. जिसके चलते स्मिथ को कप्तानी सौंपी गई है. 

दूसरी ओर, इंग्लैंड 2010-11 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने के अभियान पर है. कप्तान बेन स्टोक्स अपने आक्रामक अंदाज और ‘न्यू इंग्लैंड’ शैली पर भरोसा कर रहे हैं. जो रूट, जैक क्रॉली और हैरी ब्रूक टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ हैं, जबकि जॉफ्रा आर्चर और मार्क वुड मुख्य गेंदबाज होंगे.

वेन्यू और शेड्यूल

इस बार के एशेज टेस्ट इन पांच प्रतिष्ठित मैदानों पर खेले जाएंगे.

1st Test, 21 नवंबर – पर्थ, सुबह 8:00 बजे IST

2nd Test, 4 दिसंबर – ब्रिस्बेन, सुबह 9:30 बजे IST

3rd Test, 17 दिसंबर – एडिलेड, सुबह 5:30 बजे IST

4th Test, 26 दिसंबर – मेलबर्न, सुबह 5:30 बजे IST

5th Test, 4 जनवरी – सिडनी, सुबह 5:30 बजे IST

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अब तक खेले गए 361 टेस्ट में, 

ऑस्ट्रेलिया जीता: 152

इंग्लैंड जीता: 112

ड्रॉ: 97

अंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया आगे है, लेकिन इंग्लैंड इस बार इतिहास बदलने के इरादे से उतरेगा.

भारत में कहां देखें लाइव?

भारतीय दर्शक एशेज 2025-26 का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर देख सकेंगे. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

एशेज 2025-26: दोनों टीमों की पूरी स्क्वॉड 

ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड: स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, जेक वेदरॉल्ड, कैमरॉन ग्रीन, बो वेबस्टर, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क

इंग्लैंड स्क्वॉड: हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैकब बेथेल, विल जैक्स, गस एटकिंसन, ओली पोप, जेमी स्मिथ, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, ब्राइडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग, मार्क वुड 



Source link

अक्षर पटेल के आलीशान ‘हक्क्ष विला’ की झलक, नडियाद में की नए घर की गृह-प्रवेश पूजा

अक्षर पटेल के आलीशान ‘हक्क्ष विला’ की झलक, नडियाद में की नए घर की गृह-प्रवेश पूजा



टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल इन दिनों मैदान के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में हैं. गुजरात के नडियाद में उनके नए और भव्य घर ‘हक्क्ष विला’ का गृह-प्रवेश समारोह पूरे रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ. इस विला का नाम अक्षर और उनकी पत्नी मेहा पटेल ने अपने बेटे ‘हक्क्ष’ के नाम पर रखा है, जिसका जन्म 19 दिसंबर 2024 को हुआ था.

वास्तु पूजा और परिवार का उत्सव

गृह-प्रवेश के मौके पर अक्षर और मेहा ने पारंपरिक वास्तु पूजन कराया. मेहा पटेल ने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की थी, जिनमें घर के खूबसूरत इंटीरियर और पूजा के पलों की झलक दिखी. अक्षर पारंपरिक कुर्ता-पायजामा में नजर आए, जबकि मेहा ने साड़ी पहनकर पूजा की शोभा बढ़ाई.

नडियाद स्थित यह विला आधुनिक वास्तुकला और सांस्कृतिक स्पर्श का एक शानदार मिश्रण है. बड़ी खिड़कियाँ, खुला आंगन, और मिनिमलिस्ट इंटीरियर इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं.

क्रिकेट जगत से पहुंचे खास मेहमान

गृह-प्रवेश समारोह में क्रिकेट दुनिया के कई बड़े नाम शामिल हुए थे. दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बदानी और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट वेणुगोपाल राव भी इस खास मौके पर मौजूद रहे.  IPL 2025 के लिए अक्षर पटेल को हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान बनाया गया है. टीम पिछले सीजन में प्लेऑफ से सिर्फ एक कदम दूर रह गई थी.

मैदान पर भी अक्षर की चमक बरकरार

अक्षर पटेल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए भारत के टी20I दौरे में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने दो मैचों में 2 विकेट झटके और तीन पारियों में कुल 45 रन बनाए. चौथे टी20 में उन्होंने नाबाद 21 रन (11 गेंद) की तेज पारी खेली और 2 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच भी बने. भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती थी.

बचपन की क्रिकेट यादें, ‘यही था मेरा असली होम ग्राउंड’

अक्षर ने एक यूट्यूब चैनल पर अपने बचपन के क्रिकेट दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि उनके पुराने घर का कंपाउंड ही उनका पहला मैदान था. उन्होंने कहा. “अगर गेंद कमपाउंड के बाहर गई तो आउट. एक पिच कैच आउट. कोई बाउंड्री नही होती थी. सारे शॉट्स ग्राउंड पर खेलने होते थे. शायद इसी वजह से आज मेरा स्ट्रेट ड्राइव सबसे मजबूत है.” 



Source link

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पाकिस्तान शाहीन का दबदबा, इंडिया ने बदल दिया ग्रुप B का गणित

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पाकिस्तान शाहीन का दबदबा, इंडिया ने बदल दिया ग्रुप B का गणित



Asia Cup Rising Stars 2025 Points Table: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में युवा खिलाड़ियों का जलवा लगातार बढ़ता जा रहा है. टूर्नामेंट अपने ग्रुप-स्टेज के अहम मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां पाकिस्तान शाहीन और इंडिया A ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच लिया है. वहीं बांग्लादेश A और श्रीलंका A ग्रुप A में रोमांचक मुकाबले पेश कर रहे हैं. आइए जानते हैं दोनों ग्रुप का पूरा हाल और कौन सी टीमें आगे की दौड़ में सबसे मजबूत दिख रही हैं.

ग्रुप A में टीमों के बीच कड़ी टक्कर

ग्रुप A में बांग्लादेश A ने अपने दोनों मैच जीतकर 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पोजिशन पक्की कर ली है. टीम का नेट रन रेट भी 4.079 है, जो उनके दबदबे की साफ तस्वीर दिखाता है. लगातार दो जीतों ने उन्हें सेमीफाइनल की रेस में सबसे आगे पहुंचा दिया है.

श्रीलंका A और अफगानिस्तान A दोनों ही दो-दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ बराबर हैं, लेकिन श्रीलंका A का NRR ज्यादा अच्छा होने से वे दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. दोनों टीमों के बीच क्वालिफिकेशन को लेकर कड़ी टक्कर बनी हुई है. वहीं हांगकांग की टीम अभी तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है और टूर्नामेंट से बाहर मानी जा रही है. 

ग्रुप B: पाकिस्तान शाहीन अपराजेय, इंडिया A की जोरदार वापसी

ग्रुप B में पाकिस्तान शाहीन ने अपनी ताकत का ऐसा असर दिखाया है कि बाकी टीमों को मौका ही नहीं मिला. तीनों मैच जीतकर 6 पॉइंट्स और 4.560 के शानदार NRR के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक हर विभाग में पाकिस्तान ने दूसरों को पीछे छोड़ दिया है.

इंडिया A ने भी अपने प्रभावशाली खेल से दिखाया है कि वह खिताब का बड़ा दावेदार है. तीन मैचों में दो जीत ने उन्हें 4 पॉइंट्स दिलाए हैं और टीम 1.979 के NRR के साथ दूसरे स्थान पर है. टीम का बल्लेबाजी प्रदर्शन खास तौर पर शानदार रहा है, जहां उन्होंने ग्रुप में सबसे ज्यादा 571 रन बनाए हैं.

ओमान ने एक मैच जीतकर 2 पॉइंट्स हासिल किए, लेकिन लगातार मिली हारों और खराब NRR ने उन्हें मुश्किल स्थिति में डाल दिया है. वहीं यूएई तीनों मैच हारकर ग्रुप में सबसे नीचे है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है.

आगे क्या?

दोनों ग्रुप में अब फाइनल की रेस बेहद रोचक बन चुकी है. पाकिस्तान शाहीन और बांग्लादेश A और इंडिया A सुरक्षित हैं. वहीं श्रीलंका A और अफगानिस्तान A जैसी टीमें अभी भी सेमीफाइनल टिकट के लिए कड़ी जद्दोजहद में हैं. अगले मुकाबले टूर्नामेंट की दिशा तय करने वाले हैं.



Source link

जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट में रचेंगे इतिहास, पूर्व गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ देंगे

जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट में रचेंगे इतिहास, पूर्व गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ देंगे



India Vs South Africa Test Series 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 नवंबर से 26 नवंबर के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में सभी की नजर खूंखार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर रहेंगी.  अगर बुमराह दूसरे टेस्ट में 5 विकेट लेने में सफल हुए तो वे भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. फिलहाल बुमराह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में 11वें नंबर पर हैं.

जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं बुमराह

कोलकाता टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया था और अगर यही गेंदबाजी का लय दूसरे टेस्ट में भी नजर आया, तो बुमराह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ देंगे. श्रीनाथ ने भारत के लिए 1991 से 2002 के बीच कुल 67 टेस्ट मुकाबले खेले, जिसके 121 पारियों में 30.49 की औसत से 236 विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे. 

वहीं बुमराह ने भारत के लिए 2018 से अब तक 51 टेस्ट मैचों की 97 पारियों में 19.54 की औसत से 232 विकेट चटका चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले मैच में अगर बुमराह 5 विकेट झटकने में कामयाब होते हैं तो वे श्रीनाथ को पीछे छोड़ देंगे.

जसप्रीत बुमराह का टेस्ट करियर

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए अब तक कुल 51 मैच खेले हैं. जिसके 97 पारियों में 19.54 की औसत से 232 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 16 बार 5 विकेट, जबकि 7 बार 4 विकेट चटकाने का कारनामा है. वहीं उनका बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन एक पारी में 27 रन देकर 6 विकेट झटकने का है.

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

1. अनिल कुंबले – 619 

2. रविचंद्रन अश्विन – 537 

3. कपिल देव – 434 

4. हरभजन सिंह – 417 

5. रवींद्र जडेजा – 342

6. इशांत शर्मा – 311

7. जहीर खान – 311

8. बिशन सिंह बेदी – 266

9. भगवत चंद्रशेखर – 242

10. जवागल श्रीनाथ – 236

11. जसप्रीत बुमराह – 232



Source link

हार्दिक पंड्या ने हनुमान जी की पूजा कर मांगा आशीर्वाद, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग गाया भजन

हार्दिक पंड्या ने हनुमान जी की पूजा कर मांगा आशीर्वाद, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग गाया भजन



टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों मैदान से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज से पहले उनके टीम में वापसी की चर्चा जोरों पर है. इसी बीच हार्दिक ने मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी. खास बात यह रही कि पूजा में उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मौजूद थी.

हनुमान जी की पूजा में डूबे नजर आए हार्दिक

वीडियो में हार्दिक पंड्या पूरे श्रद्धा भाव से हनुमान जी की पूजा करते नजर आ रहे हैं. बताया गया कि यह पूजा मंगलवार को की गई. पूजा के दौरान मंत्रोच्चार, हवन और सभी पारंपरिक विधियां पूरी की गईं. हार्दिक कई बार आंखें मूंदकर पूजा में लीन होते दिखे.

माहिका शर्मा ने साथ मिलकर पढ़ी हनुमान चालीसा

दिलचस्प बात यह रही कि पूजा में हार्दिक अकेले नहीं थे. उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी पूरे समय पूजा का हिस्सा बनी रही. दोनों पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए. हार्दिक ने कुर्ता पहना था, जबकि माहिका भी पारंपिरक पोषाक में नजर आईं. वीडियो में दोनों को एक साथ कुर्सी पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते देखा जा सकता है. दोनों का यह भक्तिमय अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

सोशल मीडिया पर छाया कपल, वीडियो हुआ वायरल

हार्दिक और माहिका का यह नया वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस दोनों के शांत और आध्यात्मिक रूप की जमकर तारीफ कर रहे हैं. हाल ही में सामने आए एक अन्य वीडियो में दोनों साथ मिलकर कार साफ करते दिखे थे. वहीं कुछ दिनों पहले कपल की वेकेशन की तस्वीरें भी खूब चर्चा में रही थी. 

हार्दिक पंड्या ने कुछ समय पहले माहिका के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, जिसके बाद से दोनों अक्सर एक साथ नजर आ रहे हैं. फैंस के बीच यह कपल बेहद लोकप्रिय हो चुका है और हर नई पोस्ट पर लाखों लाइक्स मिलते हैं.

टीम इंडिया में लौटने की तलाश?

हार्दिक पंड्या फिलहाल चोट से उबर रहे हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी टीम इंडिया में वापसी तय हो सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आध्यात्मिक मूड में दिखे हार्दिक की यह तैयारी मैदान पर उनके प्रदर्शन में कितना असर दिखाती है. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp