टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी, टॉप 5 दिग्गजों की लिस्ट में एक भारतीय का नाम

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी, टॉप 5 दिग्गजों की लिस्ट में एक भारतीय का नाम



Top 5 Wicket Taker In Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसे दिग्गज आए हैं, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी के दम पर अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को चारों खाने चित्त किया है. इनकी बॉलिंग के सामने बड़े-बड़े महारथी भी ढेर हुए हैं. श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन की बात हो या ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज शेन वॉर्न की या भारत के दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले, हर किसी गेंदबाज ने बल्लेबाजों को अपनी बॉलिंग से चौंकाया है. ये खिलाड़ी ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं.

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट धाकड़ गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम हैं. दूसरे नंबर पर दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न का नाम है. टेस्ट क्रिकेट में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में इंग्लैंड के खिलाड़ी जेम्स एंडरसन का नाम है. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले हैं. इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर ब्रिटिश प्लेयर स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम शामिल है.

मुथैया मुरलीधरन (Muthiah Muralidaran)

श्रीलंकाई क्रिकेट ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के महान खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन ने अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत 1992 से की थी. मुरलीधरन ने अपने 18 साल के टेस्ट करियर में 133 मैच खेले, जिसकी 230 पारियों में 800 विकेट हासिल किए. इंटरनेशनल क्रिकेट में 800 विकेट चटकाने वाले मुथैया मुरलीधरन एकमात्र खिलाड़ी हैं. इनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

शेन वॉर्न (Shane Warne)

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न ने टेस्ट करियर की शुरुआत 1992 में की थी और 2007 तक वे अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते रहे. शेन वॉर्न ने अपने टेस्ट करियर में 145 मैचों की 273 पारियों में 708 विकेट लिए. इसी के साथ शेन वॉर्न टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज खिलाड़ी अब इस दुनिया में नहीं है. 4 मार्च, 2022 को शेन वॉर्न का निधन हो गया था.

जेम्स एंडरसन (James Anderson)

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जेम्स एंडरसन का नाम तीसरे नंबर पर है. इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 188 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 350 पारियों में 704 विकेट हासिल किए हैं. एंडरसन 700 से ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. जेम्स एंडरसन ने अपने 21 साल के टेस्ट करियर को 2024 में अलविदा कहा. एंडरसन के ऐतिहासिक करियर के लिए भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का नाम एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी रखा गया, जिसमें भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है.

अनिल कुंबले (Anil Kumble)

भारत के दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले का नाम दुनिया के उन पांच खिलाड़ियों में शामिल है, जिन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में 600 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं. अनिल कुंबले ने 1990 से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और नवंबर 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इन दौरान कुंबले ने 132 मैचों की 236 पारियों में 619 विकेट चटकाए. अनिल कुंबले 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं.

स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad)

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं. इस ब्रिटिश प्लेयर ने अपने टेस्ट करियर में 2007 से 2023 के दौरान 167 मैच खेले, जिसमें 309 इनिंग्स में 604 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें

रवींद्र जडेजा और दूसरा कौन? संजू सैमसन के बदले CSK को देने होंगे 2 खिलाड़ी; ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट



Source link

धोनी के एक साइन से फैन बन गया करोड़पति, 3 लाख की बाइक की कीमत पहुंची 3 करोड़!

धोनी के एक साइन से फैन बन गया करोड़पति, 3 लाख की बाइक की कीमत पहुंची 3 करोड़!



भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि अपने कूल अंदाज और फैन कनेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने एक फैन की बाइक पर ऑटोग्राफ दिया. बस फिर क्या था, 3 लाख की बाइक की वैल्यू सीधी 3 करोड़ बताई जाने लगी!

धोनी का ऑटोग्राफ बना करोड़ों का

धोनी इन दिनों रांची में अपने फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं. इसी दौरान एक फैन अपनी Royal Enfield Interceptor 650 लेकर धोनी से मिलने पहुंचा. वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी बाइक की तारीफ करते हैं और फिर लाल रंग की इस रॉयल एनफील्ड के पेट्रोल टैंक पर साइन कर देते हैं. धोनी का सिग्नेचर मिलते ही फैन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और मजे लेते हुए एक यूजर ने लिखा, “3 लाख की बाइक अब 3 करोड़ की हो गई.”

वहीं, जाने से पहले धोनी ने फैन से मुस्कुराते हुए कहा, “चलाकर रिपोर्ट देना.” यही लाइन अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

यह वीडियो इंटरनेट पर 52 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. धोनी के इस जेस्चर ने सभी का दिल जीत लिया. कई फैंस ने कमेंट में लिखा, “कितना भाग्यशाली है वो लड़का जिसने धोनी से साइन करवाया.” एमएस धोनी के एक फैन पेज ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिया और कमेंट किया, “Ride with Mahi?”

बाइक और कारों के जबरदस्त कलेक्टर हैं धोनी

धोनी का ऑटोमोबाइल्स के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है. उनके रांची स्थित फार्महाउस में एक बड़ा गैराज है, जिसमें विंटेज से लेकर सुपरबाइक तक मौजूद हैं. उनके कलेक्शन में शामिल हैं – कावासाकी निंजा एच2, कॉन्फेडरेट एक्स132 हेलकैट, कावासाकी निंजा जेडएक्स-14आर, हार्ले डेविडसन फैटबॉय, डुकाटी 1098, यामाहा आरडी350, यामाहा राजदूत, सुजुकी शोगुन, बीएसए गोल्डस्टार और नॉर्टन जुबली 250 जैसी कई शानदार बाइक्स. हाल ही में धोनी को रांची में एक विंटेज Rolls-Royce चलाते हुए भी देखा गया था.

IPL में फिर दिखेंगे माही

धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि वे अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ कासी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि माही अगले सीजन में फिर मैदान पर नजर आएंगे. यानी “थाला” का जादू IPL 2026 में भी जारी रहेगा. 



Source link

CSK छोड़ने की अफवाहों के बीच रविंद्र जडेजा का इंस्टाग्राम अकाउंट क्यों हुआ गायब, सभी हैरान

CSK छोड़ने की अफवाहों के बीच रविंद्र जडेजा का इंस्टाग्राम अकाउंट क्यों हुआ गायब, सभी हैरान



रवींद्र जडेजा को लेकर कहा जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन से पहले उन्हें ट्रेड डील के जरिए खुद से अलग सकती है. उन्हें और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के बदले ट्रेड डील में दिया जा सकता है. इस बीच रवींद्र जडेजा का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब हो गया है, फैंस परेशान और हैरान हो गए हैं कि आखिरी ऐसा क्यों हुआ?

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के लिए मिनी ऑक्शन 15, दिसंबर को संभावित है. उससे पहले 15 नवंबर तक सभी 10 टीमों को अपने रिटेन और रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बोर्ड को सौंपनी है, इसी दिन लिस्ट सार्वजानिक भी हो जाएगी. चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर चुके रवींद्र जडेजा को लेकर खबर है कि सीएसके उन्हें ट्रेड डील के जरिए राजस्थान रॉयल्स को दे सकती है, उनके बदले वह संजू सैमसन को टीम में शामिल कर सकती है. खबर है कि डील पर चर्चा जारी है.

अचानक गायब हो गया रवींद्र जडेजा का इंस्टाग्राम अकाउंट

रविंद्र जडेजा, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. लगातार फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं, उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक दिखना बंद हो गया. फैंस जब उनके अकाउंट पर जा रहे हैं तो नोटिफिकेशन में लिखा है, “या तो ये लिंक गलत है या प्रोफाइल अब हट गई है.”

हालांकि अभी ये नहीं कहा जा सकता कि रविंद्र जडेजा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट खुद बंद किया है या ये किसी अन्य कारण से डीएक्टिवेट हुआ है. बता दें कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स रवींद्र जडेजा की पहली टीम नहीं थी.

पहली बार किस टीम के लिए IPL खेले थे रवींद्र जडेजा?

रवींद्र जडेजा आईपीएल के पहले संस्करण से खेल रहे है. उनकी पहली टीम राजस्थान रॉयल्स ही थी, जहां उनके वापस लौटने की चर्चा हो रही है. वह 2 सीजन उनके लिए खेले और फिर 2011 में कोच्ची टस्कर्स केरला के लिए खेले. 2012 में जडेजा पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए, उसके बाद 2016 और 2017 सीजन को छोड़कर वह हर संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रहे. उन्हें सीएसके ने कप्तान भी बनाया था, लेकिन टीम और उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन को देखते हुए जडेजा ने उस पद से इस्तीफा दे दिया था.



Source link

हांगकांग सिक्सेस का खिताब जीतने के बाद भी पाकिस्तान की हुई किरकिरी, कर डाला कुछ ऐसा

हांगकांग सिक्सेस का खिताब जीतने के बाद भी पाकिस्तान की हुई किरकिरी, कर डाला कुछ ऐसा



Hong Kong Sixes 2026: पाकिस्तान ने हांगकांग सिक्सेस 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इसके बाद हुई प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम की ऐसी फजीहत हुई कि सोशल मीडिया पर हर कोई मजे ले रहा है. दरअसल, ट्रॉफी जीतने के बाद जब खिलाड़ियों से बातचीत की गई, तो उनकी अंग्रेजी बोलने की कोशिश लोगों के बीच हंसी का कारण बन गई. हालात इतने अजीब हो गए कि खुद पीसीबी (PCB) के मीडिया प्रभारी, जो अनुवादक की भूमिका निभा रहे थे, वे भी अटक गए. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पाकिस्तान ने जीता छठी बार खिताब

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने कुवैत को फाइनल मुकाबले में 43 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. यह टूर्नामेंट छह-छह ओवरों का था, जिसमें बल्लेबाजों ने जमकर आतिशबाजी की. पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने सिर्फ 11 गेंदों में 52 रन ठोके, जिसमें उनके बल्ले से 2 चौके और 7 छक्के निकले. वहीं अब्दुल समद ने भी आक्रामक अंदाज में 13 गेंदों में 42 रन बनाकर अफरीदी का बखूबी साथ निभाया.

टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 135 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. जवाब में कुवैत की टीम सिर्फ 92 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की जीत में गेंदबाजी भी अहम रही, जहां अब्बास अफरीदी, अब्दुल समद और मुहम्मद शहजाद ने 1-1 विकेट लिए. अफरीदी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बोलती बंद

लेकिन जीत की खुशी कुछ देर बाद ही हंसी का विषय बन गई. ट्रॉफी लेते वक्त जब पाकिस्तानी खिलाड़ी और अधिकारी मीडिया से बात कर रहे थे, तो उनकी टूटी-फूटी इंग्लिश सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे. खास बात ये कि PCB के मीडिया मैनेजर, जो इस इवेंट में टीम के अनुवादक के रूप में मौजूद थे, उनकी इंग्लिश ने भी सबको हैरान कर दिया.

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर पाक टीम का मजाक उड़ने लगा.

पाकिस्तान ने रचा नया रिकॉर्ड

हालांकि विवाद के बावजूद यह पाकिस्तान के लिए ऐतिहासिक जीत रही. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने छठी बार हांगकांग सिक्सेस का खिताब जीता है, जो किसी भी टीम से सबसे ज्यादा है. साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने यह खिताब पांच-पांच बार जीता है. 





Source link

5 स्टार बल्लेबाज जिन्होंने IPL में बनाए भयंकर रन, ट्रॉफी कभी जीतने में नहीं हुए कामयाब

5 स्टार बल्लेबाज जिन्होंने IPL में बनाए भयंकर रन, ट्रॉफी कभी जीतने में नहीं हुए कामयाब



IPL: आईपीएल साल 2008 से अब तक कई क्रिकेटरों के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा चुका है. किसी ने इस मंच से अपनी पहचान बनाई, तो किसी ने यहां इतिहास रचा. वहीं कुछ दिग्गज ऐसे भी हैं, जिन्होंने रनों की बरसात तो खूब की, मगर आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना उनका पूरा न हीं हुआ है. इनमें केएल राहुल, एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल, संजू सैमसन और ऋषभ पंत जैसे नाम शामिल हैं.

केएल राहुल 

केएल राहुल आईपीएल के सबसे भरोसेमंद और निरंतर प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं. राहुल अब तक 145 मैचों में 5222 रन बना चुके  हैं, जिसमें कई धमाकेदार पारियां शामिल हैं. पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी जैसी टीमों के लिए खेलने वाले राहुल की बल्लेबाजी में क्लास और आक्रामकता दोनों है. इसके बाद भी अब तक कोई भी सीजन उन्हें चैंपियन नहीं बना सका.

एबी डीविलियर्स 

एबी डीविलियर्स का नाम आईपीएल इतिहास के सबसे करिश्माई खिलाड़ियों में गिना जाता है. उन्होंने 184 मैचों में 5162 रन बनाए. उनके हेलिकॉप्टर शॉट्स, बैकफुट कवर ड्राइव और फील्ड में हर दिशा में रन बनाने की क्षमता ने फैंस को दीवाना बना दिया. दिल्ली डेयरडेविल्स और आरसीबी के लिए खेलने वाले एबी भी विराट कोहली के साथ ट्रॉफी उठाने का सपना पूरा नहीं कर पाए.

क्रिस गेल 

क्रिस गेल ने आईपीएल में गेंदबाजों की धुनाई का नया पैमाना सेट किया. उन्होंने 184 मैचों में 4965 रन बनाए, जिसमें छह शतक शामिल हैं. गेल ने कोलकाता, बैंगलोर और पंजाब जैसी टीमों के लिए कई तूफानी पारियां खेलीं. इसक बाद भी उनके खाते में एक भी आईपीएल खिताब नहीं है.

संजू सैमसन 

संजू सैमसन का नाम भी लिस्ट में शुमार हैं. उनकी बल्लेबाजी में क्लास और टाइमिंग दोनों हैं.अब तक उन्होंने 177 मैचों में 4704 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के रूप में उन्होंने टीम को कई बार जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन फाइनल में किस्मत ने साथ नहीं दिया.

ऋषभ पंत 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल के सबसे रोमांचक बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने 177 मैचों में 4704 रन बनाए हैं. कई मौकों पर उन्होंने अकेले मैच का रुख पलटा, लेकिन पंत अब तक एक भी बार ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं. 



Source link

‘मुझे नहीं लगा था कि वो मुझे बॉर्डर पार करने देंगे’, ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर जेमिमा रोड्रिगेज

‘मुझे नहीं लगा था कि वो मुझे बॉर्डर पार करने देंगे’, ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर जेमिमा रोड्रिगेज



Jemimah Rodrigues Reached Australia: भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर जेमिमा रोड्रिगेज ऑस्ट्रेलिया गई हैं. जेमिमा ही वो खिलाड़ी थीं, जिसने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद जेमिमा का रिएक्शन वायरल हो रहा है. जेमिमा रोड्रिगेज ने कहा कि ‘मुझे विश्वास नहीं था कि सेमीफाइनल के बाद ऑस्ट्रेलिया मुझे बॉर्डर क्रॉस करने देगा, लेकिन मैंने देखा कि हर किसी ने मेरा स्वागत बहुत ही गर्मजोशी के साथ किया’.

जेमिमा रोड्रिगेज ने आगे कहा कि सच बात तो ये है कि उस जीत की वजह से हर कोई वीमेंस क्रिकेट के बढ़ने से खुश है, क्योंकि हम लोग जानते हैं कि इससे न केवल भारत में, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में बहुत बड़ा बदलाव आएगा.

ऑस्ट्रेलिया को हराया था सेमीफाइनल

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिडंत हुई. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 339 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा. इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के दो विकेट 59 के स्कोर पर ही गिर गए थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में बिना कोई मैच हारे सेमीफाइनल तक पहुंचीं थीं. ऐसे में जेमिमा ऑस्ट्रेलिया के सामने डटी रहीं और टारगेट चेज करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही मैदान से लौटीं. इस सेमीफाइनल में जेमिमा ने 127 रनों की नाबाद ऐतिहासिक पारी खेली.

WBBL में खेलेंगी जेमिमा रोड्रिगेज

वर्ल्ड कप जीतने के बाद जेमिमा रोड्रिगेज ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं, वहां वे वीमेंस बिग बैश लीग 2025 (WBBL 2025) का हिस्सा बनी हैं. जेमिमा इस टूर्नामेंट में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलती नजर आएंगी. जेमिमा और उनकी टीम के लिए बिग बैश लीग की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. जेमिमा अपने पहले मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी. जेमिमा ने 9 गेंदों में केवल 6 रन बनाए. वहीं पूरी टीम ब्रिस्बेन हीट ने 20 ओवरों में 133 रन बनाए.

बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट और रेनेगेड्स (Brisbane Heat vs Renegades) के बीच खेले गए मुकाबले में रेनेगेड्स ने ये मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया. हालांकि DLS Method के जरिए रेनेगेड्स को 8 ओवरों में 66 रन बनाने का टारगेट मिला था, जिसे इस टीम ने आसानी से चेज कर लिया.

यह भी पढ़ें

बुमराह से ज्यादा अहमियत रखता है ये भारतीय खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर की बात सुनकर चौंक जाएंगे आप



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp