दिल्ली ब्लास्ट के बाद क्रिकेट मैच पर मंडराया खतरा? लाल किले के पास स्टेडियम की बढ़ी सुरक्षा

दिल्ली ब्लास्ट के बाद क्रिकेट मैच पर मंडराया खतरा? लाल किले के पास स्टेडियम की बढ़ी सुरक्षा



सोमवार शाम दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में धमाका हो गया. इस घटना के बाद अरुण जेटली स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यह स्टेडियम लाल किले से कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित है. अरुण जेटली स्टेडियम में अभी दिल्ली बनाम जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी का मैच खेला जा रहा है. दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के सचिव अशोक शर्मा का कहना है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस से मैदान की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है.

बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में अभी तक 13 लोगों की जान जा चुकी है और काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं. यह धमाका लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास रेड लाइट पर हुआ.

डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, “दिल्ली बनाम जम्मू-कश्मीर रणजी मैच के आखिरी दिन अरुण जेटली स्टेडियम के पास सुरक्षा बढ़ाई जाएगी. मैं दिल्ली पुलिस से आग्रह करूंगा कि स्टेडियम में अधिक सुरक्षा बल तैनात किया जाए.”

धमाके की वजह को लेकर जांच जारी है. आपको बताते चलें कि इस धमाके से चंद घंटे पहले दिल्ली के नजदीक फरीदाबाद में संदिग्ध 2900 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट पाया गया था, जो विस्फोटक तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला एक मुख्य घटक है. जांच अधिकारियों का कहना था कि इस विस्फोटक के जरिए दिल्ली में बड़े स्तर पर हमला करने की साजिश की जा रही थी.

रणजी ट्रॉफी मैच की बात करें तो चौथे दिन जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए अभी 124 रन और बनाने हैं. चौथी पारी में जम्मू-कश्मीर को 179 रनों का लक्ष्य मिला था, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने 2 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं. जम्मू-कश्मीर अभी जीत से 124 रन पीछे है.

यह भी पढ़ें:

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले देखें WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें भारत का नंबर



Source link

अर्शदीप और कुलदीप को बाहर क्यों बैठाया? गौतम गंभीर ने जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

अर्शदीप और कुलदीप को बाहर क्यों बैठाया? गौतम गंभीर ने जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए



अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव भारतीय टीम में शामिल 2 मैच विनिंग गेंदबाज हैं. अर्शदीप टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट (105) लेने वाले गेंदबाज हैं. दूसरी ओर कुलदीप की फिरकी के जादू से पूरी दुनिया वाकिफ हैं. पिछली कुछ सीरीज से अर्शदीप और कुलदीप, दोनों को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है. इसके लिए कोच गौतम गंभीर और पूरे टीम मैनेजमेंट की जमकर आलोचना भी हुई है. अब गंभीर ने खुद इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है.

बीसीसीआई टीवी से बातचीत में गौतम गंभीर ने कहा, “यह बतौर कोच शायद मेरे लिए सबसे कठिन काम है. मैं जानता हूं कि बेंच पर बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी बैठे हुए हैं और हर कोई प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने का हकदार है, लेकिन अंत में आप सिर्फ 11 ही खिलाड़ी चुन सकते हैं. आपको दिन और परिस्थिति के हिसाब से सबसे बढ़िया कॉम्बिनेशन तैयार करना होता है.”

स्थिति को समझते हैं खिलाड़ी

गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि उनका ध्यान हमेशा ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा बनाने पर होता है. गंभीर समझते हैं कि अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए उनका खिलाड़ियों के साथ तालमेल बिठाना कितना जरूरी है.

गौतम गंभीर ने कहा, “यदि आप ईमानदार हैं, स्पष्ट रूप से बात रखते हैं. अगर आप जो भी कह रहे हैं, उसे दिल से कहा हो तो उससे अच्छा कुछ नहीं. मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ी भी इस बात को समझते हैं. खिलाड़ी और कोच के बीच तालमेल बहुत जरूरी है.”

आपको याद दिला दें कि अर्शदीप सिंह को इस साल एशिया कप 2025 में सिर्फ 2 मैच खेलने का मौका मिला था. कुलदीप यादव ने भी पिछले महीनों टीम इंडिया के लिए कई सारे मैच मिस किए हैं.

यह भी पढ़ें:

8 महीने हो गए, मोहम्मद शमी की नहीं हुई टीम इंडिया में वापसी, BCCI ऑफिशियल का बड़ा खुलासा

डिफेंडिंग चैंपियन RCB कर सकती है 5 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल; देखें



Source link

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले देखें WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें भारत का नंबर

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले देखें WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें भारत का नंबर



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 14 नवंबर से शुरू हो रही है. पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 चक्र में भारतीय टीम की दूसरी घरेलू सीरीज होगी. पहली घरेलू सीरीज में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 2-0 से रौंदा था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत से भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में फायदा हो सकता है. इससे पहले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज शुरू हो, उससे पहले जान लेते हैं कि WTC अंक तालिका का हाल कैसा है.

WTC पॉइंट्स टेबल का हाल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है, जिसने अभी तक अपने तीनों मैच जीते हैं इसलिए उसका पॉइंट्स प्रतिशत 100 है. दूसरे स्थान पर श्रीलंका है, जिसने अभी तक खेले 2 मैचों में एक जीत दर्ज की और एक ड्रॉ खेला है. उसका पॉइंट्स प्रतिशत 66.67 है.

भारतीय टीम अब तक 7 मैच खेल चुकी है, जिनमें उसे चार जीत मिली हैं, 2 बार हार झेलनी पड़ी और एक मैच ड्रॉ रहा. भारतीय टीम का पॉइंट्स प्रतिशत अभी 61.90 है. गत चैंपियन दक्षिण अफ्रीका अभी 50 के पॉइंट्स प्रतिशत के साथ चौथे पायदान पर है.

  • पहला स्थान – ऑस्ट्रेलिया
  • दूसरा स्थान – श्रीलंका
  • तीसरा स्थान – भारत
  • चौथा स्थान – दक्षिण अफ्रीका
  • पांचवां स्थान – पाकिस्तान

भारतीय टीम अब तक 2021 और 2023 का WTC फाइनल खेल चुकी है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज हारने और फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की हार के बाद भारत 2025 का फाइनल नहीं खेल पाया था.

भारत का WTC शेड्यूल

WTC 2025-27 के चक्र में यह भारतीय टीम की कुल तीसरी टेस्ट सीरीज होगी. इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड में सीरीज 2-2 से ड्रॉ करवाई, फिर वेस्टइंडीज को घरेलू सीरीज में 2-0 से रौंदा. अब उसकी दक्षिण अफ्रीका के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है. इसके बाद भारत को अगस्त 2026 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका जाना है. वहीं अक्टूबर 2026 में टीम इंडिया न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. इस चक्र में भारत की आखिरी सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी, जिसमें पांच टेस्ट खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

8 महीने हो गए, मोहम्मद शमी की नहीं हुई टीम इंडिया में वापसी, BCCI ऑफिशियल का बड़ा खुलासा



Source link

8 महीने हो गए, मोहम्मद शमी की नहीं हुई टीम इंडिया में वापसी, BCCI ऑफिशियल का बड़ा खुलासा

8 महीने हो गए, मोहम्मद शमी की नहीं हुई टीम इंडिया में वापसी, BCCI ऑफिशियल का बड़ा खुलासा



मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम इंडिया में वापस नहीं आए हैं. एक तरफ शमी का कहना है कि वो पूरी तरह फिट हैं, दूसरी ओर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कहना था कि पूरी तरह फिट ना होने के कारण शमी का चयन नहीं हुआ था. शमी को इंग्लैंड टूर के बाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी नहीं चुना गया था. अब दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए भी उनका चयन नहीं हुआ है. शमी के सेलेक्शन को लेकर चल रहे विवाद के बीच बीसीसीआई के एक प्रवक्ता ने बड़ा बयान दिया है.

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार बीसीसीआई के एक प्रवक्ता ने बताया, “ऐसा कई बार हुआ है जब चयनकर्ताओं और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सपोर्ट स्टाफ ने कई बार मोहम्मद शमी की फिटनेस का हाल जाना है. चयन समिति उन्हें इंग्लैंड ले जाना चाहती थी, क्योंकि जसप्रीत बुमराह तीन से ज्यादा टेस्ट नहीं खेलने वाले थे. इंग्लैंड की कंडीशन में भला शमी जैसी क्षमता वाला गेंदबाज कौन नहीं चाहेगा?”

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से शुरू हो रही है. इस सीरीज के लिए भी मोहम्मद शमी का टीम इंडिया स्क्वाड में चयन नहीं हुआ है. इस पर सूत्र ने बताया, “एक ऐसा नैरेटिव सेट कर दिया गया कि शमी से कोई संपर्क नहीं साधा गया, यह बिल्कुल सच नहीं है. स्पोर्ट्स साइंस टीम के पास उनकी मेडिकल रिपोर्ट है, जो बताती है कि शमी इंटरनेशनल मैचों का भार झेल सकते हैं या नहीं.”

रणजी ट्रॉफी में की दमदार वापसी

इस बीच मोहम्मद शमी ने डोमेस्टिक रेड बॉल टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में वापसी की है. बंगाल के लिए अभी तक दोनों मैचों में उन्होंने मैच विजेता प्रदर्शन करके दिखाया है. रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के सिर्फ 2 मैचों में शमी 15 विकेट चटका चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

डिफेंडिंग चैंपियन RCB कर सकती है 5 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल; देखें



Source link

क्रिकेटर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

क्रिकेटर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप



पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस घटना के संबंध में 5 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया जा चुका है. घटना रविवार, 9 नवंबर की है, जब लोवर दीर के मयार में स्थित नसीम शाह के घर के मेन गेट पर गोलियां चलाई गईं. मेन गेट, खिड़की और वहां खड़ी एक कार पर भी फायरिंग हुई. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पाकिस्तानी न्यूज एजेंसी द एक्स्प्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक पुलिस ने बताया, “अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर पर गोलीबारी की. उनके घर के मुख्य द्वार, खिड़की और वहां खड़ी कार पर भी गोलियां चलीं. पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. मयार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच जारी है.

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि गोलियों के प्रभाव से लोहे से बने मेन गेट में कई सारे छेद हो गए हैं दूसरी ओर वहां खड़ी एक काले रंग कि गाड़ी की छत को क्षति पहुंचाई गई है. सोशल मीडिया पर एक दावे अनुसार इतने पुलिस वहां पहुंची, हमलावर मौके से फरार हो गए थे.



पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध व्यक्तियों से सवाल किए जा रहे हैं और हमले के पीछे कारण का जल्द पता लगा लिया जाएगा. शाह, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाजों में से एक हैं. नसीम शाह ने 2019 में पाकिस्तान टीम के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था.

यह भी पढ़ें:

डिफेंडिंग चैंपियन RCB कर सकती है 5 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल; देखें





Source link

डिफेंडिंग चैंपियन RCB कर सकती है 5 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल

डिफेंडिंग चैंपियन RCB कर सकती है 5 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल



रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के अगले संस्करण (IPL 2026) में डिफेंडिंग चैंपियन बनकर खेलेगी, उससे पहले टीम अपने स्क्वाड में कुछ बदलाव करने को देख रही है. आईपीएल मिनी ऑक्शन 15, दिसंबर को होने की संभावना है. इससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों के लिए अपने रिटेन और रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट बोर्ड को सौंपने की डेडलाइन 15 नवंबर है. यहां हम आपको उन 5 प्लेयर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हे आरसीबी रिलीज़ कर सकती है.

लियाम लिविंगस्टोन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है, जिन्हे आरसीबी आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले रिलीज़ कर सकती है. पिछले संस्करण के लिए आरसीबी ने मेगा ऑक्शन में लिविंगस्टोन 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. रजत पाटीदार की कप्तानी में लिविंगस्टोन ने 10 मैच खेले, जिनकी 8 पारियो में उन्होंने 133.33 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 112 रन बनाए. वह सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए थे, गेंदबाजी में भी वह कुछ खास नहीं कर पर पाए थे.

मयंक अग्रवाल

देवदत्त पडिक्कल के चोटिल होने के बाद आरसीबी ने मयंक अग्रवाल को उनकी जगह टीम में शामिल किया था. पडिक्कल बाहर होने से पहले अच्छी लय में नजर आ रहे थे, उन्होंने 10 पारियों में 150.60 की स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए थे. अनुभवी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने आरसीबी के लिए सिर्फ 4 मैच खेले, जिनमें 148.43 की स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए. लेकिन पडिक्कल के आने की उम्मीद के बीच आरसीबी मयंक को रिलीज़ कर सकती है, ताकि उनके पर्स में अधिक धनराशि हो.

स्वप्निल सिंह

34 साल के स्वप्निल सिंह को आरसीबी ने पिछले ऑक्शन में आरटीएम कार्ड के जरिए 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. आरसीबी उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज़ करने पर विचार कर सकती है.

लुंगी एनगिडी

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को भी आरसीबी रिलीज़ कर सकती है. एनगिडी को आरसीबी ने 1 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. उन्होंने पिछले संस्करण (2025) में 2 मैच खेले और 4 विकेट चटकाए. हालांकि बड़ी समस्या ये है कि आरसीबी अपनी प्लेइंग 11 में एनगिडी को फिट नहीं कर पा रही थी, इसे देखते हुए आरसीबी उन्हें रिलीज़ करने पर विचार कर सकती है.

रासिक सलाम डार

जम्मू कश्मीर से आने वाले तेज गेंदबाज रासिक सलाम डार को पिछले ऑक्शन में आरसीबी ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा था, उन्होंने पिछले संस्करण के पहले मैच में आरसीबी के लिए डेब्यू किया. इस मैच में रासिक ने 3 ओवरों में 35 रन देकर 1 विकेट लिया था, इसके बाद वह एक और मैच खेले लेकिन फिर उनकी प्लेइंग 11 में जगह नहीं बन पाई. आरसीबी इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज़ करने पर विचार कर सकती है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp