IND vs IRE: इन 5 खिलाड़ियों की वजह से भारत को झेलनी पड़ी शर्मनाक हार, एक को अगले मैच नहीं मिलेग

IND vs IRE: इन 5 खिलाड़ियों की वजह से भारत को झेलनी पड़ी शर्मनाक हार, एक को अगले मैच नहीं मिलेग


टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में इतिहास की सबसे बड़ी निराशा झेलनी पड़ी. पहली बार आयरलैंड ने किसी भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को हराया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन लॉर्कन टकर के 50 और गेरेथ डेलानी के 49 रन की बदौलत मेजबान टीम ने 20 ओवर में 182 रन बना दिए. जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई. आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में, जिनका प्रदर्शन भारत की हार की सबसे बड़ी वजह बना.

प्रसिद्ध कृष्णा

आयरलैंड के खिलाफ भारत की हार में सबसे ज्यादा निराश करने वाला प्रदर्शन तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का रहा. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 57 रन लुटा दिए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके. इस दौरान उनके एक ओवर में 27 रन भी बने, जिससे आयरलैंड की टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. अगर प्रसिद्ध अपनी लाइन और लेंथ पर नियंत्रण रखते तो मुकाबले का नतीजा अलग हो सकता था.

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर के लिए यह मुकाबला कप्तान के तौर पर पहला मैच था, लेकिन वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. गेंदबाजी में वॉशिंग्टन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल उनके खिलाफ गया. वहीं बल्लेबाजी में भी वह सिर्फ 7 गेंदों पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान से जिस जिम्मेदार पारी की उम्मीद थी, वह देखने को नहीं मिली.

तिलक वर्मा

टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा भी इस मुकाबले में प्रभाव छोड़ने में असफल रहे. आमतौर पर दबाव में शानदार बल्लेबाजी करने वाले तिलक ने इस बार 21 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाए. सबसे ज्यादा निराशाजनक उनका आउट होने का तरीका रहा, जब उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में आसान कैच थमा दिया.

यह भी पढ़ें- Shreyas Iyer Statement: श्रेयस अय्यर ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? जानिए आयरलैंड से शर्मनाक हार के बाद क्या बोले कप्तान

वॉशिंग्टन सुंदर

ऑलराउंडर वॉशिंग्टन सुंदर का प्रदर्शन भी पूरी तरह फीका रहा. गेंदबाजी में उन्होंने एक ओवर में 19 रन खर्च कर दिए, जबकि बल्लेबाजी में 12 गेंद खेलने के बाद भी केवल 9 रन ही बना सके. दोनों विभागों में फ्लॉप रहने के कारण अगले मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से उनका बाहर होना तय माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी किसने की है? जानें कितने साल से अटूट है यह रिकॉर्ड

ईशान किशन

ईशान किशन शानदार फॉर्म के बावजूद इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके. संजू सैमसन के जल्दी आउट होने के बाद उनसे उम्मीद थी कि वह अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पारी संभालेंगे, लेकिन उन्होंने जल्दबाजी में गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया. उनके आउट होते ही भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया और मैच पूरी तरह आयरलैंड के पक्ष में चला गया.



Source link

दूसरे T20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? शर्मनाक हार के बाद उठ रही है मांग; गंभीर पर भड़के फैंस

दूसरे T20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? शर्मनाक हार के बाद उठ रही है मांग; गंभीर पर भड़के फैंस


भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में हार गई, जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने के फैसले की कड़ी आलोचना हो रही है. लोग कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ हेड कोच गौतम गंभीर की भी आलोचना कर रहे हैं. इस मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, जवाब में टीम इंडिया 148 रनों पर सिमट गई थी.

बेलफास्ट में शुक्रवार को इतिहास रचा गया, पहली बार किसी भी फॉर्मेट में आयरलैंड ने भारत को हराया. गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत के बाद मिडिल ओवरों में टीम इंडिया ने खूब रन लुटाए, प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ही ओवर में 27 रन दिए. हालांकि टीम इंडिया के बल्लेबाजों को देखें तो 183 का लक्ष्य कोई ज्यादा नहीं था, लेकिन स्टार बल्लेबाज आयरलैंड के गेंदबाजों के सामने धराशाई हो गए. मुकाबले से पहले उम्मीद की जा रही थी कि वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब शर्मनाक हार के बाद इसकी आलोचना हो रही है.

क्या दूसरे T20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?

सोशल मीडिया पर फैंस मांग कर रहे हैं कि वैभव सूर्यवंशी का दूसरे टी20 में डेब्यू होना चाहिए. हालांकि मांग तो पहले भी हो रही थी, लेकिन मैनेजमेंट ने उन खिलाड़ियों को ड्राप करना सही नहीं समझा जो पहले से प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं. अब जब टीम का टॉप आर्डर फ्लॉप रहा, तब फैंस को उम्मीद है कि दूसरे मैच में 15 वर्षीय ओपनर बल्लेबाज को खिलाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? जानिए आयरलैंड से शर्मनाक हार के बाद क्या बोले कप्तान

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी हैरानी जताई कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया. जबकि कई लोगों ने गौतम गंभीर पर अपना गुस्सा निकाला.

यह भी पढ़ें- भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत

कब है दूसरा टी20

भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 रविवार, 28 जून को है. ये मुकाबला भी बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर ही खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 6 बजे से शुरू होगा.





Source link

श्रेयस अय्यर ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? जानिए आयरलैंड से शर्मनाक हार के बाद क्या बोले कप्तान

श्रेयस अय्यर ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? जानिए आयरलैंड से शर्मनाक हार के बाद क्या बोले कप्तान


आयरलैंड ने भारत को पहले टी20 में 34 रनों से हराया, जिससे मेजबान ने ये सुनिश्चित किया कि वे सीरीज नहीं हारेंगे. दिसंबर, 2023 के बाद से पहली बार है जब भारत किसी टी20 सीरीज को नहीं जीता. शुक्रवार को बेलफास्ट में खेले गए मुकाबले में भारत के बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों ने निराश किया. जानिए बतौर कप्तान पहला मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर ने इस शर्मनाक हार के बाद क्या कुछ कहा.

श्रेयस अय्यर ने कहा, “शुरुआत में हमारे गेंदबाज शानदार गेंदबाजी कर रहे थे. बीच के ओवरों में हम अपनी योजना को सही से लागू नहीं कर पाए. आयरलैंड के बल्लेबाजों को आसानी से उस दिशा में शॉट मारने दिए, जहां बाउंड्री छोटी हैं. जिस तरह गेंदबाजी की शुरुआत हुई थी, मुझे लगा 140 का स्कोर चेज के लिए अच्छा रहेगा.” उन्होंने हंसते हुए कहा कि कप्तान के तौर पर बढ़िया शुरुआत.

‘किसी को हल्के में न लें’

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा, “निश्चित रूप से हमारी टीम पिछली बातों को भूलकर आगे बढ़ेगी. इस मैच से हम बहुत कुछ सीखेंगे. दूसरे टी20 में हम पूरी ताकत के साथ उतरेंगे. तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिल रही थी और शिवम दुबे महत्वपूर्ण ओवर डालते हैं, इसलिए मुझे उन पर हमेशा भरोसा रहता है. चोट से वापसी करते हुए हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाज़ी की.”

कप्तान ने अपनी टीम के लिए संदेश देते हुए कहा, “आप किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते. आपको मैदान पर उतरकर कड़ी मेहनत करनी होगी और वर्तमान में जीना होगा. अगर आपको सामने वाली टीम पर दबाव बनाने का मौका मिले, तो आपको उसका फायदा उठाना होगा.”

यह भी पढ़ें- भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत

मैथ्यू होलार्ड बने POTM

आयरलैंड की इस ऐतिहासिक जीत में मैथ्यू होलार्ड ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता, जिन्होंने अपने 4 ओवरों में 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे. उन्होंने ईशान किशन (1), श्रेयस अय्यर (3) और वाशिंगटन सुंदर (9) को आउट किया था. आयरलैंड द्वारा दिए गए 183 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 148 पर ढेर हो गई.



Source link

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी? जानें कितने साल से अटूट है यह रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी? जानें कितने साल से अटूट है यह रिकॉर्ड


टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नील मैकेंजी और ग्रीम स्मिथ के नाम पर दर्ज है. अफ्रीकी बल्लेबाजों ने यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था. इन दिनों इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के तीसरे टेस्ट में कीवी टीम के ओपनर टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने ओपनिंग पर 317 रनों की साझेदारी की, जिससे सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड चर्चा में आ गया. 

तो आपको बता दें कि मैकेंजी और स्मिथ के जरिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड 29 फरवरी 2008 में बांग्लादेश के चट्टोग्राम में कायम किया गया था, जिसमें मैकेंजी ने 170 रन और स्मिथ ने 232 रन बनाए थे. इस रिकॉर्ड को कायम हुए 18 साल का वक्त गुजर चुका है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस रिकॉर्ड कौन सी टीम के ओपनर कब तोड़ते हैं. 

सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की लिस्ट में वीनू मांकड़ और पंकज रॉय का नाम दर्ज है. दोनों ने 6 जनवरी 1956 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चेन्नई में यह कमाल किया था. 

टेस्ट की पांच सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारियां

नील मैकेंजी और ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)- 415 रन बनाम बांग्लादेश, 2008

वीनू मांकड़ और पंकज रॉय (भारत)- 413 रन- बनाम न्यूजीलैंड, 1956

वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ (भारत)- 410 रन- बनाम पाकिस्तान, 2006

ग्लेन टर्नर और टेर्री जार्विस (न्यूजीलैंड)- 387 रन- बनाम वेस्टइंडीज, 1972

बिल लॉरी और बॉब सिम्पसन (ऑस्ट्रेलिया)- 382 रन- बनाम वेस्टइंडीज, 1965

टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी (किसी भी विकेट के लिए)

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम पर दर्ज है. श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने 27 जुलाई 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में तीसरे विकेट के लिए 624 रनों की साझेदारी की थी, जिसमें जयवर्धने ने 309 रन का और संगकारा ने 285 रनों का योगदान दिया था. इस रिकॉर्ड को कायम हुए 20 साल का वक्त गुजर चुका है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस रिकॉर्ड को कब और कौन सी टीम के बल्लेबाज तोड़ते हैं.

 

यह भी पढ़ें: IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत



Source link

FIFA World Cup 2026: England eye Group L top spot against Panama amid concerns in attack

FIFA World Cup 2026: England eye Group L top spot against Panama amid concerns in attack


The England football team needs to answer several key questions when it faces Panama in its final Group L match in the FIFA World Cup 2026 on Saturday evening. 

The English impressed in their opening 4-2 win over Croatia, but Thomas Tuchel’s side was brought swiftly back down to earth with a 0-0 draw against Ghana in its second game, with the performance raising questions over the ability of the team to break down a low-block that sits deep.

The game also saw Declan Rice and Reece James end with physical problems, and Tuchel may consider resting both to ensure they are fit for the knockout stages of the tournament, reports Xinhua.

Rice is also a booking away from suspension, which could be a factor in seeing Kobbie Mainoo or Jordan Henderson come in alongside Elliot Anderson in central midfield, while Nico O’Reilly could return at left back with Djed Spence switching over to his favoured right side.

Tuchel could consider over changes to his side after Anthony Gordon misfired on the left of the England attack again to open the door for Marcus Rashford to start, while Bukayo Saka (fitness depending) is a candidate to replace his Arsenal team-mate Noni Madueke on the right after his lively substitute appearance against Ghana.

Morgan Rogers also looked bright in his second-half cameo, which has given him a chance of replacing a slightly flat Jude Bellingham.

England’s place in the knockout stage is already assured, but a win against Panama is still important to finish top of the group and assure an easier last-32 round game and a simpler route towards the latter stages of the tournament.

Panama has competed well and was unlucky to suffer narrow 1-0 losses to Ghana and Croatia. The team coached by former FC Barcelona forward Thomas Christiansen now sit at the bottom of the group. 

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

Watch – Ousmane Dembele creates history, becomes third France player to score FIFA World Cup hat-trick

Watch – Ousmane Dembele creates history, becomes third France player to score FIFA World Cup hat-trick


Ousmane Dembele etched his name permanently into French footballing folklore after delivering a spellbinding first-half masterclass to score a stunning 32-minute hat-trick in a group stage match against Norway at the 2026 FIFA World Cup at the Boston Stadium.  

The Elite French World Cup Hat-Trick Club

Just Fontaine (1958): Scored two separate hat-tricks (including a four-goal haul against West Germany) during his historic 13-goal tournament in Sweden.

Kylian Mbappé (2022): Struck a legendary treble in the World Cup final against Argentina.

Ousmane Dembélé (2026): Netting three inside the opening 32 minutes against Norway. 

 

France wasted no time stamping their authority on the final Group I fixture. In just the 7th minute, Kylian Mbappé turned provider, carving open the Norwegian backline with a perfectly weighted pass. Dembélé latched onto it, smoothly weaving past two defenders before shifting the ball onto his right foot and cracking it home.

By the 20th minute, Dembele doubled the lead and showcased his terrifying ambidexterity. Picking up the ball at the edge of the box, he unleashed a fierce, left-footed rocket into the top corner, leaving the Norwegian goalkeeper with absolutely no chance.

Norway briefly offered a sign of life just a minute later when midfielder Thelo Aasgaard pulled one back to make it 2-1 in the 21st minute. However, any Scandinavian hopes of a comeback were ruthlessly extinguished in the 32nd minute.

Dembélé timed his run to perfection, raced clear on goal, and calmly slotted home his third to complete one of the fastest hat-tricks in World Cup history and secure a 3-1 lead going into the break. 

France entered the clash needing a strong result to solidify their position in the group. Despite Norway finding the net once, Dembélé’s brilliance ensured a comfortable victory and progression toward the knockout rounds.

Teammates like Mbappé and Michael Olise provided strong support in a fluid attacking setup under Didier Deschamps (or his successor).

Dembele’s hat-trick not only boosts France’s title credentials – as one of the pre-tournament favorites – but also cements his legacy. Once seen primarily as a provider, he is now a proven World Cup goalscorer capable of match-defining moments. 

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp