तुम हार के हकदार…, माइकल वॉन ने टीम इंडिया की हार पर दिया तीखा बयान

तुम हार के हकदार…, माइकल वॉन ने टीम इंडिया की हार पर दिया तीखा बयान



भारत और दक्षिण अफ्रीका का पहला टेस्ट मैच केवल ढाई दिन ही चला. ईडन गार्डन्स की पिच को आड़े हाथों लिया जा रहा है. हालांकि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने पिच और क्यूरेटर का समर्थन किया है. मगर माइकल वॉन ने उससे ठीक उलट बयान दिया है. वॉन ने दूसरे दिन के खेल के दौरान इसे ‘घटिया पिच’ की संज्ञा दी थी. बता दें कि कोलकाता टेस्ट में तीसरे दिन भारतीय टीम 124 रनों का छोटा सा लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई थी.

अब माइकल वॉन ने एक बार फिर ईडन गार्डन्स की पिच की आलोचना की है. उन्होंने X पर पोस्ट के माध्यम से कहा, “ऐसी पिच तैयार करोगे तो तुम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस के खिलाफ हारने के हकदार हो. दक्षिण अफ्रीका की शानदार जीत.”

फर्स्ट-क्लास में एक हजार से अधिक विकेट ले चुके साइमन हार्मर अकेले टीम इंडिया पर भारी पड़े, उन्होंने पूरे मैच में कुल 8 विकेट झटके. खासतौर पर दूसरी पारी में उन्होंने भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी का दम निकाल दिया. उन्होंने ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव का विकेट लिया.

कोलकाता की पिच को बताया था घटिया

कोलकाता टेस्ट में दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे थे, वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन में खिंचाव के कारण रिटायर्ड आउट हो गए थे. दूसरे दिन पूरी तरह स्पिनरों का बोलबाला रहा था. इस पर माइकल वॉन ने प्रतिक्रिया देकर ईडन गार्डन्स की पिच को घटिया बताया था.

भारत में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने आखिरी टेस्ट साल 2010 में जीता था. उसके 15 साल बाद टेंबा बावुमा की कप्तानी में भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच जीता है. बता दें कि बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी टीम टेस्ट मैचों में अभी तक अजेय रही है. दोनों टीमों का दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: आज एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच, मोबाइल और टीवी पर फ्री में कैसे देख सकते हैं? जानें सारी डिटेल





Source link

आज एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच, मोबाइल और टीवी पर फ्री में कैसे देख सकते हैं? जानें डिटेल

आज एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच, मोबाइल और टीवी पर फ्री में कैसे देख सकते हैं? जानें डिटेल



आज एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का महमुकाबला होने वाला है. दोनों टीम अपना-अपना पहला मैच जीतकर आ रही हैं और आज की विजेता टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी. 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें टिकी होंगी, जो यूएई के खिलाफ मैच में 32 गेंदों में शतक ठोक कर आ रहे हैं.

यह एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट का छठा मैच होगा. बताते चलें कि भारतीय टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा कर रहे हैं. उन्होंने भी यूएई के खिलाफ मैच में 32 गेंद में नाबाद 83 रनों की पारी खेली थी. भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ भी ऐसा ही दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी.

कब शुरू होगा लाइव प्रसारण?

इंडिया A बनाम पाकिस्तान A मैच आज 16 नवंबर को कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा.

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. अगर आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं, तो वह Sony Liv एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. बताते चलें कि अगर आपके रिचार्ज प्लान में सोनी लिव का फ्री सब्स्क्रिप्शन है, तो आप इंडिया A बनाम पाकिस्तान A मैच को फ्री में भी देख सकते हैं.

ग्रुप B में हैं भारत और पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान को ओमान और यूएई के साथ ग्रुप B में रखा गया है. भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को 148 रनों के विशाल अंतर से हराया था. टीम इंडिया अभी पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है. पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में ओमान को 40 रनों से धूल चटाई थी, जो अभी टेबल में दूसरे नंबर पर है.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA Test: क्या दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे शुभमन गिल? गौतम गंभीर ने कप्तान की ‘इंजरी’ पर दिया अपडेट; जानें क्या कहा

IND vs SA: कोलकाता की शर्मनाक हार पर बोले गौतम गंभीर, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए



Source link

क्या दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे शुभमन गिल? गौतम गंभीर ने कप्तान की ‘इंजरी’ पर दिया अपडेट

क्या दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे शुभमन गिल? गौतम गंभीर ने कप्तान की ‘इंजरी’ पर दिया अपडेट



शुभमन गिल पहले टेस्ट के दूसरे दिन रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे, जिसके बाद वह फिर मैदान पर नहीं आ सके. उन्हें गर्दन में दर्द महसूस हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. गिल की कमी कोलकाता टेस्ट में खली, जहां भारत 124 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भी 30 रनों से हार गया. मैच के बाद हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कांफ्रेंस में आए, जहां उन्होंने गिल की इंजरी पर बड़ा अपडेट दिया.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट शनिवार, 22 नवंबर से शुरू होगा, जो गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. गौतम गंभीर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल की उपलब्धता को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. उनकी फिटनेस को देखने के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

शुभमन गिल को लेकर क्या बोले गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने बताया कि शुभमन गिल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. कोच ने कहा, “उनकी शुभमन गिल की फिटनेस का आकलन कर रहे हैं. देखते हैं क्या होता है. फिजियो आज शाम गिल की चोट को लेकर फैसला लेंगे, उसी के आधार हमारा अगला कदम होगा.”

ईडन गार्डन्स की पिच का किया बचाव

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट में जिस तरह ईडन गार्डन्स की पिच नजर आई, उसकी आलोचन हो रही है. हालांकि कोच गौतम गंभीर ने पिच का बचाव करते हुए कहा कि यहां बल्लेबाज के टेम्परामेंट का टेस्ट था. उन्होंने कहा कि यहां संभलकर खेलने की जरुरत थी, रूककर खेलना था न कि अटैकिंग. गंभीर ने टेम्बा बावुमा और वाशिंगटन सुन्दर का उदाहरण भी दिया.

गंभीर ने कहा, ये पिच वैसी ही थी, जैसी हमने मांगी थी. इसमें कोई कमी नहीं थी, ये पूरी तरह खेलने लायक थी. अगर इसे टर्निंग विकेट कह रहे हैं तो यहां ज्यादा विकेट तो सीमर्स ने लिए.”



Source link

You Want To Be Part Of Those Games: SA Captain Temba Bavuma Reacts To First Win In India After 15 Years Amidst Bodyshaming Controversy

You Want To Be Part Of Those Games: SA Captain Temba Bavuma Reacts To First Win In India After 15 Years Amidst Bodyshaming Controversy


Following his side’s landmark win over India at Kolkata, South African skipper Temba Bavuma, who struck a resilient half-century, said that expressed happiness at his side’s win and taking a crucial catch to dismiss Axar Patel, jokingly saying he was glad he could take it with his “small hands”. Bavuma’s resilient half-century, spinner Simon Harmer’s eight-for and the absence of skipper Shubman Gill due to injury led to India’s 31-run loss to Proteas, giving the visitors a 1-0 hand in the series. Besides this fifty, another important contribution by Bavuma was a fine catch to remove Axar, who was trying to counter attack and had hit Keshav Maharaj for a four and two sixes before the spinner got the last laugh, thanks to assistance from his captain.

 

 Speaking about the match in the post-match presentation, Bavuma said, “You want to be a part of those types of games and obviously be on the right side of the result. I think we tried to hold our ground as much as we could. We knew it was going to be tough with the bat; it was tough for us, but we needed to capitalise on what was there. I think we guys did that beautifully. Fortunately, things have worked out quite well. Our bowlers got us back into the game, but that partnership with Bosch, I think a little bit with Marco as well, at the end of the day, just gave a little bit of impetus that we could play a little bit better this morning.”

ALSO READ – Updated WTC 2025-27 Points Table: Big Changes After India’s Home Loss Against South Africa, Check All 9 Teams’ Standings

 On his own batting in Indian and Asian conditions, Bavuma said, “I am just comfortable with myself, with my technique, not to worry about triggering and all those types of things. I have a decent understanding of the game. I’ve come here to India wanting to do well. I do not have the best record when it comes to these conditions. So it’s a bit of that exuberance on my side to see myself learning these conditions and implement all the little things that I am trying and keep contributing for the team. Opening up the leg a little bit (helped in the second innings). It was just an awareness the way I played it. Fortunately, I have played a few innings, so I understand a little bit of the adjustments that you need to make. And luck, we all need luck.”

 

 Speaking on his catch to remove Axar, he said, “Crucial moment again. Axar, he had momentum on his side, and we kind of know how the Indian batters play. When they have momentum, they go even harder. So fortunately, he was able to make a mistake. I was able to grab him with my small hands. Those are those moments that you want to be a part of. You don’t want to give it to someone else. You want to be doing it for the team,” he concluded.

 

 Earlier on day one, the Proteas won the toss and opted to bat first. Despite a half-century partnership between openers Aiden Markram (31 in 48 balls, with five fours and a six) and Ryan Rickelton (23 in 22 balls, with four boundaries), the current WTC champions just could not battle the pace and class of Jasprit Bumrah (5/27) and Mohammed Siraj (2/47) and were skittled out for 159 runs. Wiaan Mulder (24 in 51 balls, with three fours) and Tony de Zorzi (24 in 55 balls, with a four and a six) tried to lay down a platform with a 43-run stand for the fourth wicket, but the Proteas collapsed from 114/3 to 159 all out.

Add Zee News as a Preferred Source


 Kuldeep Yadav also bowled well, getting two wickets for 36 runs.

 India ended the first day at 37/1, with Marco Jansen getting Yashasvi Jaiswal for 12.

 India had resumed the action at 37/1 on day two, trailing by 122 runs in response to South Africa’s first innings total of 159. Rahul (13*) and Washington Sundar (6*) were unbeaten.

 The duo had a 57-run stand, which was dislodged by Harmer by removing Sundar for an 82-ball 29 (with two fours and a six). India was 75/2. After that, KL (39 in 119 balls, with four boundaries and a six), Rishabh Pant (27 in 24 balls, with two fours and two sixes) and Ravindra Jadeja (27 in 45 balls, with three fours) failed to capitalise on the starts they got, as Harmer (4/30) and Jansen (3/35) led to India being bundled out from 109/2 to 189/9, with skipper Shubman Gill unavailable to bat after a neck spasm following a boundary. India had a 30-run lead in response to the Proteas’ first innings of 159 runs.

 

 Proteas took to the field with an aim to eat into this slender lead, but Kuldeep and Jadeja constantly troubled the reigning World Test Champions with their impeccable turn, line and lengths, leaving them at 93/7 at the end of day two, with a lead of 63 runs.

 

 Temba Bavuma (55* in 136 balls, with four boundaries) and Corbin Bosch (25 in 37 balls, with two fours and a six) pushed the lead to 123 runs, with SA all out at 153 runs. Ravindra Jadeja (4/50) was the pick of the bowlers for India, unleashing destruction on day two. Kuldeep (2/30) and Siraj (2/2) also got the lion’s share of wickets. Bumrah picked up one wicket.

 In the run-chase, India lost openers KL Rahul and Yashasvi Jaiswal and sunk to 1/2. Washington Sundar (31 in 92 balls, with two fours) held things together as wickets fell from the other end and India was reduced to 77/7. Axar Patel (26 in 17 balls, with a four and two sixes) tried to counter-attack, but Keshav Maharaj (2/15) got him and Mohammed Siraj on two successive balls and left India restricted at 93/9, with Gill not there to bat.

 Harmer, who took four-fers in both innings, got the ‘Player of the Match’ award.



Source link

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को नुकसान, दक्षिण अफ्रीका की लंबी छलांग

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को नुकसान, दक्षिण अफ्रीका की लंबी छलांग



भारत को पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. इस हार से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को नुकसान हुआ है. अंक तालिका में टीम इंडिया चौथे स्थान पर चली गई है, जबकि गत चैंपियन दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर आ गई है. कोलकाता टेस्ट में आई हार से भारतीय टीम की फाइनल खेलने की उम्मीदों को फिर से झटका लगा है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम अब 8 मैचों में चार जीत के बाद चौथे स्थान पर है. उसका पॉइंट्स प्रतिशत 54.17 का है. ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका टेबल में अभी टीम इंडिया से ऊपर हैं. भारत के बाद पांचवें स्थान पर पाकिस्तान है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत अभी 50 है.

  1. ऑस्ट्रेलिया
  2. दक्षिण अफ्रीका
  3. श्रीलंका
  4. भारत
  5. पाकिस्तान

दक्षिण अफ्रीकी टीम पाकिस्तानी सरजमीं पर पाक टीम के साथ टेस्ट सीरीज एक-एक से ड्रॉ खेलकर आ रही है. अब कोलकाता टेस्ट जीतकर उसने यह सुनिश्चित कर लिया है कि टीम इंडिया उसे सीरीज में हरा नहीं सकती. टेंबा बावुमा का भी बतौर कप्तान टेस्ट जीतने का सिलसिला बरकरार है. बावुमा की कप्तानी में अब तक दक्षिण अफ्रीका ने 11 में से 10 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा था.

भारतीय टीम से चेज नहीं हुए 124 रन

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे, इसके जवाब में भारत की पहली पारी 189 रनों पर समाप्त हुई थी. 30 रनों की बढ़त देखने में मामूली लगती है, लेकिन कोलकाता की पिच जैसा बर्ताव कर रही थी उसपर 10 रनों की बढ़त भी बहुत बड़ा अंतर पैदा कर सकती है.

दक्षिण अफ्रीका ने तीसरी पारी में 153 रन बनाए, इसलिए पहली पारी में बढ़त के आधार पर भारत को 124 रनों का लक्ष्य मिला. भारत की पूरी टीम सिर्फ 93 रनों पर ऑलआउट हो गई और 30 रन से मैच हार गई.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA 1st Test Highlights: टीम इंडिया की शर्मनाक हार, 124 का पीछा करते हुए 93 पर ढेर; साउथ अफ्रीका ने बनाई 1-0 बढ़त



Source link

कोलकाता में भारत की शर्मनाक हार, टीम इंडिया ने 3 अनचाहे रिकॉर्ड किए अपने नाम

कोलकाता में भारत की शर्मनाक हार, टीम इंडिया ने 3 अनचाहे रिकॉर्ड किए अपने नाम



साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट में 30 रनों से हराकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब टीम इंडिया इस सीरीज को जीत नहीं सकती, आखिरी मैच जीतकर भी भारत सीरीज को ड्रा ही कर पाएगा. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को जीतने के लिए सिर्फ 124 रन ही बनाने थे, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 93 रनों पर ढेर हो गई. इसमें टीम इंडिया के नाम 3 अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गए.

सबसे कम लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी हार

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम लक्ष्य का पीछा करते हुए ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी हारी है. 1997 में भारत 120 रनों का पीछे करते हुए हार गई थी. वो अभी भी सबसे कम रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी हार है.

  • 120 vs WI Bridgetown 1997
  • 124 vs SA Eden Gardens 2025
  • 147 vs NZ Wankhede 2024
  • 176 vs SL Galle 2015
  • 193 vs Eng Lord’s 2025 

साउथ अफ्रीका द्वारा दूसरा सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव

सबसे छोटे स्कोर को डिफेंड करते हुए ये साउथ अफ्रीका की दूसरी बड़ी जीत है. इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 1994 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रनों को डिफेंड करते हुए जीत दर्ज की थी. इससे पहले लिस्ट में दूसरे नंबर पर 1997 में खेला गया मैच था, जब साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ 146 रनों को डिफेंड किया था.

  • 117 vs Aus Sydney 1994
  • 124 vs Ind Eden Gardens 2025
  • 146 vs Pak Faisalabad 1997
  • 177 vs SL Kandy 2000 

भारत में दूसरा सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव

ये भारत में खेले गए टेस्ट में सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत है. 2004 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 रनों के लक्ष्य को डिफेंड किया था.

  • 107 Ind vs Aus Wankhede 2004
  • 124 SA vs Ind Eden Gardens 2025
  • 147 NZ vs Ind Wankhede 2024
  • 170 Ind vs SA Ahmedabad 1996

साइमन हार्मर बने मैच के हीरो

साउथ अफ्रीका की पहली पारी जब 159 पर सिमट गई थी, भारत ने पहली पारी में सिर्फ 30 रनों की बढ़त हासिल की और 189 पर ढेर हो गई. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में 7 विकेट 91 के स्कोर पर गिर गए थे, तब कप्तान टेम्बा बावुमा ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर लक्ष्य को 100 पार पहुंचाया. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 153 पर खत्म हुई थी, तब लगा कि भारत इस मैच को आसानी से जीत जाएगा क्योंकि लक्ष्य सिर्फ 124 का था.

पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में भी 4 विकेट लिए, उन्होंने ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा जैसे मुख्य बल्लेबाजों को आउट किया. इससे पहले मार्को यानसन ने दोनों ओपनर्स को 1 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजकर अच्छी शुरुआत की थी. हार्मर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp