टेस्ट क्रिकेट की पहली ही गेंद पर छक्का! दुनिया में सिर्फ एक बल्लेबाज ने किया ऐसा कमाल

टेस्ट क्रिकेट की पहली ही गेंद पर छक्का! दुनिया में सिर्फ एक बल्लेबाज ने किया ऐसा कमाल



टेस्ट क्रिकेट को हमेशा शांत और धैर्य वाला खेल माना जाता है. यहां बल्लेबाज लंबी पारी के लिए क्रीज पर टिकने को प्राथमिकता देते हैं. हालांकि एक खिलाड़ी ऐसा है जिसने इस फॉर्मेट की पहली ही गेंद पर छक्का मारकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था. यह कारनामा आज तक कोई भी दूसरा बल्लेबाज दोहरा नहीं पाया. यह रिकॉर्ड बताता है कि बल्लेबाज में कितना दम, आत्मविश्वास और जोखिम उठाने की क्षमता थी.

ऐसा छक्का, जो इतिहास बन गया

13 नवंबर 2012 को मीरपुर में वेस्टइंडीज के दिग्गज ओपनर क्रिस गेल ने अनोखा कारनामा कर दिया था. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली ही गेंद को बाउंड्री पार भेज दिया. गेंदबाज सोहाग गाजी अपने करियर का पहला टेस्ट ओवर फेंक रहे थे और सामने खड़े थे यूनिवर्स बॉस. गाजी ने गेंद डाली, और गेल ने बिना किसी झिझक इसे लॉन्ग ऑन के ऊपर से छह रन में बदल दिया. यह पल सिर्फ एक शॉट नहीं, बल्कि टेस्ट इतिहास का एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया.

पहला ओवर बना ‘हाइलाइट पैकेज’

गेल यहीं नहीं रुके। उन्होंने उसी ओवर में एक और बड़ा शॉट खेला और कुल 18 रन बटोरे. हालांकि, दिलचस्प बात यह रही कि बाद में सोहाग गाजी ने ही क्रिस गेल को 24 रन पर आउट किया. इसके बावजूद यह ओवर टेस्ट इतिहास के यादगार पलों में दर्ज हो गया.

टेस्ट में छक्कों के टॉप हिटर

क्रिस गेल का नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में भी शामिल है. उन्होंने टेस्ट में 98 छक्के लगाए हैं और इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उनसे ऊपर हैं- टिम साउदी, एडम गिलक्रिस्ट, ब्रेंडन मैक्कुलम और बेन स्टोक्स जैसे बड़े खिलाड़ी.

दो तिहरे शतक भी लगाए, T20 में तो है साम्राज्य

गेल सिर्फ बड़े शॉट्स के लिए ही नहीं, बल्कि लंबी पारियां खेलने के लिए भी मशहूर रहे हैं. उन्होंने टेस्ट में दो तिहरे शतक लगाए, एक दक्षिण अफ्रीका और दूसरा श्रीलंका के खिलाफ. 103 टेस्ट मैचों में 7214 रन और 333 का बेस्ट स्कोर उनके क्लास और टैलेंट का सबूत है.

टी20 की बात करें तो वहां वे एक अलग ही स्तर पर खड़े हैं. 22 शतक, 88 अर्धशतक और 14 हजार से ज्यादा रन के साथ वे अब भी T20 क्रिकेट के सबसे बड़े दिग्गज माने जाते हैं. 



Source link

IPL 2026 ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने की बड़ी घोषणा, इस दिग्गज को बनाया हेड कोच

IPL 2026 ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने की बड़ी घोषणा, इस दिग्गज को बनाया हेड कोच



राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले एक बड़ी घोषणा की है. टीम ने अपने नए हेड कोच के रूप में कुमार संगाकारा की नियुक्ति की है. ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील भी की, उन्होंने कप्तान संजू सैमसन की जगह सीएसके से रवींद्र जडेजा को ट्रेड के जरिए अपने स्क्वाड में शामिल किया.

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को लेकर पहले से खबर थी कि वह राजस्थान रॉयल्स के नए हेड कोच बनाए जा सकते हैं, जिस पर राजस्थान ने अब मुहर लगा दी है. पिछले संस्करण में टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ थे, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दिया था. इससे पहले संगाकारा इस फ्रेंचाइजी में डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट के पद पर थे.


राजस्थान रॉयल्स 2026 रिटेंशन लिस्ट

  • यशस्वी जायसवाल
  • शिमरोन हेटमायर
  • वैभव सूर्यवंशी
  • शुभम दुबे
  • लुआन-ड्रे प्रीटोरियस
  • ध्रुव जुरेल
  • रियान पराग
  • जोफ्रा आर्चर
  • तुषार देशपांडेय
  • संदीप शर्मा 
  • युद्धवीर सिंह
  • क्वेना मफाका
  • नांद्रे बर्गर

राजस्थान रॉयल्स ट्रेड

  • रवींद्र जडेजा (शामिल किया)
  • सैम करन (शामिल किया)
  • डोनोवन फ़ेरीरा (शामिल किया)
  • संजू सैमसन (बाहर किया)
  • नितीश राणा (बाहर किया)

राजस्थान रॉयल्स टीम में 9 लेयर्स के स्लॉट्स खाली

राजस्थान रॉयल्स ने 13 प्लेयर्स को रिटेन किया है और 3 प्लेयर्स को ट्रेड के जरिए अपने स्क्वाड में शामिल किया है. ट्रेड के जरिए आने वाले तीनों प्लेयर्स ऑलराउंडर हैं. रवींद्र जडेजा, सैम करन और डोनोवन फ़ेरीरा ट्रेड के जरिए राजस्थान टीम में आए हैं. राजस्थान ने संजू सैमसन और नितीश राणा के रूप में 2 प्लेयर्स को ट्रेड के जरिए बाहर किया है.

कब और कहां होगा IPL 2026 ऑक्शन?

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के लिए ऑक्शन प्रक्रिया 16 दिसंबर को होगी. ये मिनी ऑक्शन होगा, जो एक दिन का होगा. ऑक्शन अबू धाबी में होगा, जिसकी बीसीसीआई आधिकारिक घोषणा कर चुका है.





Source link

नमन धीर को आउट कर पाक खिलाड़ी ने किया अभद्र इशारा, सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

नमन धीर को आउट कर पाक खिलाड़ी ने किया अभद्र इशारा, सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा



IND A vs PAK A: मेंस राइजिंग स्टार एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान ए के बीच हुआ मुकाबला पूरी तरह विवादों में घिर गया है. दोहा में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ए ने 8 विकेट से आसान जीत दर्ज कर ली. हालांकि मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने क्रिकेट फैंस का खून खौलाने पर मजबूर कर दिया. पाकिस्तान के गेंदबाज साद मसूद ने नमन धीर को आउट करने के बाद जो अभद्र हरकत की, वह खेल की भावना के खिलाफ मानी जा रही है.

नमन धीर को आउट करके खिलाड़ी ने की बदतमीजी

पाकिस्तान ए की तरफ से साद मसूद अपना 9वां ओवर डाल रहे थे. क्रीज पर भारतीय बल्लेबाज नमन धीर मौजूद थे. साद के ओवर की चौथी गेंद पर नमन धीर कैच आउट हो गए. जैसे ही नमन पवेलियन की तरफ बढ़े, साद मसूद ने गुस्से में उनकी ओर देखते हुए बाहर जाने का इशारा किया. मैदान पर हुई इस हरकत को कैमरे ने कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. भारतीय फैंस और कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस व्यवहार को ‘अनुचित’ और ‘शर्मनाक’ बताया है.

मैच का हाल

टॉस जीतकर पाकिस्तान ए ने पहले गेंदबाजी चुनी और यह फैसला सही साबित हुआ. भारत ए की टीम पूरे 20 ओवर भी टिककर नही खेल सकी. पूरी टीम 19 ओवर में 136 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंद में 45 रन बनाकर तेज शुरुआत दी. नमन धीर ने 35 रनों की उपयोगी पारी खेली. बाकी बल्लेबाज पाकिस्तान की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए.

पाकिस्तान की ओर से शाहिद अजीज ने 3 विकेट झटके, जबकि साद मसूद और माज सदाकत ने 2-2 विकेट हासिल किए.

सदाकत की तूफानी पारी ने भारत से छीनी उम्मीद

137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ए की शुरुआत मजबूत रही. ओपनर माज सदाकत ने 47 गेंद में 79 रन ठोककर भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. मोहम्मद नईम (14) और यासिर खान (11) ने छोटी लेकिन अहम पारियां खेलीं. अंत में पाकिस्तान ने मुकाबला 13.2 ओवर में ही जीत लिया और नाबाद 8 विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया.

भारत की ओर से यश ठाकुर और सुयश शर्मा ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन गेंदबाजी भारत को मैच में लंबा टिकाए नहीं रख सकी. 





Source link

WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत की हार से बड़ा उलटफेर,पाकिस्तान को भी लगा झटका, बदल गया पूरा समीकरण

WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत की हार से बड़ा उलटफेर,पाकिस्तान को भी लगा झटका, बदल गया पूरा समीकरण



World Test Championship: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में बड़ा भूचाल ला दिया है.  रोमांच से भरे इस मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा, और इस हार का सीधा असर टीम इंडिया की रैंकिंग पर पड़ा. जहां मैच गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के लिए याद किया जाएगा, वहीं भारत के लिए यह नतीजा WTC की रेस में एक बड़ा झटका साबित हुआ.

मैच रहा गेंदबाजों के नाम

पहले दिन से ही गेंदबाज मैच पर हावी रहे. भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए साउथ अफ्रीका को पहली पारी में सिर्फ 159 रनों पर रोक लिया. मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन लाइन-लेंथ से प्रोटियाज बल्लेबाजों को परेशान किया. भारत ने जवाब में 189 रन बनाकर 30 रनों की लीड ले ली थी. जिससे मैच का संतुलन पूरी तरह टीम इंडिया के पक्ष में झुक गया था.

लेकिन कहानी यहां से पलट गई. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने संयम दिखाया और 155 का लड़ने लायक स्कोर खड़ा कर दिया.  भारत को 124 रनों का आसान लक्ष्य मिला था, लेकिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की आग उगलती गेंदों के आगे भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पूरी टीम मात्र 93 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत 30 रनों से मैच हार गया. 

WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

भारत की इस हार के बाद टेबल में भारी बदलाव हुए:

1- भारत का पॉइंट प्रतिशत घटकर 54.17 हो गया.

2- टीम तीसरे पायदान से फिसलकर चौथे पायदान पर पहुंच गई.

मजबूत स्थिति में रहते हुए मैच गंवाना टीम इंडिया को भारी नुकसान दे गया. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका को इस जीत का बड़ा फायदा मिला है. 

1- उनका प्रतिशत बढ़कर 66.67 हो गया है. 

2- श्रीलंका के बराबर अंक होने के बावजूद ज्यादा जीत के आधार पर साउथ अफ्रीका पांचवें से दूसरे स्थान पर पहुंच गया.

पाकिस्तान को भी झटका

भारत की हार की आंच पाकिस्तान तक जा पहुंची. टेबल में उथल-पुथल के कारण पाकिस्तान की टीम चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गई. यानी तीन टीमों- भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान को एक-एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों में 3 जीत के साथ पहले स्थान पर मजबूती से काबिज है. 

अब भारत पर बढ़ा दबाव

सीरीज में 0-1 से पीछे होने के बाद भारत पर दूसरे टेस्ट में जीत हासिल कर बराबरी करने का दबाव है. एक और हार टीम इंडिया की WTC रेस को गहरी चोट पहुंचा सकती है. 



Source link

‘उम्मीद है, मेरी बात गौतम गंभीर सुन रहे होंगे,’ आखिर क्या बोले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली?

‘उम्मीद है, मेरी बात गौतम गंभीर सुन रहे होंगे,’ आखिर क्या बोले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली?



कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. 124 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम 93 रन पर सिमट गई और 30 रन से हार गई. भारत की शर्मनाक हार के बाद पिच को लेकर उठ रहे सवाल के बीच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने टीम मैनेजमेंट और भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए बेहद अहम बात कही है.

गांगुली की प्रतिक्रिया ईडन गार्डन्स की पिच को लेकर उठे विवाद के ठीक बाद आई. उन्होंने कहा कि पिच बिल्कुल वैसी ही थी जैसा टीम चाहती थी. पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, “भारतीय टीम मैनेजमेंट को घरेलू मैदान पर दबदबा बनाने के लिए पिचों से छेड़छाड़ करना बंद करना चाहिए. अच्छे विकेटों पर खेलो. बल्लेबाजों को 350 से अधिक रन बनाने का अवसर दो और उसी विकेट पर गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए प्रेरित करो.”

भारतीय क्रिकेट में दादा के नाम से मशहूर गांगुली ने कहा कि हमें अपनी गेंदबाजी पर भरोसा करना चाहिए. हमारे पास जसप्रीत बुमराह और सिराज हैं, जो टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं. मुझे लगता है कि इसमें मोहम्मद शमी को भी शामिल किया जाना चाहिए. शमी स्पिनरों के साथ मिलकर भारतीय टीम को टेस्ट में जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं. गांगुली ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि गौतम गंभीर मेरी बात सुन रहे होंगे.

पूर्व कप्तान द्वारा भारतीय टीम के हेड कोच का नाम लेना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वे भारतीय टीम और टेस्ट के लिए विशेष पिच की मांग से खुश नहीं हैं.

बता दें कि 2024 में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था. उस समय भी पिच स्पिनरों के अनुकूल बनाई गई थी और इसका नुकसान भारतीय टीम को हार के रूप में उठाना पड़ा था.

 



Source link

महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी कौन, टॉप 5 में किसका नाम शामिल

महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी कौन, टॉप 5 में किसका नाम शामिल



Women’s Test Cricket: महिला टेस्ट क्रिकेट भले ही पुरुष टेस्ट क्रिकेट की तुलना में कम खेला जाता हो, लेकिन इस फॉर्मेट में कुछ दिग्गज बल्लेबाजों ने ऐसा इतिहास रचा है जिसे आज तक तोड़ना आसान नही रहा है. कई दशक, अलग-अलग दौर और लगातार बदलती परिस्थितियों के बीच इन खिलाड़ियों ने लंबे फॉर्मेट में अपनी क्लास और धैर्य से दुनिया को प्रभावित किया. आइए जानते हैं महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 5 बल्लेबाज़ों के बारे में.

जेनेट ब्रिटिन – 1935 रन (इंग्लैंड, 1979–1998)

जेनेट ब्रिटिन महिला टेस्ट क्रिकेट की रन-मशीन मानी जाती हैं. उन्होंने 44 इनिंग्स में 1935 रन बनाए, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. 49.61 के शानदार औसत और 5 शतकों के साथ ब्रिटिन ने लगभग दो दशक तक इंग्लैंड की बल्लेबाजी की रीढ़ बनकर खेला. उनकी सबसे बड़ी 167 रनों की पारी टेस्ट में उनकी मजबूत तकनीक का प्रमाण है.

शार्लोट एडवर्ड्स – 1676 रन (इंग्लैंड, 1996–2015)

इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स महिला क्रिकेट की सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने 23 टेस्ट मैचों में 1676 रन बनाए. 44.10 की औसत और 4 शतक उनके क्लास और स्थिरता को दर्शाते हैं. एडवर्ड्स ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों से इंग्लैंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

रैचल हेहो-फ्लिंट – 1594 रन (इंग्लैंड, 1960–1979)

महिला क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित हस्तियों में से एक रैचल हेहो-फ्लिंट ने टेस्ट में 1594 रन बनाए. 45.54 के शानदार औसत के साथ उन्होंने 179 रन की सबसे बड़ी पारी खेली. वह महिला क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं.

डेबी हॉकेली – 1301 रन (न्यूज़ीलैंड, 1979–1996)

न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान डेबी हॉकेली ने टेस्ट क्रिकेट में 1301 रन बनाए हैं. उनका औसत 52.04 इस सूची में सबसे बेहतरीन है, जो बताता है कि वह लंबे फॉर्मेट में बेहद भरोसेमंद बल्लेबाज थी. उनकी 4 शतक और सात अर्द्धशतक उनकी निरंतरता की ताकत को दर्शाते हैं.

कैरोल हॉजेस – 1164 रन (इंग्लैंड, 1984–1992)

कैरोल हॉजेस इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं. उन्होंने सिर्फ 18 टेस्ट मैच खेलकर 1164 रन बनाए. 40.13 के औसत और 158 रनों की नाबाद पारी के साथ उन्होंने इंग्लैंड की मध्यक्रम बल्लेबाजी को कई बार संभाला. उनकी ठोस तकनीक उन्हें लंबे समय तक क्रीज पर टिकाए रखने की ताकत देती थी. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp