कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट, किस चैनल और ऐप पर देखें लाइव क्रिकेट मैच

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट, किस चैनल और ऐप पर देखें लाइव क्रिकेट मैच



भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है. साउथ अफ्रीका ने भारत में पहली और आखिरी टेस्ट सीरीज 1999 में जीती थी, उसके बाद टीम 5 बार भारत आई लेकिन कभी सीरीज नहीं जीत पाई. हालांकि एक रिकॉर्ड टेम्बा बावुमा के पक्ष में भी है, वह बतौर कप्तान कभी कोई टेस्ट नहीं हारे हैं. यानी टक्कर मजबूत होगी, 2 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की टाइमिंग के साथ जानिए इसका लाइव प्रसारण किस चैनल पर और लाइव स्ट्रीम किस ऐप पर होगा.

टेम्बा बावुमा ने बतौर कप्तान 10 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 9 में साउथ अफ्रीका जीता है और सिर्फ 1 मैच ड्रा पर समाप्त हुआ है. देखना होगा कि क्या शुभमन गिल पहले कप्तान बनेंगे, जो बावुमा एंड टीम को हराते हैं. गिल की बात करें तो उन्होंने बतौर कप्तान अपनी पहली घरेलू टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी, जिसे टीम इंडिया ने 2-0 से जीता था.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट कब और कितने बजे शुरू होगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट शुक्रवार, 14 नवंबर से 18 नवंबर के बीच खेला जाएगा. पहले दिन टॉस 9 बजे होगा, प्रत्येक दिन मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट कहां खेला जाएगा?

ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगा.

किस ऐप पर देखें भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट का स्क्वाड

टीम इंडिया: साई सुदर्शन, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका: डेवाल्ड ब्रेविस, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, ज़ुबूर हमजा, एडन मार्क्रम, कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसेन, सेनुरन मुथुसामी, विलेम मुल्‍दर, कैइल वेरेन्ने (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), कगिसो रबाडा, केशव महाराज, साइमन हार्मर.



Source link

ईडन बनेगा रणभूमि, भारत-साउथ अफ्रीका होंगे आमने-सामने, डब्ल्यूटीसी की रेस में कौन मारेगा बाजी?

ईडन बनेगा रणभूमि, भारत-साउथ अफ्रीका होंगे आमने-सामने, डब्ल्यूटीसी की रेस में कौन मारेगा बाजी?



IND VS SA: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के नए चक्र में अब असली मुकाबला शुरू होने वाला है. कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान 14 नवंबर से भारत और मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की हाई-वोल्टेज सीरीज का गवाह बनेगा. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 21 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत सिर्फ एक टेस्ट सीरीज नहीं, बल्कि अगले डब्ल्यूटीसी फाइनल की दिशा तय करने वाली ‘जंग’ होगी.

भारत के लिए करो या मरो जैसी स्थिति

भारतीय टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है.  भारत का अंक प्रतिशत करीब 61.90 प्रतिशत है, इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 की बराबरी और वेस्टइंडीज पर 2-0 की जीत के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास चरम  पर है. शुभमन गिल (946 रन) अब तक भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बने हुए हैं, जबकि मोहम्मद सिराज (33 विकेट) गेंदबाजी में टीम की रीढ़ साबित हुए हैं. 

अफ्रीका की नजर लगातार दूसरे फाइनल पर

दूसरी ओर, मौजूदा चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका इस सीरीज को किसी भी कीमत पर जीतना चाहेगा. 50 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद टीम का लक्ष्य है कि वह इस जीत से फाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करे. कप्तान टोनी डी जॉर्जी (175 रन) और ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर (13 विकेट) टीम के मुख्य खिलाड़ी रहेंगे. अफ्रीकी गेंदबाजों की तेज रफ्तार भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है.

पिच और हालात देंगे स्पिनरों को मदद

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनरों को मदद मिलेगी. ऐसे में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप नई गेंद से विरोधियों को परेशान करेंगे.

भारत के लिए आगे की राह

यह सीरीज भारत के लिए सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि डब्ल्यूटीसी की रेस में निर्णायक मोड़ है. अगली घरेलू सीरीज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ है, लेकिन उससे पहले दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा.

ईडन गार्डन्स में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो यह सिर्फ रन और विकेट की जंग नहीं होगी. यह होगी प्रतिष्ठा की लड़ाई. अब देखना होगा कि कौन सी टीम अगले डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ में एक कदम आगे बढ़ाती है, भारत या दक्षिण अफ्रीका? 



Source link

चैंपियन RCB करेगी बड़े बदलाव! इन खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

चैंपियन RCB करेगी बड़े बदलाव! इन खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट



IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार 18 साल के लंबे इंतजार के बाद IPL 2025 में अपना सपना पूरा किया और पहली बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की. विराट कोहली और कप्तान राजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता. हालांकि अब जब IPL 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, तो सभी की नजरें RCB के रिटेंशन और रिलीज लिस्ट पर हैं.

RCB इस बार बड़े पैमाने पर बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रही है, क्योंकि टीम का कोर स्क्वाड बेहद मजबूत है. फिर भी कुछ खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन और भारी प्राइस टैग के कारण उनकी विदाई तय मानी जा रही है.

लियाम लिविंगस्टोन पर गिरेगी गाज?

सबसे बड़ा नाम जो रिलीज लिस्ट में आ सकता है, वह है इंग्लैंड के आक्रामक ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन. RCB ने उन्हें 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्होंने IPL 2025 में सिर्फ 112 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 16 से भी कम रहा. RCB के पास टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल और क्रुणाल पांड्या जैसे इन-फॉर्म मिडल ऑर्डर विकल्प हैं, इसलिए लिविंगस्टोन को उनके भारी प्राइस टैग के कारण रिलीज किया जा सकता है.

तेज गेंदबाजों में होगी काट-छांट

RCB की गेंदबाजी यूनिट IPL 2025 में काफी संतुलित रही थी. जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने मिलकर 39 विकेट झटके थे, इसलिए उनका टीम में रहना तय है. वहीं भारतीय पेसर्स यश दयाल और रसिख सलाम दार पर तलवार लटक रही है. यश दयाल का प्रदर्शन सीजन के आखिरी मैचों में फीका पड़ गया और मैदान से बाहर भी वह एक विवाद में फंस गए थे.

वहीं रसिख सलाम, जिन्हें RCB ने 6 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, उन्हें पूरे सीजन में सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला. ऐसे में टीम उन्हें छोड़ सकती है ताकि मिनी ऑक्शन में बेहतर विकल्पों पर बोली लगा सके.

लगभग 20 करोड़ रुपये का बजट होगा फ्री

अगर RCB लिविंगस्टोन, यश दयाल और रसिख सलाम तीनों को रिलीज करती है, तो उनकी टीम के पास करीब 19.75 करोड़ रुपये की रकम खाली हो जाएगी. यह बजट उन्हें IPL 2026 मिनी ऑक्शन में बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगाने की आजादी देगा.

संभावित RCB रिटेंशन लिस्ट

राजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, मयंक अग्रवाल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, जॉश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एंगिडी, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा, स्वस्तिक चिकार, स्वप्निल सिंह, मनोज बंधाजे.

संभावित रिलीज खिलाड़ी

लियाम लिविंगस्टोन, यश दयाल, रसिख सलाम दार, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह. 



Source link

वो इकलौता गेंदबाज, जिनके नाम भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज में 30 से ज्यादा विकेट, जानिए

वो इकलौता गेंदबाज, जिनके नाम भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज में 30 से ज्यादा विकेट, जानिए



भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक ही टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है. अश्विन ही इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस टीम के खिलाफ एक ही टेस्ट सीरीज में 30 या इससे अधिक विकेट हासिल किए.

यह कारनामा पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने साल 2015 में किया था. साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत के दौरे पर 4 टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली, जिसमें अश्विन ने 164.4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 11.12 की औसत के साथ 31 विकेट हासिल किए. इस दौरान अश्विन ने चार बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने कुल 345 रन दिए.

सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला गया था. साउथ अफ्रीका की पहली पारी में अश्विन ने 24 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 51 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. अगली पारी में 14 ओवरों में 39 रन देकर 3 विकेट निकाले. भारत ने मुकाबला 108 रन से जीता.

दूसरा मुकाबला बेंगलुरु में आयोजित हुआ. साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में 214 रन पर ऑलआउट हो गई. इस पारी में अश्विन ने 18 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 70 रन देकर 4 विकेट निकाले. भारतीय पारी में सिर्फ 22 ओवरों का ही खेल हो सका और बारिश के चलते मुकाबला ड्रॉ हो गया.

नागपुर में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत ने 124 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली.

साउथ अफ्रीका की पहली पारी महज 79 रन पर सिमट गई। इस पारी में कुल 33.1 ओवर फेंके गए, जिसमें 16.1 ओवर अश्विन ने गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने महज 32 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में अश्विन ने 29.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 66 रन देकर 7 विकेट निकाले.

दिल्ली में सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला खेला गया. साउथ अफ्रीका की पहली पारी में 13.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए अश्विन ने 26 रन देकर 2 विकेट निकाले. दूसरी पारी में उन्होंने 49.1 ओवर फेंके, जिसमें 61 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. टीम इंडिया ने मैच 337 रन से जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की.



Source link

IPL 2026 ऑक्शन पर बड़ा अपडेट, जानें कब और कहां लगेगी खिलाड़ियों की बोली

IPL 2026 ऑक्शन पर बड़ा अपडेट, जानें कब और कहां लगेगी खिलाड़ियों की बोली



IPL 2026 Mini Auction Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले ऑक्शन के लिए तारीख और वेन्यू पर बड़ा अपडेट आ गया है. इस बार मिनी ऑक्शन होने जा रहा है, जो 15 या 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में होगी. आईपीएल 2026 का ऑक्शन एक बार फिर विदेश में होने जा रहा है. ये लगातार तीसरा मौका होगा जब ऑक्शन भारत से बाहर आयोजित किया जाएगा. हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक तारीखों और जगह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी पुष्टि की गई है.

आईपीएल ऑक्शन पर बड़ा अपडेट 

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है और इस बार भी खिलाड़ियों पर बोली विदेश में लगेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 या 16 दिसंबर 2025 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में ऑक्शन आयोजित किया जाएगा. ये लगातार तीसरी बार आईपीएल की नीलामी भारत से बाहर होने जा रही है. इससे पहले साल 2023 में दुबई और साल 2024 में सऊदी अरब के जेद्दा में ऑक्शन हुई थी. 

ऑक्शन से पहले बदलेंगी टीम? 

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो के तहत एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले संजू सैमसन की डील लगभग पक्की हो चुकी है. संजू सैमसन ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते है. वहीं, रवींद्र जडेजा और सैम करन की राजस्थान रॉयल्स में एंट्री हो सकती है.

रिटेंशन की आखिरी तारीख और ट्रेड विंडो 

बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों के लिए अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2025 तय की है. रिटेंशन की आखिरी तारीख से ठीक पहले, ट्रेड विंडो में भी हलचल देखने को मिल रही है.

आपको बता दें कि ट्रेड विंडो वो समय है जिसमें आईपीएल की कोई भी फ्रेंचाइजी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती है. सभी 10 टीमें इस विंडो का इस्तेमाल अपनी कमजोर कड़ियों को मजबूत करने के लिए करती हैं. यह विंडो आईपीएल सीजन खत्म होने के 7 दिन बाद शुरू होती है और ऑक्शन से 7 दिन पहले बंद हो जाती है.



Source link

ODI में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीतने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, भारत के दो दिग्गज टॉप पर

ODI में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीतने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, भारत के दो दिग्गज टॉप पर



ODI Record: वनडे क्रिकेट में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए गर्व की बात होती है. यह अवॉर्ड उस सीरीज के सबसे प्रभावशाली और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है. कई दिग्गजों ने अपने करियर में यह सम्मान बार-बार हासिल किया है. आज जानते हैं उन टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड्स जीते हैं.

सचिन तेंदुलकर – भारत

‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर का नाम क्रिकेट इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. 1989 से 2012 तक चले अपने 23 साल लंबे करियर में सचिन ने 463 वनडे मैच खेले और 15 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता. उनका प्रदर्शन हर सीरीज में लगातार शानदार रहा. चाहे विदेशी पिचें हों या घरेलू मैदान, सचिन हर जगह टीम इंडिया के लिए रन मशीन साबित हुए.

विराट कोहली – भारत

टीम इंडिया के आधुनिक दौर के सुपरस्टार विराट कोहली इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं.  2008 में डेब्यू करने के बाद से कोहली ने अब तक 75 वनडे सीरीज खेली हैं, जिनमें से 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बने. कोहली अपनी फिटनेस, निरंतरता और चेज मास्टर टैग के लिए जाने जाते हैं. उनकी बल्लेबाजी ने भारत को कई यादगार जीतें दिलाई हैं, और वे लगातार तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स के करीब पहुंच रहे हैं.

सनथ जयसूर्या – श्रीलंका

श्रीलंका के विस्फोटक ओपनर सनथ जयसूर्या ने अपने करियर में 111 वनडे सीरीज खेली और 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बने. वो सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि उपयोगी स्पिनर भी थे. उनकी आक्रामक शुरुआत और बीच-बीच में विकेट निकालने की क्षमता ने उन्हें वनडे के सबसे बहुमुखी खिलाड़ियों में शामिल किया.

शॉन पोलॉक – दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर शॉन पोलॉक का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. उन्होंने 60 वनडे सीरीज में से 9 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता. उनकी गेंदबाजी बेहद किफायती और सटीक थी, साथ ही निचले क्रम में रन बनाने की क्षमता ने उन्हें एक ‘परफेक्ट ऑलराउंडर’ बनाया.

क्रिस गेल – वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज के ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. उन्होंने अपने 20 साल लंबे करियर में 71 वनडे सीरीज खेलीं और 8 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया. गेल अपनी धुआंधार बल्लेबाजी और चौकों-छक्कों की बरसात के लिए जाने जाते हैं. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp