डिफेंडिंग चैंपियन RCB कर सकती है 5 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल

डिफेंडिंग चैंपियन RCB कर सकती है 5 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल



रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के अगले संस्करण (IPL 2026) में डिफेंडिंग चैंपियन बनकर खेलेगी, उससे पहले टीम अपने स्क्वाड में कुछ बदलाव करने को देख रही है. आईपीएल मिनी ऑक्शन 15, दिसंबर को होने की संभावना है. इससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों के लिए अपने रिटेन और रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट बोर्ड को सौंपने की डेडलाइन 15 नवंबर है. यहां हम आपको उन 5 प्लेयर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हे आरसीबी रिलीज़ कर सकती है.

लियाम लिविंगस्टोन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है, जिन्हे आरसीबी आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले रिलीज़ कर सकती है. पिछले संस्करण के लिए आरसीबी ने मेगा ऑक्शन में लिविंगस्टोन 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. रजत पाटीदार की कप्तानी में लिविंगस्टोन ने 10 मैच खेले, जिनकी 8 पारियो में उन्होंने 133.33 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 112 रन बनाए. वह सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए थे, गेंदबाजी में भी वह कुछ खास नहीं कर पर पाए थे.

मयंक अग्रवाल

देवदत्त पडिक्कल के चोटिल होने के बाद आरसीबी ने मयंक अग्रवाल को उनकी जगह टीम में शामिल किया था. पडिक्कल बाहर होने से पहले अच्छी लय में नजर आ रहे थे, उन्होंने 10 पारियों में 150.60 की स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए थे. अनुभवी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने आरसीबी के लिए सिर्फ 4 मैच खेले, जिनमें 148.43 की स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए. लेकिन पडिक्कल के आने की उम्मीद के बीच आरसीबी मयंक को रिलीज़ कर सकती है, ताकि उनके पर्स में अधिक धनराशि हो.

स्वप्निल सिंह

34 साल के स्वप्निल सिंह को आरसीबी ने पिछले ऑक्शन में आरटीएम कार्ड के जरिए 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. आरसीबी उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज़ करने पर विचार कर सकती है.

लुंगी एनगिडी

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को भी आरसीबी रिलीज़ कर सकती है. एनगिडी को आरसीबी ने 1 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. उन्होंने पिछले संस्करण (2025) में 2 मैच खेले और 4 विकेट चटकाए. हालांकि बड़ी समस्या ये है कि आरसीबी अपनी प्लेइंग 11 में एनगिडी को फिट नहीं कर पा रही थी, इसे देखते हुए आरसीबी उन्हें रिलीज़ करने पर विचार कर सकती है.

रासिक सलाम डार

जम्मू कश्मीर से आने वाले तेज गेंदबाज रासिक सलाम डार को पिछले ऑक्शन में आरसीबी ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा था, उन्होंने पिछले संस्करण के पहले मैच में आरसीबी के लिए डेब्यू किया. इस मैच में रासिक ने 3 ओवरों में 35 रन देकर 1 विकेट लिया था, इसके बाद वह एक और मैच खेले लेकिन फिर उनकी प्लेइंग 11 में जगह नहीं बन पाई. आरसीबी इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज़ करने पर विचार कर सकती है.



Source link

रवींद्र जडेजा ने 10 सीजन में CSK से कितने करोड़ कमाए? रकम देख आपके होश उड़ जाएंगे

रवींद्र जडेजा ने 10 सीजन में CSK से कितने करोड़ कमाए? रकम देख आपके होश उड़ जाएंगे



रवींद्र जडेजा कभी चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ेंगे, यह सोचने में भी अजीब लगता है. क्योंकि जडेजा ने पीली जर्सी में एक अलग विरासत कमाई है. वो 10 सीजन चेन्नई टीम के लिए खेले हैं, लेकिन अटकलें हैं कि IPL 2026 में जडेजा राजस्थान रॉयल्स टीम में जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि CSK-RR ट्रेड डील में संजू सैमसन के बदले चेन्नई टीम रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन को देने के लिए तैयार है. खैर अभी ऐसी किसी खबर की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस बीच आइए जान लेते हैं कि जडेजा ने अब तक चेन्नई सुपर किंग्स टीम से कितने करोड़ की कमाई कर ली है.

आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा अपने IPL करियर में चार टीमों के लिए खेल चुके हैं. वो राजस्थान रॉयल्स (2008-09), कोच्चि टस्कर्स केरल (2011), चेन्नई सुपर किंग्स (2012-2015, 2018-2025) और गुजरात लायंस (2016-17) के लिए भी खेल चुके हैं.

CSK से कितने करोड़ कमाए?

सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए रवींद्र जडेजा ने 10 सीजन में 124.44 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जडेजा पहली बार 2012 में CSK के लिए खेले थे, वो उस सीजन ऑक्शन में सबसे महंगे प्लेयर रहे थे. चेन्नई ने उन्हें 9.72 करोड़ रुपये में खरीदा था. उससे अगले सीजन भी उन्हें इतना ही पैसा मिला, लेकिन उससे अगले सीजन उनकी तनख्वाह घटकर साढ़े 5 करोड़ हो गई थी.

2016 और 2017 सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स बैन रही, वहीं जब 2018 में जडेजा ने CSK में रिटर्न किया तब उन्हें 7 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी. सीजन 2021 तक उनकी तनख्वाह 7 करोड़ ही रही. इस भारतीय ऑलराउंडर 2022 सीजन में 16 करोड़ रुपये मिले और उससे अगले सीजन भी उन्हें इतना ही पैसा मिला. 2024 सीजन के लिए भी उन्हें 16 करोड़ रुपये मिले, लेकिन IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई टीम ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

  • 2012 – 9.72 करोड़
  • 2013 – 9.72 करोड़
  • 2014 – 5.5 करोड़
  • 2015 – 5.5 करोड़
  • 2018 – 7 करोड़
  • 2019 – 7 करोड़
  • 2020 – 7 करोड़
  • 2021 – 7 करोड़
  • 2022 – 16 करोड़
  • 2023 – 16 करोड़
  • 2024 – 16 करोड़
  • 2025 – 18 करोड़

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 Trade Players: सिर्फ सैमसन-जडेजा नहीं, IPL ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है ट्रेड डील; हैरान कर देगी लिस्ट



Source link

ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी KKR! 24 करोड़ के प्लेयर पर गिरेगी गाज

ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी KKR! 24 करोड़ के प्लेयर पर गिरेगी गाज



IPL 2026 का ऑक्शन, विशेषकर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा. पिछले सीजन KKR की कप्तानी को लेकर खूब चर्चा हुई थी, अंततः अजिंक्य रहाणे के कंधों पर कप्तानी का भार डाला गया. केकेआर टेबल में आठवें स्थान पर रही. अब ऑक्शन से पहले वेंकटेश अय्यर को रिलीज करने की अटकलों ने भी जोर पकड़ा है, क्योंकि उनके जाने से कोलकाता टीम का पर्स 23.75 करोड़ रुपये तक खाली हो जाएगा. यहां आइए जान लेते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जिन्हें आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले KKR रिलीज कर सकती है.

5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है KKR

वेंकटेश अय्यर

सबसे पहला नाम वेंकटेश अय्यर का ही हो सकता है, क्योंकि मिनी ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपये तक पर्स खाली होने से KKR को मजबूत टीम बनाने में बहुत मदद मिलेगी. पिछले साल इतनी मोटी रकम मिलने के बाद अय्यर 11 मैचों में सिर्फ 142 रन बना पाए थे.

मोईन अली

मोईन अली को KKR ने पिछले वर्ष मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. अली 5 मैचों में सिर्फ 6 रन बना पाए और गेंदबाजी में सिर्फ 6 विकेट ले सके थे. इस बेकार प्रदर्शन के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स उन्हें रिलीज करके किसी दूसरे ऑलराउंडर का साथ चुन सकती है.

स्पेन्सर जॉनसन

अपनी घातक गेंदबाजी स्पीड से दुनियाभर में कहर बरपाने वाले स्पेन्सर जॉनसन IPL में बिल्कुल फिसड्डी साबित हुए थे. KKR ने उन्हें 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पूरे सीजन में 4 मैच खेलकर वो सिर्फ एक विकेट ले पाए थे.

एनरिक नॉर्टजे

एनरिक नॉर्टजे, पिछले 2-3 सीजन से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. पिछले 2 सीजन में उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 8 विकेट लिए हैं. वहीं 2025 में KKR के लिए उन्होंने 2 मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया. उनका इकॉनमी रेट 11.86 का रहा था.

मनीष पांडे

मनीष पांडे उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जो 2008 से ही इंडियन प्रीमियर लीग का अभिन्न हिस्सा बने हुए हैं. मेगा ऑक्शन में KKR ने उन्हें 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था. पूरे सीजन में उन्हें तीन मैच मिले, जिनमें उनके बल्ले से केवल 92 रन निकले थे.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA 1st Test: अब तक नहीं हारा कोई मैच, टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा ये दक्षिण अफ्रीकी प्लेयर; जानें किसकी हो रही बात



Source link

सिर्फ सैमसन-जडेजा नहीं, IPL ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है ट्रेड डील

सिर्फ सैमसन-जडेजा नहीं, IPL ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है ट्रेड डील



इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण (IPL 2026) के लिए मिनी ऑक्शन 15, दिसंबर को होने की संभावना है. उससे पहले सभी 10 टीमों के लिए अपने रिटेन और रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बोर्ड को सौंपने की डेडलाइन 15 नवंबर, है. रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन की ट्रेड डील अभी सबसे ज्यादा चर्चा में है, दोनों टीमों के बीच चर्चा हो गई है लेकिन अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. यहां हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो ट्रेड डील के जरिए वर्तमान टीम से नई टीम में जा सकते हैं.

केएल राहुल

केएल राहुल अभी दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हैं, जिन्हे फ्रेंचाइजी ने पिछले साल ऑक्शन में खरीदा था. दिल्ली तो उन्हें कप्तान भी बनाना चाहती थी, लेकिन राहुल नहीं माने थे. हालांकि बल्ले से राहुल ने प्रभावी प्रदर्शन किया, इसी वजह से दिल्ली अपने इस खिलाड़ी को आसानी से नहीं छोड़ना चाहती.

केएल राहुल को कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी अपने साथ लाना चाहती है, इसलिए लिए वह दिल्ली को ट्रेड डील के जरिए आंद्रे रसेल को भी देने के लिए तैयार हो गई थी. हालांकि रसेल से शायद बात नहीं बनेगी. जब तक केकेआर रिंकू सिंह या वरुण चक्रवर्ती को नहीं देगी, शायद दिल्ली ये डील न करे.

संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को लेकर भी खबर है कि फ्रेंचाइजी उन्हें सीएसके को देने के लिए डील पर चर्चा कर रही है, लेकिन कप्तान के बदले वह रवींद्र जडेजा के साथ एक और प्लेयर चाहती है. ये भी खबर है कि संजू सैमसन को लेने के लिए दिल्ली कैपिटल्स भी चर्चा कर रही है. बता दें कि संजू सैमसन पहले दिल्ली में रह चुके हैं.

वाशिंगटन सुंदर

अश्विन की रिटायरमेंट के बाद चेन्नई सुपर किंग्स कथित तौर पर उनके लिए एक उपयुक्त विकल्प की तलाश में है. खबर है कि फ्रैंचाइज़ी ने वाशिंगटन सुंदर में रुचि दिखाई है, जो वर्तमान में गुजरात टाइटन्स का हिस्सा हैं. वह टीम इंडिया के लिए भी मैच खेल रहे हैं. अश्विन ने इस पर वाशिंगटन की प्रतिक्रिया का भी खुलासा किया था, उन्होंने कहा था कि सुंदर को इस बारे में नहीं पता लेकिन गुजरात के साथ रहते हुए उन्होंने अपने गेम में काफी सुधार किया है.

वाशिंगटन सुंदर सीएसके के सेटअप में फिट बैठते हैं, लेकिन गुजरात के हेड कोच आशीष नेहरा ने इस तरह की ट्रेड डील से इंकार किया है लेकिन अगर इस पर चर्चा हुई है तो किसी भी संभावना से इंकार करना अभी जल्दबाजी होगी.

वेंकटेश अय्यर 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में पिछले साल खरीदा था, जो पहले भी उनकी टीम का हिस्सा थे. खबर के मुताबिक वेंकटेश को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ट्रेड डील के जरिए लेना चाहती है, वह उनके बदले फिल साल्ट को देने पर विचार कर रही है. हालांकि एक चीज है हो इस डील को मुश्किल बना रही है तो वो है अय्यर का प्राइज, जो ज्यादा है.

रविंद्र जडेजा

इस साल नहीं बल्कि पूरे आईपीएल की सबसे बड़ी डील होगी, अगर चेन्नई सुपर किंग्स रवींद्र जडेजा को ट्रेड डील में किसी फ्रेंचाइजी को देती है. खबर है कि सीएसके और राजस्थान रॉयल्स में चर्चा चल रही है, जडेजा के बदले सीएसके संजू सैमसन को चाहती है. बता दें कि जडेजा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान टीम के लिए खेलते हुए की थी.



Source link

IPL प्लेयर को जान से मारने की धमकी, फोन पर लड़की ने किया ब्लैकमेल; जानें पूरा मामला

IPL प्लेयर को जान से मारने की धमकी, फोन पर लड़की ने किया ब्लैकमेल; जानें पूरा मामला



इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले क्रिकेटर विपराज निगम को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्हें अनजान अंतर्राष्ट्रीय नंबर से बार-बार कॉल आ रही थी. बताया जा रहा है कि एक महिला विपराज को ब्लैकमेल कर रही है. दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला ने दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर के सामने कुछ डिमांड रखी, जिसे पूरी ना होने पर उसने एक वीडियो ऑनलाइन लीक करने की धमकी भी दी.

यह घटना रविवार, 9 नवंबर की है, जब विपराज निगम को अलग-अलग नंबरों से कॉल आने लगे. पहले उन्होंने नंबरों को ब्लॉक कर दिया, लेकिन ब्लैकमेलर ने अन्य नंबर से फिर उन्हें फोन लगाना शुरू कर दिया. परेशान होकर विपराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. 21 वर्षीय विपराज निगम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है. उन्होंने इस अनजान महिला पर सार्वजनिक रूप से बदनाम करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं.

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. कॉल डिटेल, डिजिटल साक्ष्य और उस जगह का पता लगाने की कोशिश जारी है, जहां से कॉल आया था. वहीं भारतीय क्रिकेटर का परिवार परेशान है, क्योंकि परिवाद परिवार के सदस्य नहीं चाहते कि उनका बेटा किसी भी तरह के विवाद में पड़े.

IPL 2025 से मिली लोकप्रियता

विराप निगम डोमेस्टिक क्रिकेट में 2024 से उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे हैं. लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता IPL 2025 सीजन ने दिलाई, जिसमें वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे. उन्हें ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने पिछले सीजन 14 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए और 11 विकेट भी लिए थे.

यह भी पढ़ें:

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैच में अब तक इन पांच बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप पर ये भारतीय खिलाड़ी

IND vs SA Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कब-कब खेले जाएंगे टेस्ट मैच? नोट कर लीजिए तारीख और समय



Source link

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी, टॉप 5 दिग्गजों की लिस्ट में एक भारतीय का नाम

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी, टॉप 5 दिग्गजों की लिस्ट में एक भारतीय का नाम



Top 5 Wicket Taker In Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसे दिग्गज आए हैं, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी के दम पर अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को चारों खाने चित्त किया है. इनकी बॉलिंग के सामने बड़े-बड़े महारथी भी ढेर हुए हैं. श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन की बात हो या ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज शेन वॉर्न की या भारत के दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले, हर किसी गेंदबाज ने बल्लेबाजों को अपनी बॉलिंग से चौंकाया है. ये खिलाड़ी ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं.

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट धाकड़ गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम हैं. दूसरे नंबर पर दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न का नाम है. टेस्ट क्रिकेट में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में इंग्लैंड के खिलाड़ी जेम्स एंडरसन का नाम है. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले हैं. इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर ब्रिटिश प्लेयर स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम शामिल है.

मुथैया मुरलीधरन (Muthiah Muralidaran)

श्रीलंकाई क्रिकेट ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के महान खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन ने अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत 1992 से की थी. मुरलीधरन ने अपने 18 साल के टेस्ट करियर में 133 मैच खेले, जिसकी 230 पारियों में 800 विकेट हासिल किए. इंटरनेशनल क्रिकेट में 800 विकेट चटकाने वाले मुथैया मुरलीधरन एकमात्र खिलाड़ी हैं. इनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

शेन वॉर्न (Shane Warne)

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न ने टेस्ट करियर की शुरुआत 1992 में की थी और 2007 तक वे अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते रहे. शेन वॉर्न ने अपने टेस्ट करियर में 145 मैचों की 273 पारियों में 708 विकेट लिए. इसी के साथ शेन वॉर्न टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज खिलाड़ी अब इस दुनिया में नहीं है. 4 मार्च, 2022 को शेन वॉर्न का निधन हो गया था.

जेम्स एंडरसन (James Anderson)

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जेम्स एंडरसन का नाम तीसरे नंबर पर है. इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 188 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 350 पारियों में 704 विकेट हासिल किए हैं. एंडरसन 700 से ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. जेम्स एंडरसन ने अपने 21 साल के टेस्ट करियर को 2024 में अलविदा कहा. एंडरसन के ऐतिहासिक करियर के लिए भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का नाम एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी रखा गया, जिसमें भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है.

अनिल कुंबले (Anil Kumble)

भारत के दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले का नाम दुनिया के उन पांच खिलाड़ियों में शामिल है, जिन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में 600 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं. अनिल कुंबले ने 1990 से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और नवंबर 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इन दौरान कुंबले ने 132 मैचों की 236 पारियों में 619 विकेट चटकाए. अनिल कुंबले 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं.

स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad)

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं. इस ब्रिटिश प्लेयर ने अपने टेस्ट करियर में 2007 से 2023 के दौरान 167 मैच खेले, जिसमें 309 इनिंग्स में 604 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें

रवींद्र जडेजा और दूसरा कौन? संजू सैमसन के बदले CSK को देने होंगे 2 खिलाड़ी; ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp