कोलकाता में भारत की शर्मनाक हार, टीम इंडिया ने 3 अनचाहे रिकॉर्ड किए अपने नाम

कोलकाता में भारत की शर्मनाक हार, टीम इंडिया ने 3 अनचाहे रिकॉर्ड किए अपने नाम



साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट में 30 रनों से हराकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब टीम इंडिया इस सीरीज को जीत नहीं सकती, आखिरी मैच जीतकर भी भारत सीरीज को ड्रा ही कर पाएगा. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को जीतने के लिए सिर्फ 124 रन ही बनाने थे, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 93 रनों पर ढेर हो गई. इसमें टीम इंडिया के नाम 3 अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गए.

सबसे कम लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी हार

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम लक्ष्य का पीछा करते हुए ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी हारी है. 1997 में भारत 120 रनों का पीछे करते हुए हार गई थी. वो अभी भी सबसे कम रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी हार है.

  • 120 vs WI Bridgetown 1997
  • 124 vs SA Eden Gardens 2025
  • 147 vs NZ Wankhede 2024
  • 176 vs SL Galle 2015
  • 193 vs Eng Lord’s 2025 

साउथ अफ्रीका द्वारा दूसरा सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव

सबसे छोटे स्कोर को डिफेंड करते हुए ये साउथ अफ्रीका की दूसरी बड़ी जीत है. इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 1994 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रनों को डिफेंड करते हुए जीत दर्ज की थी. इससे पहले लिस्ट में दूसरे नंबर पर 1997 में खेला गया मैच था, जब साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ 146 रनों को डिफेंड किया था.

  • 117 vs Aus Sydney 1994
  • 124 vs Ind Eden Gardens 2025
  • 146 vs Pak Faisalabad 1997
  • 177 vs SL Kandy 2000 

भारत में दूसरा सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव

ये भारत में खेले गए टेस्ट में सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत है. 2004 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 रनों के लक्ष्य को डिफेंड किया था.

  • 107 Ind vs Aus Wankhede 2004
  • 124 SA vs Ind Eden Gardens 2025
  • 147 NZ vs Ind Wankhede 2024
  • 170 Ind vs SA Ahmedabad 1996

साइमन हार्मर बने मैच के हीरो

साउथ अफ्रीका की पहली पारी जब 159 पर सिमट गई थी, भारत ने पहली पारी में सिर्फ 30 रनों की बढ़त हासिल की और 189 पर ढेर हो गई. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में 7 विकेट 91 के स्कोर पर गिर गए थे, तब कप्तान टेम्बा बावुमा ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर लक्ष्य को 100 पार पहुंचाया. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 153 पर खत्म हुई थी, तब लगा कि भारत इस मैच को आसानी से जीत जाएगा क्योंकि लक्ष्य सिर्फ 124 का था.

पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में भी 4 विकेट लिए, उन्होंने ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा जैसे मुख्य बल्लेबाजों को आउट किया. इससे पहले मार्को यानसन ने दोनों ओपनर्स को 1 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजकर अच्छी शुरुआत की थी. हार्मर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.



Source link

कोलकाता में टीम इंडिया की हार के 3 सबसे बड़े कारण, 1000 विकेट लेने वाला गेंदबाज अकेले पड़ा भारी

कोलकाता में टीम इंडिया की हार के 3 सबसे बड़े कारण, 1000 विकेट लेने वाला गेंदबाज अकेले पड़ा भारी



कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रनों से हरा दिया है. यह मुकाबला करीब ढाई दिन में ही समाप्त हो गया. चौथी पारी में टीम इंडिया को 124 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन जवाब में पूरी भारतीय टीम 93 रनों पर ढेर हो गई. भारत की दूसरी पारी में 7 बल्लेबाज तो रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए, जिनमें से चार बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए. यहां जानिए भारतीय टीम की हार के तीन सबसे बड़े कारण कौन से रहे.

दोनों पारियों में शुरुआत खराब हुई

मैच में दूसरे दिन से ही स्पिन गेंदबाज हावी होने लगे थे. भारतीय टीम इस मुकाबले की दोनों पारियों में बढ़िया शुरुआत नहीं कर पाई. पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने मिलकर 18 रन जोड़े, लेकिन दूसरी पारी में शून्य पर ही पहला विकेट गिर गया था. कुल मिलाकर देखा जाए तो खासतौर पर जायसवाल टीम इंडिया के बड़े स्कोर की नींव रख ही नहीं पाए.

दूसरी पारी में गेंदबाजी कमजोर पड़ी

पहली पारी में टीम इंडिया के पास 30 रनों की बढ़त थी. भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के 7 विकेट मात्र 91 रनों पर गिरा दिए थे. मगर अफ्रीका के आखिरी 3 विकेटों ने 62 रन जोड़ दिए, जो भारतीय बल्लेबाजों को बहुत भारी पड़े.

साइमन हार्मर अकेले पड़े भारी

आमतौर पर कोलकाता की पिच पर तीसरे दिन से स्पिनर्स को मदद मिलनी शुरू होती है, लेकिन इस बार दूसरे दिन स्पिनरों ने धड़ाधड़ विकेट चटकाने शुरू कर दिए थे. साइमन हार्मर का अनुभव दक्षिण अफ्रीका के बहुत काम आया, जिन्होंने मैच में 8 विकेट झटके. यहां तक कि उन्होंने सही टप्पे को लेकर केशव महाराज को भी सलाह दी. बता दें कि हार्मर एक हजार से अधिक फर्स्ट-क्लास विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

Lowest Total Defended In Test: भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने वाली टीम कौन? जानिए कितना था लक्ष्य



Source link

भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने वाली टीम कौन? जानिए कितना था लक्ष्य

भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने वाली टीम कौन? जानिए कितना था लक्ष्य



कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट खेला जा रहा है. टीम इंडिया को जीत के लिए मात्र 124 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन इसका पीछा करते हुए शुरुआत बेहद खराब हुई. शून्य पर यशस्वी जायसवाल और 1 रन के स्कोर पर केएल राहुल आउट हो गए. भारत का चौथा विकेट 38 के स्कोर पर गिरा, तो ये छोटा लक्ष्य भी पहाड़ जैसा लगने लगा. क्या आप जानते हो टेस्ट क्रिकेट में वो सबसे छोटा लक्ष्य कौन सा है, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया हार गई थी.

भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे कम स्कोर का डिफेंड

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम रनों का बचाव करते हुए जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया है, जब उन्होंने इंग्लैंड को 77 रनों पर ढेर कर दिया था. इस मैच में इंग्लैंड को जीतने के लिए सिर्फ 85 रन बनाने थे, हालाँकि ये मैच बहुत सालों पहले 1882 में खेला गया था.

भारत के खिलाफ सबसे कम रनों के स्कोर का बचाव करते हुए जीतने वाली टीम वेस्टइंडीज है. कैरिबियन टीम ने 1997 में भारत को 81 रनों पर ऑलआउट किया था, इस मैच में लक्ष्य 120 रनों का था. टीम इंडिया इस मैच को 38 रनों से हार गई थी.

27-31 मार्च, 1997 को खेले गए उस मैच में सचिन तेंदुलकर कप्तान थे, जिन्होंने दूसरी पारी में सिर्फ 4 रन बनाए थे. सिर्फ वीवीएस लक्ष्मण थे, जिन्होंने दहाई का आंकड़ा पार किया था. लक्ष्मण ने 19 रन बनाए थे, जबकि सौरव गांगुली (8), मोहम्मद अजहरुद्दीन (9), राहुल द्रविड़ (2), नवजोत सिंह सिद्धू (3) सस्ते में आउट हुए थे.

कोलकाता टेस्ट में भी फंसी टीम इंडिया

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे, टीम इंडिया ने पहली पारी में 30 रनों की बढ़त बनाई और 189 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 153 रनों पर सिमट गई, जिसके बाद भारत को जीत के लिए सिर्फ 124 का लक्ष्य मिला. हालांकि ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों को खासा मदद नहीं कर रही. अधिक स्पिन फ्रेंडली पिच को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.



Source link

रोहित शर्मा ने यूं मनाया बेटे के पहला जन्मदिन, पत्नी और बेटी के साथ शेयर की तस्वीरें

रोहित शर्मा ने यूं मनाया बेटे के पहला जन्मदिन, पत्नी और बेटी के साथ शेयर की तस्वीरें



रोहित शर्मा के बेटे अहान शर्मा का जन्म 15 नवंबर, 2024 को हुआ था. ये उनकी दूसरी संतान थी. बीते शनिवार को रोहित ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी के साथ अहान का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया. उन्होंने रितिका के साथ एक साझा पोस्ट शेयर कर फैंस संग फोटो शेयर किए.

रोहित शर्मा अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी का रहे हैं, जो 30 नवंबर से शुरू होगी. अभी भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज चल रही है. रोहित मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए प्लेयर्स में भी शामिल हैं.

रोहित शर्मा ने यूं सेलिब्रेट किया बेटे का पहला जन्मदिन

रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने एक साझा पोस्ट शेयर किया. उनका बेटा अहान इसमें टॉयज के साथ खेल रहा है, हालांकि रोहित ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया. दूसरी फोटो में रितिका बेटे को गोद में लिए बालकनी में खड़ी हैं, उनके साथ उनकी बेटी भी है. 

अन्य फोटो में रोहित शर्मा, उनकी पत्नी, उनकी बेटी और बेटा हैं. अहान रितिका की गोद में हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए रोहित शर्मा कैप्शन में लिखा, “हमारा बेटा एक साल का हो गया है. पता नहीं समय इतनी जल्दी कैसे बीत गया, लेकिन हमें हर पल बहुत पसंद आया.”


क्रिकेट मैदान पर कब नजर आएंगे रोहित शर्मा

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी, जिसमें रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे. बता दें कि पूर्व कप्तान रोहित अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, वह टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं.

वनडे सीरीज का पहला मैच रांची (JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) में खेला जाएगा. दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर (शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम) और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापट्नम (ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम) में खेला जाएगा.





Source link

15 दिसंबर को नहीं… BCCI ने किया IPL ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का आधिकारिक ऐलान

15 दिसंबर को नहीं… BCCI ने किया IPL ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का आधिकारिक ऐलान



इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 के लिए होने वाले ऑक्शन की तारीख का ऐलान हो गया है. शनिवार को सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट आ गई है, अब साफ हो गया है कि किस टीम के कितने स्लॉट्स खाली हैं और उनके पर्स में कितना पैसा है. सबसे ज्यादा पर्स बैलेंस केकेआर और सबसे कम मुंबई इंडियंस के पास है.

किस तारीख को है IPL 2026 ऑक्शन?

आईपीएल 2026 के लिए होने वाला ऑक्शन मंगलवार, 16 दिसंबर को होगा.

कहां पर होगा IPL 2026 ऑक्शन?

आईपीएल ऑक्शन इस बार भी भारत में नहीं होगा. आधिकारिक बयान में बताया गया कि ऑक्शन अबू धाबी में होगा.

खबर अपडेट हो रही है.





Source link

अस्पताल में भर्ती शुभमन गिल टेस्ट से बाहर, BCCI ने कप्तान की चोट पर जारी किया आधिकारिक बयान

अस्पताल में भर्ती शुभमन गिल टेस्ट से बाहर, BCCI ने कप्तान की चोट पर जारी किया आधिकारिक बयान



शुभमन गिल की चोट पर बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि वह अस्पताल में हैं. गिल कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह अब ऋषभ पंत कप्तानी संभाल रहे हैं. बता दें कि गिल को टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में दर्द महसूस हुआ था, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे.

शुभमन गिल की चोट पर BCCI का आधिकारिक बयान

बीसीसीआई ने अपने स्टेटमेंट में कहा, “कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कप्तान शुभमन गिल की गर्दन में चोट लग गई. दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल वह अस्पताल में हैं. वह पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी.”

मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

कोलकाता टेस्ट में टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहली पारी में साउथ अफ्रीका 159 रनों पर सिमट गई थी, जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट लिए थे. हालांकि टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 30 रनों की बढ़त हासिल कर सकी, टीम 189 रनों पर ऑलआउट हुई थी. पहली पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन केएल राहुल (39) ने बनाए थे. साइमन हार्मर ने 4 विकेट चटकाए थे.

दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की और साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में 4 विकेट लिए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 93 रन बनाए थे, लेकिन 7 विकेट गंवा दिए थे. देखना होगा साउथ अफ्रीका भारत को कितने रनों का लक्ष्य देती है, अभी तक की स्थिति के अनुसार टीम इंडिया का पलड़ा भारी है.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp