कालीघाट मंदिर के दर्शन करने पहुंचे गौतम गंभीर, दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले मांगी दुआएं

कालीघाट मंदिर के दर्शन करने पहुंचे गौतम गंभीर, दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले मांगी दुआएं



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले गौतम गंभीर कालीघाट मंदिर के दर्शन करने पहुंचे हैं. पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है. बताते चलें कि इस टेस्ट सीरीज में 2 मैच खेले जाने हैं. दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. गंभीर पहले भी सीरीज शुरू होने से पहले जगह-जगह मंदिरों के दर्शन करने जाते रहे हैं. बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के टॉप-2 में जाने और फाइनल की दावेदारी मजबूत करने के लिए भारतीय टीम के लिए यह घरेलू सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है.

 

गौतम गंभीर साल 2024 में भी दो बार कालीघाट मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे. वो एक बार बतौर कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर और दूसरी बार भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बनने के बाद कालीघाट मंदिर के दर्शन करने गए थे.

गौतम गंभीर ने हाल ही में दिल्ली धमाके में मृत लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की थी. बीते सोमवार की शाम दिल्ली में लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में धमाका हो गया था, जिसमें कई लोगों की जान जाने की खबर है.

जबसे गौतम गंभीर हेड कोच बने हैं, उसके बाद भारतीय टीम का टेस्ट फॉर्मेट में प्रदर्शन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. टीम इंडिया को पिछले एक साल में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत मिली है. इस दौरान भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से हारनी पड़ी, उसके बाद इंग्लैंड में सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी. वहीं भारतीय टीम घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से हार गई थी.

यह भी पढ़ें:

बाबर का निकला दम, सलमान आगा ने ठोका दमदार शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंकाई गेंदबाजों का बना दिया भूत





Source link

बाबर का निकला दम, सलमान आगा ने ठोका दमदार शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंकाई गेंदबाजों का बना दिया भूत

बाबर का निकला दम, सलमान आगा ने ठोका दमदार शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंकाई गेंदबाजों का बना दिया भूत



श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में पाकिस्तान ने 299 रन बना दिए हैं. सलमान आगा ने अपने ODI करियर का केवल दूसरा शतक लगाकर इतिहास रचा. उन्होंने 83 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसके दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए. बाबर आजम पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है, जिन्होंने 51 गेंद खेलकर सिर्फ 29 रन बनाए. हुसैन तलत ने जरूर महफिल लूटी, जिन्होंने छठे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 62 रनों का योगदान दिया.

पाकिस्तान टीम की शुरुआत बहुत ज्यादा खराब रही, क्योंकि देखते ही देखते 95 के स्कोर तक टीम के चार बल्लेबाज आउट हो चुके थे. बाबर आजम ने 29 रन, वहीं मोहम्मद रिजवान सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. 25 ओवरों में पाक टीम 100 रनों का आंकड़ा तक पार नहीं कर सकी थी. अंतिम 20 ओवरों में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने श्रीलंका के गेंदबाजों का भूत बनाते हुए 180 रन बटोरे.

सलमान आगा ने बचाया

इसी बीच सलमान आगा और हुसैन तलत ने पाकिस्तानी पारी को संभाला और साथ-साथ स्कोरबोर्ड को भी आगे बढ़ाया. सलमान आगा और हुसैन तलत ने मिलकर 121 गेंदों में 138 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान की मैच में वापसी करवाई. सलमान आगा अंत में 105 रन बनाकर नाबाद लौटे, वहीं अंतिम ओवरों में मोहम्मद नवाज ने तेजतर्रार बल्लेबाजी से समा बांधा. नवाज ने 23 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए.

आखिरी 20 ओवर में बने 180 रन

एक समय पाकिस्तान टीम का स्कोर 30 ओवरों में सिर्फ 119/4 था. मगर सलमान आगा और हुसैन तलत की जोड़ी ने तेजी से रन बनाए. 30-40 ओवरों के बीच पाक बल्लेबाजों ने 76 रन जोड़े. वहीं आखिरी 10 ओवरों में उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. आखिरी 10 ओवरों में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने 104 रन बना डाले. नतीजन पाकिस्तान 299 रनों का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही.

यह भी पढ़ें:

राशिद खान ने चोरी छिपे कर ली दूसरी शादी? खूबसूरत महिला के साथ वायरल तस्वीर ने मचाई खलबली

IND vs SA: टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कौन-कौन



Source link

जडेजा समेत इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है CSK, ऑक्शन से पहले चेन्नई टीम में बड़ा फेरबदल!

जडेजा समेत इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है CSK, ऑक्शन से पहले चेन्नई टीम में बड़ा फेरबदल!



IPL 2026 के लिए रिटेंशन लिस्ट जमा करने की आखिरी तारीख पास आ रही है. 15 नवंबर तक प्रत्येक टीम को अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट सबमिट करनी है. पिछली बार की तुलना में इस बार नियम कुछ अलग होंगे, क्योंकि आईपीएल 2026 के लिए कोई एक टीम कितने भी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है. ऐसे में उन खिलाड़ियों पर भी सबकी नजर टिकी रहेगी, जिन्हें टीम रिलीज कर सकती हैं. तो आइए जानते हैं कि ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स किन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है.

रवींद्र जडेजा

सबसे पहला नाम रवींद्र जडेजा का है, जो संजू सैमसन ट्रेड डील का हिस्सा बनकर राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं. जडेजा ने 10 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स में बिताए हैं, लेकिन पिछले दिनों रिपोर्ट्स आमने आई हैं कि जडेजा अगले सीजन के लिए राजस्थान टीम में जा सकते हैं.

सैम कर्रन

जिस संजू सैमसन ट्रेड डील का हिस्सा रवींद्र जडेजा बन सकते हैं, उसी में ऑलराउंडर सैम कर्रन का भी नाम सामने आया है. बताया जा रहा है कि संजू सैमसन के बदले चेन्नई सुपर किंग्स रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन को राजस्थान टीम के साथ ट्रेड कर सकती है.

राहुल त्रिपाठी

CSK रिलीज होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल त्रिपाठी भी एक हो सकते हैं. पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 3.4 करोड़ की रकम देकर खरीदा था. त्रिपाठी पूरे सीजन में 5 मैच खेलकर सिर्फ 55 रन बना पाए थे.

विजय शंकर

विजय शंकर ने IPL 2025 में 11 साल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी की थी. CSK फ्रैंचाइजी ने उन्हें 1.2 करोड़ की भारी भरकम राशि देकर खरीदा था, लेकिन प्रदर्शन के मामले में वो पूरी तरह फ्लॉप रहे. वो 6 मैचों में सिर्फ 118 रन बना पाए थे.

श्रेयस गोपाल

लिस्ट में शामिल एक और ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल को भी IPL 2025 के खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. IPL 2025 में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. कई स्टार खिलाड़ी पहले से टीम में मौजूद हैं, ऐसे में गोपाल को शायद ही अगले सीजन भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल पाए.

यह भी पढ़ें:

राशिद खान ने चोरी छिपे कर ली दूसरी शादी? खूबसूरत महिला के साथ वायरल तस्वीर ने मचाई खलबली



Source link

राशिद खान ने चोरी छिपे कर ली दूसरी शादी? खूबसूरत महिला के साथ वायरल तस्वीर ने मचाई खलबली

राशिद खान ने चोरी छिपे कर ली दूसरी शादी? खूबसूरत महिला के साथ वायरल तस्वीर ने मचाई खलबली



अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार यह तस्वीर उनके चैरिटी फाउंडेशन के लॉन्च इवेंट की है, जो नीदरलैंड्स में हुआ था. इस कार्यक्रम में राशिद खान एक खूबसूरत महिला के साथ दिखे. जैसे ही तस्वीर सामने आई, लोगों ने तरह-तरह के दावे करने शुरू कर दिए. काफी लोगों ने कहा कि यह महिला राशिद खान की पत्नी है. अब राशिद खान ने खुद पुष्टि करके बताया है कि वायरल हो रही तस्वीर में नजर आ रही महिला उनकी पत्नी है.

राशिद खान ने 3 अक्टूबर 2024 को काबुल में शादी की थी. मगर अब सामने आए पोस्ट में राशिद खान ने बताया है कि 2 अगस्त 2025 को उन्होंने अपने जीवन में एक नई शुरुआत की थी. राशिद ने खुद बताया कि इस तारीख को उन्होंने अपनी पसंदीदा महिला से शादी रचाई. तो क्या राशिद ने अब दूसरी शादी कर ली है.

वायरल तस्वीर को लेकर राशिद खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मैं हाल ही में अपनी पत्नी को एक चैरिटी इवेंट में लेकर गया था. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इसे लेकर अलग-अलग तरह की बातें बना रहे हैं. सच्चाई बिल्कुल साफ है कि वो मेरी पत्नी हैं और ये छिपाने जैसी कोई खबर नहीं है.”


सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राशिद की वाइफ अफगानिस्तान से आती हैं, लेकिन अभी विदेश में रह रही हैं. मगर एबीपी लाइव इन दावों की पुष्टि नहीं करता है.

राशिद खान खासतौर पर वाइट बॉल क्रिकेट के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं. वो अभी टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. उन्होंने अपने 108 टी20 मैचों के करियर में 182 विकेट लिए हैं. वो इसके अलावा ODI में 210 और सिर्फ 6 टेस्ट मैचों में 45 विकेट चटका चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने खरीदी ब्रांड न्यू Mercedes, क्या है इस लग्जरी कार की कीमत?





Source link

टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कौन-कौन

टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कौन-कौन



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से शुरू हो रही है. पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, वहीं दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है. दक्षिण अफ्रीकी टीम ने साल 2000 के बाद भारत में आकर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. अफ्रीकी टीम ने पिछले करीब 15 सालों में भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है. इससे पहले कोलकाता में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच शुरू हो, उससे पहले जान लेते हैं कि अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों में कितने भारतीयों ने 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय

-भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैचों में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 45 पारियों में 1741 रन बनाए, जिनमें उनके बल्ले से 7 शतक और पांच हाफ-सेंचुरी भी निकलीं.

-विराट कोहली ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में हजार से अधिक रन बनाए हैं. उन्होंने 28 पारियों में तीन शतक और पांच फिफ्टी समेत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1408 रन  बनाए.

-भारतीयों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर वीरेंदर सहवाग हैं. सहवाग ने 26 पारियों में 1306 रन बनाए, जिनमें 5 शतक और 2 फिफ्टी शामिल हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले अभी तक आखिरी भारतीय राहुल द्रविड़ हैं. अफ्रीका के खिलाफ द्रविड़ ने 1252 रन बनाए.

  • सचिन तेंदुलकर – 1741 रन (45 पारी)
  • विराट कोहली – 1408 रन (28 पारी)
  • वीरेंदर सहवाग – 1306 रन (26 पारी)
  • राहुल द्रविड़ – 1252 रन (40 पारी)

वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों में 900 से अधिक रन बनाए हैं. रोहित शर्मा भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची के टॉप-10 में शामिल हैं. रोहित ने अफ्रीका के खिलाफ 20 पारियों में 738 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

गौतम गंभीर हुए इमोशनल, धवन-कुंबले समेत भारतीय क्रिकेटरों ने Delhi Blast पर जताया दुख, जानें क्या कहा



Source link

गौतम गंभीर हुए इमोशनल, धवन-कुंबले समेत भारतीय क्रिकेटरों ने दिल्ली ब्लास्ट पर जताया दुख

गौतम गंभीर हुए इमोशनल, धवन-कुंबले समेत भारतीय क्रिकेटरों ने दिल्ली ब्लास्ट पर जताया दुख



सोमवार शाम लाल किले के पास कार में हुए धमाके से क्रिकेट जगत भी स्तब्ध रह गया है. लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में धमाका हो गया था, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में 10 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और बताया जा रहा है कि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. पूरी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गौतम गंभीर सहित कई अन्य क्रिकेटरों ने इस दुखद घटना पर संवेदना प्रकट की है.

भारतीय क्रिकेटरों ने क्या कहा?

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इस घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले सबसे पहले क्रिकेटरों में से एक रहे. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “दिल्ली ब्लास्ट में मृत लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं. भगवान मृत लोगों के परिवारों को शक्ति दे और घायल व्यक्तियों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.”

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके में मृत लोगों की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मेरी प्रार्थनाएं. सभी सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें.”

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी इस दुखद घटना पर रिएक्शन दिया. उन्होंने भी सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा, “दिल्ली में शांति और सभी को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. हमारे शहर में एक अटूट भावना है. साथ मिलकर हम और मजबूती से उभरेंगे.”

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी सभी के स्वस्थ रहने की कामना की. वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने भी मृत लोगों के परिवारों को इस दुख भरे समय में शक्ति देने की प्रार्थना की.

सोमवार शाम को हुई इस घटना के बाद अरुण जेटली स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. अरुण जेटली स्टेडियम और लाल किले की दूरी कुछ ही किलोमीटर है. मंगलवार को इस मैदान में दिल्ली बनाम जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी मैच के चौथे दिन का खेल होने वाला था. चौथे दिन बढ़ी सुरक्षा के बीच जम्मू-कश्मीर ने दिल्ली को 7 विकेट से हरा दिया है.

यह भी पढ़ें:

रोहित शर्मा ने जमकर किया डांस; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, किसके वेडिंग शूट को बनाया यादगार





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp