शुभमन गिल और कुलदीप नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट? जानें गुवाहाटी में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11

शुभमन गिल और कुलदीप नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट? जानें गुवाहाटी में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11



भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज में क्लीन स्वीप से बचने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में दूसरा टेस्ट मैच जीतना होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का खेलना मुश्किल है. 

बता दें कि भारतीय टीम प्रबंधन ने 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल के खेलने पर अभी फैसला नहीं किया है. हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गिल दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम को लीड करेंगे. 

शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जुड़े नितीश रेड्डी

नितीश कुमार रेड्डी को पहले टीम इंडिया से रिलीज कर दिया गया था, ताकि वह इंडिया-ए के लिए खेल सके. हालांकि, अब दोबारा रेड्डी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. वह कप्तान शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से दोबारा जुड़े हैं. गिल भी टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे, लेकिन उनका खेलना मुश्किल है.

कुलदीप यादव का भी दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल 

रिपोर्ट के मुताबिक, चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर के अंत में कुलदीप यादव की शादी है. ऐसे में वह छुट्टी पर जा सकते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुलदीप पहले ही बीसीसीआई से लीव के लिए अनुरोध कर चुके हैं. 

दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक के साथ ओपनिंग करेंगे वैभव सूर्यवंशी? 144 रनों की पारी से हुआ कंफर्म!

टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक के साथ ओपनिंग करेंगे वैभव सूर्यवंशी? 144 रनों की पारी से हुआ कंफर्म!



अभी तक टी20 क्रिकेट में बतौर ओपनर अभिषेक शर्मा जलवा बिखेर रहे थे. पिछले कुछ महीनों में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए कई तूफानी पारियां खेली हैं. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में वैभव ने यूएई के खिलाफ 42 गेंदों में 144 रनों की पारी खेल सनसनी मचा दी थी. इसी पारी में उन्होंने 32 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था. इससे पहले अंडर-19 टीम के लिए भी उन्होंने दमदार पारियां खेली हैं.

चारों ओर इस तरह की बातें शुरू हो गई हैं कि अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करें तो विरोधी टीम थर-थर कांपने लगेगी. टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक का स्ट्राइक रेट 189.51 का है. दूसरी ओर वैभव ने अभी अपना इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू नहीं किया है, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 229.29 का है.

सोशल मीडिया पर टी20 वर्ल्ड 2026 में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की संभावित ओपनिंग जोड़ी को लेकर खूब चर्चा हो रही है. एक व्यक्ति ने दावा किया कि अगर ये दोनों ओपनिंग कर रहे हों, तो भारत पावरप्ले में ही 80 का स्कोर पार कर लेगा. वहीं एक व्यक्ति ने कहा कि उन दोनों की ओपनिंग जोड़ी के खिलाफ गेंदबाज रहम की भीख मांगेंगे. मगर सवाल है कि ऐसा होने की संभावना कितनी है और वैभव इस उम्र में डेब्यू कर भी सकते हैं या नहीं.

क्या वैभव करेंगे अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग?

अभी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल भारतीय टी20 टीम की ओपनिंग कर रहे हैं. गिल की टी20 फॉर्म बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रही है, लेकिन टीम के उपकप्तान होने और मैनेजमेंट का सपोर्ट होने के कारण वो शायद ही टीम से बाहर होंगे. दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी अभी भारत की सीनियर टीम के लिए डेब्यू कर ही नहीं सकते हैं, क्योंकि वो अभी 14 साल के हैं. ICC ने कुछ वर्ष पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के लिए न्यूनतम उम्र 15 साल कर दी थी.

वैभव का जन्मदिन 27 मार्च को आता है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 उससे पहले ही समाप्त हो चुका होगा. भविष्य के लिए BCCI अभिषेक-वैभव की ओपनिंग जोड़ी का रुख कर सकता है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा होना संभव नहीं है.

वैभव के कोच दे चुके हैं बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी भारत की सीनियर टीम में आएंगे या नहीं, इस पर उनके कोच मनोज ओझा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा था कि, “मैंने पहले भी कहा है कि वैभव भारत की टी20 टीम में आएगा. उसने इस लक्ष्य की ओर पहला कदम उठा दिया है. उनका आक्रामक स्टाइल और जिस आत्मविश्वास से बैटिंग कर रहे हैं, वो तारीफ के काबिल है. यह मेरे लिए बतौर कोच एक सम्मान की बात है. वो अच्छी गेंद का सम्मान करते हैं और बुरी गेंद पर शॉट लगाना जानते हैं.”

यह भी पढ़ें:

ICC का पाकिस्तानी बल्लेबाज Babar Azam पर एक्शन, दे डाली बड़ी सजा; जानें क्या है पूरा मामला



Source link

कोलकाता पिच विवाद के बाद गौतम गंभीर ने ये क्या कर दिया, किसी ने नहीं की थी उम्मीद

कोलकाता पिच विवाद के बाद गौतम गंभीर ने ये क्या कर दिया, किसी ने नहीं की थी उम्मीद



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलकाता में खेला गया. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 30 रनों से हरा दिया था. चूंकि यह मुकाबला मात्र ढाई दिनों में समाप्त हो गया था, इसके कारण ईडन गार्डन्स की पिच और क्यूरेटर की जमकर आलोचना भी हुई. कई सारे क्रिकेट एक्सपर्ट्स और दिग्गज खिलाड़ियों ने पिच की आलोचना की, लेकिन गौतम गंभीर ने सबको चौंकाते हुए पिच का समर्थन किया था.

पिच क्यूरेटर से गले मिले गौतम गंभीर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है. मगर उससे पहले टीम इंडिया ने 18 नवंबर को कोलकाता में वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन किया. इस अभ्यास सत्र के दौरान जब कोच गौतम गंभीर मैदान पर आए, तो वो पिच क्यूरेटर सुजन मुखर्जी से गले मिलते दिखे.

इससे पहले गौतम गंभीर ने कोलकाता की पिच और क्यूरेटर मुखर्जी के बचाव में आकर कहा था कि, “हम इसी तरह की पिच चाहते थे. मुझे लगता है क्यूरेटर ने काफी सपोर्ट दिखाया, हम ऐसी ही पिच कंडीशन चाहते थे, मगर जब अच्छा नहीं खेलते तो ऐसे परिणाम आते हैं.”

इसके अलावा गंभीर ने यह भी कहा कि पिच कैसी भी रही हो, 124 रनों का टारगेट चेज किया जा सकता था. गंभीर ने टीम इंडिया की हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा था. उनका कहना था कि अच्छा डिफेंस और संयम से बैटिंग करके बल्लेबाज रन बना सकते थे.

दूसरी ओर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर पिच के संदर्भ में गौतम गंभीर के समर्थन में बयान दे चुके हैं. गावस्कर का कहना था कि पिच में बहुत ज्यादा खराबी नहीं थी और 124 रनों का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था. टीम इंडिया इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रनों पर ढेर हो गई थी.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया ने अनोखे तरीके से की प्रैक्टिस, खिलाड़ी चोटिल तक होने को तैयार! हैरान कर देगा यह ‘गंभीर’ प्लान



Source link

टीम इंडिया ने अनोखे तरीके से की प्रैक्टिस, खिलाड़ी चोटिल तक होने को तैयार! हैरान कर देगा प्लान

टीम इंडिया ने अनोखे तरीके से की प्रैक्टिस, खिलाड़ी चोटिल तक होने को तैयार! हैरान कर देगा प्लान



दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 30 रनों से शिकस्त दी. अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है. इससे पहले टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में अनोखे तरीके से प्रैक्टिस की. हालांकि, इसमें भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने का भी खतरा था. दरअसल, पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर्स के सामने भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे थे. इसी कारण भारतीय बल्लेबाजों ने अनोखे तरह से प्रैक्टिस की है. 

भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल ने सोमवार को स्पिनरों के सामने एक पैड पहन कर लगभग तीन घंटे तक जमकर अभ्यास किया. यह वैकल्पिक अभ्यास सत्र था, जिसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन ने अपने दाहिने पांव के पैड को निकाल कर अभ्यास किया. सुदर्शन कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे और इसकी भी कोई गारंटी नहीं है कि उन्हें गुवाहाटी में मौका मिलेगा. 

बाएं हाथ के स्पिनरों और ऑफ स्पिनरों के सामने अपने अगले पैर में पैड के बिना बल्लेबाजी करने का मतलब था कि उन्हें पिंडली या किसी भी खुले हिस्से पर चोट लगने से बचने के बारे में विशेष रूप से सतर्क रहना पड़ता है. यह बल्लेबाजी अभ्यास की पुरानी पद्धति है, जिसमें कोच इस बात पर जोर देते हैं कि बल्लेबाज गेंद को रोकने के लिए अपने फ्रंट पैड की बजाय अपने बल्ले का अधिक उपयोग करें. इस तरह के अभ्यास के पीछे एक और कारण यह है कि भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाजों में बैकफुट पर जाने की प्रवृत्ति है. इस तरह के अभ्यास से उन्हें स्पिनरों को आगे बढ़कर खेलने में मदद मिलती है. 

सुदर्शन की तरह ध्रुव जुरेल ने भी एक पैड निकाल कर अभ्यास किया. वह पहले टेस्ट मैच में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेले थे, लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे. टीम प्रबंधन उन्हें गुवाहाटी में भी इसी भूमिका में प्लेइंग इलेवन में रख सकता है. 

वैकल्पिक सत्र के दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सुदर्शन पर कड़ी नजर रखी, जो शुभमन गिल की जगह लेने के दावेदारों में से एक हैं. भारतीय कप्तान को गर्दन में ऐंठन के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर बैठना पड़ सकता है. इन दोनों बल्लेबाजों में तेज गेंदबाजों के सामने भी अभ्यास किया, लेकिन वह उनके सामने सहज नजर नहीं आए. आकाशदीप की गेंद कई बार उनके बल्ले का किनारा लेकर गई और यहां तक ​​कि नेट गेंदबाजों ने भी उन्हें मूवमेंट से परेशान किया. गंभीर और बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने ब्रेक के दौरान उनसे लंबी बातचीत की. 

पहले टेस्ट मैच में हार के बावजूद यह हैरानी भरा था कि वैकल्पिक सत्र के लिए केवल छह खिलाड़ी ही आए, जिनमें सबसे वरिष्ठ सदस्य रवींद्र जडेजा भी शामिल थे, जिन्होंने सबसे लंबे समय तक बल्लेबाजी की. गिल के दूसरे टेस्ट मैच में खेलने की संभावना बेहद कम होने के कारण ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को राजकोट में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चल रही भारत ए सीरीज से बाहर कर दिया गया है. रेड्डी वापस कोलकाता आकर टीम से जुड़ गए हैं, लेकिन उन्होंने वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया.



Source link

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप 5 की लिस्ट में कई दिग्गज शामिल

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप 5 की लिस्ट में कई दिग्गज शामिल



इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बल्लेबाजों का दबदबा ज्यादा देखने को मिलता है. हालांकि इस लीग में कई ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने दम पर मैच का पासा पलटा है. IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में युजवेंद्र चहल टॉप पर कायम हैं. लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चहल ने बाकी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल, जिन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, आरसीबी और अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला है, 221 विकेट के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं.  2013 से IPL खेल रहे चहल ने अब तक 174 मैच खेले हैं और उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 5/40 रहा है. लगभग 8 की इकॉनमी और 23 से कम की औसत चहल की प्रभावशाली गेंदबाजी का सबूत है. IPL के इतिहास में वह अकेले ऐसे स्पिनर हैं जिन्होंने लगातार अपनी लय और कंट्रोल बनाए रखा है.

भुवनेश्वर कुमार

दूसरे नंबर पर हैं भारत के स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार, जो 2011 से लीग का हिस्सा हैं. भुवी ने 190 मैचों में 198 विकेट झटके हैं. उनका बेस्ट 5/19 रहा है, और सबसे खास बात यह कि उन्होंने पावरप्ले और डेथ ओवर दोनों में खुद को साबित किया है. भुवी की इकॉनमी चहल से बेहतर यानी 7.69 है, जो उनकी सटीक लाइन-लेंथ का प्रमाण है. 

सुनील नरेन

कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज सुनील नरेन 192 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. उनकी सबसे बड़ी ताकत है बल्लेबाजों को पढ़ने की कला और लगातार टाइट गेंदबाजी. 6.79 की शानदार इकॉनमी के साथ नरेन ने IPL इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई है. 2012 से लगातार KKR के साथ जुड़े नरेन टीम की बॉलिंग का सबसे भरोसेमंद चेहरा रहे हैं.

पीयूष चावला

चौथे स्थान पर हैं पीयूष चावला, जिनके नाम 192 विकेट दर्ज हैं. चावला IPL के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और 2008 से लगातार लीग का हिस्सा रहे हैं. चावला ने CSK, KKR, KXIP और MI के लिए खेलते हुए अपनी गुगली और तेज स्पिन से कई बल्लेबाजों को चकमा दिया. 

आर अश्विन

वहीं इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं भारत के अनुभवी ऑफ-स्पिनर आर अश्विन, जिन्होंने 187 विकेट झटके हैं. उनकी गेंदबाजी का स्टाइल भले ही IPL में थोड़ा अलग हो, लेकिन अनुभव के दम पर वह हमेशा विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हैं. अश्विन की स्मार्ट बॉलिंग, कैरम बॉल और लाइन-लेंथ उन्हें हमेशा खास बनाती है. 



Source link

KL Rahul Diet Plan:एक दिन में 4 अंडे,6 दिन डोसा, केएल राहुल का डाइट प्लान जानकर हैरान हो जाएंगे

KL Rahul Diet Plan:एक दिन में 4 अंडे,6 दिन डोसा, केएल राहुल का डाइट प्लान जानकर हैरान हो जाएंगे



KL Rahul Diet Plan: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल मैदान पर जितने अनुशासित नजर आते हैं, उतनी ही उनकी डाइट भी स्ट्रिक्ट और प्लान्ड है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त राहुल ने हाल ही में अपने पूरे दिन का डाइट प्लान साझा किया. उन्होंने बताया कि वो ब्रेकफास्ट में क्या खाते हैं, लंच में क्या जरूरी है और रात के खाने में क्या-क्या शामिल होता है. इस डाइट को सुनकर आप हैरान रह जाएंगे कि राहुल कितनी सटीक मात्रा और बैलेंस के साथ खाना खाते हैं.

क्या खाते है ब्रेकफास्ट में?

जतिन सप्रू के शो Like an Athlete में बातचीत के दौरान राहुल ने बताया कि उनकी सुबह लगभग रोज एक जैसी शुरुआत के साथ होती है, डोसा और अंडे की भुजी.

राहुल ने कहा कि अगर वह घर पर हैं तो हफ्ते में 6 दिन तक डोसा खा लेते हैं. उनके ब्रेकफास्ट में 4 अंडे नियमित रुप से होते हैं. इसके अलावा वह केला, अनार और कुछ और फल भी खाते हैं ताकि उन्हें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन दोनों मिल सकें. मतलब साफ है, राहुल अपने शरीर को दिन की शुरुआत में ही भरपूर एनर्जी और पोषण दे देते हैं.

लंच- जहां भी हों, इंडियन खाना जरूरी

केएल राहुल की डाइट का सबसे दिलचस्प हिस्सा उनका लंच है. उन्होंने साफ बताया कि वो दुनिया में कहीं भी हों, दोपहर में इंडियन खाना जरूर खाते हैं. लंच में वह कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का बैलेंस बेहद ध्यान से रखते हैं.

नॉर्मल दिनों में: 150 ग्राम चावल

मैच डे / ट्रेनिंग डे में: 200 ग्राम चावल

इसके साथ वह 200–250 ग्राम प्रोटीन लेते हैं, जिसमें ज्यादातर सी-फूड शामिल होता है. कभी-कभी मटन भी खा लेते हैं. राहुल लंच में 150–200 ग्राम हरी सब्जियां भी जरूर लेते हैं. चाहे वह बीन्स की भुजी हो, या कोई और सब्जी. ग्रीन्स उनके खाने का अनिवार्य हिस्सा हैं.

डिनर- लंच जैसा, लेकिन हल्का

रात का खाना राहुल लगभग लंच जैसा ही रखते हैं, बस मात्रा कम कर देते हैं. यानी प्रोटीन, थोड़े कार्ब्स और कुछ सब्जियां. वह रात में हल्का खाना पसंद करते हैं ताकि रिकवरी बेहतर हो सके और शरीर अगले दिन की ट्रेनिंग के लिए तैयार रहे.

क्यों है यह डाइट खास?

राहुल की डाइट प्लान से साफ है कि वह फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर हैं.  उनके खाने में बैलेंस्ड न्यूट्रिशन, सटीक मात्रा और शरीर की जरूरत के हिसाब से बदलाव हर दिन शामिल रहता है. 

गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले राहुल फुल फिट नजर आ रहे हैं और शायद यही स्ट्रिक्ट डाइट उनकी निरंतरता का बड़ा राज भी है. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp