MI ने इन 17 खिलाड़ियों को किया रिटेन, लुटाया सारा पैसा, IPL ऑक्शन में 3 करोड़ का पर्स भी नहीं बचा

MI ने इन 17 खिलाड़ियों को किया रिटेन, लुटाया सारा पैसा, IPL ऑक्शन में 3 करोड़ का पर्स भी नहीं बचा



मुंबई इंडियंस ने 17 प्लेयर्स को रिटेन किया है, जबकि 3 खिलाड़ियों को उन्होंने ट्रेड डील के जरिए अपने स्क्वाड में शामिल किया था. हालांकि मुंबई इंडियंस का पर्स लगभग खत्म ही हो गया है, अब IPL ऑक्शन में फ्रेंचाइजी अधिकतम 5 प्लेयर्स खरीद सकती है लेकिन टीम के पर्स में कुल 3 करोड़ रुपये भी नहीं है.

मुंबई इंडियंस ने अपनी ‘कोर’ टीम को बरकार रखा है, उन्होंने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा समेत 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जबकि ट्रेड के जरिए फ्रेंचाइजी ने शार्दुल ठाकुर, शरफेन रदरफोर्ड और मयंक मारकंडे को टीम में शामिल किया है. लेकिन एमआई को ऑक्शन में बड़ी मुश्किल आने वाली है. उनके लिए मनपसंद खिलाड़ियों को खरीदना आसान नहीं होगा, क्योंकि पर्स बहुत कम का बचा हुआ है.

MI ने इन 17 प्लेयर्स को किया रिटेन

  • सूर्यकुमार यादव
  • रोहित शर्मा
  • तिलक वर्मा
  • रियान रिकेल्टन
  • रॉबिन मिंज
  • हार्दिक पांड्या
  • नमन धीर
  • विल जैक्स
  • मिचेल सेंटनर
  • कॉर्बिन बॉश
  • राज अंगद बावा
  • दीपक चाहर
  • जसप्रीत बुमराह
  • ट्रेंट बोल्ट
  • अल्लाह गजनफर
  • अश्वनी कुमार
  • रघु शर्मा

MI ने इन 8 प्लेयर्स को किया रिलीज

  • बेवन जैकब्स
  • केएल श्रीजीत
  • विग्नेश पुथुर
  • कर्ण शर्मा
  • लिजाद विलियम्स
  • सत्यनारायण राजू
  • मुजीब उर रहमान
  • रीस टोप्ले

IPL 2026 ऑक्शन के लिए MI का बचा पर्स

मुंबई इंडियंस अब आईपीएल 2026 ऑक्शन में अधिकतम 5 प्लेयर्स खरीद सकती है. टीम ने 17 प्लेयर्स को रिटेन और 3 को ट्रेड के जरिए टीम में रखा, यानी कुल 20 प्लेयर्स पहले ही टीम में हैं. बता दें कि आईपीएल की एक टीम में अधिकतम 25 प्लेयर्स हो सकते हैं.

आईपीएल 2026 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 2 करोड़ 75 लाख रुपये का पर्स होगा. एमआई 5 में से 1 विदेशी प्लेयर्स खरीद सकती है.

किस तारीख को होगा IPL 2026 

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के लिए मिनी ऑक्शन होगा, जो अगले महीने है. ऑक्शन 15 दिसंबर को हो सकता है, लेकिन अभी इसका वेन्यू तय नहीं है. खबर है कि ऑक्शन भारत से बाहर यूएई में कराए जाने पर भी विचार चल रहा है.

 





Source link

लिविंगस्टोन को RCB ने दिखाया बाहर का रास्ता, देखें बेंगलुरु की पूरी रिटेंशन लिस्ट

लिविंगस्टोन को RCB ने दिखाया बाहर का रास्ता, देखें बेंगलुरु की पूरी रिटेंशन लिस्ट



रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. RCB ने लियाम लिविंगस्टोन और लुंगी एनगिडी जैसे इंटरनेशनल स्टार्स समेत 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. विराट कोहली से लेकर फिल साल्ट और भुवनेश्वर कुमार समेत 17 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है.

RCB ने रजत पाटीदार की कप्तानी में IPL 2025 का खिताब जीता था. पाटीदार इस बात भी कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. बेंगलुरु ने 11 भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि 6 विदेशी खिलाड़ियों का पत्ता साफ कर दिया है.

लियाम लिविंगस्टोन हुए रिलीज

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को बेंगलुरु ने रिलीज कर दिया है. उनके अलावा मयंक अग्रवाल और लुंगी एनगिडी के रूप में 2 अन्य सीनियर खिलाड़ियों को आरसीबी ने बाहर का रास्ता दिखाया है. विराट कोहली, रजत पाटीदार और जीतेश शर्मा और क्रुणाल पांड्या समेत अन्य अनुभवी खिलाड़ी बेंगलुरु को दूसरे टाइटल तक ले जाने का प्रयास करेंगे. 

RCB की रिटेंशन लिस्ट: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा

RCB ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज: स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सीफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी एनगिडी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मोहित राठी

बेंगलुरु के पास बचे 16.4 करोड़

17 खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पर्स में 16.4 करोड़ रुपये बचे हैं. ऑक्शन में बेंगलुरु टीम अधिकतम 8 खिलाड़ी और खरीद सकती है, जिनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों का होना अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें:

KKR Retention List 2026: आंद्रे रसेल को किया बाहर, देखें KKR की रिटेंशन लिस्ट, इन 12 खिलाड़ियों पर जताया भरोसा



Source link

CSK ने 16 खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी की, पाथिराना समेत 9 प्लेयर्स रिलीज; देखें पूरी लिस्ट

CSK ने 16 खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी की, पाथिराना समेत 9 प्लेयर्स रिलीज; देखें पूरी लिस्ट



IPL 2026 ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि 16 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है. CSK ने डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद और नाथन एलिस के रूप में चार विदेशी खिलाड़ियों को भी रिटेन किया है. सबसे चौंकाने वाली खबर है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने मथीशा पाथिराना और रचिन रवींद्र को रिलीज कर दिया है.

रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन के रूप में 2 ऑलराउंडर खिलाड़ियों को CSK ने पहले ही राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया था. उन दोनों की जगह संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में आए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा स्क्वाड में अभी 16 खिलाड़ी हैं और ऑक्शन में वो बाकी 9 स्लॉट को भरना चाहेगी.

CSK की रिटेंशन लिस्ट: एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (ट्रेड), शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह

CSK ने इन खिलाड़ियों को रिलीज किया: राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, शेख रशीद, रचिन रवींद्र, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी, मथीशा पाथिराना

CSK के पर्स में 43.4 करोड़ बचे

चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड में अब 16 खिलाड़ी हैं. ऑक्शन में CSK टीम अधिकतम 9 खिलाड़ियों पर बोली लगा सकेगी, जिसके लिए उसके पास 43.4 करोड़ का पर्स बचा हुआ है. बताते चलें कि बचे 9 खिलाड़ियों में 4 खिलाड़ी विदेशी होने चाहिए.

चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2025 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था. पूरे सीजन में टीम 14 मैचों में केवल 4 मैच जीत सकी थी और टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही थी.

ये भी पढ़ें:

KKR Retention List 2026: आंद्रे रसेल को किया बाहर, देखें KKR की रिटेंशन लिस्ट, इन 12 खिलाड़ियों पर जताया भरोसा



Source link

क्या एमएस धोनी के पास है CSK का फुल कंट्रोल, कौन लेता है बड़े फैसले? जडेजा को किसने निकाला

क्या एमएस धोनी के पास है CSK का फुल कंट्रोल, कौन लेता है बड़े फैसले? जडेजा को किसने निकाला



चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एमएस धोनी का अटूट रिश्ता रहा है. IPL की शुरुआत यानी 2008 से ही धोनी CSK के लिए खेले हैं. जब 2 साल का प्रतिबंध झेलने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई टीम की वापसी हुई, उस लम्हे को याद कर धोनी एक कार्यक्रम में रोने लगे थे. अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या सीएसके टीम का पूरा कंट्रोल धोनी के पास है, क्या वो ही सारे बड़े फैसले लेते हैं. क्या रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स टीम में भेजने में भी उन्हीं का हाथ था. यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

क्या धोनी के पास CSK का फुल कंट्रोल?

एमएस धोनी के अच्छे दोस्त और साथी क्रिकेटर सुरेश रैना ने IPL 2025 के दौरान इस विषय पर बात की थी. स्टार स्पोर्ट्स पर सुरेश रैना ने कहा, “लोग कहते हैं कि अंतिम फैसला एमएस धोनी ही लेते हैं. मैं सच कहूं तो मैंने आज तक एक भी ऑक्शन में नहीं गया हूं और कभी टीम को लेकर चर्चाओं में शामिल नहीं रहा हूं. इतना कह सकता हूं कि धोनी के पास मैनेजमेंट का कॉल आता होगा कि किसी विशेष खिलाड़ी को लेना चाहिए या नहीं, लेकिन उनका बहुत ज्यादा योगदान नहीं रहता है.”

कौन लेता है फैसले?

रैना ने यह भी खुलासा किया था कि मैनेजमेंट ही बड़े फैसले लेता है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर के मुताबिक धोनी से पूछा जा सकता है कि वो कीं 4-5 खिलाड़ियों को रखना चाहते हैं. उनमें से कुछ को रिटेन कर लिया जाता है और अन्य प्लेयर्स को लेकर फैसले उच्च अधिकारी ही लेते हैं.

क्या जडेजा को निकालने में धोनी का हाथ?

रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे, उन दोनों के बदले CSK ने संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है. इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है कि रवींद्र जडेजा के राजस्थान टीम में जाने में एमएस धोनी का हाथ था, लेकिन क्रिकबज के अनुसार धोनी द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद ही CSK मैनेजमेंट ने ट्रेड की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया था.

यह भी पढ़ें:

MI ने 5 साल बाद तोड़ा अर्जुन तेंदुलकर से नाता, जानें अब किस टीम के लिए खेलेंगे? कितनी सैलरी मिलेगी



Source link

MI ने 5 साल बाद तोड़ा अर्जुन तेंदुलकर से नाता, जानें अब किस टीम के लिए खेलेंगे? कितनी सैलरी मिले

MI ने 5 साल बाद तोड़ा अर्जुन तेंदुलकर से नाता, जानें अब किस टीम के लिए खेलेंगे? कितनी सैलरी मिले



मुंबई इंडियंस और अर्जुन तेंदुलकर का पांच साल से चला आ रहा सफर समाप्त हो गया है. मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड कर लिया है. IPL 2026 में अर्जुन लखनऊ सुपर जायंट्स के स्क्वाड का हिस्सा होंगे. आपको याद दिला दें कि अर्जुन को MI फ्रैंचाइजी ने साल 2021 में अपने स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन उनका डेब्यू दो साल बाद यानी 2023 में हुआ.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में ट्रेड किया है. उन्हें MI से भी इतनी ही सैलरी मिल रही थी. अभी तक अपने पांच मैचों के छोटे से IPL करियर में अर्जुन तेंदुलकर ने 3 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 9.37 का रहा है.

MI ने किया अर्जुन का धन्यवाद

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अर्जुन तेंदुलकर का धन्यवाद करते हुए लिखा, “अर्जुन तेंदुलकर, मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनने के लिए आपका धन्यवाद. MI की टीम आशा करती है कि लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में आपके करियर का नया अध्याय सफलता की नई कहानी लिखेगा. आपकी बेहतरी में योगदान देना हमारे लिए गौरव का विषय रहा और उम्मीद करते हैं कि आगे आप बेहतर करते हुए नई पहचान कायम करेंगे.”

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर अब डोमेस्टिक क्रिकेट में भी मुंबई टीम के लिए नहीं खेलते हैं. उन्होंने अगस्त 2022 में मुंबई क्रिकेट टीम का साथ छोड़ दिया था. 2022-23 डोमेस्टिक सीजन में वो गोवा के लिए खेले थे. अब IPL में भी उनका मुंबई टीम से नाता टूट गया है.

बताते चलें कि मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स से मयंक मारकंडे को ट्रेड कर लिया है. मारकंडे को भी 30 लाख रुपये की तनख्वाह मिलेगी, उन्हें KKR में भी इतनी ही सैलरी मिल रही थी. अपने IPL करियर में मारकंडे ने 37 मैच खेलकर 37 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 Trade Players List: BCCI ने जारी की ऑफिशियल ट्रेड लिस्ट, जडेजा-सैमसन से लेकर शमी; इन 8 खिलाड़ियों को मिली नई टीम



Source link

BCCI ने जारी की ऑफिशियल ट्रेड लिस्ट, जडेजा-सैमसन से लेकर शमी; इन 8 खिलाड़ियों को मिली नई टीम

BCCI ने जारी की ऑफिशियल ट्रेड लिस्ट, जडेजा-सैमसन से लेकर शमी; इन 8 खिलाड़ियों को मिली नई टीम



आईपीएल के सीजन 19 के लिए ऑक्शन दिसंबर में होगा, उससे पहले आज शाम को सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट जारी होगी. साफ़ हो जाएगा कि किस टीम ने किन प्लेयर्स को रिलीज़ और रिटेन किया है. कुछ दिन से रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन को लेकर खबर थी कि दोनों की ट्रेड डील के जरिए अदला बदली हो सकती है, जडेजा राजस्थान और सैमसन चेन्नई में शामिल हो सकते हैं. अब बीसीसीआई ने इस पर मुहर लगा दी है. IPL की तरफ ऑफिशियल ट्रेड लिस्ट जारी हो गई है, जिसमें कुल 8 प्लेयर्स और उनके प्राइस की जानकारी दी गई है.

रवींद्र जडेजा (CSK से RR में गए)

आईपीएल की तरफ से बयान में बताया गया कि ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए कप्तानी कर चुके रवींद्र जडेजा एक सफल ट्रेड के बाद आगामी आईपीएल सीज़न में राजस्थान रॉयल्स (RR) का प्रतिनिधित्व करेंगे. जडेजा ने सीएसके के लिए 12 सीजन तक क्रिकेट खेला, ये आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील कही जा रही है. उनकी आईपीएल 2026 में सैलरी 14 करोड़ रुपये होगी, सीएसके में ये 18 करोड़ रुपये थी.

संजू सैमसन (RR से CSK में गए)

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे, उनका इस टीम में भी प्राइस 18 करोड़ रुपये होगा. सैमसन ने 177 आईपीएल मैच खेले हैं. CSK उनके करियर की केवल तीसरी फ्रैंचाइज़ी होगी. 2013 में आईपीएल डेब्यू करने वाले सैमसन राजस्थान से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे.

सैम करन (CSK से RR में गए)

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन एक सफल ट्रेड के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से राजस्थान रॉयल्स (RR) में शामिल हो गए हैं. उनकी फीस 2.4 करोड़ रुपये ही रहेगी. 27 साल के सैम करन ने 64 आईपीएल मैच खेले हैं. सैमसन चेन्नई से पहले पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं. राजस्थान उनकी तीसरी आईपीएल टीम होगी.

मोहम्मद शमी (SRH से LSG में गए)

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से एक सफल ट्रेड के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में शामिल हो गए हैं. पिछले संस्करण में शमी का प्राइस 10 करोड़ रुपये था, इसी कीमत पर वह लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए हैं. हैदराबाद से पहले शमी गुजरात टाइटंस में थे, जहां 2023 में 17 मैचों में उन्होंने 28 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी.

मयंक मार्कंडे (KKR से MI में गए)

लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से सफल ट्रेड के बाद अपनी पूर्व फ्रैंचाइज़ी मुंबई इंडियंस (MI) में लौट आए हैं. KKR ने उन्हें 30 लाख रुपये के प्राइस पर ख़रीदा था, इसी कीमत पर वह MI में शामिल हुए हैं.

मार्कंडे ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के लिए खेलकर ही की थी. 2018, 2019 और 2022 में मुंबई टीम का प्रतिनिधत्व करने के बाद वह 2021 में राजस्थान रॉयल्स और 2023 और 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले.

अर्जुन तेंदुलकर (MI से LSG में गए)

बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस से सफल ट्रांसफर के बाद IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का प्रतिनिधित्व करेंगे. अर्जुन अपनी मौजूदा 30 लाख रुपये की फीस पर LSG में शामिल हुए हैं. 2021 ऑक्शन में मुंबई द्वारा चुने गए अर्जुन ने 2023 में आईपीएल डेब्यू किया था, पिछले संस्करण वह एक मैच भी नहीं खेले थे.

नितीश राणा (RR से DC में गए)

डोनोवन फरेरा (DC से RR में गए)



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp