गौतम गंभीर हुए इमोशनल, धवन-कुंबले समेत भारतीय क्रिकेटरों ने दिल्ली ब्लास्ट पर जताया दुख

गौतम गंभीर हुए इमोशनल, धवन-कुंबले समेत भारतीय क्रिकेटरों ने दिल्ली ब्लास्ट पर जताया दुख



सोमवार शाम लाल किले के पास कार में हुए धमाके से क्रिकेट जगत भी स्तब्ध रह गया है. लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में धमाका हो गया था, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में 10 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और बताया जा रहा है कि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. पूरी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गौतम गंभीर सहित कई अन्य क्रिकेटरों ने इस दुखद घटना पर संवेदना प्रकट की है.

भारतीय क्रिकेटरों ने क्या कहा?

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इस घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले सबसे पहले क्रिकेटरों में से एक रहे. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “दिल्ली ब्लास्ट में मृत लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं. भगवान मृत लोगों के परिवारों को शक्ति दे और घायल व्यक्तियों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.”

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके में मृत लोगों की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मेरी प्रार्थनाएं. सभी सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें.”

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी इस दुखद घटना पर रिएक्शन दिया. उन्होंने भी सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा, “दिल्ली में शांति और सभी को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. हमारे शहर में एक अटूट भावना है. साथ मिलकर हम और मजबूती से उभरेंगे.”

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी सभी के स्वस्थ रहने की कामना की. वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने भी मृत लोगों के परिवारों को इस दुख भरे समय में शक्ति देने की प्रार्थना की.

सोमवार शाम को हुई इस घटना के बाद अरुण जेटली स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. अरुण जेटली स्टेडियम और लाल किले की दूरी कुछ ही किलोमीटर है. मंगलवार को इस मैदान में दिल्ली बनाम जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी मैच के चौथे दिन का खेल होने वाला था. चौथे दिन बढ़ी सुरक्षा के बीच जम्मू-कश्मीर ने दिल्ली को 7 विकेट से हरा दिया है.

यह भी पढ़ें:

रोहित शर्मा ने जमकर किया डांस; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, किसके वेडिंग शूट को बनाया यादगार





Source link

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने खरीदी ब्रांड न्यू Mercedes, क्या है इस लग्जरी कार की कीमत?

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने खरीदी ब्रांड न्यू Mercedes, क्या है इस लग्जरी कार की कीमत?



Arshdeep Singh New Luxury Car: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर अर्शदीप सिंह ने ब्रांड न्यू लग्जरी कार खरीदी है. अर्शदीप सिंह अपने घर मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास (Mercedes-Benz G-class) लेकर आए हैं. भारतीय क्रिकेटर ने इस गाड़ी के साथ कई फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं. अर्शदीप के साथ उनकी पूरी फैमिली भी घर में इस नए मेंबर का वेलकम कर रही है. अर्शदीप की खरीदी इस लग्जरी कार की कीमत करोड़ों रुपये है.

अर्शदीप सिंह ने खरीदी Mercedes

अर्शदीप सिंह ने मर्सिडीज बेंज जी-वैगन (Mercedes Benz G Wagon) का लग्जरी एडिशन खरीदा है. मर्सिडीज की इस कार में 2925 cc से 3982 cc का इंजन लगा है. इस लग्जरी कार में लगे इंजन से 325.86 bhp से 576.63 PS की पावर मिलती है. इस इंजन से आउटपुट पर 850 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. ये कार 5-सीटर एसयूवी है, जिसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का फीचर दिया है.

मर्सिडीज-बेंज G-क्लास में 667 लीटर का बूट-स्पेस मिलता है. ये लग्जरी कार एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है. इस गाड़ी में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर भी मिलता है. मर्सिडीज ने इस कार में अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया है. कार में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील लगा है. मर्सिडीज की ये कार कई लग्जरी फीचर्स से लैस है.

क्या है अर्शदीप सिंह की कार की कीमत?

अर्शदीप सिंह क्रिकेट खेलने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. अर्शदीप के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं. भारतीय क्रिकेटर ने मर्सिडीज के साथ भी फोटो और वीडियो शेयर किए हैं. मर्सिडीज बेंज G-क्लास की कीमत 2.55 करोड़ रुपये से शुरू होकर 4.30 करोड़ रुपये के बीच है. अर्शदीप ने इस गाड़ी का कौन सा मॉडल खरीदा है, अभी ये बात सामने नहीं आई है.

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. अर्शदीप हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलकर लौटे हैं. इस सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया. ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद अर्शदीप सिंह ने ये कार खरीदी है.


यह भी पढ़ें

सिर्फ 5,000 में खरीदी थी लालू यादव ने मिलिट्री डिस्पोज्ड जीप, आज 40 साल बाद भी सड़कों पर भरती है फर्राटे





Source link

रोहित शर्मा ने जमकर किया डांस; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, किसके वेडिंग शूट को बनाया यादगार

रोहित शर्मा ने जमकर किया डांस; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, किसके वेडिंग शूट को बनाया यादगार



Rohit Sharma Viral Dance Video: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक कपल के वेडिंग शूट में गाना बजाकर डांस करते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है, क्योंकि इसमें उनका एक बिल्कुल अलग और मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है. रोहित के इस सरप्राइज ने न सिर्फ दूल्हा-दुल्हन को हैरान कर दिया, बल्कि उनके वेडिंग शूट को भी बेहद खास और यादगार बना दिया. 

रोहित का मजेदार सरप्राइज 

वीडियो में रोहित शर्मा अपने कमरे की खिड़की में स्पीकर लेकर खड़े हैं. नीचे एक कपल अपना वेडिंग शूट करवा रहा था, तभी रोहित ने हिंदी गाना ‘आज मेरे यार की शादी है’ बजाना शुरू कर दिया और गाने की धुन पर वे खुद भी अपने कमरे से मस्तीभरे अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. 

दूल्हा-दुल्हन हुए हैरान 

रोहित का ये अचानक किया गया एक्ट देखकर नीचे खड़े कपल और वेडिंग शूट का क्रू हैरान रह गया. रोहित का डांस देखकर दूल्हा-दुल्हन अपनी हंसी नहीं रोक पाए. उन्होंने मुस्कुराते हुए रोहित का अभिवादन किया. इस घटना ने उनके वेडिंग शूट में एक मजेदार और यादगार पल जोड़ दिया. 

फैंस को पसंद आया ‘हिटमैन’ का मजाकिया अंदाज 

रोहित शर्मा को अक्सर मैदान पर शांत और गंभीर व्यवहार के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके इस मस्ती भरे वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर लोग उनके इस प्यारे और मजाकिया अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं.

वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे हैं रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज का तैयारी कर रहे हैं. जिसका पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. वहीं सीरीज के बाकी दोनों मैच रायपुर में 3 दिसंबर को और विशाखापत्तनम में 6 दिसंबर को खेले जाएंगे. 





Source link

दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर कोलकाता, भारत-साउथ अफ्रीका मैच को लेकर बड़ा फैसला, जानिए क्या

दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर कोलकाता, भारत-साउथ अफ्रीका मैच को लेकर बड़ा फैसला, जानिए क्या



दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को हुए धमाके के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच से पहले कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यहां 14 नवंबर से ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है.

कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने हाई अलर्ट की पुष्टि करते हुए बताया कि वर्तमान में विशेष और अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं.

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हम हाई अलर्ट पर हैं. दिल्ली में हुए विस्फोट को ध्यान में रखते हुए, विशेष और अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. पुलिस के साथ विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को भी तैनात किया जाएगा.”

कोलकाता पुलिस ने ईडन गार्डन्स और आसपास के इलाकों में सुरक्षा उपायों की समीक्षा शुरू कर दी है. सीरीज के पहले मैच की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अधिकारियों और पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा के बीच मंगलवार को एक बैठक निर्धारित की गई है.

सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता पुलिस ने पूरे शहर में, खासकर क्रिकेट स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. अधिकारी सभी दर्शकों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखेंगे.

पश्चिम बंगाल विधानसभा, राजभवन, कलकत्ता उच्च न्यायालय और आकाशवाणी के पास मौजूद यह स्टेडियम उच्च सुरक्षा क्षेत्र में आता है. इस मुकाबले को देखने पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मेटल स्कैनर से कम से कम दो बार जांच की जाएगी. स्टेडियम के अंदर और बाहर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. संदिग्ध वस्तुओं या बैग के साथ प्रवेश सख्त वर्जित रहेगा.

इसके अलावा, भारतीय और साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीमों के ठहरने वाले शहर के होटलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. सूत्र ने बताया है कि सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए भारत के हेड कोच गौतम गंभीर का मंगलवार को कालीघाट मंदिर जाने का कार्यक्रम स्थगित किया जा सकता है.

सोमवार शाम करीब 6.52 बजे लाल किले के पास हुए एक कार विस्फोट में 10 लोगों मौत हो गई. कई लोग घायल भी हुए हैं.

रएसजी



Source link

WTC रैंकिंग के लिए क्यों महत्वपूर्ण है भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज, मोहम्मद सिराज का बड़ा बया

WTC रैंकिंग के लिए क्यों महत्वपूर्ण है भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज, मोहम्मद सिराज का बड़ा बया



भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को पूरा विश्वास है कि वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के गत विजेता दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ के शुक्रवार से यहां शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में दमदार प्रदर्शन करेंगे.

भारत डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अभी तीसरे स्थान पर है. उसने इस चक्र के शुरू में घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज को दो टेस्ट मैच में हराने से पहले इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला 2-2 से श्रृंखला बराबर की थी.

दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब का बचाव करने के अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 1-1 से ड्रॉ के साथ की.

सिराज ने जियोस्टार पर कहा, ‘‘यह श्रृंखला नए डब्ल्यूटीसी चक्र के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर इसलिए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका गत चैंपियन है. भले ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ खेली, लेकिन हम अपनी अच्छी फॉर्म से आश्वस्त हैं. हमने सकारात्मक माहौल तैयार किया है. हमने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल की.’’

सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया और वह 23 विकेट लेकर श्रृंखला में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे. उन्होंने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और दो मैचों में 10 विकेट लिए.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अच्छी लय के साथ गेंदबाजी कर रहा हूं और इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रहा हूं. मज़बूत टीमों का सामना करने से उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें सुधार की जरूरत है और मैं इस चुनौती के लिए वास्तव में काफी उत्साहित हूं.’’



Source link

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का समापन: पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार ने रेसलिंग में जीता डबल खिताब

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का समापन: पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार ने रेसलिंग में जीता डबल खिताब



भारतीय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित प्रथम राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का पहला चरण खत्म हो गया है. देशभर से आए 50 से ज्यादा राज्यों के स्कूलों के युवा खिलाड़ियों ने यहां कुश्ती (रेसलिंग) के माध्यम से अपना दमखम दिखाया. जोश और उत्साह से भरा यह आयोजन न केवल खेलप्रेमियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने भी खिलाड़ियों की प्रशंसा की. समापन समारोह में विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

प्रतियोगिता का दूसरा दिन सुबह से ही रोमांचक रहा. अंडर-17 फ्री स्टाइल बॉयज रेसलिंग में पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार के खिलाड़ी ने बाजी मारी, जबकि गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा, हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा. इसी तरह, अंडर-17 ग्रीको रोमन स्टाइल बॉयज रेसलिंग में भी पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार विजेता बना और गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा ने रजत पदक हासिल किया. इनके अलावा, आचार्यकुलम, जीएसएस इंटरनेशनल स्कूल आगरा और अन्य संस्थानों के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. कुल मिलाकर, प्रतियोगिता में 150 से ज्यादा स्थानीय स्कूलों के छात्रों ने दर्शक के रूप में भाग लिया, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया.

विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगे बच्चे- आचार्य बालकृष्ण

समापन समारोह में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने खिलाड़ियों से व्यक्तिगत परिचय लिया और उन्हें आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा, “इन युवाओं का उत्साह देखकर लगता है कि भविष्य में यही बच्चे न केवल देश, बल्कि विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगे. खेल के माध्यम से वे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे.” आचार्य बालकृष्ण ने जोर देकर कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन और टीम स्पिरिट का विकास करती हैं.

स्वामी रामदेव ने भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की. उन्होंने घोषणा की कि आचार्यकुलम में जल्द ही एक आधुनिक इंडोर स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा. बाबा रामदेव ने कहा, “यह स्टेडियम न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का केंद्र बनेगा. हमारा लक्ष्य है कि ग्रामीण और शहरी युवाओं को समान अवसर मिलें,”

खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग बनाने पर केंद्रित है ये पहल- रामदेव

उन्होंने कहा, ”यह प्रतियोगिता भारतीय शिक्षा बोर्ड की पहल है, जो खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग बनाने पर केंद्रित है. यह प्रथम चरण हरिद्वार में संपन्न हुआ, जबकि दूसरा चरण आगरा, तीसरा लखनऊ और समापन चरण जयपुर में होगा.”

आयोजकों के अनुसार, अगले चरणों में और ज्यादा खेल विधाओं को शामिल किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे लाभान्वित हो सकें. इस प्रतियोगिता ने साबित कर दिया कि खेल न केवल मनोरंजन है, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मजबूत माध्यम भी. युवा खिलाड़ियों का यह जोश देश के खेल क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp