एशिया कप सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत को 136 का लक्ष्य, वैभव से तूफानी पारी की उम्मीद

एशिया कप सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत को 136 का लक्ष्य, वैभव से तूफानी पारी की उम्मीद



ओमान ने भारतीय टीम को 136 रनों का लक्ष्य दिया है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जाने के लिए यह दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मैच है. ओमान के लिए सिर्फ वसीम अली और कप्तान हम्माद मिर्जा बड़ी पारी खेल पाए. अली 60 रन बनाकर नाबाद लौटे, वहीं मिर्जा के बल्ले से 32 रन निकले. वहीं टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट सुयश शर्मा और गुरजपनीत सिंह ने लिए. उन्होंने दो-दो विकेट लिए.

ओमान की शुरुआत अच्छी रही, क्योंकि 4 ओवरों में ही 37 रन बन चुके थे. हम्माद मिर्जा और वसीम अली ने ओमान की पारी को संभाला और एक समय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए थे. मगर यहां से भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा जाल बुना कि आखिरी 45 गेंदों में ओमान की टीम केवल 42 रन बना पाई और इस दौरान 5 विकेट भी गंवा दिए.

सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा भारत

ग्रुप B से पाकिस्तान अभी तक सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है. दूसरे स्थान के लिए भारत और ओमान में टक्कर है, दोनों के अभी दो-दो अंक हैं. आज का मैच जीतने वाली टीम ग्रुप B से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी. वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में बढ़िया फॉर्म में चल रहे हैं, जो अभी तक 2 मैचों में 189 रन बना चुके हैं. यूएई के खिलाफ उन्होंने 42 गेंदों में 144 रन जड़ दिए थे. उस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में शतक ठोक दिया था.

वैभव सूर्यवंशी से ओमान के खिलाफ मैच में भी तूफानी बैटिंग की उम्मीद होगी. वो पाकिस्तान के खिलाफ भी 45 रन की पारी खेलकर आ रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हरा दिया था.

यह भी पढ़ें:

शेख हसीना को मौत की सजा का असर? BCCI ने भारत-बांग्लादेश सीरीज पर लिया बहुत बड़ा फैसला

शुभमन गिल और कुलदीप यादव नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट? जानें गुवाहाटी में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन



Source link

मैं हरमनप्रीत कौर नहीं, किसी के साथ मारपीट…, आरोपों पर बांग्लादेशी कप्तान के बिगड़े बोल

मैं हरमनप्रीत कौर नहीं, किसी के साथ मारपीट…, आरोपों पर बांग्लादेशी कप्तान के बिगड़े बोल



बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निगर सुल्ताना पर आरोप लगे थे कि वो टीम की जूनियर खिलाड़ियों का शारीरिक शोषण करती थीं. उन्होंने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है, लेकिन साथ-साथ भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम लेकर भी तंज कस दिया है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब पूर्व तेज गेंदबाज जहानारा आलम ने कहा कि कई जूनियर खिलाड़ियों ने उनसे आकर कहा कि निगर सुल्ताना ने उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया था. जहानारा आलम अब ऑस्ट्रेलिया में रह रही हैं.

मगर कप्तान निगर सुल्ताना ने ऐसे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये शिकायतें ऐसे खिलाड़ी के खिलाफ क्यों आ रही हैं जो काफी समय तक टीम से बाहर रहा था.

एक मीडिया इंटरव्यू में निगर सुल्ताना ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया और 2023 के भारतीय टीम के बांग्लादेश टूर पर हरमनप्रीत कौर के विवादित बर्ताव का जिक्र किया. दरअसल उस समय एक LBW के फैसले के बाद भारतीय कप्तान ने निराशा में स्टंप्स को हिट कर दिया था. वहीं पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अंपायर के फैसले पर सवाल उठा दिए थे.

निगर सुल्ताना ने अपना बचाव करते हुए कहा, “मैं किसी के साथ मारपीट क्यों करूंगी? मैं क्यों अपने बैट से स्टंप्स को हिट करूंगी? मैं हरमनप्रीत कौर हूं क्या, जो मैं ऐसे स्टंप्स को टक्कर मारती रहूं. मैं ऐसा क्यों करूंगी? मैं निजी जीवन में अगर खाना पकाना या अन्य कोई काम कर रही हूं, मैं अपने ही हेल्मेट पर क्यों ना बैट मार लूं, ये मेरा अपना मामला होगा.”

आप दूसरे खिलाड़ियों से पूछ लीजिए

निगर सुल्ताना ने आगे यह भी कहा कि वो दूसरों के साथ शारीरिक रूप से मारपीट क्यों करेंगी? उन्होंने कहा कि किसी के भी कहने मात्र से बातें सच नहीं हो जातीं. सुल्ताना का ये भी कहना है कि अन्य खिलाड़ियों से पूछिए कि ऐसा कुछ हुआ भी है या नहीं.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: गौतम गंभीर की इस गलती से गुवाहाटी भी हार जाएगा भारत? फिर से कर रहे कोलकाता वाली ‘मिस्टेक’



Source link

गौतम गंभीर की इस गलती से गुवाहाटी भी हार जाएगा भारत? फिर से कर रहे कोलकाता वाली ‘मिस्टेक’

गौतम गंभीर की इस गलती से गुवाहाटी भी हार जाएगा भारत? फिर से कर रहे कोलकाता वाली ‘मिस्टेक’



कोलकाता टेस्ट में भारतीय टीम 4 स्पिन गेंदबाजी विकल्पों के साथ उतरी थी. उसकी यह रणनीति उल्टी पड़ गई, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने पलटवार करते हुए 30 रनों से जीत दर्ज की. 66 साल में पहली बार हुआ जब किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में टीम इंडिया 200 रन भी नहीं बना पाई. ईडन गार्डन्स की पिच पर स्पिनरों ने ऐसा कहर बरपाया कि पहला टेस्ट पूरे 3 दिन भी नहीं चल पाया. पहले टेस्ट की पिच की जमकर आलोचना हुई थी, लेकिन गौतम गंभीर का कहना था कि उन्होंने पिच क्यूरेटर से ऐसी ही पिच की मांग की थी. अब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गंभीर दूसरे टेस्ट के लिए भी टर्निंग विकेट पर ही भरोसा जता रहे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम एक बार फिर टर्निंग पिच की मांग कर सकती है. बारासपारा स्टेडियम पर पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा होगा, ये बीसीसीआई के हेड क्यूरेटर आशीष भौमिक का घरेलू मैदान भी है. रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि टीम इंडिया की इस मांग के बाद BCCI के अंदर चिंता का माहौल है, क्योंकि इस मैदान में पहले ही मैच में टर्निंग पिच देने से नकारात्मक प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ सकता है.

BCCI के एक सूत्र ने बताया, “यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जिसमें ज्यादा गति और बाउंस हो सकता है. भारतीय टीम ने सीरीज शुरू होने से पहले ही अपनी मांग स्पष्ट कर दी थी कि अगर पिच में टर्न होगा तो गेंद उछाल और गति के साथ टर्न लेगी. क्यूरेटर यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि पिच में कोई असामान्य उछाल ना हो.”

गुवाहाटी की पिच पर क्या बोले गौतम गंभीर

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुवाहाटी की पिच पर बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा था कि, “हमने हमेशा कहा है कि टर्निंग विकेट वहां होनी चाहिए, जहां पहले दिन बहुत ज्यादा टर्न ना हो, जिससे टॉस बहुत बड़ा फैक्टर साबित ना हो. हमने ऐसा कभी नहीं कहा कि हम खराब पिच पर खेलना चाहते हैं या फिर टर्निंग पिच पर खेलना चाहते हैं. हम अगर पहला टेस्ट जीत गए होते तो शायद पिच को लेकर इतनी चर्चा ना होती.”

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल और कुलदीप यादव नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट? जानें गुवाहाटी में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन



Source link

शेख हसीना को मौत की सजा का असर? BCCI ने भारत-बांग्लादेश सीरीज पर लिया बहुत बड़ा फैसला

शेख हसीना को मौत की सजा का असर? BCCI ने भारत-बांग्लादेश सीरीज पर लिया बहुत बड़ा फैसला



भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले महीने होने वाली भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज को स्थगित कर दिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारतीय बोर्ड उसी दौरान सीरीज का नया शेड्यूल बनाने की कोशिश में है. सीरीज के स्थगित होने को भारत और बांग्लादेश के खराब हुए राजनीतिक संबंधों से जोड़ा जा रहा है. वहीं बीते सोमवार न्यायाधिकरण अदालत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के विरुद्ध अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई थी. बताया जा रहा है कि इस सजा के फैसले का भी भारत-बांग्लादेश सीरीज पर असर पड़ सकता है.

ICC के फ्यूचर्स टूर प्रोग्राम के तहत भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज होने वाली थी. इसके मैच कोलकाता और कटक में खेले जाने की उम्मीद थी.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से BCCI के एक सूत्र ने बताया, “हम दिसंबर में एक वैकल्पिक शृंखला के आयोजन का प्रयास करेंगे. जहां तक बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज का विषय है, उसके लिए हमें हरी झंडी नहीं मिली है.” बताते चलें कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज, भारतीय टीम की महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद पहली सीरीज होने वाली थी.

संभव है कि भारत और बांग्लादेश के बिगड़ते राजनीतिक संबंधों के कारण सीरीज को स्थगित करने का फैसला लिया गया हो. हालांकि इस तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है. बताते चलें कि बांग्लादेश में सरकार का तख्तापलट होने के बाद शेख हसीना बांग्लादेश छोड़ भारत आ गई थीं.

दूसरी ओर PTI अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, “हमें BCCI का पत्र मिला, जिसमें सीरीज को रद्द किए जाने की बात लिखी गई है. फिलहाल हमें सीरीज की नई तारीख और जानकारी का इंतजार है.”

आपको याद दिला दें कि इसी साल BCCI ने मेंस टीम की बांग्लादेश के साथ सीरीज को सितंबर 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया था.

यह भी पढ़ें:

इस नियम की वजह से IPL 2026 की नीलामी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे 3 दिग्गज खिलाड़ी, लिस्ट में इंग्लैंड कैप्टन भी शामिल



Source link

इस नियम की वजह से IPL 2026 की नीलामी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे 3 दिग्गज खिलाड़ी

इस नियम की वजह से IPL 2026 की नीलामी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे 3 दिग्गज खिलाड़ी



IPL 2026 का ऑक्शन अबू धाबी में 16 दिसंबर को होगा, जिसमें अधिकतम 77 खिलाड़ियों पर बोली लग पाएगी. सभी 10 टीमों ने अगले सीजन के लिए 173 प्लेयर्स को रिटेन किया है, जिसके बाद 77 स्लॉट खाली बचे हैं. आंद्रे रसेल से लेकर ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर जैसे दिग्गज टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी नीलामी में आ सकते हैं. मगर कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो चाह कर भी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन (IPL 2026 Auction) में नहीं आ पाएंगे.

BCCI ने बनाया था नया नियम

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पूर्व BCCI ने ऑक्शन को लेकर कुछ नए नियम बनाए थे. पहला नियम यह था कि किसी विदेशी खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. यदि वह खिलाड़ी नीलामी के लिए नाम रजिस्टर नहीं करवाता है, तो वह अगले सीजन होने वाले ऑक्शन में भाग नहीं ले पाएगा.

दूसरा नियम यह था कि अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन में खरीदे जाने के बाद सीजन शुरू होने से पहले ही अपना नाम वापस ले लेता है. तब उस पर ऑक्शन में भाग लेने और टूर्नामेंट में खेलने से 2 साल का प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.

ये 3 खिलाड़ी नहीं ले पाएंगे ऑक्शन में हिस्सा

बेन स्टोक्स- इस सूची में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भी हैं. उन्होंने पिछले वर्ष मेगा ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था. इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा था कि वो अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हुए इंग्लैंड के लिए करियर को लंबा खींचना चाहते हैं. रजिस्ट्रेशन ना करवाने के कारण बेन स्टोक्स अब मिनी ऑक्शन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

हैरी ब्रूक- इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने 2024 में अपनी दादी के निधन की वजह से आईपीएल से नाम वापस ले लिया था. वहीं आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 6.25 करोड़ में खरीदे जाने के बाद उन्होंने इंग्लैंड करियर पर ध्यान देने का हवाला देकर टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था. इस कारण वो भी इस साल नीलामी में नहीं आ पाएंगे.

जेसन रॉय- जेसन रॉय भी इंग्लैंड के तूफानी ओपनिंग बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने निजी कारणों से आईपीएल 2024 से नाम वापस ले लिया था, वहीं 2025 के मेगा ऑक्शन में भी उनका नाम नहीं था. 2025 ऑक्शन में ना होने के कारण वो भी आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में नहीं आ पाएंगे.

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल और कुलदीप यादव नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट? जानें गुवाहाटी में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन



Source link

शुभमन गिल और कुलदीप नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट? जानें गुवाहाटी में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11

शुभमन गिल और कुलदीप नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट? जानें गुवाहाटी में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11



भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज में क्लीन स्वीप से बचने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में दूसरा टेस्ट मैच जीतना होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का खेलना मुश्किल है. 

बता दें कि भारतीय टीम प्रबंधन ने 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल के खेलने पर अभी फैसला नहीं किया है. हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गिल दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम को लीड करेंगे. 

शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जुड़े नितीश रेड्डी

नितीश कुमार रेड्डी को पहले टीम इंडिया से रिलीज कर दिया गया था, ताकि वह इंडिया-ए के लिए खेल सके. हालांकि, अब दोबारा रेड्डी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. वह कप्तान शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से दोबारा जुड़े हैं. गिल भी टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे, लेकिन उनका खेलना मुश्किल है.

कुलदीप यादव का भी दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल 

रिपोर्ट के मुताबिक, चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर के अंत में कुलदीप यादव की शादी है. ऐसे में वह छुट्टी पर जा सकते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुलदीप पहले ही बीसीसीआई से लीव के लिए अनुरोध कर चुके हैं. 

दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp