शुभमन गिल दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं? इंजरी पर आया लेटेस्ट अपडेट; जानें अब कैसी है तबीयत

शुभमन गिल दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं? इंजरी पर आया लेटेस्ट अपडेट; जानें अब कैसी है तबीयत



भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच शनिवार, 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. कोलकाता में पहले टेस्ट के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए थे. उनकी गर्दन में चोट लगी थी, जिसके बाद वह हॉस्पिटल में एडमिट हो गए थे. रविवार को भारतीय कप्तान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. ऐसे में अब सवाल यह है कि शुभमन गिल दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं? 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम प्रबंधन ने 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल के खेलने पर अभी फैसला नहीं किया है. टीम इंडिया मंगलवार को गुवाहाटी के लिए रवाना होगी. वहीं शुभमन गिल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. 

भारतीय कप्तान शुभमन गिल को भले ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अभी 48 से 72 घंटे आराम करने की सलाह दी है. शुभमन गिल टीम होटल में मेडिकल टीम की निगरानी में रेस्ट पर हैं. मंगलवार को गिल का दोबारा परीक्षण किया जाएगा. इसके बाद ही दूसरे टेस्ट में उनके खेलने को लेकर आगे अपडेट जारी किया जाएगा. 

अगर शुभमन गिल नहीं खेले तो ऋषभ पंत होंगे कप्तान 

शुभमन गिल अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाते हैं तो फिर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम के कप्तान होंगे. वहीं गिल की जगह साई सुदर्शन या देवदत्त पडिक्कल में से किसी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. गिल के अलावा एक और अहम खिलाड़ी गुवाहाटी में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर रह सकता है. 

कुलदीप यादव का भी दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल 

रिपोर्ट के मुताबिक, चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर के अंत में कुलदीप यादव की शादी है. ऐसे में वह छुट्टी पर जा सकते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुलदीप पहले ही बीसीसीआई से लीव के लिए अनुरोध कर चुके हैं. 



Source link

IPL 2026 की नीलामी में कौन बिकेगा सबसे महंगा? क्या टूट जाएगा ऋषभ पंत का 27 करोड़ का रिकॉर्ड?

IPL 2026 की नीलामी में कौन बिकेगा सबसे महंगा? क्या टूट जाएगा ऋषभ पंत का 27 करोड़ का रिकॉर्ड?



इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 का बिगुल बज चुका है. अगले महीने आईपीएल के आगामी सीजन की नीलामी होगी. हालांकि, इस बार मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा. इस बार भी नीलामी में कई सुपरस्टार खिलाड़ी शामिल हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नीलामी में सबसे महंगा कौन बिकेगा? 

बता दें कि आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होगा. बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज में बताया है कि सभी 10 टीमों ने कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें 49 विदेशी खिलाड़ियों समेत कुछ ट्रेड किए गए खिलाड़ी भी शामिल हैं. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए 10 टीमों के पास 77 स्लॉट शेष हैं. वहीं सभी फ्रेंचाइजी के पर्स में कुल मिलाकर 237.55 करोड़ रुपये हैं. 

इस बार नीलामी में शामिल कई सुपरस्टार खिलाड़ी 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2026 की नीलामी में कई सुपरस्टार खिलाड़ी शामिल हैं. इसमें आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, मथीशा पथिराना, फाफ डु प्लेसिस और लियाम लिविंगस्टोन जैसे नाम शामिल हैं. बता दें कि इस बार सभी 10 टीमों ने मिलकर कुल 70 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. वहीं मिनी ऑक्शन में ज्यादा से ज्यादा 77 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं. 

कौन बिकेगा सबसे महंगा? क्या टूट जाएगा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड?

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. उन्हें लखनऊ ने पिछले साल 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. करीब 24 करोड़ में बिके वेंकटेश अय्यर भी इस साल नीलामी का हिस्सा हैं. वहीं स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल भी ऑक्शन में गए हैं. 

बता दें कि इस बार मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है. ऐसे में ऋषभ पंत का 27 करोड़ में बिकने का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल है. वहीं सबसे महंगा बिकने की रेस में तीन खिलाड़ी शामिल हैं. इसमें आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर और कैमरून ग्रीन शामिल हैं. इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीमें कोई भी रकम दे सकती हैं. 

सभी 10 टीमों ने इन 70 खिलाड़ियों को किया रिलीज

चेन्नई सुपर किंग्स- राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी और मथीशा पथिराना

कोलकाता नाइट राइडर्स- आंद्रे रसेल, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, मोइन अली, एनरिक नॉर्टजे, लवनिथ सिसोदिया, चेतन सकारिया, स्पेंसर जॉनसन

सनराइजर्स हैदराबाद- एडम जैम्पा, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, अभिनव मनोहर, अथर्व तावडे, सिमरजीत सिंह और सचिन बेबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- स्वास्तिक चिकारा, मयंक अगरवाल, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी एनगिडी और मोहित राठी

पंजाब किंग्स- ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिश, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन और प्रवीण दुबे

मुंबई इंडियंस- सत्यनारायण राजू, रीस टॉपली, केएल श्रीजीत, कर्ण शर्मा, बेवन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजाद विलियम्स और विग्नेश पुथुर

गुजरात टाइटंस- महिपाल लोमरोर, करीम जन्नत, दासुन शनाका, गेराल्ड कोएत्जी, और कुलवंत खेजरोलिया

राजस्थान रॉयल्स- वानिंदु हसरंगा, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल, महेश तीक्षणा, कुमार कार्तिकेय सिंह, अशोक शर्मा और कुणाल राठौड़

लखनऊ सुपर जायंट्स- आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई और शमर जोसेफ

दिल्ली कैपिटल्स– फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा और दर्शन नालकंडे.



Source link

IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों ने रिलीज किए 70 खिलाड़ी, लिस्ट में कई हैरान करने वाले नाम शामिल

IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों ने रिलीज किए 70 खिलाड़ी, लिस्ट में कई हैरान करने वाले नाम शामिल



IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा, उससे पहले सभी दस टीमों ने अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. मगर रिटेन हुए खिलाड़ियों से ज्यादा रिलीज हुए खिलाड़ी अधिक चर्चा में हैं, क्योंकि रिलीज हुए इन खिलाड़ियों पर 16 दिसंबर को ऑक्शन में बोली लगेगी. दरअसल सभी टीमों ने मिलकर कुल 70 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जिनमें ग्लेन मैक्सवेल, आंद्रे रसेल और लियाम लिविंगस्टोन जैसे नामी खिलाड़ी भी शामिल हैं. यहां देख लीजिए किस टीम ने कितने खिलाड़ियों को रिलीज किया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ी और KKR ने कुल 9 खिलाड़ियों को निकाला है, जिनमें से वेंकटेश अय्यर भी एक हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स (10 खिलाड़ी)

राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी और मथीशा पथिराना

कोलकाता नाइट राइडर्स (9 खिलाड़ी)

आंद्रे रसेल, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, मोइन अली, एनरिक नॉर्टजे, लवनिथ सिसोदिया, चेतन सकारिया, स्पेंसर जॉनसन

सनराइजर्स हैदराबाद (7 खिलाड़ी)

एडम जैम्पा, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, अभिनव मनोहर, अथर्व तावडे, सिमरजीत सिंह और सचिन बेबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (6 खिलाड़ी)

स्वास्तिक चिकारा, मयंक अगरवाल, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी एनगिडी और मोहित राठी

पंजाब किंग्स (5 खिलाड़ी)

ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिश, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन और प्रवीण दुबे

मुंबई इंडियंस (8 खिलाड़ी)

सत्यनारायण राजू, रीस टॉपली, केएल श्रीजीत, कर्ण शर्मा, बेवन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजाद विलियम्स और विग्नेश पुथुर

गुजरात टाइटंस (5 खिलाड़ी)

महिपाल लोमरोर, करीम जन्नत, दासुन शनाका, गेराल्ड कोएत्जी, और कुलवंत खेजरोलिया

राजस्थान रॉयल्स (7 खिलाड़ी)

वानिंदु हसरंगा, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल, महेश तीक्षणा, कुमार कार्तिकेय सिंह, अशोक शर्मा और कुणाल राठौड़

लखनऊ सुपर जायंट्स (7 खिलाड़ी)

आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई और शमर जोसेफ

दिल्ली कैपिटल्स (6 खिलाड़ी)

फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा और दर्शन नालकंडे

यह भी पढ़ें:

कब और कहां होगी IPL 2026 की नीलामी? डेट और वेन्यू समेत जानें मिनी ऑक्शन की A टू Z डिटेल्स



Source link

एडन मारक्रम ने टीम में बनाए रखने पर LSG को जताया आभार, कहा- बहुत खुश हूं

एडन मारक्रम ने टीम में बनाए रखने पर LSG को जताया आभार, कहा- बहुत खुश हूं



Aiden Markram IPL Retention: दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडन मारक्रम का मानना है कि आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को चीजों को ज्यादा जटिल बनाने की जरूरत नहीं है और उन्हें साल 2026 में होने वाले आईपीएल सीजन के अहम मौकों को भुना कर जीत हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. एलएसजी ने अगले महीने होने वाली छोटी नीलामी से पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज मारक्रम को टीम में रिटेन किया है. मारक्रम ने 2025 आईपीएल में 13 मैचों में 34.23 की औसत और 148.83 के स्ट्राइक रेट से पांच अर्धशतकों की मदद से 445 रन बनाए थे.

LSG के द्वारा रिटेन किए जाने पर खुश हैं मारक्रम 

एडन मारक्रम ने एलएसजी के ‘एक्स’ पर साझा किये गये वीडियो में कहा, ‘‘ये बहुत अच्छा है. मैंने पिछले साल लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ अपने समय का भरपूर आनंद लिया. मैंने कुछ अच्छे दोस्त बनाए और टीम के साथ कुछ महीने बिताए. ऐसे में मैं रिटेन किए जाने के लिए बहुत आभारी हूं और निश्चित रूप से उनके साथ एक और सीजन खेलने का इंतजार कर रहा हूं.’’ एलएसजी पिछले सीजन में छह जीत और आठ हार के साथ सातवें स्थान पर रही थी.

मारक्रम ने बताई अगले सीजन की योजना

मारक्रम ने अगले सीजन की योजना के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको एक टीम के रूप में वाकई अच्छा होना होगा. मुझे नहीं लगता कि पिछले सत्र में हम बहुत पीछे थे. हम अगर कुछ अहम मौके को भुनाने में सफल रहते तो नतीजे अलग होते.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम नॉकआउट में जगह बनाने के काफी करीब थे. ऐसे में किसी भी चीज को ज्यादा जटिल नहीं बनाना चाहिए. मुझे लगता है कि हमने जो अच्छा किया है, उसे दोहराने की कोशिश करनी चाहिए और कुछ और मुश्किल मौकों को अपने पक्ष में करना चाहिए. ’’ एडन मारक्रम अभी भारत में ही हैं, वे टेस्ट और सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीका टीम का हिस्सा है.



Source link

‘बॉल डाल न…’, पाकिस्तानी गेंदबाज की हरकत पर गुस्साए वैभव सूर्यवंशी, अगली गेंद पर जड़ा चौका

‘बॉल डाल न…’, पाकिस्तानी गेंदबाज की हरकत पर गुस्साए वैभव सूर्यवंशी, अगली गेंद पर जड़ा चौका



एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में रविवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 8 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए टीम 136 रनों पर ऑल-आउट हो गई थी, हालाँकि वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई थी. उन्होंने 28 गेंदों में 45 रन बनाए. इस पारी में उन्हें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज पर खूब गुस्सा आया, जब एक मिस गेंद के बाद उन्होंने चिढ़ाया. अगली ही गेंद पर वैभव ने उसी शॉट के जरिए शानदार चौका जड़ा.

पाकिस्तान ए के तेज गेंदबाज उबैद शाह ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद वैभव सूर्यवंशी को डाली, इस पर बल्लेबाज ने गैप ढूंढकर चौका मारने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे. गेंद सीधा फील्डर के पास गई, इस पर गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाने का प्रयास किया तो सूर्यवंशी भी चुप नहीं रहे.

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “बॉल डाल न.” इसके बाद फिर उन्होंने यही कहा, जिस पर पाकिस्तान गेंदबाज उबैद कुछ नही कह पाए. फिर अगली गेंद भी उन्होंने इसी तरह की डाली, जिस पर वैभव ने उसी फील्डर के ऊपर से दनदनाता हुआ चौका मारा.

पाकिस्तान से हार गई टीम इंडिया

वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 160.71 की स्ट्राइक रेट से 45 रन बनाए, उनके आलावा नमन धीर ने अच्छी बल्लेबाजी की और 20 गेंदों में 35 रन बनाए. लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर अन्य कोई प्रभावी नहीं रहा. प्रियांश आर्या 10, कप्तान जितेश शर्मा 5, नेहाल वढेरा 8 रन बनाकर आउट हुए तो आशुतोष शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए.

137 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान ने 13.2 ओवरों में हासिल कर 8 विकेट से जीत दर्ज की. पाकिस्तान के ओपनर माज सदाकत ने 47 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के जड़े. भारत का कोई गेंदबाज भी प्रभाव नहीं डाल पाया, गुरजपनीत सिंह ने 3 ओवरों में 28 रन खर्चे. यश ठाकुर ने 3 ओवरों में 35 रन दिए. नमन धीर ने सिर्फ 8 गेंदें डाली, जिसमें उन्होंने 27 रन लुटाए.





Source link

टेस्ट क्रिकेट की पहली ही गेंद पर छक्का! दुनिया में सिर्फ एक बल्लेबाज ने किया ऐसा कमाल

टेस्ट क्रिकेट की पहली ही गेंद पर छक्का! दुनिया में सिर्फ एक बल्लेबाज ने किया ऐसा कमाल



टेस्ट क्रिकेट को हमेशा शांत और धैर्य वाला खेल माना जाता है. यहां बल्लेबाज लंबी पारी के लिए क्रीज पर टिकने को प्राथमिकता देते हैं. हालांकि एक खिलाड़ी ऐसा है जिसने इस फॉर्मेट की पहली ही गेंद पर छक्का मारकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था. यह कारनामा आज तक कोई भी दूसरा बल्लेबाज दोहरा नहीं पाया. यह रिकॉर्ड बताता है कि बल्लेबाज में कितना दम, आत्मविश्वास और जोखिम उठाने की क्षमता थी.

ऐसा छक्का, जो इतिहास बन गया

13 नवंबर 2012 को मीरपुर में वेस्टइंडीज के दिग्गज ओपनर क्रिस गेल ने अनोखा कारनामा कर दिया था. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली ही गेंद को बाउंड्री पार भेज दिया. गेंदबाज सोहाग गाजी अपने करियर का पहला टेस्ट ओवर फेंक रहे थे और सामने खड़े थे यूनिवर्स बॉस. गाजी ने गेंद डाली, और गेल ने बिना किसी झिझक इसे लॉन्ग ऑन के ऊपर से छह रन में बदल दिया. यह पल सिर्फ एक शॉट नहीं, बल्कि टेस्ट इतिहास का एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया.

पहला ओवर बना ‘हाइलाइट पैकेज’

गेल यहीं नहीं रुके। उन्होंने उसी ओवर में एक और बड़ा शॉट खेला और कुल 18 रन बटोरे. हालांकि, दिलचस्प बात यह रही कि बाद में सोहाग गाजी ने ही क्रिस गेल को 24 रन पर आउट किया. इसके बावजूद यह ओवर टेस्ट इतिहास के यादगार पलों में दर्ज हो गया.

टेस्ट में छक्कों के टॉप हिटर

क्रिस गेल का नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में भी शामिल है. उन्होंने टेस्ट में 98 छक्के लगाए हैं और इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उनसे ऊपर हैं- टिम साउदी, एडम गिलक्रिस्ट, ब्रेंडन मैक्कुलम और बेन स्टोक्स जैसे बड़े खिलाड़ी.

दो तिहरे शतक भी लगाए, T20 में तो है साम्राज्य

गेल सिर्फ बड़े शॉट्स के लिए ही नहीं, बल्कि लंबी पारियां खेलने के लिए भी मशहूर रहे हैं. उन्होंने टेस्ट में दो तिहरे शतक लगाए, एक दक्षिण अफ्रीका और दूसरा श्रीलंका के खिलाफ. 103 टेस्ट मैचों में 7214 रन और 333 का बेस्ट स्कोर उनके क्लास और टैलेंट का सबूत है.

टी20 की बात करें तो वहां वे एक अलग ही स्तर पर खड़े हैं. 22 शतक, 88 अर्धशतक और 14 हजार से ज्यादा रन के साथ वे अब भी T20 क्रिकेट के सबसे बड़े दिग्गज माने जाते हैं. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp