राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का समापन: पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार ने रेसलिंग में जीता डबल खिताब

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का समापन: पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार ने रेसलिंग में जीता डबल खिताब



भारतीय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित प्रथम राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का पहला चरण खत्म हो गया है. देशभर से आए 50 से ज्यादा राज्यों के स्कूलों के युवा खिलाड़ियों ने यहां कुश्ती (रेसलिंग) के माध्यम से अपना दमखम दिखाया. जोश और उत्साह से भरा यह आयोजन न केवल खेलप्रेमियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने भी खिलाड़ियों की प्रशंसा की. समापन समारोह में विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

प्रतियोगिता का दूसरा दिन सुबह से ही रोमांचक रहा. अंडर-17 फ्री स्टाइल बॉयज रेसलिंग में पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार के खिलाड़ी ने बाजी मारी, जबकि गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा, हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा. इसी तरह, अंडर-17 ग्रीको रोमन स्टाइल बॉयज रेसलिंग में भी पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार विजेता बना और गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा ने रजत पदक हासिल किया. इनके अलावा, आचार्यकुलम, जीएसएस इंटरनेशनल स्कूल आगरा और अन्य संस्थानों के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. कुल मिलाकर, प्रतियोगिता में 150 से ज्यादा स्थानीय स्कूलों के छात्रों ने दर्शक के रूप में भाग लिया, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया.

विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगे बच्चे- आचार्य बालकृष्ण

समापन समारोह में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने खिलाड़ियों से व्यक्तिगत परिचय लिया और उन्हें आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा, “इन युवाओं का उत्साह देखकर लगता है कि भविष्य में यही बच्चे न केवल देश, बल्कि विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगे. खेल के माध्यम से वे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे.” आचार्य बालकृष्ण ने जोर देकर कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन और टीम स्पिरिट का विकास करती हैं.

स्वामी रामदेव ने भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की. उन्होंने घोषणा की कि आचार्यकुलम में जल्द ही एक आधुनिक इंडोर स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा. बाबा रामदेव ने कहा, “यह स्टेडियम न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का केंद्र बनेगा. हमारा लक्ष्य है कि ग्रामीण और शहरी युवाओं को समान अवसर मिलें,”

खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग बनाने पर केंद्रित है ये पहल- रामदेव

उन्होंने कहा, ”यह प्रतियोगिता भारतीय शिक्षा बोर्ड की पहल है, जो खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग बनाने पर केंद्रित है. यह प्रथम चरण हरिद्वार में संपन्न हुआ, जबकि दूसरा चरण आगरा, तीसरा लखनऊ और समापन चरण जयपुर में होगा.”

आयोजकों के अनुसार, अगले चरणों में और ज्यादा खेल विधाओं को शामिल किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे लाभान्वित हो सकें. इस प्रतियोगिता ने साबित कर दिया कि खेल न केवल मनोरंजन है, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मजबूत माध्यम भी. युवा खिलाड़ियों का यह जोश देश के खेल क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है.



Source link

दिल्ली ब्लास्ट पर बजरंग पुनिया ने जताया दुख, कहा- ‘मैं सरकार से भी अपील करता हूं कि…’

दिल्ली ब्लास्ट पर बजरंग पुनिया ने जताया दुख, कहा- ‘मैं सरकार से भी अपील करता हूं कि…’



ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया और पूर्व पहलवान विनेश फोगट ने सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की. दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम एक कार में विस्फोट हुआ जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई. कई अन्य घायल हो गए. व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर हुए इस विस्फोट से पुरानी दिल्ली इलाके में दहशत फैल गई.

यह घटना जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा फरीदाबाद में जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और 2,900 किलोग्राम विस्फोटक और हथियार बरामद करने के कुछ ही घंटों बाद हुई है.

विनेश ने एक्स पर क्या लिखा

विनेश ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ विस्फोट बेहद दुखद और चिंताजनक है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, कई लोगों की जान चली गई है जो बेहद दुखद है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की शक्ति मिले. देश की राजधानी में ऐसी घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और हम सभी को एकजुट होकर ऐसी त्रासदियों के प्रति सतर्क रहना चाहिए.”

बजरंग पुनिया ने क्या कहा

बजरंग पुनिया ने एक्स पर लिखा,”आज दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट में निर्दोष लोगों की मौत से दुखी हूँ. यह बहुत ही हृदय विदारक और विनाशकारी घटना है. दुःख की इस घड़ी में, मैं इस घटना के पीड़ित परिवारों के साथ हूं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. मैं सरकार से भी अपील करता हूं कि वह इस घटना की तत्काल पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे.”

इससे पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने कहा,”दिल्ली में हुए विस्फोट में हुई जानमाल की हानि से दुखी हूं. मृतकों के परिवारों को शक्ति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”



Source link

तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर पर जमकर बरसाई गई गोलियां, परिवार के सभी लोग थे अंदर, जानिए क्या हुआ

तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर पर जमकर बरसाई गई गोलियां, परिवार के सभी लोग थे अंदर, जानिए क्या हुआ



सोमवार तड़के खैबर पख्तूनख्वा के मायर इलाके में पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के घर पर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की. मायर पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 1:45 बजे हुई जब हमलावरों ने शाह के घर के मेन गेट पर कई गोलियां चलाईं. हमलावर गोलीबारी के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमले की जांच शुरू कर दी है. आस-पास के घरों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और क्रिकेटर के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया है कि शुरुआती जांच के आधार पर यह घटना आतंकवाद से जुड़ी हुई नहीं लगती बल्कि, यह ज़मीन विवाद या आपसी रंजिश से जुड़ी हो सकती है.

शाह के पिता ने लोअर दीर ​​ज़िले के पुलिस अधिकारी तैमूर ख़ान से मुलाक़ात की. उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही गिरफ़्तारियां की जाएंगी. स्थानीय निवासियों ने बताया कि शाह परिवार को इलाके में इज्जतदार माना जाता है और उनके बीच कोई दुश्मनी या विवाद नहीं है.

कहां हैं नसीम शाह

नसीम शाह इस वक्त पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ रावलपिंडी में मौजूद हैं. वो फिलहाल टीम के साथ बने हैं. नसीम शाह को श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज के लिए पाक टीम में चुना गया है, जिसके मुकाबले 11 नवंबर से 15 नवंबर के बीच खेले जाएंगे. वनडे सीरीज के बाद नसीम शाह 3 देशों के बीच होने वाली T20 सीरीज में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे.

अब तक नसीम ने 20 टेस्ट मैचों में 2108 रन बनाए हैं.32 वनडे में 1437 रन बनाए हैं और 32 ही टी-20 मैचों में 929 रन बनाए हैं.



Source link

मोहम्मद शमी के समर्थन में आए सौरव गांगुली, कहा- वो टेस्ट, वनडे और टी-20 सबके लिए फिट हैं

मोहम्मद शमी के समर्थन में आए सौरव गांगुली, कहा- वो टेस्ट, वनडे और टी-20 सबके लिए फिट हैं



पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली मोहम्मद शमी को क्रिकेट के सभी प्रारूपों में भारतीय टीम में वापसी करते देखना चाहते हैं. गांगुली का मानना है कि वो बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ हैं और वो पूरी तरह फिट हैं.

बता दें कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने 35 वर्षीय शमी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए नहीं चुना. इस फैसले के बाद कई लोगों ने नाराजगी जताई. मोहम्मद शमी ने  आखिरी बार मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था.

गांगुली ने सोमवार को कहा, “शमी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं. वह फिट हैं और हमने यह तीन रणजी ट्रॉफी मैचों में देखा, जहाँ उन्होंने अपने दम पर बंगाल के लिए मैच जीते.”

गांगुली ने आगे कहा, “मुझे यकीन है कि चयनकर्ता नज़र रख रहे हैं और मोहम्मद शमी और चयनकर्ताओं के बीच बातचीत चल रही है. अगर आप मुझसे फिटनेस और कौशल के मामले में पूछें, तो यह वही मोहम्मद शमी हैं जिन्हें हम जानते हैं. इसलिए, मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि वह भारत के लिए टेस्ट मैच, वनडे और टी20 क्रिकेट क्यों नहीं खेलते रह सकते.”

रणजी में शमी ने अब तक 15 विकेट चटकाए हैं जिससे बंगाल को अपने पहले दो रणजी ट्रॉफी मैचों में लगातार जीत हासिल करने में मदद मिली है. हालाँकि त्रिपुरा के खिलाफ उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. उन्होंने इस सीज़न में तीन मैचों में 91 ओवर गेंदबाजी की. इस अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ ने 2023 विश्व कप के बाद टखने की सर्जरी करवाई थी. उस विश्वकप में उन्होंने 10.70 की औसत से 24 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था.

टेस्ट मैचों में प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप तेज गेंदबाजी आक्रमण का अभिन्न अंग बन गए हैं. 2027 का एकदिवसीय विश्व कप अभी दो साल दूर है. ऐसे में शमी की कब वापसी होगी यह बड़ा सवाल है.



Source link

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट पर गौतम गंभीर ने कहा-  ‘बेहद दुखी हैं, जल्द…’

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट पर गौतम गंभीर ने कहा-  ‘बेहद दुखी हैं, जल्द…’



राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वो इस घटना से बेहद दुखी हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. गंभीर ने एक्स पर पोस्ट किया, “दिल्ली में विस्फोट के कारण हुई जानमाल की हानि से दुखी हूं. मृतकों के परिवारों को शक्ति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)



Source link

लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, आज है मैच

लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, आज है मैच



लाल किले के पास हुए तेज धमाके वाले विस्फोट के बाद दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच के अंतिम दिन राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाएगी. यह स्टेडियम लाल किला से कुछ ही किलोमीटर दूर है.

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के सचिव अशोक शर्मा ने सोमवार को ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के अंतिम दिन फिरोज शाह कोटला स्टेडियम (अरुण जेटली स्टेडियम) के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिल्ली पुलिस अधिकारियों से संपर्क करूंगा और उनसे स्टेडियम परिसर के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात करने का अनुरोध करूंगा.’’

सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में हुए बड़े धमाके में कई वाहन जलकर खाक हो गए और कम से कम 9 लोग मारे गए. इस विस्फोट में 24 लोग घायल बताए गए हैं. यह विस्फोट उस समय हुआ जब शाम को इलाके में लोगों की भीड़ थी.

दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस का कहना है कि पार्क की गई कार में यह ब्लास्ट हुआ है. पूरे एरिया को पुलिस की ओर से कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है. साथ ही, सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है. इस घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी कार में हुए ब्लास्ट से अभी तक 11 लोगों की मौत की पु्ष्टि हुई है तो कई अन्य घायल हैं.

 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp