कप्तान शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है तबीयत; ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा

कप्तान शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है तबीयत; ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा



भारतीय कप्तान शुभमन गिल कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हो गए हैं, इससे उनकी पहले टेस्ट में वापसी और दूसरे टेस्ट में खेलने पर संशय बना हुआ है. कोलकाता टेस्ट में दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान गिल की गर्दन में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया.

शुभमन गिल भारतीय पारी के 35वें ओवर में बैटिंग करने आए थे. साइमन हार्मर की गेंद पर स्वीप शॉट लगाते समय उनकी गर्दन में खिंचाव आ गया था. कुछ देर मैदान पर उनकी जांच हुई, लेकिन वो 4 रन बनाकर रिटायर्ड आउट होकर मैदान से बाहर चले गए थे.

न्यूज एजेंसी PTI अनुसार गिल को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और उनके गले पर पट्टा बंधा हुआ था. एक अन्य रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गिल को वुडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया था और रातभर डॉक्टरों की निगरानी में ही रह सकते हैं.

गिल के मैदान से बाहर जाने के बाद BCCI ने अपडेट देकर बताया था कि उन्हें गर्दन में खिंचाव की समस्या है. दूसरी ओर टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बताया कि शुभमन गिल को यह समस्या मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले ही होने लगी थी.

शुभमन गिल के लिए पिछले कुछ हफ्ते बहुत व्यस्त रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया टूर समाप्त होने से अगले ही दिन वो कोलकाता आ गए थे. बीते मंगलवार उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास शुरू कर दिया था. मोर्ने मोर्केल ने भी इसी बात पर जोर दिया कि गिल अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखते हैं, इसलिए हो सकता है कि गलत करवट से सोने के कारण ऐसा हुआ हो.

बता दें कि कोलकाता टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 Remaining Purse: KKR सबसे मालदार टीम, MI के पास 3 करोड़ भी नहीं, देखें किसके पर्स में कितना पैसा बचा



Source link

आंद्रे रसेल समेत रिलीज होने वाले 5 सबसे बड़े प्लेयर, पंजाब से OUT हुआ दिग्गज

आंद्रे रसेल समेत रिलीज होने वाले 5 सबसे बड़े प्लेयर, पंजाब से OUT हुआ दिग्गज



IPL 2026 से पहले सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है. सभी टीमों ने 15 या उससे ज्यादा खिलाड़ी रिटेन किए हैं, लेकिन रिलीज होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में कुछ ऐसे नाम हैं, जिन्हें देख पूरा IPL जगत हिल गया है. इनमें एक नाम आंद्रे रसेल (Andre Russell Released) का भी है, जिन्हें KKR ने 11 साल बाद रिलीज कर दिया है. RCB और दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ नामी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है.

रिलीज होने वाले 5 बड़े खिलाड़ी

आंद्रे रसेल- रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम आंद्रे रसेल का है, जो 2014 से ही KKR के लिए खेल रहे थे. रसेल के रिलीज होने से KKR के पर्स में 12 करोड़ रुपये जुड़े हैं, क्योंकि पिछले सीजन केकेआर ने रसेल को 12 करोड़ में रिटेन किया था. रसेल ने केकेआर के लिए 140 मैचों में 2651 रन बनाने के अलावा 123 विकेट भी लिए.

लियाम लिविंगस्टोन- लियाम लिविंगस्टोन को पिछले साल ऑक्शन में RCB ने 8.75 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. पिछले सीजन वो RCB के लिए 10 मैचों में सिर्फ 112 रन बना पाए और गेंदबाजी में केवल 2 विकेट लिए. कहीं ना कहीं यही खराब प्रदर्शन और 8.75 करोड़ की राशि उनके रिलीज होने का कारण बनी है.

फाफ डु प्लेसिस- फाफ डु प्लेसिस को मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. 2025 सीजन में वो दिल्ली के लिए 9 मैचों में 202 रन ही बना पाए. 41 साल के हो चुके डु प्लेसिस को बढ़ती उम्र के कारण अगले सीजन कोई खरीदार मिलना मुश्किल लग रहा है. मेगा ऑक्शन में भी दिल्ली ने उन्हें बेस प्राइस में ही खरीदा लिया था.

ग्लेन मैक्सवेल- ग्लेन मैक्सवेल के लिए पिछले 2 IPL सीजन बहुत खराब रहे हैं. पिछले दो सीजन में खेले 17 मैचों में उन्होंने सिर्फ 100 रन बनाए हैं. वहीं IPL 2025 में पंजाब किंग्स के लिए 7 मैचों में केवल 48 रन बना सके थे. मैक्सवेल के रिलीज से पंजाब के पर्स में 4.2 करोड़ रुपये जुड़े हैं.

डेविड मिलर- डेविड मिलर की IPL फॉर्म भी बहुत अच्छी नहीं रही है. मेगा ऑक्शन में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7.5 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था. मगर पूरे सीजन में खेले 11 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 153 रन निकले.

यह भी पढ़ें:

MI-CSK से दिल्ली-पंजाब तक, एक क्लिक में देखें सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट



Source link

KKR सबसे मालदार टीम, MI के पास 3 करोड़ भी नहीं, देखें किसके पर्स में कितना पैसा बचा

KKR सबसे मालदार टीम, MI के पास 3 करोड़ भी नहीं, देखें किसके पर्स में कितना पैसा बचा



इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के लिए दिसंबर में ऑक्शन होगा, उससे पहले आज आधिकारिक रूप से रिटेंशन लिस्ट जारी हो गई है. अब साफ हो गया है कि किस टीम ने किन प्लेयर्स को रिलीज़ किया है और किन्हें रिटेन. जानिए IPL 2026 के लिए होने वाले ऑक्शन में अब किस टीम के पास कितने रुपये का पर्स होगा.

आईपीएल रिटेंशन के बाद सबसे ज्यादा पैसा कोलकाता नाइट राइडर्स के पास बचा है. केकेआर के पर्स में 64.3 करोड़ रुपये बचे हैं, उन्होंने ऑक्शन ऑक्शन से पहले आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर जैसे महंगे प्लेयर्स को रिलीज़ कर दिया है. सबसे कम का पर्स मुंबई इंडियंस के पास है, जिन्होंने कुल 17 प्लेयर्स को रिटेन किया है और 3 को ट्रेड के जरिए खरीदा. यहां देखें सभी 10 टीमों का पर्स बैलेंस और कौन सी टीम ऑक्शन में अधिकतम कितने प्लेयर्स खरीद सकती है? उसकी जानकारी.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR Purse Balance 2026)

  • बचे हुए स्लॉट- 13
  • पर्स बैलेंस- 64.3 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Purse Balance 2026)

  • बचे हुए स्लॉट- 9
  • पर्स बैलेंस- 43.4 करोड़ रुपये

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH Purse Balance 2026)

  • बचे हुए स्लॉट- 10
  • पर्स बैलेंस- 25.5 करोड़ रुपये

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG Purse Balance 2026)

  • बचे हुए स्लॉट- 6
  • पर्स बैलेंस- 22.95 करोड़ रुपये

दिल्ली कैपिटल्स (DC Purse Balance 2026)

  • बचे हुए स्लॉट- 8
  • पर्स बैलेंस- 21.8 करोड़ रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB Purse Balance 2026)

  • बचे हुए स्लॉट- 8
  • पर्स बैलेंस- 16.4 करोड़ रुपये

राजस्थान रॉयल्स (RR Purse Balance 2026)

  • बचे हुए स्लॉट- 9
  • पर्स बैलेंस- 16.05 करोड़ रुपये

गुजरात टाइटंस (GT Purse Balance 2026)

  • बचे हुए स्लॉट- 6
  • पर्स बैलेंस- 12.9 करोड़ रुपये

पंजाब किंग्स (PBKS Purse Balance 2026)

  • बचे हुए स्लॉट- 4
  • पर्स बैलेंस- 11.5 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस (MI Purse Balance 2026)

  • बचे हुए स्लॉट- 5
  • पर्स बैलेंस- 2.75 करोड़ रुपये

किस तारीख को होगा IPL 2026 ऑक्शन?

आईपीएल ऑक्शन 15 दिसंबर को हो सकता है. हालांकि अभी वेन्यू फाइनल नहीं हुआ है, खबर के अनुसार ऑक्शन के आयोजन को भारत से बाहर कराने पर भी विचार चल रहा है. बता दें कि इस बार मिनी ऑक्शन होगा, जो एक दिन का हो सकता है.



Source link

MI-CSK से दिल्ली-पंजाब तक, एक क्लिक में देखें सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट

MI-CSK से दिल्ली-पंजाब तक, एक क्लिक में देखें सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट



IPL 2026 के लिए सभी दस टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 खिलाड़ी तो राजस्थान रॉयल्स ने कुल 8 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. मथीशा पाथिराना, लियाम लिविंगस्टोन, आंद्रे रसेल और ग्लेन मैक्सवेल कुछ ऐसे बड़े नाम हैं, जो ऑक्शन से पहले रिलीज हो गए हैं. यहां एक ही नजर में आप सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट देख सकते हैं.

IPL 2026 के लिए सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट:

RCB की रिटेंशन लिस्ट: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा

MI की रिटेंशन लिस्ट: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, नमन धीर, राज अंगद बावा, अश्विनी कुमार, रॉबिन मिंज, रघु शर्मा, रयान रिकल्टन, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सेंटनर, अल्लाह गजनफर

LSG की रिटेंशन लिस्ट: अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिगवेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंहदो

CSK की रिटेंशन लिस्ट: एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (ट्रेड), शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह

SRH की रिटेंशन लिस्ट: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी

गुजरात की रिटेंशन लिस्ट: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बरार, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर और जयंत यादव

पंजाब की रिटेंशन लिस्ट: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद

दिल्ली की रिटेंशन लिस्ट: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुशमंता चमीरा

KKR की रिटेंशन लिस्ट: अजिंक्य रहाणे, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती, लवनिथ सिसौदिया, रहमानुल्लाह गुरबाज, रमनदीप सिंह, अंकुल रॉय, रोवमन पॉवेल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, स्पेंसर जॉनसन

राजस्थान की रिटेंशन लिस्ट: अजिंक्य रहाणे, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती, लवनिथ सिसौदिया, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रमनदीप सिंह, अंकुल रॉय, रोवमन पॉवेल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, स्पेंसर जॉनसन



Source link

पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल समेत 5 खिलाड़ियों को किया बाहर, देखें PBKS की रिटेंशन लिस्ट

पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल समेत 5 खिलाड़ियों को किया बाहर, देखें PBKS की रिटेंशन लिस्ट



पंजाब किंग्स की रिटेंशन लिस्ट आई तो सब हैरान रह गए, टीम ने जोश इंग्लिस को भी रिलीज कर दिया है. ग्लेन मैक्सवेल को लेकर तो पहले से खबर थी कि टीम उन्हें अलग कर सकती है, लेकिन इंग्लिस को रिटेन नहीं करने पर फैंस हैरान हुए. पंजाब ने श्रेयस अय्यर समेत 21 प्लेयर्स को रिटेन किया है. टीम अब ऑक्शन में अधिकतम 4 प्लेयर्स खरीद सकती है.

आप सोच रहे होंगे कि पंजाब किंग्स ने 21 प्लेयर्स को रिटेन किया तो फिर 5 प्लेयर्स को रिलीज़ कैसे किया? क्योंकि एक टीम में अधिकतम 25 प्लेयर्स ही हो सकते हैं. तो आपको बता दें कि मिचेल ओवेन पिछले साल ग्लेन मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुए थे, जो रिटेन किए गए 21 खिलाड़ियों में शामिल हैं.

PBKS द्वारा रिटेन किए गए प्लेयर्स

  • श्रेयस अय्यर
  • नेहाल वढेरा
  • प्रियांश आर्या
  • शशांक सिंह
  • पायला अविनाश
  • हरनूर पन्नू
  • मुशीर खान
  • प्रभसिमरन सिंह
  • विष्णु विनोद
  • मार्कस स्टोइनिस
  • मार्को यानसन
  • अजमतुल्लाह ओमरजाई
  • सूर्यांश शेडगे
  • मिचेल ओवेन
  • अर्शदीप सिंह 
  • वैशाख विजय कुमार
  • यश ठाकुर
  • जेवियर बार्टलेट
  • लॉकी फर्ग्यूसन
  • युजवेंद्र चहल
  • हरप्रीत बरार

PBKS ने इन प्लेयर्स को किया रिलीज

  • जोश इंग्लिस
  • आरोन हार्डी
  • ग्लेन मैक्सवेल
  • कुलदीप सेन
  • प्रवीण दुबे

रिलीज होने वाले प्लेयर्स में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन पिछले साल बेहद निराशाजनक रहा था, चोटिल होने से पहले उन्होंने 7 मैच खेले थे. 6 पारियों में उन्होंने कुल 48 ही रन बनाए थे, जिसमें 30 रन एक ही पारी में आए थे. जोश इंग्लिस का पिछले संस्करण में ही आईपीएल डेब्यू हुआ था, इसमें खेले 11 मैचों में उन्होंने 162.57 की स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए थे.

पंजाब किंग्स के पर्स में कितना पैसा बचा

एक टीम में अधिकतम 25 प्लेयर हो सकते हैं, पंजाब ने 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और अब ऑक्शन में अधिकतम 4 प्लेयर्स को खरीद सकती है, इनमे विदेशी खिलाड़ियों के 2 स्लॉट हैं. पंजाब के पर्स में अभी 11 करोड़ 50 लाख रुपये हैं.





Source link

MI ने इन 17 खिलाड़ियों को किया रिटेन, लुटाया सारा पैसा, IPL ऑक्शन में 3 करोड़ का पर्स भी नहीं बचा

MI ने इन 17 खिलाड़ियों को किया रिटेन, लुटाया सारा पैसा, IPL ऑक्शन में 3 करोड़ का पर्स भी नहीं बचा



मुंबई इंडियंस ने 17 प्लेयर्स को रिटेन किया है, जबकि 3 खिलाड़ियों को उन्होंने ट्रेड डील के जरिए अपने स्क्वाड में शामिल किया था. हालांकि मुंबई इंडियंस का पर्स लगभग खत्म ही हो गया है, अब IPL ऑक्शन में फ्रेंचाइजी अधिकतम 5 प्लेयर्स खरीद सकती है लेकिन टीम के पर्स में कुल 3 करोड़ रुपये भी नहीं है.

मुंबई इंडियंस ने अपनी ‘कोर’ टीम को बरकार रखा है, उन्होंने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा समेत 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जबकि ट्रेड के जरिए फ्रेंचाइजी ने शार्दुल ठाकुर, शरफेन रदरफोर्ड और मयंक मारकंडे को टीम में शामिल किया है. लेकिन एमआई को ऑक्शन में बड़ी मुश्किल आने वाली है. उनके लिए मनपसंद खिलाड़ियों को खरीदना आसान नहीं होगा, क्योंकि पर्स बहुत कम का बचा हुआ है.

MI ने इन 17 प्लेयर्स को किया रिटेन

  • सूर्यकुमार यादव
  • रोहित शर्मा
  • तिलक वर्मा
  • रियान रिकेल्टन
  • रॉबिन मिंज
  • हार्दिक पांड्या
  • नमन धीर
  • विल जैक्स
  • मिचेल सेंटनर
  • कॉर्बिन बॉश
  • राज अंगद बावा
  • दीपक चाहर
  • जसप्रीत बुमराह
  • ट्रेंट बोल्ट
  • अल्लाह गजनफर
  • अश्वनी कुमार
  • रघु शर्मा

MI ने इन 8 प्लेयर्स को किया रिलीज

  • बेवन जैकब्स
  • केएल श्रीजीत
  • विग्नेश पुथुर
  • कर्ण शर्मा
  • लिजाद विलियम्स
  • सत्यनारायण राजू
  • मुजीब उर रहमान
  • रीस टोप्ले

IPL 2026 ऑक्शन के लिए MI का बचा पर्स

मुंबई इंडियंस अब आईपीएल 2026 ऑक्शन में अधिकतम 5 प्लेयर्स खरीद सकती है. टीम ने 17 प्लेयर्स को रिटेन और 3 को ट्रेड के जरिए टीम में रखा, यानी कुल 20 प्लेयर्स पहले ही टीम में हैं. बता दें कि आईपीएल की एक टीम में अधिकतम 25 प्लेयर्स हो सकते हैं.

आईपीएल 2026 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 2 करोड़ 75 लाख रुपये का पर्स होगा. एमआई 5 में से 1 विदेशी प्लेयर्स खरीद सकती है.

किस तारीख को होगा IPL 2026 

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के लिए मिनी ऑक्शन होगा, जो अगले महीने है. ऑक्शन 15 दिसंबर को हो सकता है, लेकिन अभी इसका वेन्यू तय नहीं है. खबर है कि ऑक्शन भारत से बाहर यूएई में कराए जाने पर भी विचार चल रहा है.

 





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp