कब-कहां देखें IPL 2026 की ऑफिशियल रिटेंशन लिस्ट, TV और मोबाइल पर आएगा लाइव, जानिए पूरी डिटेल

कब-कहां देखें IPL 2026 की ऑफिशियल रिटेंशन लिस्ट, TV और मोबाइल पर आएगा लाइव, जानिए पूरी डिटेल



आईपीएल की सभी 10 टीमों के लिए अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बोर्ड को सौंपने की डेडलाइन खत्म होने वाली है. बता दें कि मिनी ऑक्शन दिसंबर के मध्य में होगा, इससे पहले सभी टीमें कुछ खिलाड़ियों को रिलीज़ कर अपने पर्स को मजबूत करना चाहेगी. रिटेंशन लिस्ट का प्रसारण सभी फैंस लाइव देख सकते हैं. जानिए मोबाइल यूजर्स किस ऐप पर इसे लाइव देख सकेंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 15 दिसंबर को होगा. ये भारत से बाहर आयोजित किए जाने पर विचार चल रहा है. संभावना है कि ऑक्शन यूएई में हो सकता है. पूरी संभावना है कि ऑक्शन सिर्फ 1 दिन का होगा. बता दें कि पिछले संस्करण के लिए हुआ मेगा ऑक्शन 2 दिन तक चला था. इस बार टीमों पर पाबंदियां नहीं हैं कि वह कितने प्लेयर्स को रिलीज़ करें या रिटेन करें.

कब रिलीज़ होगी IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट?

आईपीएल 2026 से पहले मिनी ऑक्शन के लिए फुल रिटेंशन लिस्ट शनिवार, 15 नवंबर को जारी होगी. कई बड़े खिलाड़ियों को फ्रेंचाजियां रिलीज़ करने पर विचार कर रही है, जिन पर उन्होंने पिछले साल मोटा दांव लगाया था. देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फ्रेंचाइजी अपने किन खिलाड़ियों को अपने साथ रखती है और किनका साथ छोड़ती है.

कितने बजे लाइव होगी IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट?

रिटेंशन लिस्ट शाम को 5 बजे जारी होगी. खबरों की मानें तो मुंबई इंडियंस  लिजाड़ विलियम्स, बेवोन जैकब को रिलीज़ कर सकती है. पिछले संस्करण की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लियाम लिविंगस्टोन का साथ छोड़ सकती है. 

किस चैनल पर लाइव देखें IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट?

आईपीएल 2026 की रिटेंशन लिस्ट का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा.

मोबाइल यूजर्स किस ऐप पर देखें IPL 2026 की रिटेंशन लिस्ट लाइव?

आईपीएल 2026 की रिटेंशन लिस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे.

IPL 2026 टीम

  • चेन्नई सुपर किंग्स
  • मुंबई इंडियंस
  • पंजाब किंग्स 
  • राजस्थान रॉयल्स
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • दिल्ली कैपिटल्स
  • कोलकाता नाइट राइडर्स
  • लखनऊ सुपर जायंट्स 
  • गुजरात टाइटंस
  • सनराइजर्स हैदराबाद.



Source link

बाबर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब शुभमन गिल, SA के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रच सकते हैं इतिहास

बाबर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब शुभमन गिल, SA के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रच सकते हैं इतिहास



साउथ अफ्रीका के भारत दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी. 2 मैचों की सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होगी, पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में गिल के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बाबर हैं, लेकिन गिल उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं.

ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी

शुभमन गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में 7 मैच खेले हैं, जिनमें खेली 13 पारियों में उन्होंने 78.83 की एवरेज से 946 रन बनाए हैं. इसमें 5 शतकीय पारियां हैं, 6 बार उन्होंने 50 प्लस रन बनाए हैं. वह 54 रन बनाकर इस चक्र में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं. राहुल ने 13 पारियों में 728 रन बनाए हैं.

शुभमन गिल तोड़ सकते हैं बाबर आजम का रिकॉर्ड

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जो रुट हैं, उन्होंने 126 पारियों में 6080 रन बनाए हैं. उनके आलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने 5000 रन का आंकड़ा भी पार नहीं किया है. लिस्ट में 7वें नंबर पर बाबर आजम हैं, वह डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज हैं. लेकिन उनका ये रिकॉर्ड गिल इस सीरीज में तोड़ सकते हैं.

बाबर आजम ने 38 मैचों की 70 पारियों में 3129 रन बनाए हैं. इसमें 8 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं. दूसरे एशियाई बल्लेबाज शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 39 मैचों की 72 पारियों में 43.01 की एवरेज से 2839 रन बनाए हैं. शुभमन गिल के नाम 10 शतक हैं.

कब और कहां देखें भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट लाइव?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14 से 18 नवंबर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 22 से 26 नवंबर के बीच गुवाहाटी के असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

इस्लामाबाद में बम विस्फोट के बाद श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा बढ़ी, जानिए कब से है सीरीज

इस्लामाबाद में बम विस्फोट के बाद श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा बढ़ी, जानिए कब से है सीरीज



Terrorist Attack In Islamabad: पाकिस्तान में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद इस देश के दौरे पर आई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई टीम के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया. नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं. पाकिस्तान ने अप्रत्यक्ष रूप से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर एक बार फिर आरोप लगाया है कि उसने अपनी जमीन का इस्तेमाल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को पाकिस्तान में आतंकवादी हमले करने के लिए करने दिया.

पाकिस्तान में आतंकी हमला

मंगलवार को इस्लामाबाद में एक न्यायिक परिसर के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें 12 लोग मारे गए और कई घायल हो गए. इस बीच उत्तरी पाकिस्तान के वाना क्षेत्र में वाना कैडेट कॉलेज पर आतंकवादी हमले को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया और लगभग 300 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अता तरार ने कहा कि यदि सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई नहीं की होती तो पाकिस्तान 2018 में पेशावर स्कूल हमले जैसी बड़ी घटना का गवाह बन सकता था.

श्रीलंकाई पर आतंकी हमले की आशंका 

तीन वर्ष पहले न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला रद्द कर दी थी. न्यूजीलैंड की टीम तब संभावित आतंकवादी हमले की सूचना मिलने के बाद बिना कोई मैच खेले ही अपने देश लौट गई थी. सूत्र ने कहा, ‘‘यही कारण है कि मोहसिन नकवी व्यक्तिगत रूप से स्टेडियम गए और मेहमान टीम के सदस्यों से मिले तथा उन्हें सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया.’’मार्च 2009 में टीटीपी आतंकवादियों ने गद्दाफी स्टेडियम के पास श्रीलंकाई टीम की बस पर हमला किया था, जिसके कारण लगभग 10 वर्षों तक पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित नहीं किए गए क्योंकि विदेशी टीमों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण देश का दौरा करने से इनकार कर दिया था.

श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा बढ़ी

सूत्र ने कहा, ‘‘श्रीलंका की टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पाकिस्तानी सेना तथा अर्धसैनिक रेंजर्स को मेहमान खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है‘‘. रावलपिंडी में तीन एकदिवसीय मैच खेलने के बाद श्रीलंका 17 से 29 नवंबर तक टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेगा जिसमें तीसरी टीम जिंबॉब्वे की होगी.



Source link

14 नवंबर से बजेगा बिगुल, जानें भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज का पूरा शेड्यूल और लाइव डिटेल्स

14 नवंबर से बजेगा बिगुल, जानें भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज का पूरा शेड्यूल और लाइव डिटेल्स



IND vs SA Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट की बड़ी जंग शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इसी के साथ दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की लंबी सीरीज का आगाज होगा. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भी बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि दोनों टीमें इस समय अंक तालिका में शीर्ष चार में हैं.

दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस दौरे में कुल 10 मुकाबले खेले जाएंगे. 2 टेस्ट मैच, 3 वनडे और 5 टी इंटरनेशनल मुकाबले.

पहला टेस्ट मैच: 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में.

दूसरा टेस्ट मैच: 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में. यह गुवाहाटी में होने वाला पहला टेस्ट मैच होगा.

खास बात यह है की गांधी-मंडेला ट्रॉफी के तहत होने वाली इस टेस्ट सीरीज में एक विशेष सिक्का जारी किया गया है, जिसके एक ओर महात्मा गांधी और दूसरी ओर नेल्सन मंडेला का चित्र अंकित है. इसी सिक्के से दोनों टेस्ट मैचों में टॉस किया जाएगा.

वनडे सीरीज का शेड्यूल

टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे.दोनों टीमों के बीच वनडे मुकाबले 30 नवंबर से शुरू होंगे.

पहला वनडे – 30 नवंबर, रांची

दूसरा वनडे – 3 दिसंबर, रायपुर

तीसरा वनडे – 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम

इन तीन मुकाबलों से भारत आने वाले साल के चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को भी परखना चाहेगा.

टी20 सीरीज से वर्ल्ड कप की तैयारी

दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दोनों टीमों के लिए बड़ी परीक्षा होगी.

पहला टी20 – 9 दिसंबर, कटक

दूसरा टी20 – 11 दिसंबर, चंडीगढ़

तीसरा टी20 – 14 दिसंबर, धर्मशाला

चौथा टी20 – 17 दिसंबर, लखनऊ

पांचवां टी20 – 19 दिसंबर, अहमदाबाद

मैचों की टाइमिंग और लाइव प्रसारण

टेस्ट मैच: सुबह 9 बजे टॉस, खेल की शुरुआत 9:30 बजे से.

वनडे: दोपहर 1:30 बजे टॉस, मैच 2 बजे से शुरू.

टी20: शाम 7 बजे टॉस, मैच 7:10 बजे से शुरू.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली पूरी सीरीज का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकेगी.

यह सीरीज सिर्फ एक क्रिकेट मुकाबला नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा, रणनीति और टेस्ट क्रिकेट के असली जोश की जंग होगी. जहां भारत अपने घर में चैंपियन साउथ अफ्रीका को चुनौती देगा. 



Source link

विराट कोहली ने लगाई छलांग, बाबर आजम लुढ़के; ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग

विराट कोहली ने लगाई छलांग, बाबर आजम लुढ़के; ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग



आईसीसी ने ताजा ओडीआई रैंकिंग जारी कर दी है. विराट कोहली को एक स्थान का फायदा हुआ है, वह टॉप-5 में आ गए हैं. हालांकि इस हफ्ते टीम इंडिया का कोई वनडे मैच नहीं था, लेकिन बाबर आजम के फ्लॉप शो के कारण कोहली और श्रीलंका के चरिथ असलंका को फायदा हुआ है. बाबर 2 स्थान नीचे लुढ़क गए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने अपना टॉप का स्थान बरकरार रखा है.

आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 ओडीआई बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, उनके 781 रेटिंग पॉइंट्स हैं. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 73 और तीसरे वनडे में 121 रनों की नाबाद पारी खेली थी. वह कुछ हफ्ते पहले ही नंबर-1 पर आए, इस हफ्ते उन्होंने अपना स्थान बरकरार रखा. लिस्ट में टॉप-4 बल्लेबाजों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, चौथे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल हैं. गिल के 745 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

बिना खेले विराट कोहली को फायदा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली 2 वनडे में ‘डक’ आउट हुए थे, तीसरे मैच में उन्होंने 74 रनों की शानदार पारी खेली थी. लेकिन ये पारी रैंकिंग में फायदे की वजह नहीं है, दरअसल बाबर आजम के फ्लॉप शो ने उन्हें टॉप-5 में पहुंचाया.

पिछले हफ्ते बाबर आजम ने 3 वनडे खेले. 6 और 8 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाबर आजम क्रमश 11 और 27 रन बनाकर आउट हुए. 11 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में वह 29 रन बना पाए, इस कारण बाबर आजम टॉप-5 से बाहर हो गए. बाबर आईसीसी ओडीआई बल्लेबाजी रैंकिंग में 5वें से खिसककर 7वें स्थान पर आ गए हैं.

आईसीसी रैंकिंग में टॉप-10 ओडीआई बल्लेबाज

  • रोहित शर्मा (भारत)- 781
  • इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)- 764
  • डेरियल मिशेल (न्यूजीलैंड)- 746
  • शुभमन गिल (भारत)- 745
  • विराट कोहली (भारत)- 725
  • चरिथ असलंका (श्रीलंका)- 710
  • बाबर आजम (पाकिस्तान)- 709
  • हैरी टेक्टर (आयरलैंड)- 708
  • श्रेयस अय्यर (भारत)- 700
  • शाई होप (वेस्टइंडीज)- 690

तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या को भी नुकसान

आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है. इस लिस्ट में तिलक वर्मा को 2 स्थान का नुकसान हुआ है, वह तीसरे से पांचवें नंबर पर आ गए हैं. टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पांड्या चौथे से पांचवें नंबर पर आ गए हैं.



Source link

‘हांगकांग सिक्सेस’ जीतने पर पाकिस्तान के PM ने किया एक हफ्ते की छुट्टी का एलान, जानिए सच्चाई

‘हांगकांग सिक्सेस’ जीतने पर पाकिस्तान के PM ने किया एक हफ्ते की छुट्टी का एलान, जानिए सच्चाई



पाकिस्तान ने 9 नवंबर को ‘हांगकांग सुपर सिक्सेस’ का खिताब जीता था. अब्बास अफरीदी की कप्तानी वाली इस टीम ने फाइनल में कुवैत को 43 रनों से हराया. इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक पोस्ट वायरल होने लगा, जिसमें उन्होंने इसकी ख़ुशी में एक हफ्ते के नेशनल हॉलिडे का एलान किया. लेकिन आखिर इस पोस्ट की सच्चाई क्या है? जानिए.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का जो पोस्ट वायरल हो रहा है, उसे देखकर फैंस भी हैरान हुए. आखिर हांगकांग सुपर सिक्सेस जैसे टूर्नामेंट के जीतने पर पाकिस्तान इतना सेलिब्रेट कैसे कर सकता है, एक हफ्ते का राष्ट्रिय अवकाश कैसे घोषित कर सकता है? फिर भी वो पाकिस्तान है और वहां ऐसी कई अजीबोगरीब चीजें या एलान होते रहते हैं. लेकिन इस पोस्ट की सच्चाई बिल्कुल अलग है.

शहबाज शरीफ का जो पोस्ट वायरल हो रहा है, उसमें उन्होंने लिखा है, “हांगकांग सुपर सिक्सेस जीतने पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बधाई. हालांकि हम भारतीय कमेंटेटर्स इलेवन को नहीं हरा सकते, लेकिन यह जीत विश्व कप जीत से कम नहीं है. मैं इस खुशी के मौके पर एक हफ्ते का राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना चाहता हूं.”

क्या है पोस्ट की सच्चाई?

सोशल मीडिया के दौर में फेक ख़बरें भी आग की तरफ तेजी फैलती है, एआई के जमाने में लोगों के लिए पहचानना मुश्किल होता है कि कौन सी वीडियो सही है और कौन सी गलत. आज कल सब्सक्रिप्शन के साथ कोई ब्लू टिक भी ले सकता है, ऐसे में रियल और फेक अकाउंट पहचनना भी मुश्किल है.

शहबाज शरीफ के जिस अकाउंट से ये पोस्ट किया गया है, वो फेक अकाउंट है. उसमें सिर्फ 300 फ़ॉलोअर्स हैं जबकि असली अकाउंट पर 6.8 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं. तो हांगकांग सुपर सिक्सेस जीतने के बाद पाकिस्तान में एक हफ्ते की छुट्टी का पोस्ट और दावा गलत है.

भारत से हारा था पाकिस्तान

हांगकांग सुपर सिक्सेस टूर्नामेंट में पाकिस्तान सिर्फ टीम इंडिया से हारा था. दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली टीम ने 7 नवंबर को खेले गए उस मैच में पाकिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 2 रनों से हराया था. 





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp